September 28, 2025 8:54 AM

printer

Aaj Savere

आज रविवार है, वह दिन जिसका इंतजार हमें पूरे सप्ताह रहता है। तो आज अपने दिन की शुरुआत करते हैं कुछ नई ताज़ा उम्मीदो के साथ.. त्योहारों के उल्लास के साथ… जिसमें जुड़ती है आस्‍था की एक नई धारा। नवरात्र के छठे दिन की जाने वाली मां कात्‍यायनी की विशेष पूजा, जो आस्‍था का संचार तो करती ही है, हमारे घरों में सुख-समृद्धि भी लाती है। साथ ही सीटी ऑफ जॉय कोलकाता में दुर्गा पूजा का वास्तविक उत्सव षष्ठी तिथि से ही आरम्‍भ होती है….

आज ही मध्‍य रात्रि में दुर्गा मां का चक्षु दान किया जाता है।  इस दिन माँ दुर्गा को अपने पति के निवास को छोड़कर पृथ्वी पर अपने भक्तों के साथ निवास करने के लिए आमंत्रित करने हेतु ‘बोधन’, ‘अमोंट्रोन’, ‘अधिवास’ जैसे विभिन्न अनुष्ठान किए जाते हैं।

.नमस्‍कार सुप्रभात Good morning! एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्‍ड पर हम आपके साथ जुड चुके हैं न्‍यूज मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे लेकर। मैं हूँ वैष्णवी और मेरे साथ हैं शुभद्रा रामचन्‍द्रन।  हैल्‍लो शुभद्रा।

 

Namaskar, Good morning, and very warm welcome  VAISHNAVI and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 28th of September.

 

<><><> 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक रेडियो कार्यक्रम की 126वीं कडी होगी। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क, आकाशवाणी समाचार वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर प्रसारित किया जाएगा। इसका सीधा प्रसारण आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा।

 

<><><> 

 

External Affairs Minister Dr S Jaishankar has stated that India has a neighbour that is an epicentre of global terrorism and it has confronted the challenge of terrorism since independence. In his address at the general debate of the 80th session of the UN General Assembly, Dr Jaishankar underlined that for decades now, major international terrorist attacks are traced back to that one country. He further stated that UN’s designated lists of terrorists are replete with its nationals. He gave the example of the murder of innocent tourists in Pahalgam in April this year. He said India exercised its right to defend its people against terrorism and brought its organizers and perpetrators to justice.

 

<><><> 

 

हिमाचल प्रदेश स्थित शीत मरुस्थल बायोस्फीयर रिजर्व को यूनेस्को के विश्व बायोस्फीयर रिजर्व नेटवर्क में शामिल कर लिया गया है। यह बायोस्फीयर रिजर्व भारत के पश्चिमी हिमालय में लगभग सात हजार सात सौ सत्‍तर वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। यह उच्च-ऊंचाई वाला रिजर्व अपने ऊबड़-खाबड़ भूभाग, अल्पाइन घास के मैदानों और दुर्लभ वन्यजीवों जैसे हिम तेंदुआ तथा हिमालयी आइबेक्स के लिए जाना जाता है। इसे वर्ष 2009 में पहली बार राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया और अब यह शीत मरुस्थल वैश्विक नेटवर्क में भारत का 13वाँ स्थल है। इसमें पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान और किब्बर वन्यजीव अभयारण्य जैसे संरक्षित क्षेत्र शामिल हैं, और यह लगभग 12 हजार लोगों का घर है।

 

<><><> 

 

Vice President CP Radhakrishnan will be on a day-long visit to Bihar today. After arriving at Patna, Mr. Radhakrishnan will pay floral tribute to Loknayak Jayaprakash Narayan at Jayaprakash Golambar in Patna this morning. He will participate in the valedictory ceremony of the third edition of Unmesh, a Sahitya Akademi programme in Patna. Renowned as one of the Asia’s largest literary festivals, this event has brought together over 600 litterateurs, artists, and theatre personalities from India and abroad, representing more than 90 languages and dialects. The Vice President will also offer prayers at the Chamunda Devi Temple in Katra, Muzaffarpur in the afternoon.

 

<><><> 

 

तमिलनाडु के करूर में कल एक रैली में मची भगदड़ में मृतकों की संख्‍या 36 हो गयी है। 50 से अधिक लोगों का विभिन्‍न अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है। तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री एम. के. स्‍टालिन ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों को दस-दस लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। जिन लोगों का आईसीयू में इलाज हो रहा है उन्‍हें एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्‍यमंत्री ने घटना की जांच के लिए उच्‍च न्‍यायालय के सेवानिवृत्‍त न्‍यायाधीश अरूणा जगदीशन के नेतृत्‍व में आयोग गठित किया है। यह रैली फिल्‍म अभिनेता कलाकार और राजनीतिक नेता विजय की तमिलागा वेत्री कड़गम पार्टी ने आयोजित की थी।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगदड़ में मारे गए लोगों के प्रति दुख व्‍यक्‍त किया है।

 

<><><> 

 

Guided by the mantra of Seva and Sushasan, that is, Public Service and Good Governance, the Government, under Prime Minister Narendra Modi, has been working tirelessly to bring transformation and progress. Today, in this Special Series – ‘Seva Parv’, we bring to you how the Modi government has strengthened social security for India’s unorganised workforce through the Atal Pension Yojana..

 

Narendra Modi Government has given special attention to the needs of India’s unorganised workforce. The Atal Pension Yojana was launched in May 2015 to address the twin challenges of longevity risks and lack of retirement security in the unorganised workforce.
Prime Minister Narendra Modi has outlined how the scheme will be the future of the subscribers…

 

The scheme is designed to encourage voluntary savings for retirement by offering defined pension benefits, linked to the age of joining and amount of contribution. Targeted primarily at poor and underprivileged workers in the informal sector, the scheme has emerged as one of the most inclusive and accessible social security initiatives in the country.

Earlier this year, the pension scheme has surpassed 8 crore subscribers and mobilised a total corpus of over 45 thousand crore rupees. It has recorded increasing participation from women, who now comprise almost 48 per cent of all subscribers. The subscribers appreciate the security provided by this scheme.

 

The Atal Pension Yojana has emerged as a cornerstone of India’s social security ecosystem. The government’s continued focus on digital integration, women participation, and rural outreach has helped broaden the scheme’s footprint across India.

 

<><><> 

 

एशिया कप टी-20 क्रिकेट के फाइनल में आज भारत का मुकाबला पाकिस्‍तान से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। एशिया कप के इक्‍तालिस वर्ष के इतिहास में पहली बार ये दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगे।

 

<><><> 

 

In football, India clinched their seventh SAFF U17 Championship crown, holding their nerves to edge past Bangladesh 4-1 in a tense penalty shootout in Colombo yesterday.

 

<><><> 

 

और अब रुख करते हैं प्रमुख महानगरों की ओर और जानते हैं वहां की हलचल साथ ही वो मुख्य खबरें जिनका आपसे है सरोकार। तो आइए जानते हैं चेन्‍नई, हैदराबाद और बैगलूरू से क्‍या खबरें हैं शुभद्रा के पास।

The ICAR-Central Institute of Brackishwater Aquaculture has developed an indigenous, super-intensive, and sustainable shrimp farming system for L. vannamei . This precision technology integrates smart feeding, intelligent aeration, biosecurity, natural in-situ feed, minimal water use, and low energy consumption. Successfully demonstrated at CIBA’s Muttukadu facility with 13 disease-free cycles, it achieved up to 97.8% survival rates, FCR below 1.2, and yields of 40–50 tonnes, far surpassing the 6 tonnes/ of conventional farms. The system has now been transferred to industry.

 

<><><> 

 

Bengaluru police arrested 41 members of the pro-Kannada group, Karnataka Rakshana Vedike, for disrupting a central government meeting on Hindi promotion at the Taj West End Hotel. Disguised as customers, the protesters entered the venue, raised slogans, and briefly halted proceedings. Police swiftly intervened, detained the protesters, and restored order. The meeting resumed shortly after without further incident.

 

<><><> 

 

Frustrated by worsening road conditions, residents of Bharathinagar in East Bengaluru held a symbolic pooja for a pothole on Webster Road, praying it doesn’t claim more lives. Around 20–25 citizens decorated the crater with flowers and hired a priest to conduct rituals. The unusual protest comes amid a citywide pothole-filling drive by civic authorities.

 

<><><> 

 

On World Tourism Day, Chief Minister A. Revanth Reddy said Telangana has the potential to attract ₹50,000 crore in tourism investments, urging equal focus on the sector as given to IT and pharma. Speaking at the Telangana Tourism Conclave in Hyderabad, he announced that the state has already received ₹15,000 crore in investment proposals under its new Tourism Policy. 30 projects are planned, expected to generate over 50,000 jobs, with funding from both public-private partnerships and private investors.New initiatives include film tourism, a medical tourism zone, destination wedding spots, a culinary accelerator, and a tourist police task force for enhanced safety.

 

<><><> 

 

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल लाडो सराय में दक्षिण एशिया के पहले एंटरप्रेन्योर्स ऑर्गनाइजेशन हाउस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है और देश के युवाओं में नवाचार और स्टार्टअप का कल्चर इसे वैश्विक पहचान दिला रहा है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया विश्व पटल पर भारत की नई ताक़त बनकर उभर रहा है और इस बदलाव में दिल्ली भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है।

 

<><><> 

 

नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में वर्ल्‍ड फूड इंडिया 2025 चल रहा है। चार दिन तक चलने वाले इस वैश्विक आयोजन में 90 से अधिक देश और और दो हज़ार से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा आयोजित वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2025 का उद्देश्य भारत को खाद्य प्रसंस्करण और खाद्य आपूर्ति के लिए वैश्विक खाद्य केंद्र के रूप में प्रदर्शित करना है। इस बार के आयोजन में न्यूज़ीलैंड और सऊदी अरब भागीदार देशों के रूप में और जापान, संयुक्त अरब अमीरात, वियतनाम और रूस फोकस देशों के रूप में भाग ले रहे हैं।

चार दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आज अंतिम दिन है।

 

<><><> 

 

सितंबर के अंत तक तेज वर्षा से मुंबई को पेयजल आपूर्ति करने वाली सात झीलों में जल भंडार 14.34 लाख मिलियन लीटर तक पहुंच गया है – जो कुल क्षमता का निन्‍यानवे प्रतिशत से अधिक है। यह अगले मानसून तक शहर की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, इसलिए अधिकारियों ने पानी में किसी भी तरह की कटौती की ज़रूरत से इनकार किया है।

 

<><><> 

 

बृहन्मुंबई महानगरपालिका- बीएमसी ने प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नागरिक जागरूकता और स्वच्छता अभियान शुरू किया है।  यह अभियान 29 सितंबर से 13 अक्टूबर तक शहर और उपनगरों में चलाया जाएगा। इसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और जल निकासी विभाग के स्वैच्छिक कार्यकर्ता और नागरिक शामिल होंगे। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से मलबे को एकत्र करना और उसका उचित निपटान करना है।

 

<><><> 

 

दिल्‍ली- आज राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आंखिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

 

मुंबईवहीं मुम्‍बई की बात करें तो आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, तेज बारिश हो सकती है या गरज के साथ तूफान की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है।

 

कोलकाता कोलकाता में भी वर्षा हो सकती है और आंधी की सम्‍भावना है। बात करें तापमान की तो… न्‍यूनतम 27 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं।

 

Chennai is expected to have Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 28 degrees Celsius and maximum will be around 36 degrees.

 

Bengaluru is expected to have Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 20 degrees Celsius and maximum will be around 28 degrees.

 

Hyderabad is expected to have Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The temperature will hover between a minimum of 22 degrees and a maximum of 29 degrees Celsius.

 

 

<><><> 

 

The right to access information is a universal human right and a fundamental component of freedom of expression, allowing citizens to seek, receive, and share information from all over to promote transparency and accountability . So friends this year marks the 10th anniversary of the designation of 28 September as the International Day for Universal Access to Information, established by the UNESCO in 2015…. This also reflects a decade of progress and challenges in the right to information worldwide. The UN theme this year is & Ensuring Access to Environmental Information in the Digital Age.

 

<><><> 

 

Today is also World Rabies Day the deadly disease that is fatal. But timely prevention can prevent Rabies deaths the day is observed on to make people realise the importance of vaccinating their pets and also the strays that loiter about the streets .. It is an opportunity to unite as a community and for individuals, NGOs and governments to connect and share their work The theme this year is a call to join together and take up this challenge of eradicating the menace.. ACT NOW YOU ME COMMUNITY yes that’s the theme

 

<><><> 

 

और अब समय है इतिहास में दर्ज आज की कुछ महत्‍वपूर्ण घटनाओं के ज़िक्र का।

 

  • 1837 – भारत पर सदियों तक मुगल वंश ने शासन किया, जिसने कला और संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 1837 (सैंतीस) में आज ही के दिन मुग़ल राजा बहादुर शाह ज़फ़र ने दिल्ली के सिंहासन पर बैठकर मुगल साम्राज्य का शासन संभाला। वे मुगल वंश के अंतिम सम्राट बने और ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के अधीन नाममात्र के शासक रहे।
  • 1066 William the duke of Normandy the conqueror, landed in southeastern England, thus beginning the Norman Conquest, which resulted in him becoming the king.
  • Explorer Juan Rodríguez Cabrillo, known as the “discoverer” of California, landed this day in 1542 near what is now San Diego and became the first European to set foot on the west coast of what would become the United States.
  • 1887 – चीन की ह्वांग-हो नदी, प्राचीन काल से सभ्यता का आधार रही, लेकिन इसकी बाढ़ें विनाशकारी रही हैं। 1887 (सत्तासी) में इस नदी में आई भयानक बाढ़ ने इतिहास की सबसे घातक प्राकृतिक आपदाओं में से एक को जन्म दिया। बाढ़ से लाखों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई और अनुमानित 9 लाख से 20 लाख लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने चीन की अर्थव्यवस्था और जनजीवन को गहरा आघात पहुंचाया, जिससे बाद में बाढ़ नियंत्रण के प्रयास तेज हुए।
  • 1950 – 1950 में आज ही की तारीख को इंडोनेशिया संयुक्त राष्ट्र का 60वां सदस्य बना, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इसकी स्वतंत्रता संघर्ष की जीत का प्रतीक था। नीदरलैंड्स से आजादी के बाद यह कदम इंडोनेशिया को वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति प्रदान करने वाला था।
  • 1924: The first successful flight around the world is completed after 175 days.
  • IN 1928, Scottish medical researcher Alexander Fleming discovered penicillin, the first effective antibiotic.
  • 2004 The World Bank named India as the fourth largest economy in the world.
  • 2006 – 2006 में आज ही के दिन शिंजो एबे ने जापान के 90वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, जो सबसे कम उम्र के पीएम बने और इस पद पर एबे परिवार के दूसरे सदस्य थे।
  • 2007 – आज, जैसे-जैसे प्रौद्योगिकी तेजी से प्रगति कर रही है, हम अंतरिक्ष मिशनों में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। लेकिन इतिहास के पन्नों में 2007 में आज ही के दिन नासा ने विशेष यान ‘डॉन’ का प्रक्षेपण किया। इसका उद्देश्य क्षुद्रग्रह वेस्टा और बौने ग्रह सेरेस का अध्ययन करने के लिए डिजाइन किया गया था। यह मिशन मददगार साबित हुआ, जब 2011-2018 में इसने महत्वपूर्ण डेटा भेजा। डॉन ने इतिहास रच दिया जब यह एक ही मिशन में दो खगोलीय पिंडों का दौरा करने वाला पहला यान बना।  

 

<><><> 

 

लता मंगेशकर

 

किसने सोचा होगा 28 सितम्बर 1929 को इंदौर में दिन नाथ मंगेशकर के घर जन्मी हेमा, अपने गीतों से पूरी दुनिया में सुरों का वो राग छेड़ेंगी की यह दुनिया उनके गीतों की दीवानी हो जाएगी।  हम बात कर रहे हैं- “भारत की कोकिला” और “स्वर सम्राज्ञी” लता मंगेशकर के बारे में।
गीत- मेरी आवाज ही पहचान है (फिल्‍म- नाम गुम जाएगा )
वो लता ही तो थी जो कभी हमको हमी से चुराती थी
लग जाओ गले कल यह हसी रात हो न हो बताती थी
वो लता ही तो थी जिन्होंने ज़िंदगी को प्यार का नगमा बताया
जब देश मुश्किल में था तो आँख में भरने को पानी सुनाया
जिनके गीतों से मोहब्बत में रवानी आयी
जिन गानो को सुन सुनकर एक पीढ़ी ने अपनी जवानी गुनगुनाई
वो लता ही तो थी जिसने न कितने कोरे कागज़ो में शब्दों में जान डाली है
न जाने कितने दिलो में आज फिर जीने की तमन्ना जागी है
वो लता ही तो थी जिनका देश के हर दिल पर राज है
कानो से सुनो,नज़रो को भरो, दिल में उतारो
उनको सुनने का यही अंदाज़ है
एक ऐसी आवाज़, जो सितारों की चमक और चाँदनी की ठंडक का अनूठा संगम है, जो आज भी हमारे दिलों में एक जादुई तार छेड़ रही है। उनका जन्मदिन महज एक तारीख नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक उत्सव है-जैसे कोई मधुर धुन हवाओं में तैरती हुई हर आत्मा को छू ले। उन्होंने 36 से अधिक भाषाओं में गीत गाए, लेकिन हिंदी और मराठी में उनकी पहचान सबसे गहरी रही।

 

LEGENDARY singing queen of our land LATA MANGESHKAR would be 96 today had she been around .. she left this world and her million fans three years ago in 2022…..,,, n a career spanning nearly eight decades, she has sung around 50,000 songs in 14 Indian languages. Lata Mangeshkar has won several awards and honours, including Bharat Ratna (India Highest Civilian Award), Padma Bhushan (1969), Padma Vibhushan (1999), Dadasaheb Phalke Award (1989), Maharashtra Bhushan Award (1997),NTR National Award (1999), , Legion of Honour (2007), and several filmfare awards including one lifetime achievement in 1993.

<><><>

Texas born Rhodes scholar singer songwriter poet actor Kris Kristofferson left us this day last year at the age of 88. He brought in a new flavour to American country music by elevating simple traditional country with poetic lines personal songs and social
activism as well PLAY CUE AFTER 1 41

 

<><><> 

 

भगत सिंह

क्या आपने कभी सोचा कि एक युवा, जिसकी उम्र महज 23 साल थी, कैसे एक पूरे राष्ट्र को अपनी नन्हीं सी जिंदगी से प्रेरित कर गया? आज, 28 सितंबर 2025 को, हम याद कर रहे हैं उस शहीद-ए-आजम भगत सिंह को, जिन्होंने न सिर्फ अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी, बल्कि अपनी कुर्बानी से हर भारतीय के दिल में आजादी की चिंगारी जलाई। उनकी कहानी केवल वीरता की नहीं, बल्कि विचारों की क्रांति और सामाजिक बदलाव का एक अनमोल दस्तावेज है। 28 सितंबर 1907 को पंजाब के लायलपुर में जन्मे भगत सिंह का पूरा नाम शहीद भगत सिंह संधू था। बचपन में ही जलियांवाला बाग नरसंहार (1919) ने उन्हें हिला दिया, और 13 साल की उम्र में गांधी जी के असहयोग आंदोलन में कूद पड़े। लेकिन जब चौरी-चौरा कांड के बाद गांधी जी ने आंदोलन वापस लिया, तो भगत का मन अहिंसा से हटकर क्रांतिकारी रास्ते की ओर मुड़ा। 1929 में दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में बम फेंकने की घटना ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। “इंकलाब जिंदाबाद” का नारा और “साम्राज्यवाद मुर्दाबाद” की गूंज उनके साथ जुड़ गई। 23 मार्च 1931 को, मात्र 23 साल की उम्र में, उन्हें राजगुरु और सुखदेव के साथ फांसी दे दी गई, लेकिन उनकी शहादत ने स्वतंत्रता संग्राम को नई ताकत दी।

 

<><><> 

 

1938 this day birth anniversary of American Rhythm and Blues singer Ben E. King,He was the lead singer of The Drifters Later

embarked on a successful solo career. &quot;Spanish Harlem reached the Top 10 that year. &quot;Stand by Me which he co-wrote, reached the Top 10 in 1961 …the song continues to be popular thanks to the sentiments expressed indeed the message behind ‘Stand By Me’ goes beyond any territorial and cultural boundaries the song comforts listeners there is peace there is love there is strength and

there is loyalty ,, STAND BY ME BEN E KING

 

<><><> 

 

रणबीर कपूर

कल्पना कीजिए, बॉलीवुड का वो शरारती लड़का जो कभी ‘वेक अप सिड’ में सपनों का पीछा करता नजर आया, तो कभी ‘रॉकस्टार’ में जुनून की आग बन गया, आज अपनी जिंदगी के तैंतालिस वें साल में कदम रख रहा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के डैसिंग हीरो रणबीर कपूर की जिन्‍होंने अपनी डेब्यू फिल्‍म ‘सावरिया’ से ही लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन असली कमाल तो ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘बर्फी!’, ‘संजू’ और हालिया ‘एनिमल’ जैसी हिट्स में दिखा, जहां उन्होंने हंसाया, रुलाया और सोचने पर मजबूर किया। वैसे तो हर गीत में उन्‍होंने अपना अलग अंदाज दिखाया, लेकिन रणबीर कपूर का ये गीत मुझे बेहद पसंद है।

 

<><><> 

 

Pop singer Jennifer rush celebrates her birthday today born Heidi stern in New York City, this day in the year 1960, she moved to Germany in the beginning of the 80s where she had a successful music career …. Her very popular song, The Power of Love, generated several cover versions but her song remained at the top making its entry in The Guinness Book of World Records as & The best selling disc of a woman in the history of recording music industry in Great Britain.

 

<><><> 

 

आज पुण्यतिथि है – बृजेश मिश्रा की। भारतीय कूटनीति और विदेश नीति के ऐसे स्तंभ थे, जिन्होंने देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। वे भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी रहे और अपने सधे हुए दृष्टिकोण और गहरी समझ के लिए जाने जाते थे।

 

<><><> 

 

और अब समय है आपसे विदा लेने का। अनुमति दीजिए वैष्‍णवी और शुभद्रा को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

<><><> 

 

 

 

Most Read
View All arrow-right

No posts found.