सुप्रभात। आकाशवाणी एफ एम गोल्ड पर कार्यक्रम आज सवेरे में आप सभी सुनने वालों को नवीन सक्सेना और मेरी सहयोगी सुभद्रा रामचन्द्रन का नमस्कार और हार्दिक अभिनंदन।
Hello NAVEEN and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 25th of January. So, let’s begin with the headlines.
<><><><><><>
मुख्य समाचार :-
INDIA-INDONESIA TALKS
Prime Minister Narendra Modi will hold talks with President of Indonesia Prabowo Subianto in New Delhi today. Both leaders will undertake a comprehensive review of bilateral ties and discuss regional and global issues of mutual interest. Several agreements will be signed between the two countries after the talks. President Subianto arrived in New Delhi on Thursday on a four-day State visit to India.
<><><><><><>
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
देशभर में आज 15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में शामिल होंगी। इस वर्ष मतदाता दिवस का विषय है- ”नथिंग लाइव वोटिंग, आई वोट फोर श्योर” समारोह के दौरान राष्ट्रपति मुर्मु, सुचारू रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए राज्य और जिला अधिकारियों को सर्वोत्तम प्रक्रिया पुरस्कार प्रदान करेंगी।
VAISHNAW – DAVOS
Union Minister Ashwini Vaishnaw has said trust and talent are the two most important factors attracting the world to India. Talking to the media at the World Economic Forum at Davos in Switzerland, Mr Vaishnaw said, despite all the disruption and issues the world is facing at present, India has emerged as a very trusted country that respects intellectual property rights. He said, India has clearly demonstrated to the world that, under all circumstances, it is a country that believes in peace, growth for everybody, and inclusive development.
The Minister said, global companies are very enthused about India, with existing players planning to scale up and several new ones wanting to set shop in the country.
<><><><><><>
राष्ट्रपति – राष्ट्र संदेश
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी। यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी तथा अंग्रेजी में प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में भी इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात साढे नौ बजे से क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण करेगा।
<><><><><><>
सर्वभाषा कवि सम्मेलन
आज होगा विश्व के सबसे बड़े सर्वभाषा कवि सम्मेलन का प्रसारण
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आकाशवाणी के बहु-प्रतिष्ठित और बहुचर्चित कार्यक्रम सर्वभाषा कवि सम्मेलन का प्रसारण आकाशवाणी के समूचे नैटवर्क पर रात 10 बजे किया जाएगा। इस सर्वभाषा कवि सम्मेलन में देश के लगभग 400 कवि एक साथ एक मंच पर काव्य पाठ करेंगे। संविधान में मान्यता प्राप्त सभी 22 भाषाओं के प्रमुख कवियों की कविताएं सभी 22 भाषाओं में अनूदित होकर आकाशवाणी के सम्बद्ध केन्द्र से प्रसारित की जाएंगी। इन कवियों का चयन सम्बन्धित भाषा में स्थित आकाशवाणी केंद्र द्वारा किया जाता है। और अब और जानकारी के साथ हैं दीपमाला कौशिक
वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड में दर्ज इस सर्वभाषा कवि सम्मेलन की प्रमुख विशेषता यह भी है कि पहले संस्कृत भाषा की कविता का प्रसारण किया जाता है। इसके बाद अन्य कविताएं प्रसारित होती है। इस प्रसारण की एक खास विशेषता है, जैसे यदि गुजराती भाषा की कविता आकाशवाणी दिल्ली से 10 बजकर 40 मिनट पर हिन्दी भाषा में प्रसारित हो रही होगी तो उसी समय आकाशवाणी मुम्बई से ये कविता मराठी भाषा में, कोलकाता से बांग्ला में और चेन्नई से तमिल भाषा में प्रसारित हो रही होगी। इस वर्ष हिन्दी भाषा के लिए वरिष्ठ गीतकार डॉ. धनंजय सिंह (गीत विधा के लिए) तथा डॉ. दिलीप मेहरा (छंदमुक्त) कविता के लिए, अहमद वसी उर्दू भाषा के लिए तथा युवा कवि डॉ. युवराज भट्टराई को संस्कृत भाषा के कवि होंगे।
आकाशवाणी दिल्ली के इन्द्रप्रस्थ चैनल, एफ एम गोल्ड, आकाशवाणी यू ट्यूब चैनल तथा Air live News 24×7 से इन सभी कविताओं का अनुवाद हिन्दी भाषा में प्रसारित किया जाएगा।
<><><><><><>
HOCKEY-HIL
In the Women’s Hockey India League (HIL), the JSW Soorma Hockey Club stormed into the final after defeating Shrachi Rarh Bengal Tigers by 4-2 in Ranchi yesterday. We have a report from our correspondent:
<><><><><><>
SPORTS
In some more updates from the world of sports, Indian Grandmaster Iniyan Panneerselvam has clinched the 9th Johor International Open chess tournament title in Malaysia. Here’s a quick roundup of the latest sports action, from chess and cricket to tennis, as key matches and tournaments unfold worldwide.
“The 22-year-old Indian Grandmaster Iniyan from Erode in Tamil Nadu accumulated 8.5 points in nine games. He defeated Vietnamese Grandmaster Nguyen Van Huy in the final round in an impressive performance.
Moving towards Tata Steel Chess Tournament, the Round 6 has concluded, making the halfway of the tournament at Wijk aan Zee in Netherlands. Nodirbek Abdusattorov of Uzbekistan is currently leading on the standings, while India’s R Praggnanandhaa is on the 2nd and D Gukesh is on the 3rd spot.
Next we move on to the world of Cricket, where the Suryakumar Yadav led Indian side will take on England in second T20I at the M A Chidambaram Stadium in Chennai this evening. The Men in Blue are currently leading the five-match series 1-nil, and they will try to continue their winning streak after they crushed the visitors by seven wickets at Kolkata in the series opener.
Last we have from Australian Open Tennis, where World No. 1 and defending champion Aryna Sabalenka will face 19th seed Madison Keys of United States in the Women’s Singles final at Rod Laver Arena in Melbourne today. Belarusian Sabalenka is aiming to become the first woman since 1999 to win three consecutive Australian Open titles. And, in the Men’s Doubles final today, Britain’s Henry Patten and Harri Heliovaara of Finland will face third seeds Italian pair of Simone Bolelli and Andrea Vavassori. CHIRAG JHA, AKASHVANI NEWS, DELHI.”
<><><><><><>
महाकुभ-ड्रोन प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में महाकुंभ नगर के सेक्टर-7 में कल से तीन दिन का ड्रोन प्रदर्शन शुरू हुआ। इसका आयोजन राज्य पयर्टन विभाग ने किया है। इसमें रात्रि के दौरान आसमान में सैकड़ों ड्रोन अपने करतब दिखा रहे हैं। अमृत कलश और समुद्र मंथन के साथ श्रद्धालुओं की भक्ति दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रही है
महाकुंभ-भीड़ प्रबंधन
उत्तर प्रदेश सरकार ने 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ मेले में करीब दस करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद व्यक्त की है। इसको देखते हुए राज्य सरकार यातायात और भीड़ के प्रभावी प्रबंधन के लिए के लिए व्यापक उपाय कर रही है। महाकुंभ मेले को पांच मंडलों और 25 सेक्टरों में बाटा गया है।
<><><><><><>
CHENNAI
The Managing Director of Chennai Metropolitan Water Supply and Sewerage Board T.G.Vinay inspected the Perur desalination plant project on Friday. Funded by Japan International Cooperation Agency, the plant will produce 400 million liter of potable water everyday benefitting 22.67 lakh residents in Chennai, Tambaram and nearby villages.
The facility includes a 59 km pipeline to transport water to Porur and administrative infrastructure.
<><><><><><>
BENGLURU
The Karnataka Governor Thaawar Chand Gehlot inaugurated India’s largest chain of art exhibitions titled ‘Haat of Art’ in Bengaluru yesterday. The exhibition showcases a diverse array of artistic expressions, promoting the rich cultural heritage and creativity of India artists. In his address, the Governor highlighted the role of the art exhibition as a bridge connecting society with the talent, ideas and creativity of the artists. He noted that the exhibits in the art show address crucial social issues, environmental concerns, human sensibilities and cultural heritage. The Governor added that every aspect of this exhibition demonstrates that art is the true voice of the human heart, transcending words and offering a fresh perspective on the world.
<><><><><><>
Hyderabad
Telangana Governor Jishnu Dev Varma has highlighted the historical ties between Uttar Pradesh and Hyderabad at a programme held at Raj Bhavan in Hyderabad last evening on the occasion of the Uttar Pradesh Foundation Day. The governor lauded the ‘Ek Bharat, Shreshtha Bharat’ initiative, emphasizing its role in fostering cultural unity across the nation. Describing Uttar Pradesh as the heart of the country, the Governor praised its vibrant culture, ancient traditions, and profound spiritual heritage.
<><><><><><>
दिल्ली
गणतंत्र दिवस विशेष अतिथि
नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड को देखने के लिए लगभग दस हजार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रितों अतिथियों में दुर्घटना निवारण और आपदा सहायता-आपदा मित्र स्वयंसेवक, मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता-आशा कार्यकर्ता, किसान उत्पादक संगठन-एफपीओ, पीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थी, माई भारत स्वयंसेवक और अन्य शामिल हैं। दिल्ली के पांडव नगर के आपदा मित्र स्वयंसेवक पंकज दास ने आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में कहा कि यह उनके लिए सपने के सच होने जैसा क्षण है।
इस बीच, उत्तरी जिले की आशा कार्यकर्ता नीलम ने सरकार को उनके योगदान के लिए बेहद जरूरी पहचान देने के लिए धन्यवाद दिया।
ये कार्यकर्ता और स्वयंसेवक, समाज की आपदा प्रतिक्रिया से लेकर सार्वजनिक स्वास्थ्य तक मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
<><><><><><>
दिल्ली-गणतंत्र दिवस परामर्श
दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कल परेड़ के सुचारू मार्ग को सुविधाजनक बनाने के लिए कुछ सड़कों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने यातायात परामर्श जारी करते हुए बताया कि परेड सुबह साढ़े 10 बजे विजय चौक से शुरू होगी और कर्तव्यपथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किले तक जाएगी। यातायात पुलिस ने नागरिकों से एक बजे तक परेड़ के मार्ग से बचने की सलाह दी।
<><><><><><>
दिल्ली-आचार संहिता
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजधानी में लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के मामलों में दिल्ली पुलिस ने अभी तक पांच सौ 77 मामले दर्ज किए हैं। दिल्ली में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा राजधानी के विभिन्न हिस्सों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
<><><><><><>
मुम्बई
वर्ली-बांद्रा सी लिंक 27 जनवरी से खुलेगा
वर्ली-बांद्रा सी लिंक को धर्मवीर स्वराज्यरक्षक छत्रपति संभाजी महाराज मुंबई तटीय सड़क परियोजना के उत्तर की ओर के हिस्से से जोड़ने वाला पुल 27 जनवरी, 2025 से यात्रियों के लिए खुल जाएगा। पुल का निर्माण पूरा हो चुका है, और इसका उद्घाटन 26 जनवरी, 2025 को विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस करेंगे।
<><><><><><>
मुख्यमंत्री सहायता कोष जल्द ही ऑनलाइन उपलब्ध होगा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सहायता कोष प्रकोष्ठ के प्रमुख रामेश्वर नाइक ने बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष के तहत चिकित्सा उपचार प्राप्त करने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी तरह से कागज रहित हो जाएगी । श्री नाइक ने बताया कि मरीजों के लिए सेवाओं को और अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए चैरिटेबल अस्पताल हेल्प डेस्क ऑनलाइन सिस्टम (चैरिटी पोर्टल) और मुख्यमंत्री सहायता कोष प्रकोष्ठ ऑनलाइन सिस्टम (सीएमआरएफ पोर्टल) को एकीकृत किया जाएगा।
<><><><><><>
महापेक्स 2025
मुंबई के कफ परेड में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में भारत के डाक विभाग द्वारा आयोजित महापेक्स 2025 के दौरान, 1975 की प्रतिष्ठित बॉलीवुड फिल्म शोले को समर्पित एक विशेष पोस्टकार्ड पैक और एक स्मारक कवर जारी किया गया। महापेक्स 2025 डाक टिकटों के विमोचन और प्रस्तुतियों की एक श्रृंखला के माध्यम से महाराष्ट्र की समृद्ध कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाता है।
<><><><><><>
पश्चिम बंगाल
दुआरे सरकार अभियान
पश्चिम बंगाल में कल दुआरे सरकार अभियान की शुरुआत हुई। दुआरे सरकार पश्चिम बंगाल सरकार का एक सेवा वितरण कार्यक्रम है जिसमें विभिन्न सरकारी विभाग ब्लॉक और नगर पालिकाओं में एक स्थान पर एक साथ शिविर लगाते हैं जहाँ लोग विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इन शिविरों में सरकारी अधिकारी मौजूद रहते हैं। कार्यक्रम हर रोज सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा। सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे दुआरे सरकार अभियान में जमा होने वाले सभी आवेदनों को 28 फरवरी तक पूरा कर लें।
<><><><><><>
मौसम:-
मौसम विभाग के अनुसार आज हल्का कोहरा छाया रह सकता है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
कोलकाता में भी आसमान साफ हो रहेगा। बात करें तापमान की तो….न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
Chennai is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 21 degrees Celsius and maximum will be around 31 degrees.
Bengaluru is expected to have Fog or Mist would occur in early morning. The minimum temperature was 16 degrees Celsius and maximum will be around 29 degrees.
Hyderabad is expected to have Fog/mist in the morning and partly cloudy sky later. The temperature will hover between a minimum of 18 degrees and a maximum of 31 degrees Celsius.
<><><><><><>
इतिहास:-
25 जनवरी को कई घटनाएं घटी हैं :-
⦁ 1924 He first Winter Olympics games took place in the French Alps
on this day.
⦁ 1980 - मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। कुष्ठ रोगियों और अनाथों की सेवा में अपनी जिंदगी समर्पित करने वाली मदर टेरेसा को 25 जनवरी, 1980 को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। मदर टेरेसा ने जरूरतमंदों की मदद के लिए ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ नामक संस्था की स्थापना की थी। इस संस्था की दुनियाभर में शाखाएं हैं।
⦁ 1919 The League of Nations is founded the predecessor of the
United Nations and the first international organization devoted to
maintaining world peace.
⦁ 1980 : नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि प्रदान करने का सिलसिला फिर से शुरू किया गया। सम्मान प्रदान करने का चलन आठ अगस्त 1977 को रोक दिया गया था।
⦁ 1945 In an effort to prevent tooth decay, Grand Rapids, Michigan,
became the first U.S. city to add fluoride to its water system.
⦁ 1961 The animated film One Hundred and One Dalmatians was
released in the United States, and it became a Disney classic,
especially noted for the villainous character Cruella De Vil. Adapted
from the novel of the same title It became the tenth highest-
grossing film of 1961 and of course we have seen the current
versions.
⦁ 1983 – आचार्य विनोबा भावे को भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा। भूदान आंदोलन के प्रणेता, राष्ट्रीय शिक्षक और महात्मा गांधी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी कहलाने वाले विलक्षण सत्यान्वेषी आचार्य विनोबा भावे के जीवन में कर्म, ज्ञान और भक्ति का ऐसा अद्भुत संगम था कि बहुत से लोग उन्हें संसार का आध्यात्मिक गुरु तो कहते ही हैं, संसारभर में समतामूलक और शोषणमुक्त व्यवस्था का स्वप्नद्रष्टा भी मानते हैं. ‘जय जगत’ कहकर अभिवादन का उनका आह्वान भी उनकी यही छवि गढ़ता है. महात्मा गांधी ने दिया था विनोबा भावे नाम’
⦁ 2025 jan 25 well friends this is not history it is happening this evening a rare alignment of few celestial planets will be seen across the skies .. these are mars Neptune jupiter Uranus venus Saturn called the planetary parade the celestial wonder will be visible from every corner of the earth.
⦁ 2002 : भारत ने मध्यम दूरी तक मार करने वाले परमाणु क्षमता से लैस ‘प्रक्षेपास्त्र’ का परीक्षण किया।
<><><><><><>
निधन/जयंती :-
Robert Burns
National poet of Scotland, who wrote lyrics and songs in Scottish
and in English Robert burns was born this day Burns greatest
works were a vivid insight into the aspirations and anguishes of the
less privileged and his hopes for equality and a better world.
1874 birth anniversary of English author William Somerset
Maugham, best known for the novels Of Human Bondage (1915), The
Moon and Sixpence (1919), Cakes and Ale (1930), and The Razor
Edge (1944), was born this day in 1874.
<><><><><><>
राजेन्द्र अवस्थी
⦁ 1930 – राजेन्द्र अवस्थी (अंग्रेज़ी: Rajendra Awasthi, जन्म- 25 जनवरी, 1930, जबलपुर; मृत्यु- 30 दिसम्बर, 2009, दिल्ली)
भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक। राजेन्द्र अवस्थी भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार और पत्रकार थे। वे ‘कादम्बिनी पत्रिका’ के सम्पादक थे। उन्होंने जहाँ एक पत्रकार के रूप में कई मापदण्ड स्थापित किये, वहीं अपने साहित्य सृजन में भी अद्भुत सफलता प्राप्त की थी। राजेन्द्र अवस्थी ‘नवभारत’, ‘सारिका’, ‘नंदन’ और ‘साप्ताहिक हिन्दुस्तान’ के सम्पादक भी रहे थे। उन्होंने कई चर्चित उपन्यासों, कहानियों एवं कविताओं की रचना की। वह ‘ऑथर गिल्ड ऑफ़ इंडिया’ के अध्यक्ष भी रहे थे। दिल्ली सरकार की हिन्दी अकादमी ने उन्हें वर्ष 1997-1998 में साहित्यिक कृति से सम्मानित किया था। राजेन्द्र अवस्थी ने ‘कादम्बिनी’ के ‘कालचिंतन’ कॉलम के माध्यम से अपना एक ख़ास पाठक वर्ग तैयार किया था।
<><><><><><>
Michael Madhusudan Dutt
1824 birth anniversary of Michael Madhusudan Dutt poet and
dramatist, the first great poet of modern Bengali literature. He
studied Bengali, Sanskrit, and Persian but aspired to write in
English and much later he switched back to Bengali language. He
was the first Bengali playwright and pioneered the sonnet form in
the language. His best known work is the epic poem Meghnad Badh
Kavya composed in 1861 “The Slaying of Meghnad”).
माइकल मधुसूदन दत्त
माइकल मधुसूदन दत्त (अंग्रेज़ी: Michael Madhusudan Dutt; जन्म- 25 जनवरी, 1824 ; मृत्यु- 29 जून, 1873)
बंगला भाषा के प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार और नाटककार थे। माइकेल मधुसूदन बंगाल में अपनी पीढ़ी के उन युवकों के प्रतिनिधि थे, जो तत्कालीन हिन्दू समाज के राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन से क्षुब्ध थे। वे अतिशय भावुक व्यक्ति थे। यह भावुकता उनकी आरंभ की अंग्रेज़ी रचनाओं तथा बाद की बंगला रचनाओं में भी व्याप्त हुई। माइकल मधुसूदन दत्त मुख्य रूप से कवि थे। नाटकों की सफलता के बाद वे काव्य रचना की ओर भी प्रवृत्त हुए। उनकी प्रमुख काव्य कृतियाँ हैं-
तिलोत्तमा, मेघनाद वध, व्रजांगना, वीरांगना
<><><><><><>
James Etta Hawkins
Birth anniversary tributes one of the greatest vocalists of our time,
James Etta Hawkins alias Etta james from Los Angeles California,,,
the lady crooner sang in styles ranging from r and b blues soul
gospel and jazz …her artistry was recognized with four Grammy
Awards, including one in 2003 for lifetime achievement, also
induction into the Rock and Roll Hall of Fame (1993), the Blues Hall
of Fame (2001), The Grammys, which honored it with its Hall of
Fame award in 1999, notes that the singer’s voice “soared like a
swooning angel over the billowing clouds of strings in her timeless
ballad.” An example right here
<><><><><><>
कृष्णा सोबती
2019 – कृष्णा सोबती – प्रसिद्ध लेखिका, जिन्होंने हिन्दी की कथा-भाषा को अपनी विलक्षण प्रतिभा से अप्रतिम ताज़गी़ और स्फूर्ति प्रदान की।
हिंदी साहित्य की महान साहित्यकारा और लेखिका के रूप में जानी जाने वाली कृष्णा सोबती का जन्म गुजरात और पंजाब के उस हिस्से में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है। साहित्य में इनके योगदान के लिए इ.न्हें कई पुरस्कारों व सम्मानों से नवाजा गया है, वहीं अपनी कुछ रचनाओं के लिए ये विवादों में रही। सोबती को प्रसिद्धि उनके उपन्यास मित्रो मरजानी ने दिलाई थी। इन्होंने हशमत नाम से भी लेखन का कार्य किया हुआ है और हशमत नाम से उसको प्रकाशित भी करवाया, जो कि लेखकों और दोस्तों की कलम के चित्रों का संकलन है।
कृष्णा सोबती हिंदी में लिखते समय कई बार पंजाबी और उर्दू के मुहावरों का उपयोग किया करतीं थीं। समय के साथ इन्होंने राजस्थानी मुहावरों को भी अपने लेखन में शामिल कर लिया। उन्होंने 1979 में जिंदगीनामा-जिंदा रुख नाम से एक उपन्यास निकाला, जिसके लिए कृष्णा सोबती को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। यह मुख्य रूप से 1900 के दशक के प्रारंभ में पंजाब के एक गांव में ग्रामीण जीवन का लेखा-जोखा बयां करती हुई कहानी थी।
Alicia keys
American singer songwriter actress producer Alicia keys
celebrates her birthday today she plays the piano sings r and b
and soul music She has had a successfull career with 14- Grammy
Awards, a New York Times best-selling author, an entrepreneur and
a powerful force in the world of philanthropy and in the global fight
against HIV and AIDS. Happy birthday Alicia
<><><><><><>
⦁ 1958 – कविता कृष्णमूर्ति
भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिकाओं में से एक हैं। भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध पार्श्वगायिकाओं में से एक हैं। जब वह मात्र आठ साल की थीं, तब एक गायन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीता था। कविता कृष्णमूर्ति ने हिन्दी सहित करीब दर्जन भर भाषाओं में 25 हजार गाने गाए हैं। गायिकी के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारत सरकार ने 2005 में ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया था।
<><><><><><>
latin jazz
Birth anniversary triibutes to latin jazz man Antônio Carlos Jobim
Brazilian songwriter, composer, and arranger…one of the creators of
the subtle, whispery, jazz-influenced popular song style known as
bossa nova. This catchy rhythmic music helped turn the cultural
spotlight on brazil later becoming a permanent part of the American
musical landscape
<><><><><><>
आज हिमाचल प्रदेश का स्थापना दिवस है। आज ही के दिन वर्ष 1971 में ‘हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971’ के अन्तर्गत इसे 25 जनवरी 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बना दिया गया।
<><><><><><>
नवीन- और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Namaskar.
<><><><><><>