राष्ट्र जिनकी भक्ति, राष्ट्र ही जिनकी पूजा और साधना ऐसे महान वीरों को नमन करने के लिए समूचा राष्ट्र आज शहीदी दिवस मना रहा है। आज हम स्मरण कर रहे हैं और अपनी श्रद्धा के सुमन अर्पित कर रहे हैं भारत माता के महान वीर सपूतों – भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को जिनकी आज पुण्य तिथि है।
नमस्कार सुप्रभात Good morning! एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्ड पर हम आपके साथ जुड चुके हैं न्यूज़ मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे लेकर। मैं हूँ देवेन्द्र त्रिपाठी और मेरे साथ हैं सुभद्रा रामचन्द्रन। नमस्कार सुभद्रा।
Hello DEVENDRA and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring to you, our daily news magazine programme, Aaj Savere- where in we give the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 23rd of MARCH 2025.
<><><>
Supreme Court last night uploaded on its website an in-house inquiry report into alleged discovery of huge cash at the residence of Delhi High Court judge Yashwant Varma. The inquiry report, submitted by Delhi High Court Chief Justice DK Upadhyaya, contained information about official communications stating that four to five semi-burnt stacks of Indian currency were found. The 25-page inquiry report also included videos and photographs of the firefighting operation at Justice Varma’s residence on the night of Holi, March 14 during which the cash was recovered. As recommended in the report, Chief Justice of India justice Sanjiv Khanna has constituted a three-member in-house inquiry committee to probe the allegations against Justice Varma. CJI Khanna has also directed the Chief Justice of Delhi High Court not to assign any judicial work to Justice Varma.
In his response, Justice Varma has stated that no cash was ever placed in the storeroom either by him or any of his family members. He said the allegations of cash discovery at his residence clearly appeared to be a conspiracy to frame and malign him.
<><><>
केंद्र ने पहली अप्रैल से प्याज निर्यात पर 20 प्रतिशत शुल्क वापस ले लिया है। उपभोक्ता कार्य, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अनुसार, इससे किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होगा और उपभोक्ताओं के लिए प्याज की उपलब्धता भी बनी रहेगी। मंत्रालय ने कहा कि रबी फसलों के अधिक उत्पादन की संभावना के बाद थोक और खुदरा कीमतों में कमी आई है। अनुमान के अनुसार, रबी मौसम में प्याज सहित अन्य फसलों के अधिक उत्पादन से आने वाले महीनों में बाजार मूल्यों में और कमी आने की संभावना है। घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पिछले वर्ष 13 सितंबर से 20 प्रतिशत का निर्यात शुल्क लागू किया गया था।
<><><>
India has sent humanitarian assistance to Botswana in the wake of floods in the country. External Affairs Ministry said in a social media post that the first tranche of around 10 tons of assistance comprising essential medicines, surgical supplies, mosquito nets, and water purifiers was dispatched for Botswana.
Meanwhile, humanitarian assistance has also been sent to Kiribati to help strengthen the healthcare system of the country.
<><><>
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा – सी यू ई टी के ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 24 मार्च तक बढ़ा दी है। परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि भी संशोधित कर 25 मार्च कर दी गई है। आवेदक 26 से 28 मार्च के बीच आवेदन पत्र के विवरण में संशोधन कर सकते हैं। एजेंसी पूरे देश के विभिन्न शहरों और देश बाहर 15 शहरों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा 08 मई और पहली जून के बीच आयोजित की जाएगी।
<><><>
The 1st Indian Film Festival commenced in Seattle, United States, marking the beginning of a three-day celebration of Indian cinema. The event, held at the Museum of Pop Culture, featured excerpts from Prime Minister Narendra Modi’s podcast with Lex Fridman, highlighting the Prime Minister’s vision of the “Idea of India”. The event was attended by several dignitaries, including US Congresswoman Pramila Jayapal, King County Council Member Sarah Perry, and Seattle Port Commissioner Sam Cho.
<><><>
आज जम्मू के अभिनव थिएटर में तवी फिल्मोत्सव का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा करेंगे। जम्मू कश्मीर सिने एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य फिल्म निर्माताओं, कलाकारों और रचनात्मक पेशेवरों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वह अपनी प्रतिभा दिखा सके। यह लघु फिल्म महोत्सव न केवल उभरती प्रतिभाओं का समर्थन करेगा बल्कि सिनेमा के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा देगा। इस महोत्सव में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है, जो जम्मू-कश्मीर में कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक नया मानक स्थापित करेगा। जेकेसीए (JKCA) द्वारा नियुक्त जजों का एक पैनल प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करेंगे और अंतिम परिणाम आज घोषित किए जाएंगे।
<><><>
In the inaugural match of Indian Premier League, IPL T20 Cricket, Royal Challengers Bengaluru (RCB) defeated Kolkata Knight Riders (KKR) by 7 wickets at Eden Gardens in Kolkata last night. We have a report:
The 18th season of IPL kicked off last evening with a grand opening ceremony, consisting of Shreya Ghoshal’s mesmerizing voice, Disha Patani’s stellar performance and Karan Auijla’s signature swag, along with Shah Rukh Khan’s unstoppable charisma. The opening match was played between KKR & RCB, where RCB’s skipper Rajat Patidar won the toss and invited Ajinkya Rahane’s KKR to bat first. As a result, the home side made 174 for 8 in stipulated 20 overs.
In reply, RCB overhauled the target in the 17th over, riding on a 95 run opening partnership between Virat Kohli and Philip Salt. Chase master Kohli, who was playing his 400th T20 match, remained not out on 59. RCB star Krunal Pandya got Player of the Match for his impressive spell, taking 3 wickets.
Today, Sunrisers Hyderabad will take on Rajasthan Royals at Rajiv Gandhi International Stadium in Hyderabad from 3:30 PM, while in another clash of the day, arch rivals Chennai Super Kings will face Mumbai Indians at MA Chidambaram Stadium in Chennai from 07:30 PM. CHIRAG JHA, AKASHVANI NEWS, DELHI.
<><><>
The third day of the Khelo India Para Games 2025 witnessed intense competition and inspiring performances New Delhi yesterday. In athletics, Deepthi Jeevanji claimed the top spot in the women’s 400m T20 category, while Monu Ghangas won gold in the men’s shot put F11 category.
In women’s para archery, Paralympic medalist Sheetal Devi advanced to the finals with an outstanding performance, alongside rising para archer Payal Nag.
Speaking to Akashvani News, Sheetal Devi expressed excitement about competing in the Khelo India Para Games, calling it a valuable opportunity to face top athletes and gain experience.
Paralympic medalist Rakesh Kumar also reached the para archery finals. He praised the Khelo India Para Games as a significant platform for young para-athletes to showcase their talent.
<><><>
तुर्की के अंताल्या में भारत की प्रणति नायक ने फेडरेशन इंटरनेशनेल डी जिमनास्टिक विश्व कप में महिला वॉल्ट फाइनल में कांस्य पदक जीत लिया है। दो बार की एशियाई चैंपियनशिप पदक विजेता प्रणति ने कल शाम 13 दशमलव 4-1-7 का स्कोर बनाकर विश्व कप में अपना पहला पदक प्राप्त किया।
<><><>
CHENNAI
The Madras High court has censured Tamil Nadu State Transport Corporation for refusing to provide an alternate job to a driver declared unfit to drive heavy vehicles due to spine surgery. The Judge also imposed a fine of Rupees 10 Thousand for prolonging the litigation with unsubstantiated allegations.
<><><>
BENGALURU
Karnataka Industries Minister M B Patil has informed that two locations are identified for the second international Greenfield airport for Bengaluru. The two locations are on Kanakapura Road and on the Nelamangala Kunigal Road. The Karnataka State Industrial and Infrastructure Development Corporation has paid a fee of 1.21 crore rupees to the Airport Authority of India to inspect these two locations and suggest their suitability. The multidisciplinary team of AAI will visit these two locations between April 7 and 9th. The minister informed that the department has prepared documents including the revenue map of the locations, geographic features, maps from the Survey of India and the operational details of the proposed airport as sought by the Authority. .
<><><>
HYDERABAD
Union Coal Mines Minister and Telangana State BJP president G Kishan Reddy has dismissed the opposition parties’ meeting in Chennai on delimitation as baseless political gimmick aimed at creating unnecessary panic among the public. Mr Reddy said the Centre has already clarified that the procedures and regulations for delimitation have not yet been finalised. The meeting was attended by Congress, BRS, DMK and Communists.
Mr Reddy said this only exposes their political desperation.
The minister further alleged the opposition parties of spreading misinformation about the BJP to divert attention from their own corruption.
<><><>
दिल्ली
दिल्ली विधानसभा ने डिजिटल शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए संसदीय कार्य मंत्रालय और दिल्ली सरकार के बीच राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन-नेवा के क्रियान्वयन के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। कल नई दिल्ली में संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। नेवा सभी विधायी कार्यों के लिए एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करता है, जिसमें नोटिस प्रस्तुत करना, मंत्रिस्तरीय उत्तर, विधायी कार्य, चर्चा, समिति की रिपोर्ट और डिजिटल लाइब्रेरी तक पहुंच शामिल है। दिल्ली राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म से जुड़ने वाला 8वां विधानमंडल बन गया है। इस अवसर पर श्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह व्यवस्था दिल्ली के लोगों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजधानी के विधायकों के लिए भी फायदेमंद होगी।
<><><>
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कल चालू वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए दिल्ली नगर निगम में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिल्ली विधानसभा के 14 सदस्यों (विधायकों) को नामित किया। श्री गुप्ता ने बताया कि नियुक्त विधायक बजट निर्माण, नागरिक प्रशासन और शहरी शासन में निगम की सहायता करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए स्वच्छता, बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य नगरपालिका चुनौतियों का समाधान करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।
<><><>
दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र कल से 28 मार्च तक चलेगा। भाजपा के नेतृत्व में दिल्ली की सरकार बनने के बाद यह उनका पहला बजट होगा। आगामी बजट के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने दिल्ली वासियों से सुझाव मांगे थे। इसी संबंध में नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब तक हमें ईमेल के माध्यम से तीन हजार तीन सौ तीन सुझाव और व्हाट्सएप के माध्यम से छह हजार नौ सौ से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों के बहुमूल्य सुझावों ने विकसित दिल्ली बजट 2025 को और सशक्त बनाया है।
<><><>
मुंबई
मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कल बताया कि 2025-26 के लिए एमबीए-सीईटी प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित धोखाधड़ी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में दिल्ली से दो बीटेक छात्रों सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें मंगलवार को आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया। आरोपी collegeinside.org नामक एक वेबसाइट संचालित करते थे। उन्होंने कथित तौर पर छात्रों को विशिष्ट परीक्षा केंद्र चुनने के लिए राजी किया ताकि वे अल्ट्राव्यूअर सॉफ़्टवेयर का उपयोग करके दूरस्थ रूप से कंप्यूटर तक पहुँच सकें और अंकों में हेरफेर कर सकें। आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने तमिलनाडु के एक प्रसिद्ध प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। उन्होंने छात्रों से ₹15-20 लाख की माँग की। आगे की जाँच जारी है।
<><><>
कोलकाता
भारतीय मौसम विभाग ने आज कोलकाता और दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। उत्तरी बंगाल के भी कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। कल हुई रुक-रुक कर बारिश की वजह से कोलकाता और आसपास के जिलों में तापमान में गिरावट आई है। जिससे आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि आम और लीची के बौर को इस मौसम से नुकसान हुआ है जिससे कम उत्पादन की आशंका है। मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया आदि जिले आम और लीची की खेती के लिए प्रसिद्ध हैं।
<><><>
दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्यत: आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में मुख्यत: आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
कोलकाता में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
<><><>
Chennai is expected to have a Partly cloudy sky. The minimum temperature was 27 degree Celsius and maximum will be around 34 degree.
Bengaluru is expected to have Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The minimum temperature was 23 degree Celsius and maximum will be around 34 degree.
Hyderabad is expected to have Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershower. The temperature will hover between minimum of 23 degree and a maximum of 35 degree Celsius.
<><><>
Weather and climate related problems are pressing challenges in our country and all over the globe. Predicting and understanding the weather pattern in day to day life is extremely a tough task and also a very important task for ensuring the safety and wellbeing of people all over the world …. Every 23 March, the World Meteorological Organization commemorates the coming into force of the Convention establishing the
World Meteorological Organization on this day in 1950. The 2025 celebration will celebrate the 75th Anniversary of the World Meteorological Organization.
आज विश्व मौसम विज्ञान दिवस है। इसी दिन वर्ष 1950 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (World Meteorological Organization, डब्ल्यूएमओ) की स्थापना हुई थी। इसका मुख्यालय जिनेवा में में है। संगठन की स्थापना का उद्देश्य मौसम जनित आपदाओं को नियंत्रण में करने के लिए समग्रता में प्रयास करना था। पहले के विपरीत वर्तमान में मौसम विज्ञान में केवल मौसम संबंधी विधा शामिल नहीं है बल्कि इसमें पूरा भू-विज्ञान है। इसका इस्तेमाल बाढ़, सूखा और भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदा का अनुमान लगाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग नाविकों, समुद्री जहाजों और उन लोगों द्वारा भी किया जाता है जो सड़क एवं विमान यातायात का प्रबंधन संभालते हैं। मौसम पर्यवेक्षण टावरों, मौसम गुब्बारों, रडारों, कृत्रिम उपग्रहों, उच्च क्षमता वाले कंप्यूटरों और भिन्न-भिन्न अंकगणितीय मॉडलों से मौसम की स्थिति को समझने में मदद मिलती है।
The theme for World Meteorological Day 2025 is Closing the early warning gap together. The theme highlights the need for collaboration among governments, private sectors, and scientific communities to strengthen early warning systems and build resilient communities.
<><><>
- 1940 में आज ही के दिन मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को मंजूरी दी और1956 में इसी दिन पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना।
- 1836 An invention that led to the evolution of the industrial age, Franklin Beale on this day invented the coin press which was the first to be powered by steam. This revolutionary machine produced the first batch of coins that was delivered to the US Mint.
- 1857 Elisha Otis First Elevator Is Installed at Broadway New York CitAn invention that spurred the possibility of modern buildings and skyscrapers, Otis elevators was established by Elisha Otis in 1853. Four years later, the company installed the first ever elevator. The levator was located in New York City at a department store, and was assembled to scale the five floors it possessed.
- 1986 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर में गठित की गई।
- 1996 – ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।
- 2001 – रूसी अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ की जल समाधि।
- 2008 – भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया।
<><><>
आज हम नमन कर रहे हैं – तीन महान राष्ट्र नायकों – भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का। 1931 का यह दिन जब भी याद आता है हम सभी भारतीयों के आंखों से अश्रु छलक पडते हैं। श्रोताओं 23 मार्च 1931 की जो घटना हमें रूलाती है उसने उस दौर के भारत में क्रांति की ज्वाला भडका दी थी। महान शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश के हर जन-गण में स्वाधीनता की अग्नि जलाकर उसमें स्वयं को तपाकर देश के लिए जो किया वह श्रद्धा से भर देता हैं। हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। सुप्रसिद्ध कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान ने ऐसी वीरताओं को समर्पित की हैं कुछ पंक्तियां।
वीरों का कैसा हो वसंत
आ रही हिमालय से पुकार
है उदधि गरजता बार बार
प्राची पश्चिम भू नभ अपार;
सब पूछ रहें हैं दिग–दिगन्त
वीरों का कैसा हो वसंत
भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ऐसे देशभक्त जो भारत की स्वाधीनता की वेदी पर खुद को आहूत कर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण का पर्याय बन गए। इन वीरों ने क्रांति की अलख जगाने के लिए अपने अंजाम की परवाह किए बिना जो किया उसने देश के युवाओं को उसी राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। यह दिन वीर शहीदों के उस भाव को नमन करने का दिन है जिसने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और अन्यान्य वीरों को देश के लिए अपने को अपर्ति कर देने के लिए प्रेरित कर दिया।
Their execution spurred many youth to take up the revolutionary path, playing a vital role in energizing the fight against the British empire.
ऐसे वीरों को हमारी सच्ची श्र्द्धांजलि होगी कि हम उनके सपनों को साकार करने में मां भारती के गौरव को उत्कर्ष देने में अपना योगदान कर सकें इन वीरों के भावों को अगर शब्द दिया जाये तो वे कहते हैं – हे मातृभूमि तेरे चरणों में सिर नवाऊँ, मैं भक्ति भेंट अपनी, तेरी शरण में लाऊँ माथे पे तू हो चंदन, छाती पे तू हो माला, जिह्वा पे गीत तू हो, तेरा ही नाम गाऊँ जिससे सपूत उपजें, श्री राम-कृष्ण जैसे; उस धूल को मैं तेरी निज शीश पे चढ़ाऊँ माई ! समुद्र जिसकी पद रज को नित्य धोकर,करता प्रणाम तुझको, मैं वे चरण दबाऊँ सेवा में तेरी माता ! मैं भेदभाव तजकर, वह पुण्य नाम तेरा, प्रतिदिन सुनूं -सुनाऊँ तेरे ही काम आऊँ, तेरा ही मंत्र गाऊँ, मन और देह तुम पर बलिदान मैं जाऊँ
<><><>
1928 में साइमन कमीशन के बहिष्कार के लिये उग्र प्रदर्शन हुए। इन प्रदर्शनों में भाग लेने वालों पर अंग्रेजी शासन ने लाठी चार्ज किया। इसी लाठी चार्ज में लाला लाजपत राय की मृत्यु हो गयी। अब इनसे रहा न गया। एक गुप्त योजना के तहत इन्होंने पुलिस सुपरिण्टेण्डेण्ट को मारने की योजना बनाई।
17 दिसंबर 1928 को करीब सवा चार बजे, ए० एस० पी० सॉण्डर्स के आते ही राजगुरु ने एक गोली सीधी उसके सर में मारी जिसके तुरन्त बाद वह होश खो बैठा। इसके बाद भगत सिंह ने 3-4 गोली दाग कर उसके मरने का पूरा इन्तज़ाम कर दिया।
<><><>
Remembering a beautiful Hollywood legend Liz Taylor that’s elizabeth taylor the english actress of classic Hollywood cinema passed away this day in 2011 .. besides films taylor was a social activist Philonthropist worked tirelessely for AIDS prevention and was also a successful business woman with her own White Diamonds perfume and House of Taylor jewelry line.
<><><>
Tributes to another elegant beautiful actress joan Crawford who was born this day in 1905… She was especially popular among the women as she often portrayed hard-working middle-class women onscreen which resonated with the ladies in the audience who were struggling in the Depression era.
<><><>
Keith Reid, the lyricist for Procol Harum whose poetic vision on the song Whiter Shade of Pale made it a defining song of the 1960s, passed away this day in 2023 at the age of 76 ,,,,,His lyrics were one of a kind and helped to shape the music created by the band. Born in Hertfordshire, Reied never performed with Procol Harum but was vital to the band success, writing all their lyrics until 2017.
<><><>
Alan Barton was british singer with the very popular pop rock english band smokie who sang lead and played Rhythm guitar for both smokie and another band black lace ,,, in an unfortunate accident he died on 23 March 1995, at the age of 41, from injuries incurred when Smokie tour bus crashed during a hailstorm in Cologne, Germany. Barton has sung many of the bands big hits here s a familiar track 24 yrs I have been living next door to alice.
<><><>
RICK OCASIK SINGER LEADER OF NEW WAVE ROCK BAND THE CARS WOULD HAVE CELEBRATED his birthday today … Richard theodore ocasek was his full name , born this day in 1944 was the lead vocalist, rhythm guitarist and songwriter for the Cars..He led his new wave band to huge international success from 1978 until 1988.,, Besides his work with the cars ocasik was a record producer for several new wave bands . in 2019 OCASEK PASSED AWAY AFTER A SURGICAL PROCEDURE at the age of 75.
<><><>
सुप्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी, प्रखर चिन्तक और समाजवादी राजनेता राम मनोहर लोहिया को भी हम याद कर रहे हैं। उन्हें एक महान् विचारक के रूप में याद किया जाता है। देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख़ बदल दिया और उन्हीं नेताओं में एक थे राममनोहर लोहिया। डॉ. लोहिया को विरोधियों के बीच भी अपार सम्मान मिला। वह एक सहज और निडर राजनीतिज्ञ थे। उनमें सन्त की सन्तता, फक्कड़पन, मस्ती, निर्लिप्तता और अपूर्व त्याग की भावना थी।
उनका कार्यक्षेत्र था समाज और वे अपने कार्यक्षेत्र को जनमंगल की अनुभूतियों से महकाना चाहते थे। वे चाहते थे कि, व्यक्ति-व्यक्ति के बीच कोई भेद, कोई दुराव और कोई दीवार न रहे।
<><><>
Birth anniversary of poet Nalini Bala Devi who was a very famous author and a poet of Assamese literature. She won the Sahitya Academy Award for her collection Alaknanda and was also given the Padma shri for her contribution to Indian literature.
<><><>
Birth anniversary of Indian politician and freedom fighters Subhadra Joshi who took active part in the Quit India Movement in 1942. Post independence she served in the Indian Parliament for four terms. She was awarded with the Rajiv Gandhi Sadbhavana Puraskar as well.
<><><>
Happy Birthday to the great Chaka Khan, born March 23, 1953. Chakha khan s real name is Yvette marie stevens For her nearly five decades in the spotlight, Chaka Khan has virtually defined the term “Soul Diva,” through a string of memorable, soulful performances both as a member of Rufus and as a solo artist.
और अब आपसे विदा लेने का समय है। आप स्वस्थ रहें, खुश रहें इन्हीं शुभकामनाओं के साथ दीजिए देवेन्द्र त्रिपाठी और सुभद्रा रामचन्द्रन को कार्यक्रम आज सवेरे समाप्त करने की अनुमति। लेकिन आप सुनते रहें आकाशवाणी गोल्ड। आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>