वक्रतुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ।
निर्विघ्नम कुरू मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा।।
अर्थात करोड़ों सूर्यों के समान तेजस्वी गणेश आप हमेशा हमारे सभी बिना विघ्नों के पूर्ण करें। जब भी हम किसी नेक, नए और अच्छे काम की शुरूआत करते हैं तो ओम गणेशाय नमः तो जरूर कहते हैं। तो आईये इस नए दिन की शुरूआत गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ करें। अपने नए कार्यो, नई मंशाओं के लिए गणपती बप्पा का आशीर्वाद लें और सकारात्मक भावना के साथ आगे बढ़ें। और आपको बता दे कि विघ्नहर्ता गणपति की आराधना न केवल भारत बल्कि दुनिया के कोन-कोने में होती है। यह भक्तिभाव सैंकड़ों सालों से बना हुआ है। भगवान गणेश की प्रतिमाएं दुनियाभर के कई देशों से मिली हैं। तो आज हम उन्हीं विघ्नहर्ता श्री गणेश का नमन करते हैं।
इसी के साथ ही आकाशवाणी एफ.एम. गोल्ड सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज पर समाचार सेवा प्रभाग के कार्यक्रम आज सवेरे के सभी श्रोताओं को मेरा नमस्कार। आज आपके साथ मैं हूं आकर्षिता सिंह और साथ हैं मेरी cohost नीना।
Hello AKARSHITA and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere – where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 27th of AUGUST 2025.
Ganesh Chaturthi, or Ganeshotsav, is a revered Hindu festival celebrated with great devotion across India, especially in Mumbai and Pune. The occasion marks the birth anniversary of Lord Ganesha, who is known as the deity of wisdom, prosperity, and good fortune.
On this day, devotees worship Lord Ganesha, who was born during the Shukla Paksha of the Bhadrapada month. The festival is celebrated over a period of 10 days and ends with Anant Chaturdashi, which is also known as Ganesh Visarjan. On Visarjan day, devotees immerse the idol of Lord Ganesha in a water body.
President Droupadi Murmu has greeted citizens on the occasion of Ganesh Chaturthi. In her message, President Murmu said that this festival is celebrated with great devotion and enthusiasm. Underlining that Lord Ganesh is worshipped as the source of wisdom and well-being, President Murmu said that people seek his blessings for new beginnings and the removal of obstacles.
<><><>
Prime Minister Narendra Modi has said that Swadesi should be life mantra for every Indian. Speaking at Maruti Suzuki’s Hansalpur plant in Ahmedabad yesterday, Mr Modi said, investment might come from anywhere in the world, but if production takes place in India, it is ultimately Swadesi. Prime Minister said that a new chapter is being added to India’s Make in India journey, marking an important day in the nation’s goal of ‘Make in India’ and ‘Make for the World’.
He pointed out that companies like Maruti Suzuki have become brand ambassadors of Make in India.
<><><>
Union Home Minister Amit Shah has said that demographic changes in border areas directly impact the security of the country and its borders. Mr Shah said this while addressing the inaugural session of the two-day Vibrant Villages Programme workshop in New Delhi. He said that the vibrant villages program was started by the Modi Government to stop migration from border villages and achieve 100 per cent saturation.
The Minister said that the Vibrant Villages Programme is boosting employment by promoting infrastructure, preservation and promotion of culture and tourism in border villages.
<><><>
उत्तर रेलवे ने जम्मू क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कटरा, उधमपुर और जम्मू रेलवे स्टेशनों से 18 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया है। चार ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा से सात, जम्मू से एक और उधमपुर से दो रेलगाडियों को रद्द किया गया है। कटरा और उधमपुर जाने वाली रेलगाडियां भी रद्द कर दी गई हैं। हालांकि, कटरा-श्रीनगर खंड पर रेलगाडि़यों की आवाजाही जारी है। जम्मू क्षेत्र में सोमवार रात से दशकों में सबसे भारी बारिश हो रही है। इससे पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, सड़क संपर्क बाधित हुआ है और बड़े भूभाग जलमग्न हो गए हैं। इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। वहीं जम्मू कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर सिविल पद के लिए 31 अगस्त को होने वाली ओएमआर आधारित परीक्षा स्थगित कर दी है। मौसम की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा अलग से की जाएगी।
<><><>
In Punjab, the flood situation in parts of the state bordering Raavi, Beas and Satluj Rivers is turning grim. An alert has been sounded in several districts and leaves of all the officials have been cancelled to maintain round-the-clock presence at the ground level and continue rescue and relief operations in flood-affected areas.
People living in low lying areas of these districts have been instructed to reach to safer places or relief camps. Those stranded deep inside the affected areas are being rescued by Army, BSF, NDRF and Punjab Police.
Holidays have been declared in all the schools till August 30th and citizens have been requested to stay away from riverbanks and avoid spreading and believing in rumours.
<><><>
भाजपा नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार आज उज्जैन में वैश्विक आध्यात्मिक सम्मेलन का आयोजन करेगी। यह आयोजन पर्यटन विभाग, केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से कर रहा है और इसका उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी इस अवसर पर उपस्थिति रहेंगे। देश-विदेश के आध्यात्मिक गुरुओं, विचारकों और प्रबुद्ध व्यक्तियों सहित 300 से अधिक लोग इसमें भाग लेंगे। प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु गौरांग दास सम्मेलन में मुख्य भाषण देंगे। सरकार ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना और जिम्मेदार आतिथ्य पर संवाद को बढ़ावा देना है। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग ने कहा कि इस पहल से न केवल पर्यटन उद्योग को, बल्कि उन सभी लोगों को भी लाभ होने की उम्मीद है जो भारत की गहन आध्यात्मिक विरासत को आधुनिकता से जोड़ना चाहते हैं। यह सम्मेलन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराओं को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में कार्य करेगा।
सम्मेलन का समापन महाकालेश्वर और काल भैरव मंदिरों के दर्शन के साथ होगा, जहाँ प्रतिनिधियों को प्रत्यक्ष आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त होगा।
<><><>
केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड ने लोगों से आग्रह किया है कि वे वस्तु एवं सेवा कर की दरों के बारे में कोई अनुमान लगाने से परहेज करें। एक सोशल मीडिया पोस्ट में बोर्ड ने कहा कि इन दरों के बारे में फैसले जीएसटी परिषद की ओर से लिए जाते हैं, जिसमें केंद्र और राज्यों के प्रतिनिधि होते हैं। बोर्ड ने कहा है कि पहले से अनुमान लगाए जाने से अफवाहें फैलती है और इससे शेयर बाजार में अस्थिरता आ सकती है। बोर्ड ने सलाह दी है कि लोग जीएसटी परिषद की तीन और चार सितम्बर की बैठक के बाद होने वाली आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करें।
<><><>
महानगरों से जुड़ी प्रमुख खबरें-
The ten-day Ganpati festival begins today on the occasion of Ganesh Chaturthi. Considered one of the most significant celebrations in Maharashtra’s cultural calendar, the festival will conclude on Anant Chaturdashi. More from our Mumbai Correspondent.
Amid chants of “Ganpati Bappa Morya, Mangal Murti Morya,” devotees across Maharashtra have started welcoming their beloved Ganpati Bappa into their homes. Public or Sarvajanik idols are being brought into pandals with great enthusiasm, accompanied by the beats of Dhol-Tasha Pathaks, vibrant music, and fireworks. The ceremonial Pran Pratishtha of Lord Ganpati will be performed, followed by elaborate Pooja and Aarti rituals. This ten-day festival is an integral part of Maharashtra’s cultural identity, celebrated each year with a host of cultural activities-ranging from performances and competitions to live visual displays known as Dekhava. This year, the Bombay High Court has mandated that Ganpati idols made of Plaster of Paris, up to six feet in height, must be immersed in artificial water bodies. To manage the increased travel demand, Indian Railways has arranged several special trains during the festival.Prarthna, Akashvani News, Mumbai.
<><><>
सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक माने जाने वाला गणेशोत्सव आज महाराष्ट्र में शुरू हो गया है। भगवान गणेश का आगमन बड़े उत्साह, शोभा यात्राओं और पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जा रहा है। यह उत्सव अगले ग्यारह दिनों अनंत चतुर्दशी तक चलेगा और बड़ी संख्या में लोग आनंद और उत्साह के साथ इसमें भाग ले रहे हैं।
<><><>
गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे ने राज्य सरकार से कृत्रिम फूलों के उपयोग और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि इस बढ़ते चलन से फूल उत्पादक किसान आर्थिक तंगी में हैं और पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है।
<><><>
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई से रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए यात्री समुद्री परिवहन मार्ग को मंज़ूरी दे दी है, जो शहर से इस तरह की पहली सेवा होगी। मत्स्य पालन और बंदरगाह मंत्री नितेश राणे ने कहा कि इस सेवा से रत्नागिरी की यात्रा का समय तीन घंटे और सिंधुदुर्ग की यात्रा का समय पाँच से छह घंटे रह जाएगा, जिससे कोंकण निवासियों को काफ़ी राहत मिलेगी।
<><><>
बीएमसी ने 12 पुलों पर गणेश जुलूस के दौरान सावधानी बरतने की अपील की
बृहन्मुंबई नगर निगम ने श्रद्धालुओं से मध्य और पश्चिमी लाइनों पर 12 रेलवे फ्लाईओवरों पर गणेश जुलूस निकालते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है। नगर निगम ने पुलों पर भीड़भाड़, रुकने, लाउडस्पीकर बजाने और नाचने से बचने की सलाह दी है। श्रद्धालुओं से गणेश प्रतिमाओं के आगमन और विसर्जन जुलूसों के दौरान सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और बीएमसी के दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
<><><>
गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर, बीएमसी ने सभी गणेश मंडलों और घरों से भगवान गणेश को अर्पित किए गए निर्माल्य, फूलों और प्रसाद का उचित निपटान करने का आग्रह किया है। उन्हें सामान्य कचरे के साथ मिलाने के बजाय, उन्हें अलग से नगर निगम के संग्रह वाहनों को सौंप दिया जाएगा। विसर्जन स्थलों पर विशेष निर्माल्य कलश स्थापित किए जाएँगे और एकत्रित प्रसाद को 37 नागरिक खाद केंद्रों पर जैविक खाद में परिवर्तित किया जाएगा।
<><><>
CHENNAI METRO
The Additional Special Judge for CBI cases in Chennai convicted several accused, sentencing them to 9 years of rigorous imprisonment and imposing a fine of ₹1.6 lakh. The case, registered by the CBI in 1996, involved a conspiracy between a private individual and Central Bank of India officials. They fraudulently availed credit and term loans in the name of Sujatha Films Pvt. Ltd., causing a wrongful loss of ₹10.19 crore to the bank.
<><><>
BENGALURU METRO
The South Western Railways General Manager Mukul Saran Mathur conducted a window trailing inspection between Krantiveer Sangolli Rayanna station in Bengaluru and Tumkuru. He reviewed various infrastructural works and took stock of passenger amenities under development across important stations in this section. At Nidavanda station, the goods shed upgrade works were inspected by the General Manager. This is being developed as a key freight loading hub of Bengaluru division, particularly for automobile traffic.
<><><>
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय में इलेक्ट्रिक स्कूल बस सेवा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और सांसद बांसुरी स्वराज भी उपस्थिति रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल विद्यालय ने इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल कर प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस कदम से छात्रों की यात्रा और भी सुरक्षित तथा आधुनिक होगी। साथ ही, दिल्ली का वातावरण बेहतर होगा और दिल्लीवासियों को स्वच्छ हवा मिलेगी।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरा देश हरित भारत, स्वच्छ भारत के संकल्प को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार शीघ्र ही सभी स्कूलों में प्रतियोगिताएँ शुरू करेगी, ताकि हर बच्चा प्रकृति, स्वच्छता और सतत विकास को अपने जीवन का हिस्सा बना सके। साथ ही विद्यालयों को इलेक्ट्रिक बस सेवा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
<><><>
दक्षिण दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कल बदरपुर विधानसभा क्षेत्र के मीठापुर चौक पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री बिधूड़ी ने कहा कि राजधानी में अब नागिरकों को उनके घर के पास ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मुफ्त जांच, दवाइयां उपलब्ध होने के साथ ही, मरीजों के इलाज के लिए वरिष्ठ डॉक्टर उपलब्ध हैं।
श्री बिधूड़ी ने राजधानी में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार आने से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं। श्री बिधूड़ी ने जानकारी दी कि दक्षिण दिल्ली में अगले महीने अन्य आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का भी उद्घाटन किया जायेगा। इसके लिए केंद्रों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। .
<><><>
Hyderabad METRO
Chief Justice of Telangana High Court, Justice Aparesh Kumar Singh, has assured that legal services will address the issues faced by soldiers, ex-servicemen, and their families. While virtually inaugurating eight new legal aid clinics, he emphasized that their civil and legal problems would be resolved without them having to visit courts. Justice P Sam Koshy, Executive Chairman of the State Legal Services Authority, said the initiative was led by the National Legal Services Authority, with 10 clinics now operational across the state and plans to expand to all districts.
<><><>
भारतीय प्राणी सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने पश्चिम बंगाल में कोलेम्बोला की दो नई प्रजातियों की खोज की है। कोलेम्बोला मिट्टी में रहने वाले छोटे आर्थ्रोपोड जीव हैं और मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह महत्वपूर्ण खोज पश्चिम बंगाल की जैव विविधता को और गहराई से समझने का मार्ग प्रशस्त करती है।
<><><>
मौसम –
आज दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने और मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
मुंबई – वहीं, मुंबई में यहां आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है।
कोलकाता – और, कोलकाता में भी बादल छाए रहेंगे तथा हल्की बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना हैं।
Chennai is expected to have a Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 27 degree Celsius and maximum will be around 34 degree.
Bengaluru is expected to have a Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The minimum temperature was 20 degree Celsius and maximum will be around 28 degree.
Hyderabad is expected to have a Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The temperature will hover between minimum of 24 degree and a maximum of 29 degree Celsius.
<><><>
इतिहास
1604: The Sri Harimandir Sahib (Golden Temple), a spiritual landmark in Amritsar, was ceremonially inaugurated
1870: The Shramjivi Sangh, India’s first labor organization, was founded.
1883: The volcanic eruption of Krakatoa had a devastating global impact.
1859: The first successful oil well was drilled in Pennsylvania, beginning the oil age.
1939: The first jet-powered aircraft, the Heinkel He 178, made its maiden flight.
1604- अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतिस्थापना की गई।
1781 – हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।
1991 – मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।
2003 – 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।
<><><>
विश्व झील दिवस का उद्देश्य झीलों को वह ध्यान देना है जिसकी वे वास्तव में हकदार हैं। ये शांत जगहें न केवल एक सुंदर दृश्य प्रदान करती हैं, बल्कि इससे भी कहीं अधिक प्रदान करती हैं।
झीलें स्वयं अपनी कहानी नहीं कह सकतीं, लेकिन उनका स्वास्थ्य एक कहानी कहता है। कुछ झीलें सिकुड़ रही हैं, कुछ कचरे से भरी हैं, या लुप्त होते वन्यजीवों से जूझ रही हैं। यहीं पर विश्व झील दिवस की भूमिका आती है।
झीलें जैव विविधता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, मछलियों, पौधों और वन्यजीवों की अनगिनत प्रजातियों के लिए आवास प्रदान करती हैं।
झीलें हमारे ग्रह पर सबसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधनों में से एक हैं। ये मीठे पानी के एक महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में कार्य करती हैं, जो पेयजल आपूर्ति, कृषि और उद्योग को बढ़ावा देती हैं।
But lakes are affected by a combination of overuse, pollution and climate change. Lake pollution is frequently caused by inflows from fertilizers, contaminants and solid waste being dumped directly, or flushed into lakes via rivers, and this is worsened by global warming – leading, for instance, to more frequent and intense floods.
Stop Pollution Sources
Sewage treatment: Ensure proper treatment of wastewater before it enters the lake.
Industrial discharge: Enforce regulations to prevent toxic waste dumping.
Plastic and solid waste: Install trash traps and organize clean-ups.
Agricultural runoff: Promote eco-friendly farming (e.g., buffer strips, organic fertilizers).
<><><>
पुण्यतिथि, जयंती या जन्म –
रवीन्द्र केलकर (पुण्यतिथि) :: आज कोंकणी साहित्य के सबसे मजबूत स्तंभ रवीन्द्र केलकर की पुण्यतिथि है। उनकी प्रमुख रचनाओं में ‘आमची भास कोंकणीच’, ‘बहुभाषिक भारतान्त भाषान्चे समाजशास्त्र’ शामिल हैं। रवीन्द्र केलकर को 1977 में उनकी पुस्तक ‘हिमालयवंत के लिए ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
ऋषिकेश मुखर्जी (पुण्यतिथि)
आज फ़िल्मकार ऋषिकेश मुखर्जी की पुण्यतिथि है। ऋषिकेश मुखर्जी ने 1951 में फ़िल्म “दो बीघा ज़मीन” फ़िल्म में बिमल राय के सहायक के रूप में अपना कॅरियर शुरू किया था। उनके साथ छह साल तक काम करने के बाद उन्होंने 1957 में “मुसाफिर” फ़िल्म से अपने निर्देशन के कॅरियर की शुरुआत की। ऋषिकेश मुखर्जी की फ़िल्म निर्माण की प्रतिभा का लोहा समीक्षकों ने उनकी दूसरी फ़िल्म अनाड़ी से ही मान लिया था। उन्होंने “अनुराधा”, “अनुपमा”, “आशीर्वाद” और “सत्यकाम” जैसी ऑफ बीट फ़िल्मों का भी निर्देशन किया। ऋषिकेश मुखर्जी की अंतिम फ़िल्म 1998 की “झूठ बोले कौआ काटे” थी। उन्होंने टेलीविजन के लिए तलाश, हम हिंदुस्तानी, धूप छांव, रिश्ते और उजाले की ओर जैसे धारावाहिक भी बनाए।
अभिनय ही नहीं, गानों के फ़िल्मांकन के मामले में भी ऋषिकेश मुखर्जी बेजोड़ थे। अनाड़ी फ़िल्म
सब कुछ सीखा हमने न सीखी होशियारी..
अभिमान का गीत नदिया किनारे..,
नमक हराम का गीत नदिया से दरिया, दरिया से सागर..,
अनुराधा का गीत हाय वो दिन क्यों न आए..,
गुड्डी का गीत हम को मन की शक्ति देना.. और
गोलमाल का गीत आने वाला पल.. आज भी बेहद आकर्षित करते हैं।
आइये सुनते हैं उनके ये गीत-
उन्हें ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’, ‘पद्म विभूषण’, ‘राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार’ और ‘फ़िल्मफेयर पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
<><><>
Stephen Ray Vaughan (October 3, 1954 – August 27, 1990) was an American musician, singer, songwriter, and record producer, and one of the most influential guitarists in the revival of blues in the 1980s. He is commonly referred to as one of the greatest guitar players of all time. Vaughan was born and raised in Dallas, Texas. He received several music awards during his lifetime.
<><><>
मुकेश चन्द्र माथुर (पुण्यतिथि) :: आज भारत में संगीत इतिहास के सर्वश्रेष्ठ गायकों में से एक मुकेश चन्द्र माथुर की पुण्यतिथि है। सुरों के बादशाह मुकेश ने अपना सफ़र 1941 में शुरू किया। ‘निर्दोष’ फ़िल्म में मुकेश ने अदाकारी करने के साथ-साथ गाने भी खुद गाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने ‘माशूका’, ‘आह’, ‘अनुराग’ और ‘दुल्हन’ में भी बतौर अभिनेता काम किया। उन्होंने सब से पहला गाना “दिल ही बुझा हुआ हो तो” गाया था। के. एल. सहगल से मुतअस्सिर मुकेश ने अपने शरूआती दिनों में उन्हीं के अंदाज़ में गाने गाए। मुकेश का सफर तो 1941 से ही शुरू हो गया था, मगर एक गायक के रूप में उन्होंने अपना पहला गाना 1945 में फ़िल्म ‘पहली नजर’ में गाया। उस वक्त के सुपर स्टार माने जाने वाले ‘मोती लाल’ पर फ़िल्माया जाने वाला गाना ‘दिल जल्ता है तो जलने दे’ हिट हुआ था।
Song- ‘जीना यहां मरना यहां’, ”जाने कहां गए वो दिन’, ‘आवारा हूं”मेरा जूता है जापानी’, ‘ये मेरा दीवानापन है’, ‘किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार’, ‘कभी कभी मेरे दिल में खयाल आता है’।
उनकी प्रमुख फ़िल्में हैं- ‘यहूदी’, ‘बन्दिनी’, ‘संगम’, ‘अंदाज़’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘आनन्द’, ‘कभी कभी’, ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’ आदि।
<><><>
Mario Dewar Barrett (born August 27, 1986), known mononymously as Mario, is an American singer, songwriter, actor, and model. He is known for his singles “Just a Friend” (2002) and “Let Me Love You” (2004), which won him two Billboard Music Awards. He has released four studio albums: Mario, Turning Point , Go, and D.N.A.
<><><>
Alice Coltrane (August 27, 1937 – January 12, 2007), also known by her adopted Sanskrit name Turiyasangitananda or Turiya Alice Coltrane, was an American jazz musician and composer, and in her later years a swamini. One of the few harpists in the history of jazz, she recorded many albums as a bandleader, beginning in the late 1960s and early 1970s for Impulse! and other major record labels. Here is a transcendental fuse of modal experimental Jazz and Eastern spirituality, inspired by the teachings of Swami Satchidananda, recorded at the Coltrane studio, New York, and released on Impulse!
<><><>
Sir Donald George Bradman, AC (27 August 1908 – 25 February 2001), often referred to as “The Don”, was an Australian international cricketer, widely acknowledged as the greatest batsman of all time. Bradman’s career Test batting average of 99.94 has been cited as the greatest achievement by any sportsman in any major sport.
<><><>
Soori is an Indian film actor and comedian who appears in Tamil films. He rose to fame after his role in the film Vennila Kabadi Kuzhu (2009), in which the scene involving a parotta eating challenge earned him the nickname Parotta Soori.He has emerged into the limelight post his outstanding performance in films like Porali (2011), Sundarapandian (2012), Varuthapadatha Valibar Sangam (2013), Pandiya Naadu (2013), Jilla (2014), Rajini Murugan (2016) and Sangili Bungili Kadhava Thorae (2017).
<><><>
और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अनुमति दीजिए आकर्षिता और नीना को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहिए आकाशवाणी गोल्ड FM सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज़ पर। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कीजिए हमारी वैबसाइट न्यूज़ ऑन एआईआर डॉट एनआईसी डॉट आई एन पर।
Namaskar.
<><><>