नमस्कार, सुप्रभात, Good Morning! सूरज की नई किरणों के साथ नई सुबह, नये दिन और नई उम्मीदों को लेकर एक बार फिर हम जुड़ चुके हैं आकाशवाणी गोल्ड पर आपके अपने न्यूज़ मैगजीन प्रोग्राम, आज सवेरे के साथ, जहां हम आपके लिए लेकर आते हैं, देश और दुनिया की तमाम ख़बरों के साथ वो सारी जानकारी जिनका आपसे है सरोकार। आज सवेरे के इस अंक के साथ हूँ मैं जया भारती और मेरे साथ हैं मेरी सहयोगी सुभद्रा रामचंद्रन. Good Morning सुभद्रा.
Hello JAYA and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 11th APRIL 2025.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तीन हजार आठ सौ 80 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। हमारे संवाददाता ने बताया है कि इन परियोजनाओं में वाराणसी में बुनियादी ढांचे का विकास और सड़क संपर्क शामिल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने वाराणसी दौरे के दौरान 1,629 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का उद्घाटन और 2,255 करोड़ रुपये की 25 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। पीएम द्वारा शिलान्यास के साथ ही वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग (एनएच-31) पर अंडरपास रोड टनल का निर्माण, एमएसएमई यूनिटी मॉल का निर्माण, वाराणसी रिंग रोड और सारनाथ के बीच सड़क पुल और भिखारीपुर और मंडुआडीह क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम शुरू हो जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन की जाने वाली परियोजनाओं में जल जीवन मिशन के तहत यूपी जल निगम ग्रामीण की 345 करोड़ रुपये से अधिक की 130 ग्रामीण पेयजल योजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री की जनसभा में वाराणसी जिले के बुद्धिजीवियों, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों और छात्रों समेत 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इस जनसभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीजेपी की ओर से खास तैयारियां की गई हैं। प्रधानमंत्री की जनसभा के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
प्रधानमंत्री आज ही मध्य प्रदेश जाएंगे। वे आनंदपुर धाम में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
<><><>
The National Investigation Agency (NIA) formally arrested Tahawwur Hussain Rana, the key conspirator in the deadly 26/11 Mumbai terror attacks, immediately after his arrival in New Delhi yesterday evening, following his successful extradition from the United States. Rana, a Canadian national of Pakistani origin, was taken for medical examination and was produced before special NIA Judge in Patiala House Court last night. The court sent him to 18-day custody of the National Investigation Agency.
Rana was being held in judicial custody in the US pursuant to proceedings initiated by the NIA under the India-US Extradition Treaty. He is accused of conspiring with David Coleman Headley alias Daood Gilani, and operatives of designated terrorist organisations Lashkar-e-Taiba and Harkat-ul-Jihadi Islami along with other Pakistan-based co-conspirators, to carry out the devastating terror attacks in Mumbai in 2008. A total of 166 persons were killed and over 238 injured in the deadly attacks.
<><><>
Meanwhile, the US State Department has reiterated its commitment to combating global terrorism in collaboration with India after the US extradited Tahawwur Rana to India. During a press briefing, US State Department spokesperson Tammy Bruce stated that the US has consistently supported India’s efforts to hold those responsible for the attacks accountable.
<><><>
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि अनिश्चितताओं से भरी आज की दुनिया में भारत प्रगति का एक शानदार उदाहरण है। उन्होंने कल ब्रातिस्लावा में विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित स्लोवाकिया-भारत व्यापार मंच में अपने संबोधन में ये बात कही। उन्होंने स्लोवाकिया के व्यवसायों को ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि स्लोवाकिया अपनी कार्यबल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विदेशों से कुशल और मेहनती पेशेवरों की तलाश कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीय प्रतिभा स्लोवाकिया के आर्थिक विकास में एक बहुमूल्य योगदान दे सकती है।
<><><>
In a major development, United States President Donald Trump has announced a 90-day pause on reciprocal tariffs for all but China. In a social media post, he said, the 90-day breather will apply to reciprocal and 10 per cent tariffs. The US President said, he was authorizing a 90-day pause as part of his tariff plan, but was also raising the tariff rate for China to 125 per cent, effective immediately. Mr. Trump said, based on the lack of respect that China has shown to world’s markets, he was raising the Tariff charged to China by the United States.
Meanwhile, US stocks saw their biggest rally in years after President Trump announced a pause on certain reciprocal tariffs. The move helped calm investor fears that had shaken markets over the past week.
The Dow Jones Industrial Average jumped 7.87 per cent, its biggest one-day gain since March 2020. The S&P 500 rose 9.52 per cent, its best performance since 2008. The Nasdaq Composite soared 12.16 per cent, marking its second-best day ever and the biggest gain since January 2001.
<><><>
उत्तर प्रदेश में कल वर्षा के कारण हुई दुर्घटनाओं में एक महिला सहित 22 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने अधिकारियों से बुधवार रात और बृहस्पतिवार सुबह के बीच राज्य में हुई मूसलाधार बारिश और तूफान के कारण जानमाल के नुकसान का शीघ्रता से सर्वेक्षण करने का निर्देश दिया है। राहत आयुक्त के कार्यालय के अनुसार 13 लोगों की मौत बिजली गिरने के कारण हुई जबकि शेष लोगों की मृत्यु दीवार गिरने या छत गिरने के कारण हुई। सरकारी प्रवक्ता ने बताया की 36 जिलों में मूसलाधार वर्षा होने की खबर है जबकि 11 जिलों में लोग हताहत हुए हैं। इन जिलों में कानपुर देहात, फतेहपुर, फिरोजाबाद, कन्नौज, संत कबीर नगर, सीतापुर, सिद्धार्थ नगर, आजमगढ़, अमेठी, बाराबंकी और बलिया शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों, उप-जिलाधिकारियों और तहसीलदारों से तत्काल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा है। सर्वेक्षण रिपोर्ट संबधित विभाग को प्रस्तुत की जानी चाहिए ताकि मुआवजे की राशि 24 घंटे के भीतर सीधे किसानों के खाते में भेजी जा सके। उन्होंने अधिकारियों से विपणन केन्द्रों और मंडियों में गेहूं का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
<><><>
बिहार में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 58 लोगों की जान चली गई। राज्य में भारी बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने से राज्य में जान-माल का भारी नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा मौतें नालंदा जिले में हुईं जहां पेड़ उखड़ने और दीवारें गिरने से 22 लोगों की जान गई। राज्य में बिजली गिरने, पेड़ उखड़ने और दीवारें गिरने से जुड़ी घटनाओं में 35 लोगों का मौत हो गई। इसके अलावा भोजपुर में पांच और गया जिले में तीन लोगों की जान चली गई। पटना, गोपालगंज, मुंगेर, समस्तीपुर, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, अररिया, बेगूसराय और कई अन्य जिलों में लोगों के हताहत होने की खबर है। सुपौल सहित राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में राज्य में और बारिश की चेतावनी दी है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और बारिश के दौरान बाहर न निकलने को कहा है।
<><><>
Moving on to sports, we have some detailed news from the world of Archery, Cricket, and Badminton.
In archery, the Indian men’s recurve team of Dhiraj Bommadevara, Atanu Das, and Tarundeep Rai has advanced to the final of the Archery World Cup Stage 1 in Florida, USA. The trio defeated Spain, 6-2, in the semi-final last night. They will face China in the final on Sunday evening. Moving on to IPL T20 Cricket, Delhi Capitals defeated Royal Challengers Bengaluru by 6 wickets in Bengaluru last night. Chasing a target of 164 runs, Capitals made 169 for 4 in 17.5 overs. Today, Chennai Super Kings (CSK) will face Kolkata Knight Riders in Chennai at 7:30 PM. CSK has announced that former skipper Mahendra Singh Dhoni will replace full-time captain Ruturaj Gaikwad for the remainder of the season. Gaikwad has been ruled out of the tournament due to a hairline fracture in his elbow. And in badminton, India’s Dhruv Kapila and Tanisha Crasto will face Tang Chun Man and Tse Ying Suet of Hong Kong in the mixed doubles quarterfinals of the Asia Championships in Ningbo, China, today. The Indian duo advanced to the last eight after defeating Hong Wei Ye and Nicole Gonzales Chan of Chinese Taipei. VISHNU PS, AKASHVANI NEWS, DELHI
<><><>
और अब रूख करते मेट्रो न्यूज का सबसे पहले जानते हैं चेन्न ई का.
Customs officials at Chennai airport seized cocaine and abusive substances worth 8 Crore rupees in seperate incidents. Consequent arrests have been made in the cases since last month. During one of the searches officials covered 460 kg of a White powdery substance and 12 cylindrical hyper dense objects. The total quantity of cocaine sized amounted to 610 gms The passenger was arrested and demanded in judicial custody.
<><><>
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के समाचार
दिल्ली- आयुष्मान योजना लागू
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयुष्मान भारतप्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू हो गई है। इसके साथ ही योजना के लिए पंजीकरण कीभी शुरूआत हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्रीरेखा गुप्ता ने कल नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इस योजना का शुभारंभ किया। इसअवसर पर श्री नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनियाकी सबसे बड़ी स्वास्थ्य कवरेज कार्यक्रम है, जिसकेतहत वर्तमान में 62 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं। हमारे संवाददाता ने बताया हैकि इस अवसर पर शहर के कई निवासियों को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड भी वितरित किए गए।
वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार बनने के पचास दिन के भीतर दिल्लीवासियों को आयुष्मान कार्ड वितरित कर दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नागरिकों का जो अधिकार था, वो आज उन्हें मिल गया है।
<><><>
बेंगलुरू-समाचार
The Governor of Karnataka Thaawarchand Gehlot has stressed that the teachings of Tirthankara Lord Mahavira are essential for global peace and welfare. He was speaking at the 2624th Janmakalyana Mahotsav of Lord Sri 1008 Mahavira Swamy yesterday. The Governor highlighted the teachings of Mahavira who propagated peaceful coexistence and universal brotherhood through the principals of truth, non violence, not stealing, celibacy and non possessiveness. He added that Lord Mahavira’s divine message of ‘Ahimsa Paramo Dharmaha’ remains as relevant today as ever. The Governor reiterated that Mahavira’s teachings are appropriate to deal with anger, tension and violence prevalent in the society. Saying that the Jains are a peace loving community, actively contributing to national welfare and the country’s socio economic development, the Governor pointed out that the community has immensely contributed in the fields of education, healthcare and social service.
<><><>
महाराष्ट्र लोकायुक्त ने एक आदेश पारित किया है, जिसमें मुंबई के ओवल और क्रॉस मैदान में पुराने शौचालयों को ध्वस्त करने और नई सुविधाओं के निर्माण के लिए राज्य और बृहन्मुंबई महानगरपालिका-बीएमसी के फैसले को दर्ज किया गया है। यह निर्णय पिछले वर्ष ऐसे खेल के मैदानों में महिलाओं के लिए सुविधाओं की कमी के संबंध में उठाए गए सवालों के बाद स्वतः संज्ञान पर लिया गया है। नई सुविधाओं में कॉफी मशीन, एटीएम मशीन और पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए शौचालय शामिल होंगे, जिसमें भारतीय और पश्चिमी शैली के शौचालय शामिल होंगे। शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए शौचालय, नहाने और कपड़े बदलने की सुविधा और एक सैनिटरी नैपकिन मशीन भी स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त, एक लॉकर रूम और एक प्रतीक्षा कक्ष भी होगा। बीएमसी ने बताया कि ओवल मैदान, आजाद मैदान और क्रॉस मैदान में निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है।
<><><>
महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पिछले कुछ महीनों से यह पद खाली था। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि यह नियुक्ति केंद्रीय कानून के तहत महाराष्ट्र सरकार द्वारा बनाए गए नियमों और आदेशों के अनुसार की गई है।
एमएसआरटीसी की स्थापना 1960 में हुई थी, जिसके पहले अध्यक्ष आर.जी. सरैया थे। तब से कई महत्वपूर्ण व्यक्ति अध्यक्ष पद पर आसीन हो चुके हैं। सरनाईक एसटी निगम के 26वें अध्यक्ष होंगे। संवाददाताओं से बातचीत में श्री सरनाईक ने कहा कि वह महाराष्ट्र के “लोगों के वाहन” एसटी को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और भविष्य में उच्च गुणवत्ता वाली परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
<><><>
The Telangana State government has launched the AI Rising Grand challenge to resolve the public sector issues. State chief minister A Revanth Reddy inaugurated the initiative for serving as a unified data exchange, bringing together high-quality datasets from various government departments and partner organizations. An official release stated that the platform will support the development, testing, and scaling of AI solutions in real-world scenarios by providing secure and structured access to these datasets, as well as multiple other functionalities. It will also act as a catalyst for collaboration across government, startups, industry, and academia, accelerating innovation and the adoption of AI in the state. The State IT Electronics and Communication department in collaboration with the Japan International Cooperation Agency (JICA) is driving the Grand Challenge with other key ecosystem enablers. The Challenge seeks to identify, support, and implement cutting-edge AI-first solutions to address critical challenges across sectors overseen by the government.
The Telangana AI Rising Grand Challenge focuses on high-impact use cases across key sectors, such as education, healthcare, public transport, and more. From interactive learning tools for students and predictive healthcare models to AI-powered tools, the challenge aims to tap into the transformative potential of artificial intelligence in improving governance, enhancing citizen service delivery, and driving innovation in the public sector.
The winner of the challenge for each use case will receive a cash prize of 15 lakh rupees to implement pilot projects within the state of Telangana.
<><><>
कलकत्ता उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को हनुमान जयंती के अवसर पर, कल कोलकाता में रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी। हालांकि न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की एकल पीठ ने कल अपना फैसला सुनाते हुए रैली के लिए कई शर्तें निर्धारित की हैं। एकल पीठ के निर्देशों के अनुसार रैली कल शाम 5 बजे से 8 बजे के बीच आयोजित की जा सकती है, जिसमें भाग लेने वालों की कुल संख्या 250 से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयोजकों को ध्वनि प्रदूषण नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। रैली में डीजे के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है। मालूम हो कि हनुमान जयंती पर कोलकाता पुलिस द्वारा रैली आय़ोजित करने से मना करने के बाद प्रतिपक्ष के नेता ने अदालत का रूख किया था। मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने रैली आयोजित करने की सर्शत अनुमति दे दी।
<><><>
दिल्ली में आज गरज के साथ बारिश के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मुम्बई में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज़ सतही हवाएँ चलने का अनुमान है। गरज के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। शहर में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Chennai is expected to have a partly cloudy sky. The minimum temperature was 28 degree Celsius and maximum will be around 38 degree.
Bengaluru is expected to have Generally cloudy sky with Light rain . The minimum temperature was 21 degree Celsius and maximum will be around 32 degree.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with possibility of rain or Thunderstorm or Duststorm. The temperature will hover between minimum of 25 degree and a maximum of 38 degree Celsius.
<><><>
Jaya we need to remember the lady who responsible for today;s special day 1869 A very special birthday today Kasturba Gandhi the wife of
mahatma Gandhi born this day .. this noble lady played a huge role in the indian independence movement both in south Africa and India she stood by her husband fought hard during his imprisonment taking his place serving as a symbol of strength and resilience….She actively campaigned for several social and political causes, including the removal of untouchability, promoting the use of khadi and the abolition of child marriage,, Gandhiji himself considered her a true inspiration behind the philosophy of satyagraha today,,,, In her honour we are also celebrating national safe motherhood day today The main aim of the National Safe Motherhood Day is to provide better medical care for women during their pregnancy and take care of them even after the delivery of the baby… By providing proper health care the maternal mortality caused by the complications in pregnancy and childbirth is reduced and special care is also provided to the lactating mothers.. to sum up good care is essential \ throughout their pregnancy, delivery, and also in postpartum. This will provide a safe and healthy motherhood experience.
11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गर्भावस्था और प्रसव के दौरान महिलाओं की मृत्यु दर को कम करने के लिए जागरूकता फैलाना और उचितस्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना भी है कि महिलाओं को गर्भावस्था, प्रसव और प्रसवोत्तर देखभाल के दौरान पर्याप्त देखभाल और पहुँच मिलनी चाहिए।
James Parkinson, the English physician who first described was born on April 11, 1755. In his honor today we commemorate World Parkinson Disease Day, an international event dedicating awareness and advocacy for those affected by Parkinson disease. Dr Parkinson first identified the disorder in 1817 In his Essay on the Shaking Palsy he was the first to describe the neuromuscular disease which is now known by his name as Parkinson's disease,which affects older people … besides the drug therapies that are offered to people afflicted with parkinsons disease it is believed that the symptoms can be kept under control with exercise therapy that not only keeps the body healthy but rewires the brain of patients with shaking palsy disorder,, so take care of your loved ones who need that human touch to make them feel better.
<><><>
11 अप्रैल 1930 – लक्ष्मण झूला जनता के लिए खोला गया। यह गंगा नदी पर बना एक सस्पेंशन ब्रिज है, जो भारत के उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश शहर से 5 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। यह दो गांवों को जोड़ता है और लोहे से बना एक ढांचा है जो नदी से 70 फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ है। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के साथ समृद्ध पौराणिक कथाएँ जुड़ी हुई हैं। पुल का एक पौराणिक महत्व है जिसके अनुसार भगवान लक्ष्मण ने सिर्फ़ दो जूट की रस्सियों का उपयोग करके गंगा पार की थी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की याद में, 284 फीट लंबा लटकता हुआ रस्सी का पुल बनाया गया था।
1770 – Captain James Cook discovered Botany Bay, the site of present-day Sydney, Australia. The bay would later become the first European settlement in Australia in 1788.
1900 – Engineer John Philip Holland built the first modern submarine.
1921 – The first U.S. radio broadcast of a live sporting event was
transmitted by KDKA, in Pittsburgh, Penns.
1961 – 19 year old Bob Dylan debuted as a solo artist when he opened for John Lee Hooker at Gerde Folk City in New York
1969 – April11 The Beatles release their song “Get Back” as a 45-r.p.m.
record. It is the only one of the band’s singles to credit an additional
artist—keyboard player Billy Preston, who becomes known as the Fifth
Beatle.
1983 – Ben Kingsley and Meryl Streep won Oscars for Gandhi at the
55th Academy Awards.
1992 – Marathi cinema’s Bhaichandra Govind Pendharkar gets Phalke Award.
1919 – अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना हुई।
2008- सरकारी कर्मचारियों द्वारा विरोध को देखते हुए केन्द्र सरकार ने छठे वेतन आयोग की समीक्षा के लिए सचिवों की एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की।
1999 – India successfully test-fires the extended range ”Agni-II” missile, bridging a key gap in its minimum nuclear deterrent profile.
आज ही के दिन स्वीडन में वैज्ञानिकों ने आठ हज़ार वर्ष पुराने वृक्ष की खोज की।
<><><>
Painter Jaimini Roy was born this day in 1887… He was honoured with the State award of Padma Bhushan in 1955. He was one of the most famous pupils of Abanindranath Tagore, whose artistic originality and contribution to the emergence of art in India remains unquestionable.
<><><>
आज पुण्यतिथि है हिंदी साहित्य के सबसे सफल और प्रभावी लेखकों में से एक रहे उपन्यासकार फणीश्वर नाथ रेणु (4 मार्च 1921 – 11 अप्रैल 1977) की। फणीश्वरनाथ का जन्म 4 मार्च 1921 को बिहार के पूर्णिया जिले के औराही हिंगना गाँव में हुआ था, यह गांव अब अररिया जिले में आता है। फणीश्वरनाथ नाथ रेणु को उनके उसूलों और मानवीय मूल्यों के लिए ताउम्र संघर्ष करने वाली शख़्सियत के तौर पर जाना जाता है. मैला आँचल और परति परिकथा जैसे उनके कई अमर उपन्यासों को फिल्माया गया हैं। उन्हीं में से एक है मारे गए गुलफ़ाम, जिस पर गीतकार शैलेंद्र ने बासु भट्टाचार्य के निर्देशन में फ़िल्म ‘तीसरी क़सम’ बनाई थी। आइए सुनते हैं
<><><>
1961 birth anniversary of Doug Hopkins, co founder of modern rock band Gin blossoms who played lead guitar and the primary songwriter for gin blossoms formed in the early 90s the band was doing extremely well with several hit singles when tragedy stuck with Hopkins committing suicide at the age of 32.
<><><>
We have another death anniversary Scottish rock vocalist and guitarist stuart adamson of Scottish band the big country was born this day in 1958 he founded the group and also played guitar and sang lead Besides the hit singles and albums adamson and band were extremelly fortunate to get invited by mick jagger of the stones to be their opening act twice ,, jagger complimented the band Big Country were “one of the best opening bands we ever had”.
<><><>
आज पुण्यतिथि है जाने माने हिंदी लेखक विष्णु प्रभाकर (21 जून 1912 – 11 अप्रैल 2009) की, उनकी कृतियां हिंदी साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। । उन्होंने कई लघु कथाएँ, उपन्यास, नाटक और यात्रा वृत्तांत लिखे हैं। वे हरियाणा से प्रथम साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता थे। उन्हें 1993 में साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1995 में महापंडित राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार और 2004 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। प्रभाकर की रचनाओं में देशभक्ति, राष्ट्रवाद और सामाजिक उत्थान के संदेश हैं। उनके द्वारा उन्होंने समाज में जागरुकता फैलायी। आइए सुनते हैं उनके दुर्लभ साक्षात्कार का एक अंश-
<><><>
आज ही के दिन कमल जयसिंह रणदिवे ( जन्म समरथ ; 8 नवंबर 1917 – 11 अप्रैल 2001) की भी पुण्यतिथि है. वे एक भारतीय बायोमेडिकल शोधकर्ता थीं, जो कैंसर और वायरस के बीच संबंधों पर अपने शोध के लिए जानी जाती थीं। वह भारतीय महिला वैज्ञानिक संघ की संस्थापक सदस्य थीं। 1960 के दशक में, उन्होंने मुंबई में भारतीय कैंसर अनुसंधान केंद्र में भारत की पहली ऊतक संवर्धन अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की। रणदिवे ने बॉम्बे में टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भी काम किया है, जब वो वहां के पैथोलॉजी विभाग में काम कर रही थीं, तो उन्होंने “स्तन कैंसर के प्रति संवेदनशीलता में चूहों की अलग-अलग चार प्रजातियों की सामान्य स्तन ग्रंथियों की तुलनात्मक आकृति विज्ञान” पर शोध अध्ययनों पर रिपोर्ट दी। फरवरी 1945 में, उन्होंने स्तन कैंसर के अध्ययनों पर रिपोर्ट दी, जिसने विशेष ध्यान आकर्षित किया था। रणदिवे को 1982 में चिकित्सा के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें भारतीय चिकित्सा परिषद के पहले रजत जयंती अनुसंधान पुरस्कार 1964 से सम्मानित किया गया था। उन्हें माइक्रोबायोलॉजी में 1964 के जीजे वाटमुल्ल फाउंडेशन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
The very popular playback singer of Bollywood and south Indian languages Shilpa Rao celebrates her birthday today… Shilpa s introduction to music began at a young age. Her passion for singing led her to train in classical music under the guidance of Ustad Ghulam Mustafa Khan. This rigorous training laid a solid foundation for her musical career and helped her develop a unique and soulful singing style. One familiar song playing in the background from the film english vinglish enjoy.
<><><>
1987 birthday of Soul singer-songwriter actress Joss Stone her full name Joscelyn Eve Stoker. The British blues singer grew up listening to
American music landing her first record contract by singing a cover
version of disco queen Donna Summer's 1970s hit "On the Radio." Two albums and several Top 20 singles later, Stone is being called the english Aretha Franklin for her interest in rhythm and blues.
<><><>
जब दिल ही टूट गया तो जी कर क्या करेंगे…यह गाना अक्सर दर्द भरे आशिकों के मुंह से सुनाई देता है। इस गाने को आज से 73 साल पहले हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के पहले ‘तानसेन’ और सुपरस्टार कहे जाने वाले के कुंदन लाल सहगल ने गाया था। आज उनकी जयंती है, के एल सहगल का नाम हिंदी फिल्मों में एक बेमिसाल गायक के रूप में विख्यात हैं। उन्हें हिंदी सिने जगत का पहला सुपरस्टार भी माना जाता है। 1904 को जम्मू में जन्मे सहगल साहब ने अपने सिनेमा करियर में 185 गीत गाए और उनके गीत आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।
<><><>