देशभर में शारदीय नवरात्र का पर्व धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रृद्धालु बड़ी संख्या में देवी भगवती के मंदिरों में पूजा अर्चना कर रहे हैं। आकाशवाणी एफ.एम. गोल्ड सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज पर समाचार सेवा प्रभाग के कार्यक्रम आज सवेरे के सभी श्रोताओं को मेरा नमस्कार। आज की इस ओजपूर्ण प्रभात में, मैं हूं आपके साथ मुकेश कुमार बल और मेरे साथ हैं शगुन चौपड़ा । शगुन आपको भी मेरा नमस्कार।
Hello MUKESH and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere, where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 25th of SEPTEMBER 2025.
<><><>
मुख्य समाचार-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और राजस्थान का दौरा करेंगे। वे ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे।
प्रदर्शनी में राज्य की विविध शिल्प कलाओं, आधुनिक उद्योगों, सशक्त एमएसएमई और उभरते उद्यमियों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें हस्तशिल्प, वस्त्र, चमड़ा, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और आयुष आदि प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। इसमें उत्तर प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति और व्यंजनों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। यह व्यापार प्रदर्शनी 29 सितंबर तक चलेगी।
बाद में, प्रधानमंत्री राजस्थान का दौरा करेंगे और एक लाख 22 हज़ार 100 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि वे बांसवाड़ा में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना के तहत उन्नत सुरक्षा सुविधाओं के साथ 700 मेगावाट क्षमता के चार स्वदेशी दबावयुक्त भारी पानी रिएक्टर स्थापित किये जायेंगे। यह राजस्थान की दूसरी परमाणु उर्जा परियोजना है, जिससे प्रदेश में बिजली उत्पादन को बढावा मिलेगा। साथ ही यह देश में सस्ती, विश्वसनीय और टिकाऊ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में मजबूत कदम साबित होगा। श्री मोदी आज हरित उर्जा से जुड़ी कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। जितेन्द्र द्विवेदी, आकाशवाणी समाचार, बांसवाड़ा
<><><>
Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the World Food India 2025 at Bharat Mandapam in New Delhi this evening. The four-day event will showcase India’s strengths in the food processing sector, food sustainability and the production of nutritious and organic food. Our correspondent reports that the event will showcase India’s transformative journey in food processing, while fostering international collaborations and investment opportunities.
“The mega global food event will witness participation from more than 21 countries, 21 States and Union Territories and ten Central Ministries, making it the largest congregation of stakeholders in Indian food processing sector. The credit-linked support of over 770 crore rupees will be provided to around 26 thousand beneficiaries for micro projects in food processing sector under the Pradhan Mantri Formalisation of Micro Food Processing Enterprises Scheme. Several session including CEO roundtables, technical sessions, exhibitions, and multiple business interactions will be held during the event. Fourteen pavilions, each dedicated to specific themes have been setup, which is expected to attract around one lakh visitors. WITH RAHISUDDIN RIHAN, SAUMYA SHARAN, AKASHVANI NEWS, DELHI.”
<><><>
Union Cabinet chaired by Prime Minister Narendra Modi has approved the third phase of the centrally sponsored scheme to add 5,023 MBBS seats and five thousand PG seats in existing government medical colleges and institutes at a cost of 15 thousand 34 crore rupees over the next three years. This initiative will significantly augment undergraduate medical capacity, increase the availability of specialist doctors by creating additional postgraduate seats, and enable the introduction of new specialities across Government medical institutions.This will strengthen the overall availability of doctors in the country.
The total financial implications of these two schemes is over 15 thousand 34 crore rupees for a period from 2025-26 to 2028-29. Out of 15 thousand 34 crore rupees, the central share is 10 thousand 303 crore ripees and the state share is 4731 crore rupees.
<><><>
The Central Board of Secondary Education (CBSE) has announced the tentative date sheets for the Class 10 and 12 board examinations to be held next year. It said that the examinations are scheduled to be conducted between 17th February and 15th July of next year.
The CBSE, in a statement, said that these dates are tentative and that final date sheets will be issued upon submission of the final list of candidates by the schools. Nearly 45 lakh students are expected to appear in 204 subjects across India and 26 countries abroad. This is the first time that board exams for Class 10 will be conducted twice in an academic session.
<><><>
गृह मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र सरकार सोनम वांगचुक की छठी अनुसूची और लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग पर लेह और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रही है। मंत्रालय ने कहा कि उच्चाधिकार प्राप्त समिति और उप-समिति के औपचारिक माध्यम से कई बैठकें आयोजित की गई। साथ ही नेताओं के साथ कई अनौपचारिक बैठकों के माध्यम से उनके साथ कई बैठकें हुईं।
मंत्रालय ने कहा कि इस संवाद प्रक्रिया से अभूतपूर्व परिणाम आए हैं। लद्दाख की अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण को 45 प्रतिशत से बढ़ाकर 84 प्रतिशत दिया है। परिषदों में एक-तिहाई महिलाओं के लिए आरक्षण भी प्रदान किया है। इसके अलावा भोटी और पुर्गी को आधिकारिक भाषा घोषित किया है। मंत्रालय ने कहा कि इस प्रक्रिया के साथ, 1800 पदों पर भर्ती भी शुरू हो गई है।
मंत्रालय ने कहा कि उच्चाधिकार प्राप्त समिति की अगली बैठक अगले महीने की 6 तारीख को निर्धारित की गई है और साथ ही आज और कल लद्दाख के नेताओं के साथ बैठकें भी निर्धारित हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि राजनीति से प्रेरित कुछ लोग जो उच्चाधिकार प्राप्त समिति के तहत हुई प्रगति से खुश नहीं हैं, वो इस वार्ता प्रक्रिया को विफल करने की कोशिश कर रहे हैं।
मंत्रालय ने कहा कि जिन मांगों को लेकर श्री वांगचुक भूख हड़ताल पर थे, वे उच्चाधिकार प्राप्त समिति में चर्चा का अभिन्न अंग हैं। मंत्रालय ने कहा कि सरकार पर्याप्त संवैधानिक सुरक्षा उपाय प्रदान करके लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं के प्रति प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने लोगों से मीडिया और सोशल मीडिया पर पुराने और भड़काऊ वीडियो प्रसारित न करने का भी अनुरोध किया।
इस बीच, छठी अनुसूची और लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा की मांग को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद लेह में प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा की है और शांति की अपील की है।
<><><>
Moving on to the world of sports. In Cricket, India stormed into the final of Asia Cup 2025 beating Bangladesh by 41 runs in the Super Fours at Dubai International Cricket Stadium. We have more from the Sports Desk:
“India continues to maintain their dominance as they once again reached into the finals of Asia Cup. After being invited to bat first, India scored 168 for 6 in 20 overs, with Abhishek Sharma’s 75 of just 37 balls and Hardik Pandya’s 38-run innings in the slog overs. In response, Saif Hassan’s 69 runs went in vain as Indian bowlers dominated the Bangladesh lineup. Abhishek Sharma was adjudged Player of the Match for his fiery innings. Today, Bangladesh will lock horns with Pakistan to decide the next finalist after India.
Continuing with updates from Cricket, the International Cricket Council (ICC) has suspended the membership status of USA Cricket. The decision was taken after USA Cricket’s repeated and continued breaches of its obligations as a ICC Member under its Constitution. These include, the failure to implement a functional governance structure and lack of progress toward achieving National Governing Body status with the United States Olympic and Paralympic Committee.
Last we have from Futsal, where India recorded their first-ever international victory as they overpowered Mongolia 3-0 in the last Group A clash of the AFC Futsal Asian Cup 2026 Qualifiers at Ardiya last evening. CHIRAG JHA, SPORTS DESK.”
<><><>
महानगरों की खबर–
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कल दिल्ली नगर निगम के 310 सफाई कर्मचारियों को नियमतीकरण पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि नियमतिकरण से कर्मियों को न केवल स्थिरता मिलेगी बल्कि उनके परिवारों को भी सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ और सम्मानजनक जीवन का भरोसा मिलेगा।
वहीं, महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने कहा कि नियमतिकरण से सफाई कर्मचारियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से अस्थायी सफाई कर्मचारियों को स्थायी बनाया जाए।
<><><>
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पीरागढ़ी स्थित डीटीसी बस डिपो पर स्विचिंग सब-स्टेशन और ईवी चार्जिंग स्टेशनों का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इन सब-स्टेशनों में प्रतिदिन एक हजार से अधिक ईवी बसों को चार्ज करने की क्षमता होगी। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इससे दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक ऊर्जा-कुशल बनेगी तथा प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।
<><><>
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल बाहरी दिल्ली स्थित हिरण कूदना गांव के सीएम श्री स्कूल में विकसित नए खेल परिसर का उद्घाटन किया। यह खेल परिसर उभरते खिलाडियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए तैयार किया गया हैं। यह खेल परिसर न केवल खेल कौशल को बढ़ावा देगा, बल्कि सरकारी स्कूलों में विश्वस्तरीय शिक्षा और बेहतर सुविधाओं को भी प्रोत्साहित करेगा
<><><>
इस महीने की 17 सितंबर से शुरू हुए पोषण माह अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल बाहरी दिल्ली स्थित गांव मुंडका में एक विशेष कार्यक्रम में 17 हजार 834 पोषण किट के वितरण की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का आयोजन सांसद योगेंद्र चंदोलिया के साथ एनी फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यह किट बच्चों में पौष्टिक आहार सुनिश्चित करने में सहायता करेगी।
<><><>
अखिल भारतीय प्लास्टिक निर्माता संघ (AIPMA) ने मुंबई में एक सम्मेलन आयोजित किया, इसका शीर्षक है-“भारत के प्लास्टिक तैयार उत्पादों के निर्यात को तीन वर्षों में 5 गुना बढ़ाएँ । सम्मेलन को संबोधित करते हुए, विदेश व्यापार के अतिरिक्त महानिदेशक आर.के. मिश्रा ने कहा कि भारत का प्लास्टिक उद्योग तीन वर्षों के भीतर तैयार उत्पादों के निर्यात को चौगुना करने का लक्ष्य रखता है । इस कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं, निर्यातकों और वैश्विक हितधारकों ने भारत को एक वैश्विक प्लास्टिक केंद्र के रूप में स्थापित करने की रणनीतियों पर चर्चा की।
<><><>
मुंबई विश्वविद्यालय 26 नवंबर को अपने विद्यानगरी परिसर में पाम ऑयल के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी पहलुओं पर एक अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन करेगा। अमेरिका, मलेशिया और भारत के विशेषज्ञ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसका आयोजन भारतीय तेल प्रौद्योगिकी संघ द्वारा मलेशियाई पाम ऑयल काउंसिल, मुंबई विश्वविद्यालय और रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान के सहयोग से किया जा रहा है। संगोष्ठी में पाम ऑयल के स्वास्थ्य संबंधी प्रभावों के बारे में गलत धारणाओं पर चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से शाम साढे पांच बजे तक चलेगा और इसमें प्रवेश निःशुल्क होगा, हालाँकि सीमित सीटों के कारण otaiwz@gmail.com के माध्यम से पंजीकरण आवश्यक है।
<><><>
छत्रपति शिवाजी महाराज स्वराजोत्सव अभियान के अंतर्गत, मुंबई शहर जिला कलेक्टर कार्यालय ने प्रेरणा स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से, पश्चिम खेतवाड़ी म्युनिसिपल स्कूल, फिफ्थ लेन, ग्रांट रोड, कमाठीपुरा में वंचित महिलाओं और उनके बच्चों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया। शिविर में आधार पंजीकरण, सेतु केंद्र के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्र, राशन कार्ड पंजीकरण, मतदाता पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच केंद्र, संजय गांधी निराधार योजना और श्रमिक कल्याण योजनाओं जैसी सेवाएँ प्रदान की गईं। इस अवसर पर मुंबई शहर जिला अधिकारी महिलाओं से विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए सक्रिय कदम उठाने का आग्रह किया।
<><><>
गृह सहकारिता मंत्री अमित शाह गुरुवार शाम को कोलकाता पहुँचेंगे। शुक्रवार सुबह वे कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे साल्ट लेक स्थित पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में भाग लेंगे।
<><><>
चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के समाचार…
The National Council for Vocational Education and Training (NCVET) under the Ministry of Skill Development & Entrepreneurship in collaboration with the Tamil Nadu Skill Development Corporation organized a “Capacity Building and Awareness Workshop” for Southern States and Union Territories in Chennai yesterday. The workshop brought together key stakeholders from Tamil Nadu, Telangana, Andhra Pradesh, Kerala, Karnataka, Puducherry, and Lakshadweep, including senior government officials, industry leaders, academia, and skilling organizations, to deliberate on strengthening the Vocational Education and Training ecosystem. The focus was on quality assurance, convergence of efforts, and the integration of future-ready skills in the skilling landscape. A special video message was delivered by Minister of State for the Ministry of Education, Jayant Singh.
<><><>
Tamil Nadu Energy Secretary Beela Venkatesan passed away in Chennai yesterday. The 56 year old bureaucrat was taking treatment for a brain tumour at a private hospital in Chennai. A 1997 batch IAS officer, she held key posts in the State Government. She served as the Health Secretary during Covid-19 pandemic. Tamil Nadu Chief Minister M.K. Stalin expressed deep shock and grief over her demise. In his condolence message, he recalled her career as a doctor turned administrator and described her as an experienced officer who handled challenging responsibilities with commitment.
<><><>
The Karnataka High Court yesterday rejected X Corp petition that challenged Government of India’s authority to issue information blocking orders. The Court adjudged that social media must be regulated and ruled that social media content must be controlled, especially those against women. It rejected the argument presented by X Corp that the Government officials lacked the power to issue orders under the concerned sections of IT Act.
<><><>
Telangana Government’s initiative for women entrepreneurs, WE Hub, has rolled out the first cohort of the Raising and Accelerating MSME Performance (RAMP) women acceleration programme in Hyderabad. The effort is a World Bank – assisted initiative supported by the Union Ministry of MSME. The cohort comprises 45 women-led micro, small and medium enterprises (MSMEs) from 13 districts of Telangana that were selected through extensive outreach boot-camps in districts. Over the next two years, till March 2027, the selected enterprises will receive comprehensive acceleration support to expand their businesses and enhance their market presence and revenue.
<><><>
महानगरों के मौसम का हाल –
इधर राजधानी दिल्ली में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।
उधर, मुम्बई में बादल छाए रहेंगे तथा मध्यम वर्षा होने की संभावना है। आज का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
और, कोलकाता में आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
और अब हैदराबाद, चेन्नई बेंगलुरु के मौसम का हाल सुना रही हैं
Chennai is expected to have partly cloudy sky with possibility of moderate rain or thunderstorm. The minimum temperature was 26 degree Celsius and maximum will be around 35 degree.
Bengaluru is expected to have generally cloudy sky with moderate rain. The minimum temperature was 20 degree Celsius and maximum will be around 27 degree.
Hyderabad is also expected to have generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The temperature will hover between minimum of 23 degree and a maximum of 29 degree Celsius.
<><><>
World Pharmacists Day is being observed today globally. The day is organized by the International Pharmaceutical Federation (FIP), a WHO partner, to recognize and celebrate the crucial role that pharmacists play in building healthier communities everywhere. The theme for this year is – “Think Health, Think Pharmacist”, which means that Pharmicists are crucial to the safe use of medicines and investing in Pharmicists is investing in stronger health systems.
<><><>
- 1493 – Christopher Columbus left Spain on his second voyage to the New World.
- 1513 – Spanish conquistador and explorer Vasco Núñez de Balboa, became the first European to sight the Pacific Ocean.
- 1639 – अमेरिका में पहली ‘प्रिंटिंग प्रेस’ की शुरुआत।
- 1981 मध्य अमेरिकी देश बेलीज संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
- 1777 – Philadelphia, then the American capital, was occupied by British forces during the American Revolution.
- 1799 – André Masséna, French nobleman and general under Napoleon, defeated Russian forces in the Second Battle of Zürich.
- 1928 – Chicago’s new Galvin Manufacturing Corporation was officially incorporated. Two years later, Galvin introduced the Motorola radio, the first mass-produced commercial car radio.
- 1962 – Sonny Liston became world heavyweight boxing champion with a first-round knockout of Floyd Patterson in Chicago.
- 1992 – NASA launched the Mars Observer spacecraft from Cape Canaveral in Florida, with the goal of studying Mars’ surface, atmosphere, and magnetic field.
- 1999 आठवें सैफ खेलों का काठमांडू में उद्घाटन।
- 2008 – चीन ने अंतरिक्ष यान ‘शेंझो 7’ का प्रक्षेपण किया।
- 2009 – भारतीय प्रवर्तन निदेशालय ने लगभग पाँच हज़ार करोड़ रुपये के हवाला नेटवर्क का भण्डाफोड़ किया।
- 2020 – The National Medical Commission (NMC) was officially constituted and came into effect, replacing the Medical Council of India (MCI).
<><><>
पुण्यतिथि जयंती या जन्म दिन –
आज पुण्यतिथि है भारत की प्रथम महिला चिकित्सक रूक्माबाई राउत की। रूक्माबाई डॉक्टर बनकर जनसेवा करना चाहती थीं। उनके इस फैसले को घरवालों और लोगों का समर्थन मिला। इसके बाद वे मेडिकल की पढाई करने के लिए लंदन स्कूल ऑफ़ मेडिसन में गईं। वहाँ से रुक्माबाई ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की और वर्ष 1895 में वापस भारत लौटीं। रुक्माबाई ने सूरत के महिला अस्तपाल से डाक्टरी की शुरूआत की और जीवन भर चिकित्सा के माध्यम से जनसेवा की। हिंदू लेडी’ के नाम से मशहूर हुईं रुक्माबाई ने अखबारों में भी कई पत्र लिखे। रुक्माबाई की कहानी को उपन्यास और फ़िल्मों में शामिल किया गया है। उनके जीवन पर आधारित मराठी फ़िल्म डॉक्टर रखमाबाई है में तनिष्ठा चटर्जी ने उनके किरदार को बखूबी निभाया। ये फ़िल्म 2016 में रिलीज़ हुई थी।
<><><>
आज पुण्यतिथि है साहित्य सेवी, दार्शनिक और सिद्ध संत सुदर्शन सिंह चक्र की। जहां एक ओर उन्होंने कल्याण पत्रिका के सम्पादकीय विभाग में अनेक वर्षों तक हनुमान प्रसाद पोद्दार के सान्निध्य में रहकर धार्मिक पत्रकारिता के अनेक आदर्श स्थापित किए, वहीं धार्मिक, आध्यात्मिक विषयों पर उन्होंने 80 से अधिक पुस्तकें लिखकर साहित्य-साधना की। युवावस्था में वर्ष में वे कोलकाता चले गए। अप्रैल 1930 में चन्दौली में उन्होंने नमक आन्दोलन के संचालन में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान वे कई बार जेल गए। काशी में वे संत-महात्माओं के सम्पर्क में आए तथा अपना जीवन धर्म और भारतीय संस्कृति की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने 1931 तक धार्मिक मासिक “संकीर्तन’ तथा कई वर्षों तक “मानस मणि’ और ‘श्रीकृष्ण सन्देश’ पत्रिकाओं का सम्पादन किया। उन्होंने श्री रामचरित, श्री शिवचरित, श्रीकृष्णचरित, श्रीहनुमानचरित जैसे ग्रंथ लिखे।
<><><>
William Cuthbert Faulkner (September 25, 1897 – July 6,1962) writer. He is best known for his novels and short stories set in thefictional Yoknapatawpha County, Mississippi,a stand-in for Lafayette County where he spent most ofhis life. A Nobel laureate, Faulkner is one of the mostcelebrated writers of American literature, often considered thegreatest writer of Southern literature and regarded as oneof the most influential and important writers of the 20th century. He also worked as a screenwriter, contributing to HowardHawks’s To Have and Have Not and The Big Sleep, adapted from RaymondChandler’s novel. The former film, adapted from ErnestHemingway’s novel, is the only film with contributions bytwo Nobel laureates. Faulkner’sreputation grew following publication of MalcolmCowley’s The Portable Faulkner, and he was awardedthe 1949 Nobel Prize in Literature for”his powerful and unique contribution to the modern American novel.”
<><><>
आज पुण्यतिथि है भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध पार्श्वगायकों में से एस. पी. बालासुब्रमण्यम की। उनका पूरा नाम श्रीपति पण्डितराध्युल बालासुब्रमण्यम था। पार्श्वगायक होने के साथ-साथ वह एक अभिनेता, संगीत निर्देशक, गायक और फ़िल्म निर्माता भी थे। एस. पी. बालासुब्रमण्यम ने छह बार सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए ‘राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार’ और आन्ध्र प्रदेश सरकार द्वारा 25 बार तेलुगू सिनेमा में ‘नन्दी पुरस्कार’ जीता। जब अभिनेता सलमान ख़ान नए-नए फ़िल्मों में आए थे तो कई सालों तक एस.पी. बालासुब्रण्यम को प्रसिद्ध अभिनेता सलमान ख़ान की आवाज़ समझा जाता था। फ़िल्म ‘मैंने प्यार किया’ के गाने हों या ‘साजन’ या फिर ‘हम आपके हैं कौन’- इन सब फ़िल्मों में सलमान ख़ान को एस.पी. बालासुब्रमण्यम ने ही आवाज़ दी थी। एसपी ने दिसंबर 1966 में तेलुगु फिल्म ‘श्री श्री मर्यादा रमन्ना’ से गाने की शुरुआत की। एक दूजे के लिए’, ‘मैंने प्यार किया’, ‘साजन’, ‘पत्थर के फूल’, ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘रोजा उनकी प्रमुख फिल्मों में से एक है। उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
आइए सुनते हैं फिल्म मैंने प्यार किया से उनकी आवाज़ में ये गीत।
<><><>
John Henry Bonham (31 May 1948 – 25 September 1980) English musician who was the drummer of the rock band Led Zeppelin. Noted for his speed, power, fast single-footed kick drumming, distinctive sound, and feel for groove he is regarded as one of the greatest and most influential drummers in history.
Bonham showcased a hard-hitting hard rock style, but also handled funk and Latin-influenced grooves in later Led Zeppelin releases. A mostly self-taught drummer, Bonham was influenced by Max Roach, Gene Krupa and Buddy Rich.
<><><>
आज जयंती है भारतीय जनसंघ के नेता, पंडित दीनदयाल उपाध्याद की। वे एक प्रखर विचारक, उत्कृष्ट संगठनकर्ता और एक ऐसे नेता थे जिन्होंने जीवनपर्यंन्त अपनी व्यक्तिगत ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा को महत्त्व दिया। वे भारतीय जनता पार्टी के लिए वैचारिक मार्गदर्शन और नैतिक प्रेरणा के स्रोत रहे हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय मज़हब और संप्रदाय के आधार पर भारतीय संस्कृति का विभाजन करने वालों को देश के विभाजन का ज़िम्मेदार मानते थे। वह हिन्दू राष्ट्रवादी तो थे ही, इसके साथ ही साथ भारतीय राजनीति के पुरोधा भी थे। दीनदयाल की मान्यता थी कि हिन्दू कोई धर्म या संप्रदाय नहीं, बल्कि भारत की राष्ट्रीय संस्कृति हैं। दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तक एकात्म मानववाद है जिसमें साम्यवाद और पूंजीवाद, दोनों की समालोचना की गई है। राष्ट्र धर्म, पांचजन्य, स्वदेश भी उनकी रचनाएं हैं। गरीबों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए पंडित दीनदयाल के योगदान को रेखांकित करने के लिए देशभर में उनकी जयंती को अंत्योद्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Antyodaya Diwas is being celebrated today in the country, in honour of Pandit Deen Dayal Upadhyaya’s birth anniversary. In 2014, Government of India decided to celebrate the day with the spirit of ‘reaching out to the last person’. It was the same day when the Ministry of Rural Development revamped it’s existing skill development program called Aajeevika Skills as Deen Dayal Upadhyaya Grameen Kaushalya Yojana (DDU-GKY) which emphasized on greater access, coverage and quality. The of Rural Development is also working towards this motto through reaching to all eligible rural youths of India.
<><><>
आज जयंती है हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्माता-निर्देशक फिरोज खान की। वे अपनी खास शैली, अलग अंदाज़ और किरदारों के लिए प्रख्यात रहे। फ़िल्मों में कभी वो हीरो की भूमिका में तो कभी खूंखार विलेन के रोल में नजर आए। फ़िरोज़ ख़ान ने अपने कैरियर की शुरूआत 1960 में बनी फ़िल्म ‘दीदी’ से की। शुरुआती कुछ फ़िल्मों में अभिनेता का किरदार निभाने के बाद उन्होंने कुछ समय के लिए खलनायकों की भी भूमिका अदा की।। उनकी पहली हिट फ़िल्म ‘ऊंचे लोग रही। 1970 में आई फ़िल्म ‘आदमी और इंसान’ में अभिनय के लिए फ़िरोज़ को फ़िल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार का पुरस्कार मिला। क़ुर्बानी उनके कैरियर की सबसे सफल फ़िल्म रही। आइए सुनते हैं इस फिल्म से ये गीत
दयावान, धर्मात्मा, सफर, मेला, खोटे सिक्के, काला सोना, नागिन उनकी प्रमुख फिल्में हैं। फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट से भी सम्मानित किया गया।
<><><>
Satish Dhawan (25 September 1920 – 3 January 2002) was an Indian mathematician and aerospace engineer. Prof. Satish Dhawan was an Indian rocket scientist who was born in Srinagar, India and educated in India and the United States. He is considered by the Indian scientific community to be the father of experimental fluid dynamics research in India and one of the most eminent researchers in the field of turbulence and boundary layers.
<><><>
आज जन्मदिन है मशहूर अभिनेत्री दिव्या दत्ता का। उन्होंने बॉलीवुड, पंजाबी सिनेमा के साथ-साथ मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में काम किया। एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार सहित कई पुरस्कार जीतने वाली दत्ता अपनी विविध भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, जिनमें ‘वीर-ज़ारा’, ‘भाग मिल्खा भाग’, और ‘दिल्ली-6’ शामिल हैं. उन्होंने “द स्टार्स इन माई स्काई” नामक एक किताब भी लिखी है।
<><><>
श्रोताओं आज सवेरे के आज के अंक में बस इतना ही… अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वैबसाइट newsonair.gov.in पर। इसके साथ ही अनुमति दीजिए मुकेश बल और शगुन चोपडा को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं पर समपन्न करने की…
नमस्कार
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>