September 23, 2025 8:33 AM

printer

Aaj Savere

या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

 

आज का दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित है। नवरात्रि के इन नौ दिनों में हर दिन मां दुर्गा का एक नया रूप हमें जीवन की एक नई सीख देता है। मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान,

 

तप और साधना की देवी हैं।ये दिन हमें ये संदेश देता है कि शिक्षा से ही शक्ति आती है और वास्‍तविक शक्ति का मूल शिक्षा में है। जब एक नारी शिक्षित होती है,

 

तो वह न सिर्फ अपने परिवार को बल्कि पूरे समाज को भी शिक्षित करती है। इसलिए बालिकाओं को शिक्षा देना समाज की सबसे बड़ी सेवा है।

 

इसी के साथ ही आकाशवाणी एफ.एम.गोल्‍ड सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज पर समाचार सेवा प्रभाग के कार्यक्रम आज सवेरे के सभी श्रोताओं को मेरा नमस्कार।आज की इस खूबसूरत सुबह में आपके साथ मैं हूं आकर्षिता सिंह और मेरे साथ हैं मेरी को होस्‍ट शगुन। शगुन आपको भी मेरा नमस्‍कार।

 

Hello akrshita and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere, where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 23th of SEPTEMBER 2025.

 

 

<><><> 

 

 

सरकार ने चालू वित्तवर्ष के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजाना के अंतर्गत 25 लाख अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने का फैसला किया है। महिला लाभार्थियों का अभिनंदन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि सरकार का यह कदम नवरात्र के पवित्र अवसर पर महिलाओं को नई खुशी देगा।उन्‍होंने कहा कि यह पहल सशक्तिकरण के संकल्प को और मजबूत करेगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि सरकार प्रत्येक नए कनेक्शन पर दो हजार रुपये से अधिक खर्च करेगी। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी महिलाओं को खाना पकाने के लिए ईंधन आसानी से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया था।

 

 

<><><> 

 

 

Defence Minister Rajnath Singh and Morocco’s Defence Minister Abdeltif Loudiyi signed a Memorandum of Understanding (MoU) on defence cooperation in Rabat yesterday. The MoU provides for a robust institutional framework to the growing partnership and paves the way for collaboration in defence industry, joint exercises, military training and capacity building. Both leaders decided to intensify defence industry collaboration and agreed on a comprehensive roadmap covering counter-terrorism, maritime security, cyber defence, peacekeeping operations and expert exchanges. The discussions between the two Ministers reflected the shared resolve to further strengthen the longstanding friendship between India and Morocco. To give momentum to these initiatives, Mr Singh announced the opening of a new Defence Wing at the Embassy of India in Rabat. He also extended a formal invitation to Mr. Loudiyi to visit India for further discussions on expanding defence cooperation. Earlier, the Defence Minister said that Indian defence industry has achieved production worth one lakh 50 thousand crore rupees, while defence exports have crossed 23 thousand crore rupees. He added that India is now exporting the defence equipments to more than one hundred countries.

 

 

<><><> 

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्ली में 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार हिंदी फिल्म 12वीं फेल को और सर्वश्रेष्‍ठ हिन्‍दी फिल्‍म का पुरस्‍कार कटहल को दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार शाहरुख खान को जवान फिल्‍म के लिए और विक्रांत मैसी को ट्वेल्‍थ फेल के लिए संयुक्‍त रूप से दिया जाएगा। अभिनेता, निर्देशक और निर्माता मोहनलाल को वर्ष 2023के लिए बहुप्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अभिनेत्री रानी मुखर्जी को श्रीमती चटर्जी बनाम नॉर्वे फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया जायेगा।

 

 

<><><> 

 

 

The 10th National Ayurveda Day will be celebrated today at the All India Institute of Ayurveda (AIIA), Goa, marking a historic milestone in the global promotion of traditional Indian medicine. It will be inaugurated by Union Minister of State (Independent Charge), Ministry of Ayush, Prataprao Jadhav. Mr Shripad Yesso Naik, Union Minister of State, Ministry of Power and Ministry of New & Renewable Energy, will also be present on the occasion.

On National Ayurveda Day, Actress and Holistic Wellness promoter Pooja Bedi urged everyone to experience ayurveda’s benifits in daily life.

 

 

<><><> 

 

 

French President Emmanuel Macron has formally announced France’s recognition of the State of Palestine, becoming the latest Western nation to do so ahead of the 80th session of the United Nations General Assembly in New York today. The decision comes a day after Canada, the United Kingdom, and Australia also announced their formal recognition of Palestine, a move widely seen as an effort to increase international pressure on Israel amid its continued military campaign in Gaza. President Macron, addressing the United Nations General Assembly, stated that recognising a Palestinian state is the only solution that will allow for Israel to live in peace, describing the decision as a defeat for Hamas.

 

 

<><><> 

 

 

मौजूदा फिडे महिला शतरंज विश्व कप विजेता ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख को आगामी फिडे विश्व कप 2025 के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री दी गई है।यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से गोवा में शुरू होगी। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश के नेतृत्‍व में भारत का 21 सदस्‍यों का दल प्रतियोगिता में भाग लेगा। हर दो साल में आयोजित होने वाले फिडे शतरंज विश्व कप में सिंगल्‍स-एलिमिनेशन, नॉकआउट प्रारूप होता है। इसमें 206 खिलाडी भाग लेते हैं।

 

 

<><><> 

 

 

आज सवेरे में अब प्रमुख महानगरों से जुड़ी प्रमुख खबरें।

शगुन – चेन्‍नई, बंगलूरू और हैदराबाद

Tamil Nadu Chief Minister M. K. Stalin launched the “Chennai One” mobile app which is an integrated public transport ticketing system. The announcement was made by the Chennai Unified Metropolitan Transport Authority. The all-in-one public transport ticketing app will be a game changer for commuters in Chennai. It is India’s first ever integrated QR based ticketing and journey planner. The app can be downloaded on iOS and Android to experience the future of travel in Chennai.

 

 

<><><> 

 

 

Two MTC buses collided in Chennai, which resulted into traffic disruption for over an hour yesterday morning. Eight passengers including the driver were injured. The front portion of both buses were severely damaged in the crash. The accident happened at the Velachery main road.

 

 

<><><> 

 

 

मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में, उन्‍होंने कहा कि शक्ति की आराधना से जीवन में साहस, धैर्य और ऊर्जा का संचार होता है।श्रीमति गुप्‍ता ने कहा कि यह नौ दिन श्रद्धा का दीप जलाने, भक्ति का पुष्प चढ़ाने और मां दुर्गा के चरणों में अपना मन अर्पित करने का समय है।

 

 

<><><> 

 

 

दिल्ली यातायात पुलिस ने कल से शुरू हुए शारदीय नवरात्रों को देखते हुए यातायात परामर्श जारी किया है।नवरात्र पर कालकाजी मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिस कारण मंदिर के बाहर, रिंग रोड पर यातायात की गति धीमी हो सकती है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वह 2अक्टूबर तक आवश्यकता होने पर ही कालकाजी मंदिर के आसपास की सड़कों का इस्तेमाल करें और अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें। यातायात पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करने का भी आग्रह किया है।

 

 

<><><> 

 

 

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा ने कल जीएसटी सुधारों के कार्यान्वयन के बाद बंगाली मार्केट का दौरा कर दुकानदारों से बातचीत की।उन्‍होंने मार्केट एसोसिएशन को सभी रेट बदलने के लिए बधाई दी और कहा कि सभी व्‍यापारी और उपभोक्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कर रहे हैं।

 

 

<><><> 

 

 

दिल्ली के भजनपुरा मार्केट में कल जीएसटी में छूट के लिए धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा समेत कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। धन्यवाद यात्रा को सम्भोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा की नवरात्रि की पहले दिन बचत उत्‍सव की शुरूआत देशवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी में यह सुधार आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी संकल्प की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

<><><> 

 

 

वहीं,दिल्‍ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा की जीएसटी में सुधार से लोगों का जीवन आसान होने के साथ ही व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा जिससे भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

 

 

<><><> 

 

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कल दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग-एसओएल के नवनिर्मित पूर्वी क्षेत्रीय केन्द्र ‘स्वाध्याय भवन’ ताहिरपुर का उद्घाटन किया।इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि मुक्त शिक्षा विद्यालय का पूर्वी क्षेत्रीय केंद्र केवल एक संस्थान नहीं है, बल्कि अवसर और सशक्तिकरण का द्वार है। उन्‍होंने कहा कि एसओएल दिल्ली के कार्यबल को और अधिक दक्ष तथा सेवा प्रदाता बनाने के लिए एक केंद्र बन सकता है।

 

 

<><><> 

 

 

Former Karnataka Chief Minister and Member of Parliament from Haveri, Basavaraj Bommai, has pointed at a significant disparity in the number of doctors and hospital beds in North Karnataka as compared to the South of the state. He said that in North, one doctor serves 1000 patients, whereas in South Karnataka one doctor is available for only 250 patients. He was speaking after inaugurating “Swastha Naari, Sashakt Pariwar” campaign in his constituency yesterday. The program was organised to mark the 75th birthday of Prime Minister Narendra Modi. Mr Bommai noted that even in district hospitals, there is a shortage of Specialist Doctors. He further said that even in the medical colleges, there is a lack of Specialists to teach the students pursuing post-graduation. He called for greater focus on North Karnataka in this respect.  

 

 

<><><> 

 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा है कि बढ़ते शहरीकरण और काम के लिए लंबी दूरी की यात्रा के साथ,सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों को ‘अंतिम मील कनेक्टिविटी’ प्रदान करना आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन सेवा में अगला कदम ‘पॉड टैक्सी’ है। श्री फडणवीस ने कहा कि कुर्ला और बांद्रा रेलवे स्टेशन के बीच ‘बिज़नेस डिस्ट्रिक्ट’ में यह सेवा महत्वपूर्ण साबित होगी।

 

 

<><><> 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया है कि मेट्रो लाइन 4 और 4ए के सभी चरण वडाला को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 11 से जुड़ जाएंगे और अक्टूबर 2026 तक यात्रियों के लिए खुल जाएंगे। उन्‍होंने मेट्रो रूट 4 के तकनीकी निरीक्षण और ट्रायल रन के उद्घाटन के अवसर पर ये बात कही।

 

 

<><><> 

 

 

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन-बीईएसटी वार्षिक महालक्ष्मी यात्रा और नवरात्रि समारोह में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए 22 सितंबर से पहली अक्टूबर के बीच प्रतिदिन 25 अतिरिक्त बसें चला रही है।बीईएसटी ने उपनगरीय इलाकों के साथ-साथ भायखला और महालक्ष्मी रेलवे स्टेशनों से महालक्ष्मी मंदिर तक विशेष सेवाओं की घोषणा की है।

 

 

<><><> 

 

 

मध्य मुंबई के प्रभादेवी स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर को जल्द ही नवीनतम सुरक्षा सुविधाओं के साथ आधुनिक बनाया जाएगा। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम ने मंदिर परिसर में सुविधाओं को और अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए सौंदर्यीकरण और बुनियादी ढांचे के निर्माण की परियोजना शुरू की है। सिद्धिविनायक मंदिर परिसर का कायाकल्प तीन चरणों में किया जाएगा।

 

 

<><><> 

 

 

Heavy rains lashed several parts of Hyderabad city and surrounding districts in Telangana last evening, bringing road traffic to a standstill and waterlogging several areas. Hyderabad recorded 107 mms of rainfall since last evening, while Rajapet in Yadadri Bhuvanagiri recorded the highest rainfall of over 127 mms.

Several areas in Hyderabad witnessed traffic congestion including Lakdikapul, Ranigunj, Khairatabad, Banjara Hills, Masab Tank, Rajbhavan road among several others. Vehicles stood stranded for over an hour.  Residential areas in low lying areas stormed with rain water resulting in hardships of the residents.

 

 

<><><> 

 

 

दिल्‍ली के मौसम का हाल-

दिल्‍ली- आज राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आसमान साफ़ रहेगा।अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

मुंबई – वहीं, मुंबई में गरज और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है।

कोलकाता – कोलकाता में भी बादल छाए रहने के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है।न्‍यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने की संभावना हैं।

दक्षिण बंगाल के जिलों में इस पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तर 24 परगना, हावड़ा, हुगली, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान और कोलकाता में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मालदा, उत्तर दिनाजपुर और दक्षिण दिनाजपुर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।समुद्र की खराब स्थिति के कारण मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

 

 

<><><> 

 

 

Chennai is expected to have a partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature will be 27 degree Celsius and maximum will be around 33 degree.

Bengaluru is expected to have a generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The minimum temperature will be 21 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.

Hyderabad is expected to have a generally cloudy sky with moderate rain. The temperature will hover between minimum of 24 degree and a maximum of 29 degree Celsius.

 

 

<><><> 

 

 

और आइये अब जानते हैं कि इतिहास में आज के दिन क्‍या-क्‍या हुआ।

“International Day of Sign Languages” is being observed today globally. Established by the UN General Assembly in 2017, the day plays a vital role in raising awareness about the importance of sign language in realising the human rights of people who are Deaf. The theme for this year is – ‘No Human Rights Without Sign Language Rights’, which emphasises the crucial role of sign language in ensuring equality, inclusion, and dignity for people who are Deaf.

To mark the day, Indian Sign Language Research and Training Centre (ISLRTC), under the Department of Empowerment of Persons with Disabilities, will organise a programme in New Delhi today. Union Minister for Social Justice and Empowerment Dr Virendra Kumar, and Minister of State of the Ministry, B. L. Verma, will attend the event.

 

 

<><><> 

 

 

The 10th National Ayurveda Day is also being celebrated today. This year’s Ayurveda Day will highlight the enduring legacy of Ayurveda and its contribution to health and ecological sustainability under the theme “Ayurveda for People, Ayurveda for Planet.” The day will be celebrated at the All India Institute of Ayurveda (AIIA) in Goa, marking a historic milestone in the global promotion of traditional Indian medicine. The celebrations will be inaugurated by Union Minister of State (Independent Charge), Ministry of Ayush, Prataprao Jadhav. To mark the occasion, the National Dhanwantari Ayurveda Awards 2025 will be presented to distinguished contributors in the field of Ayurveda. The event will also include the inauguration of several facilities at AIIA Goa Hospital.

 

 

<><><> 

 

 

1803- ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने असाये के युद्ध में मराठा सेना को हराया।

1929 – बाल विवाह निरोधक विधेयक (शारदा क़ानून) पारित।

1846 – Astronomer Johann Gottfried Galle became the first person ever to observe the planet Neptune.

1862 – Otto von Bismarck was appointed Prime Minister of Prussia by William I.

1932 – Kingdom of Saudi Arabia was established.

1986 – अमेरिकी कांग्रेस ने गुलाब को अमेरिका का राष्ट्रीय फूल चुना।

2009 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

2022 – Veteran Tennis player Roger Federer signed off from tennis in an epic doubles match at the Laver Cup in London.

 

 

<><><> 

 

 

तुम्हारे साथ रहकर अक्सर मुझे महसूस हुआ है कि हर बात का एक मतलब होता है

घास के हिलने का भी

हवा का खिड़की से आने का और धूप का दीवार पर चढ़कर चले आने का।

तुम्हारे साथ रहकर अक्सर मुझे लगा है

हम असमर्थताओं से नहीं सम्भावनाओं से घिरे हैं

हर दीवार में द्वार बन सकता है

हर द्वार से पूरा पहाड़ गुज़र सकता है

शक्ति अगर सीमित है तो हर चीज़ अशक्त भी है

भुजाएं अगर छोटी हैं तो सागर भी सिमटा हुआ है

सामर्थ्य केवल इच्छा का दूसरा नाम है

जीवन और मृत्यु के बीच जो भूमि है वह नियति की नहीं मेरी है।

ये पंक्तियां हैं कवि और साहित्यकार सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की, आज उनकी पुण्यतिथि है। वे ‘तीसरे सप्तक’ के महत्वपूर्ण कवियों में से एक थे। कविता के अतिरिक्त उन्होंने कहानी, नाटक और बाल साहित्य भी रचा।उनकी रचनाओं का अनेक भाषाओं में अनुवाद भी हुआ। वे आकाशवाणी में सहायक निर्माता; दिनमान के उपसंपादक तथा पराग के संपादक रहे। उनका साहित्यिक जीवन काव्य से प्रारंभ हुआ, ‘चरचे और चरखे’ स्तम्भ में दिनमान में छपे उनके लेख विशेष लोकप्रिय रहे। उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं- ‘पागल कुत्तों का मसीहा’, ‘बकरी’, ‘बतूता का जूता’ आदि। सन 1983 में कविता संग्रह ‘खूँटियों पर टंगे लोग’ के लिए सर्वेश्वर दयाल सक्सेना को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

 

<><><> 

 

 

Pablo Neruda (born Ricardo Eliécer Neftalí Reyes Basoalto; 12 July 1904 – 23 September 1973) was a Chilean poet-diplomat and politician who won the 1971 Nobel Prize in Literature. Neruda became known as a poet when he was 13 years old and wrote in a variety of styles, including surrealist poems, historical epics, political manifestos, a prose autobiography, and passionate love poems such as the ones in his collection Twenty Love Poems and a Song of Despair (1924).

 

 

<><><> 

 

 

Sigmund Freud (born Sigismund Schlomo Freud; 6 May 1856 – 23 September 1939) was an Austrian neurologist and the founder of psychoanalysis, a clinical method for evaluating and treating pathologies seen as originating from conflicts in the psyche, through dialogue between patient and psychoanalyst, and the distinctive theory of mind and human agency derived from it.  He qualified as a doctor of medicine in 1881 at the University of Vienna. Upon completing his habilitation in 1885, he was appointed a docent in neuropathology and became an affiliated professor in 1902. Freud lived and worked in Vienna, having set up his clinical practice there in 1886. Following the German annexation of Austria in March 1938, Freud left Austria to escape Nazi persecution. He died in exile in the United Kingdom in September 1939.

 

 

<><><> 

 

 

सदियों की ठण्डी-बुझी राख सुगबुगा उठी
मिट्टी सोने का ताज पहन इठलाती है
दो राह, समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो
सिंहासन खाली करो कि जनता आती है

जनता? हाँ, मिट्टी की अबोध मूरतें वही
जाड़े-पाले की कसक सदा सहनेवाली 
जब अँग-अँग में लगे साँप हो चूस रहे
तब भी न कभी मुँह खोल दर्द कहनेवाली

फावड़े और हल राजदण्ड बनने को हैं
धूसरता सोने से शृँगार सजाती है
दो राह, समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो
सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।

 

आज हिन्दी के प्रसिद्ध लेखक, कवि और निबंधकार दिनकर की जयंती है।उन्हें राष्ट्र कवि की उपाधि दी गई है। वे आधुनिक युग के श्रेष्ठ वीर रस के कवि के रूप में स्थापित हैं। दिनकर को राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत, क्रांतिपूर्ण संघर्ष की प्रेरणा देने वाली ओजस्वी कविताओं के कारण असीम लोकप्रियता मिली। उनकी मुख्य रचनाएँ हैं- रश्मिरथी, उर्वशी, कुरुक्षेत्र, संस्कृति के चार अध्याय, परशुराम की प्रतीक्षा, हुंकार, हाहाकार, चक्रव्यूह, आत्मजयी, वाजश्रवा के बहाने आदि। उन्हें ‘भारतीय ज्ञानपीठ, ‘साहित्य अकादमी और ‘पद्म भूषण’ सम्मान से सम्मानित किया गया।

 

 

<><><> 

 

 

Ray Charles Robinson (September 23, 1930 – June 10, 2004) was an American singer, songwriter, and pianist. He is regarded as one of the most iconic and influential musicians in history, and was often referred to by contemporaries as “The Genius”. Among friends and fellow musicians, he preferred being called “Brother Ray”. Charles was blinded during childhood, possibly due to glaucoma. Charles pioneered the soul music genre during the 1950s by combining elements of blues, jazz, rhythm and blues, and gospel into his music during his time with Atlantic Records. He contributed to the integration of country music, rhythm and blues.

 

 

<><><> 

 

 

John William Coltrane (September 23, 1926 – July 17, 1967) was an American jazz saxophonist, bandleader and composer. He is among the most influential and acclaimed figures in the history of jazz and 20th-century music. Born and raised in North Carolina, after graduating from high school Coltrane moved to Philadelphia, where he studied music. Working in the bebop and hard bop idioms early in his career, Coltrane helped pioneer the use of modes and was one of the players at the forefront of free jazz.

 

 

<><><> 

 

 

आज हिंदी और पंजाबी फ़िल्मों के अभिनेता प्रेम चोपड़ा का जन्मदिन है। इन्होंने 50 से अधिक वर्षों के दौरान 320 फ़िल्मों में अभिनय किया है। प्रेम चोपड़ा ज्यादातर फ़िल्मों में खलनायक का अभिनय करते हैं। वर्ष 1973 में आई फ़िल्म “बॉबी” प्रेम चोपड़ा के सिनेमा कॅरियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। भारतीय सिनेमा के पहले शोमैन राजकपूर के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में वह एक मवाली गुंडे की एक छोटी-सी भूमिका में दिखाई दिए थे। इस फ़िल्म में उनका बोला गया यह संवाद “प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा” दर्शकों के जहन में आज भी ताजा है।

 

 

<><><> 

 

 

Bruce Frederick Joseph Springsteen (born September 23, 1949) is an American singer, songwriter, and guitarist. Nicknamed “the Boss”, Springsteen has released 21 studio albums spanning six decades; most of his albums feature the E Street Band, his backing band since 1972.

 

 

<><><> 

 

 

और अब समय है आपसे विदा लेने का। अनुमति दीजिए आकर्षिता और शगुन को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहिए आकाशवाणी गोल्‍ड FM सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज़ पर। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कीजिए हमारी वैबसाइट न्यूज़ ऑन एआईआर डॉट एनआईसी डॉट आई एन पर।

 

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

 

<><><>