July 21, 2025 8:28 AM

printer

Aaj Savere

हे नीलकंठ तुम्‍हारे स्‍मरण से विस्‍मृत हो उठती हैं, वो सभी समृतियां, जिनसे भरता है मन मे विष
हे शम्‍भू मसान की धूनी में रमे तुम, खोल देते हो द्वार हर लालसा हर इच्‍छा से मुक्ति का।
हे शिव शम्‍भू
ये शिव का दिन है, शिव की भक्ति है और शिवमय वातावरण है। तो आइए इस नई सुबह, नई तरंग और नई आशा के साथ नए दिन की शुरूआत करें।  

 

<><><> 

 

 

मुख्‍य समाचार:-

संसद का मॉनसून सत्र आज से शुरू होकर 21 अगस्‍त तक चलेगा। इस दौरान कुल 21 बैठकें होगी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह संसद का पहला सत्र है। संसदीय कार्यमंत्री किरन रि‍जिजू ने बताया कि सत्र के दौरान निपटाये जाने वाले महत्‍वपूर्ण विधायी और अन्य कार्य तय कर लिये गये हैं।
संसद सत्र से पहले कल सरकार ने दोनों सदनों की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने में सहयोग के लिये सर्वदलीय बैठक बुलाई। लोकसभा और राज्‍य सभा में विभिन्‍न दलों का प्रतिनिधित्‍व करने वाले सदन नेताओं ने इस बैठक में भाग लिया।

बैठक के बाद श्री रिजिजू ने संवाददाताओं को बताया कि बैठक बहुत ही रचनात्‍मक रही और सदन नेताओं ने विभिन्‍न मुद्दों पर अपनी पार्टी का रुख सामने रखा। श्री रिजिजू ने कहा कि सरकार ऑपरेशन सिंदूर जैसे महत्‍वपूर्ण मुद्दों पर संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह स्‍पष्‍ट है।
वहीं कांग्रेस नेता गौरव गो‍गोई ने राष्‍ट्रपति ट्रंप के दावे, पहलगाम आतंकी हमला और बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण मुद्दे पर सदन में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के वक्‍तव्‍य की मांग की।

 

<><><> 

 

As part of a broader initiative to promote self-reliance among dairy farmers and usher in a White Revolution in the State, Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma has launched a new scheme at Srimanta Sankardeva Kalakshetra, Guwahati yesterday.
Under this scheme, approximately 20,000 dairy farmers associated with 601 dairy cooperative societies across the State would receive assistance of 5 rupees per litre of milk, for up to 30 litres per day.

This assistance applies to farmers supplying milk to organised dairy processing projects. A provision of 10  crore rupees has been made for the scheme in the financial year 2025-26.
Mr. Sarma said that Assam’s daily milk production stands at approximately 29 lakh litres; however, only 1 lakh litres of this is processed and made available through cooperative societies such as Purabi and Sitajakhala.

The Assam Chief Minister stressed the importance of enhancing processing capacities and encouraging greater participation from farmers in the cooperative system.
Assam Chief Minister referred to the formation of the Ministry of Cooperation by the Central Government and noted that, under the leadership of Union Home Minister Amit Shah, efforts are being made to take cooperative products to international markets.

 

<><><> 

 

कांवड़ यात्रा अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। कांवडियों की बडी संख्‍या भगवान शिव को अर्पित करने के लिए गंगाजल लेने हरिद्वार में एकत्र है। डाक कांवडि़यों की संख्‍या भी लगातार बढ रही है। पुलिस ने भीड को नियंत्रित करने के लिए व्‍यापक प्रबंध किये हैं। हरिद्वार की सडकों से लेकर हर की पैड़ी तक का पूरा इलाका श्रद्धालुओं और वाहनों से खचा-खच भरा है। हरियाणा, पंजाब, राजस्‍थान, दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश सहित विभिन्‍न राज्‍यों से लगातार श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं। अब तक ढाई करोड से भी अधिक कांवडि़ए पावन गंगाजल लेने के बाद अपने गंतव्‍य के लिये रवाना हो चुके हैं।

 

<><><> 

 

इस महीने की तीन तारीख को शुरू हुई 38 दिवसीय वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग ज़िले के नुनवान पहलगाम बेस कैंप और मध्य कश्मीर के गांदरबल के बालटाल बेस कैंप के दोहरे मार्गों से शांतिपूर्ण और निर्बाध रूप से चल रही है। यह यात्रा 9 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर संपन्न होगी। अमरनाथ जी यात्रा के पहले 17 दिनों के दौरान, कल शाम तक पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या तीन लाख को पार कर गई है।

देश भर के यात्री पवित्र गुफा की ओर जाने वाले बालटाल और पहलगाम के दोहरे मार्गों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के अलावा सभी प्रकार की व्यवस्थाओं और सुविधाओं से संतुष्ट हैं।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीन लाख का आंकड़ा पार करने को उन सभी श्रद्धालुओं के लिए एक अत्यंत समृद्ध अनुभव बताया है जो इस पवित्र यात्रा पर निकल रहे हैं और सभी के लिए शांति और सांत्वना की प्रार्थना की है।

 

<><><> 

 

International Monetary Fund (IMF) says, India leads the world in fast payments with Unified Payments Interface (UPI) recording 18.39 billion transactions. Recent IMF note titled ‘Growing Retail Digital Payments: The Value of Interoperability’, says, UPI has revolutionized India’s payment ecosystem, processing over 18 billion transactions monthly.

Launched in the year 2016 by the National Payments Corporation of India, UPI has revolutionised the country’s payment ecosystem by enabling users to link multiple bank accounts to a single mobile app and make instant transactions with ease, IMF said. It has not only simplified peer-to-peer payments but also enabled millions of small businesses to accept digital payments at minimal cost. According to government data, UPI now processes over 18 billion transactions every month, accounting for 85 per cent of India’s total digital payments. In June alone, the platform recorded 18.39 billion transactions worth 24.03 lakh crore rupees, a 32 per cent increase from June last year. With 491 million users and 65 million merchants onboard, UPI connects 675 banks through a single digital framework. This shift has taken India away from cash and card-based payments and pushed it towards a digital-first economy. Millions of individuals and small businesses now rely on UPI for safe and low-cost transactions. AISHWARYA RAI NIGAM, AKASHVANI NEWS, DELHI.

 

<><><> 

 

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग, आज रात साढे नौ बजे फोन-इन कार्यक्रम “पब्लिक स्पीक” में जंक फ़ूड का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव” विषय पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान-एम्स के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. गोविंद मखारिया और एम्स की ही आहार विशेषज्ञ डॉ. माला मनराल परिचर्चा में भाग लेंगी।

श्रोता कार्यक्रम के दौरान हमारे स्टूडियो में उपस्थित विशेषज्ञों से जंक फ़ूड के हानिकर प्रभावों, इसके स्वस्थ विकल्प और स्‍वास्‍थ्‍यकप भोजन के प्रति जागरुकता से संबंधित प्रश्न पूछ सकते हैं। प्रश्न पूछने के लिये टेलीफोन नंबर है- 0 1 1 – 2 3 7 1- 1 0 5 0 और 0 1 1 – 2 3 3 1 4 4 4 4 तथा व्हाट्सएप नंबर है – 9 2 8 – 9 0 9 – 4 0 4 4.  हैशटैग आस्क-एआईआर के साथ एक्स पर भी सवाल पोस्ट किये जा सकते हैं।

 

<><><> 

 

Moving on to the world of Sports, In FIDE Women’s Chess World Cup 2025, Koneru Humpy created history by becoming the first-ever Indian woman to reach the semifinals in Batumi, Georgia.

Koneru Humpy made history by defeating China’s Song Yuxin in a thrilling quarterfinal clash, becoming the first Indian ever to reach the semifinals of the tournament. Her incredible run now sets up a blockbuster showdown with the top seed, China’s Lei Tingjie, in a much-anticipated semifinal showdown. Meanwhile, the all-Indian quarterfinal between Divya Deshmukh and Harika Dronavalli heads into tiebreaks today after both classical games ended in draws – the winner will join Humpy, Lei, and China’s Tan Zhongyi.  In wrestling, India wrapped up a strong campaign at Ranking Series in Budapest with 10 medals including three gold, three silver, and four bronze. Sumit claimed silver in the 60kg Greco-Roman after going down to European champion Nihat Mammadli of Azerbaijan, while Anil Mor secured bronze in the 55kg category by defeating Uzbekistan’s Ikhtiyor Botirov. These results will boost India’s seedings ahead of the World Wrestling Championships in Croatia this September.


Over to squash, rising star Anahat Singh leads a 12-member Indian squad at the World Junior Squash Championships beginning today in Cairo, featuring 234 of the world’s top under-19 players. With Mayur Jain, Chirag Jha, Sports Desk.

 

<><><> 

 

The Department of Posts will conduct a Divisional level pension Adalat on 28th of this month. It wil be conducted by the Senior Superintendent of Post Offices, Chennai City. The Pensioners may forward their complaints and suggestions to the Divisional post office through mail.

 

<><><> 

 

Tamil Nadu will build hydrogen infrastructure with the participation of small and medium scale industries. IIT Madras and Hyundai Motors along with financial support from State Government are indigenously developing the entire hydrogen supply chain from production and storage to application.

Located at IIT-Madras Thaiyur campus, the Hyundai HTWO Innovation Centre will primarily build applications for the power and mobility sector. Focusing on localisation of electrolyzers for hydrogen production, creation of micro grids for hydrogen utilisation and building refuelling stations for hydrogen mobility, the research centre plans to involve MSMEs in various stages of production lifecycle.
Prof. V.Kamakoti, Director IIT-M , said the institute has the technical know how and intellectual property.

IIT-M currently has capabilities in direct solar water splitting, sea water electrolyzers, hydrogen microgrids, gas turbines and fuel cells. Through this centre, it aims to improve the maturity of technologies to commercial grade, which involves nuanced manufacturing capabilities.

 

<><><> 

 

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट), ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन और ऑर्गनाइज़्ड रिटेलर्स एसोसिएशन इस महीने की 31 तारीख को नई दिल्ली में एक मोबाइल कॉन्क्लेव का आयोजन करने जा रहा है। इस कॉन्क्लेव का थीम पहली कॉल से डिजिटल भारत तक रखा गया है। इस थीम के माध्यम से दिखाया जाएगा कि कभी विलासिता रही मोबाइल सेवा आज हर भारतीय के लिए जीवन रेखा बन चुकी है और भारत को वैश्विक डिजिटल शक्ति बना चुकी है। इस आयोजन पर चांदनी चौक से सांसद और कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि पिछले 30 वर्षों में और विशेष रूप से पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा टेलीकॉम बाजार बन चुका है। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन, जो कभी एक स्टेटस सिम्बल था, आज सशक्तिकरण, समावेशन और राष्ट्रीय प्रगति का माध्यम बन चुका है।

 

<><><> 

 

फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 32वें संस्करण में कल राष्ट्रीय राजधानी के तीन सौ से अधिक स्कूलों के एक हज़ार से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम के इस संस्करण में भारत के अंतर्राष्ट्रीय साइकिलिस्ट एसो अल्बेन, मयूरी ल्यूट और सुशीला अगाशे ने भाग ले रहे युवा प्रतिभागियों को प्रेरित किया। संवाददाताओं से बातचीत में साइकिलिस्ट एसो अल्बेन ने कहा कि ये अभियान देशवासियों को फिट रखने की दिशा में एक अच्छा प्रयास है।

 

<><><> 

 

आम आदमी पार्टी ने इंडी गठबंधन से किनारा कर लिया है। पार्टी सांसद संजय सिंह ने कल मीडिया से बातचीत में कहा कि इंडी गठबंधन 2024 में हुए लोकसभा चुनावों के लिए बनाया गया था। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों बाद आम आदमी पार्टी ने हरियाणा और दिल्ली में चुनाव अकेले लड़ा है और पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को भी अकेले ही लड़ेगी।

 

<><><> 

 

दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि आज से शुरू होने जा रहे मानसून सत्र में विपक्ष सहयोगात्मक भूमिका निभाएगा। संवाददाताओं से बातचीत में श्री खंडेलवाल ने कहा कि सदन चर्चा के लिए बना है और जन आकांक्षा की पूर्ति के लिए सभी को सकारात्मक रूप से चर्चा में भाग लेना चाहिए।

 

<><><> 

 

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता आज दिल्ली विधानसभा परिसर में विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन-नेवा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से 23 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा सचिवालय के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य विधायकों को नेवा के उपकरणों और कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, ताकि वे आगामी मानसून सत्र में प्रभावी रूप से भाग ले सकें। इस प्रशिक्षण का संचालन संसदीय कार्य मंत्रालय के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा किया जाएगा। दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने बताया है कि विधानसभाओं के कार्य में पारदर्शिता, दक्षता और स्थिरता लाना है, जिससे कागज़ रहित कार्यप्रणाली को बढ़ावा दिया जा सके।

 

<><><> 

 

Karnataka Chief Minister Siddaramaiah and Deputy Chief Minister D K Shivakumar offered traditional puja at the Kabini dam that is filled to its capacity of 2,284 feet.
Due to the copious rainfall the reservoir is receiving 15,000 Cusecs inflow everyday. After the puja, the Chief Minister laid the foundation stone for a 32.25 crore rupees Kabini dam restoration project.
Speaking on the occasion, the Chief Minister wished the farmers will reap good harvest this monsoon. He informed that Kabini dam will be developed as the Brindavan gardens at the Krishna Raja Sagara dam.
He added that his Government is committed to the Mekedatu project subject to approval by the Central Government. The proposed Mekedatu project involves a balanced reservoir with a hydro electric power station.   Kabini is the tributary of river Cauvery and sustains irrigation on 1.13 lakh hectares.  

 

<><><> 

 

महाराष्ट्र सरकार के कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान राज्य भर में 1,000 रोज़गार मेले आयोजित करने का लक्ष्य रखा है। इस पहल के तहत, इस वर्ष पालघर जिले में लगभग 20 रोज़गार मेले आयोजित किए जाएँगे। पहला रोज़गार मेला कल पालघर के यशवंतराव चाफेकर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा।
यह आयोजन जिला कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता मार्गदर्शन केंद्र, पालघर और यशवंतराव चाफेकर महाविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस रोजगार मेले के माध्यम से जिले के युवाओं को विभिन्न निजी कंपनियों में नौकरियों के अवसर प्राप्त होंगे।

 

<><><> 

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि मुंबई जल्द ही आरामदायक, सुरक्षित आवागमन के लिए मेट्रो जैसी सुविधाओं के साथ वातानुकूलित लोकल ट्रेनें शुरू करेगा। महाराष्ट्र विधानसभा को संबोधित करते हुए, मुख्‍यमंत्री फडणवीस ने कहा कि टिकट की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी, और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जल्द ही मुंबई लोकल में एसी कोचों पर औपचारिक घोषणा करेंगे।

 

<><><> 

 

The India Meteorological Department (IMD) has issued a heavy rainfall warning in several parts of Telangana today. An orange alert for very heavy rain has been issued for 12 districts, while a yellow alert for heavy rainfall has been issued for 17 other districts.
Thunderstorms accompanied by lightning and sustained surface winds are very likely to occur at isolated places across all 33 districts of the state.
For Hyderabad and the surrounding areas, the forecast for the next 24 hours generally predicts cloudy skies. Light to moderate rain or thunderstorms, accompanied by sustained surface winds, are likely in parts of the city.

 

<><><> 

 

भारतीय जनता पार्टी ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ आज सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल सचिवालय उत्तर कन्या अभियान का आह्वान किया। भाजपा पश्चिम बंगाल युवा मोर्चा के नेता इंद्रनील खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इस अभियान में शामिल होंगे।
दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस आज शहीद दिवस मनायेगी, ये दिन 1993 में कोलकाता में विरोध मार्च में भाग लेते समय पुलिस की गोलीबारी में 13 युवा कार्यकर्ताओं की मृत्‍यु होने पर उन्‍हें श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है।

 

<><><> 

 

आज दिल्‍ली में बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा या बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
मुंबई – वहीं, मुंबई में भी बादल छाए रहने और मध्यम वर्षा का अनुमान है। न्‍यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है।
कोलकाता – और, कोलकाता में भी आज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। तापमान 32 और 27 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं।
Chennai is expected to have a Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 33 degree Celsius and maximum will be around 27 degree.
Bengaluru is expected to have a generally cloudy sky with Heavy rain. The minimum temperature was 27 degree Celsius and maximum will be around 20 degree.
Hyderabad is expected to have a generally cloudy sky with Heavy rain. The temperature will hover between minimum of 33 degree and a maximum of 24 degree Celsius.

 

<><><> 

 

इतिहास
1960 – Politician Sirimavo Bandaranaike became the world’s first woman prime minister when she took office in Ceylon (later Sri Lanka).
1961 – Virgil I. (“Gus”) Grissom became the second American to enter space during Project Mercury.
1969 –
नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन ने चंद्रमा की सतह से उड़ान भरी।
उन्होंने अन्वेषण और नमूने एकत्र करने में 21 घंटे से ज़्यादा समय बिताया था।
आर्मस्ट्रांग काएक छोटा सा कदमकुछ ही घंटे पहले उठाया गया था।
1970 – After 11 years of construction, the Aswan High Dam across the Nile River in Egypt was completed on July 21, 1970.
More than two miles long at its crest, the massive 1 billion Dollar dam ended the cycle of flood and drought in the Nile River region, and exploited a tremendous source of renewable energy, but had a controversial environmental impact.
1988 –
इन्सैट-1सी को इन्सैट प्रणाली को पूर्ण रूप से सक्षम बनाने के लिए 93.5° पूर्व स्थिति के लिए कोरू से 21 जुलाई, 1988 को प्रमोचित किया गया था।
2007 – On July 21, 2007, the seventh and final Harry Potter novel, Harry Potter and the Deathly Hallows, was released, with an initial print run of 12 million copies in the United States alone.
2008 –
नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया।
2011 – On July 21, 2011, NASA’s space shuttle program completed its final, and 135th, mission, when the shuttle Atlantis landed at Kennedy Space Center in Florida. The programme lasted 30 years and launched five different shuttles. NASA began a new era of space exploration after this.

 

<><><> 

 

आज भारत की प्रसिद्ध खयाल गायिका गंगूबाई हंगल की पुण्यतिथि है। भारतीय शास्त्रीय संगीत के किराना घराने का प्रतिनिधित्व करने वाली गंगूबाई हंगल ने जातीय बाधाओं को पार कर संगीत क्षेत्र में आधे से अधिक सदी तक अपना योगदान दिया। उन्हें भैरव, असावरी, तोड़ी, भीमपलासी, पुरिया, धनश्री, मारवा, केदार और चंद्रकौंस रागों की गायकी के लिये प्रसिद्धी मिली।
आइए सुनते हैं उनका ये शास्त्रीय गायन
उन्हें ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’, ‘पद्मभूषण’ और ‘पद्मविभूषण’ से सम्मानित किया गया।

 

<><><> 

 

Jerrald King Goldsmith (February 10, 1929 – July 21, 2004) was an American composer, conductor and orchestrator with a career in film and television scoring that spanned nearly 50 years and over 200 productions, between 1954 and 2003. He was considered one of film music’s most innovative and influential composers. He was nominated for eighteen Academy Awards (winning in 1977 for The Omen), six Grammy Awards, five Primetime Emmy Awards, nine Golden Globe Awards, and four British Academy Film Awards.
He composed scores for five films in the Star Trek franchise. Soundtrack from the 1979 Robert Wise film “Star Trek: The Motion Picture” with William Shatner, Leonard Nimoy, Deforest Kelly,
Star Trek: The Motion Picture • Main Theme • Jerry Goldsmith

 

<><><>

किसी भी गीत की सफलता में उसके संगीत का बहुत योगदान होता है। लेकिन बॉबी, अमर प्रेम, आराधना, शोले, दो रास्ते और चॉदनी के गीतों को लोकप्रिय बनाने में संगीत के साथ- साथ गीतों के शब्दों और भावों का भी बहुत बड़ा योगदान रहा। हम आपको बता दे कि इन फिल्मों के दिल छूने वाले सभी गीतों के गीतकार हैं आनंद बक्शी। आज उनकी जयंती है।
आनंद बख्शी फिल्मों में गायक बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए, 14 साल की उम्र में ही घर से भागकर मुंबई आ गए।

भगवान दादा ने उन्हें अपनी फ़िल्म ’बड़ा आदमी’ में गीतकार के रूप में काम करने का मौक़ा दिया। 1965 में आई फिल्म ’जब जब फूल खिले’। फिल्म के सुपरहिट रहे गीतों ने आनंद बक्शी को भी सुपर हिट बना दिया। इसी वर्ष आई फ़िल्म ’हिमालय की गोद में’। इसके गीतों ने आनंदबक्शी को लोकप्रियता के शिखर तक पहॅुचा दिया।

सफलता का सिससिला शुरू हुआ तो आगे बढ़ता चला गया। 1967 में आई फिल्म ’मिलन’ के गीतों ने आनंद बख्शी को आम आदमी के दिल की गहराइयों तक पहॅुचा दिया।
अपने 40 वर्षों से ऊपर के करियर में आनंद बक्शी ने लगभग 600 फिल्मों के लिये 4 हजार से अधिक गीत लिखें। उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार से 4 बार सम्मानित किया गया।
लगभग 40 सालों तक आम आदमी की भावनाओं को गीतों के माध्यम से व्यक्त करने वाले आनंद बक्शी 2002 में अपने अंतिम सफर की तरफ बढ़ गए लेकिन अपने पीछे छोड़ गए जीवन का एक संदेश।

 

<><><> 

Anand Bakshi (21 July 1930 – 30 March 2002) was an Indian poet and lyricist. He won Filmfare Award for Best Lyricist 4 times during his career. He wrote over 6,000 film songs in more than 300 films.
He got his first break writing songs in a Brij Mohan film titled Bhalaa Aadmi (1958), acted by Bhagwan Dada. He was paid a sum of 150 rupees for four songs.
Mom Ki Gudiya (1972). The first song he sang was a duet – “Baaghon mein bahaar aayi honton pe pukaar aayi”, along with Lata Mangeshkar, with music composed by Laxmikant–Pyarelal.
So let’s listen to this beautiful ………………..Baaghon mein bahaar aayi honton pe pukaar aayi”

 

<><><> 

 

Robin McLaurin Williams (July 21, 1951 – August 11, 2014) was an American actor and comedian known for his improvisational skills and the wide variety of characters he created spontaneously and portrayed in drama and comedy films. Williams is regarded as one of the greatest comedians of all time. He received numerous accolades including an Academy Award, two Primetime Emmy Awards, six Golden Globe Awards, five Grammy Awards, and two Screen Actors Guild Awards.
Robin Williams Wins Supporting Actor: 1998 Oscars

 

<><><> 

 

आज भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार सज्जाद हुसैन की पुण्यतिथि है। अरबी शैली के संगीत के टुकड़ों से अपनी धुनें सजाने में माहिर सज्जाद हुसैन ने ऐसे ढेरों प्रयोग मौलिक तरह से ईज़ाद किये थे। ठीक उसी समय हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत के व्याकरण से चुनकर राग-रागनियों के स्वरों का इस्तेमाल भी उनका पसंदीदा काम रहा। सन 1937 में सज़ाद हुसैन ने फ़िल्म संगीतकार के रूप में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया।

‘संगदिल’, ‘सैयां’, ‘खेल’, ‘हलचल’ और ‘रुस्तम-सोहराब’ जैसी फ़िल्मों से अनूठा संगीत देने में सफल रहे सज्जाद साहब उस ज़माने में पार्श्वगायकों व गायिकाओं के लिए कठिन फ़नकार थे, जिनकी धुनों को निभा ले जाना सबके हौसले से परे की चीज़ थी।

 

<><><> 

Most Read
View All arrow-right

No posts found.