नमस्कार सुप्रभात Good morning! एक नए दिन की नई सुबह में आकाशवाणी गोल्ड पर हम आपके साथ जुड चुके हैं न्यूज़ मैगजीन प्रोग्राम आज सवेरे लेकर। मैं हूँ देवेंद्र त्रिपाठी और मेरे साथ हैं । नमस्कार सायरा।
Namaskar, Devendra, Good morning and a warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on a 100.1 Mhz and the Akashvani Network. You’re listening to our ever-exciting daily news magazine programme, Aaj Savere, where, over the next half hour, we’ll bring you the latest updates from the world of national and international news, metro city highlights, and some fascinating historical insights related to today, December 5. let us begin with the headlines.
<><><>
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन आज शाम साढे़ पांच बजे मुम्बई के ऐतिहासिक आजाद मैदान में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कल श्री फडणवीस ने महायुति गठबंधन में शामिल शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख अजीत पवार के साथ कल राज्यपाल से मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और एन डी ए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा कई केन्द्रीय मंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
<><><>
In Jharkhand, the expansion of the cabinet of Hemant Soren government will take place today at 12.30pm in Ranchi. A total of eleven ministers are scheduled to take the oath at Raj Bhavan. The Governor Santosh Kumar Gangwar will administer the oath of office and secrecy to the ministers. JMM will have six Ministers, the Congress four and there will be one minister from the RJD. JMM General Secretary Supriyo Bhattacharya said cabinet will witness all parts of Jharkhand.
<><><>
भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक अपनी पत्नी रानी जेत्सुन पेमा वांगचुक के साथ आज से दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का भूटान नरेश से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। भारत और भूटान के बीच मित्रता और सहयोग के अनूठे संबंध हैं, जिनकी विशेषता आपसी समझ और विश्वास है। उनकी यह यात्रा दोनों देशों को द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने और साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।
<><><>
Prime Minister Narendra Modi has expressed confidence that the close cooperation between India and the Gulf Cooperation Council would be further strengthened under Kuwait’s ongoing Presidency of the GCC. Foreign Minister of Kuwait, Abdullah Ali Al-Yahya, called on the Prime Minister at his official residence in Delhi yesterday. They discussed measures to enhance cooperation in trade, investment, energy, technology, culture and strong people to people ties. Mr Modi thanked the leadership of Kuwait for taking care of the one million strong Indian community living in Kuwait. Both leaders have also exchanged views on the situation in West Asia and expressed support for early return of peace, security and stability in the region.
<><><>
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल शाम नई दिल्ली में कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अली अल-यहया से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और कुवैत के बीच संबंधों को और प्रगाढ करने के तरीकों पर विचार-विमार्श किया। उन्होंने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों और खाड़ी सहयोग परिषद – जी सी सी के साथ भारत के सहयोग पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने विदेश मंत्रियों के स्तर पर सहयोग के लिए एक संयुक्त आयोग की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। बैठक में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी और संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में कुवैत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और कुवैत के बीच संबंध कभी पुराने हैं। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत का विकसित भारत और 2035 तक कुवैत का नया कुवैत का विजन दोनों देशों को उच्च आकांक्षाएं प्रदान करता है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि कुवैत में भारतीय समुदाय की मौजूदगी दोनों देशों के बीच एक जीवंत सेतु रहा है। कुवैत के विदेश मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और कुवैत के बीच ऐतिहासिक संबंध सदियों पुराने हैं और जो अब एक विशाल साझेदारी में तब्दील हो चुके हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत कुवैत के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण साझेदार है। कुवैत के विदेश मंत्री अल-यहया ने कहा कि खाद्य सुरक्षा और साइबर सुरक्षा भारत और कुवैत के बीच प्रमुख मुद्दे हैं और ये कुवैत सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
<><><>
The world’s largest domestic rooftop solar scheme, PM Surya Ghar – Muft Bijli Yojana is set to surpass ten lakh installations by March 2025. Ministry of New and Renewable Energy said that 6.3 lakh rooftop solar has been installed within nine months of its launch. The Ministry said, government has set a target to install one crore rooftop solar by March 2027. It said, the states such as Gujarat, Maharashtra, Kerala, and Uttar Pradesh have demonstrated exceptional progress, reflecting robust infrastructure and stakeholder collaboration.
<><><>
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने सैटेलाइट में आई तकनीकी ख़राबी के कारण यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोबा-3 अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण के समय में बदलाव किया है। अब इसका प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से पी.एस.एल.वी. सी-59 से आज शाम चार बजकर बारह मिनट पर किया जाएगा। इससे पहले, इसका प्रक्षेपण कल शाम चार बजकर आठ मिनट पर निर्धारित था। विश्व में अपनी तरह की पहली पहल प्रोबा-3 में दो सैटेलाइट समाहित हैं, जहां से दो अंतरिक्ष यान एक साथ उड़ान भरेंगे। यह सूर्य के बाहरी वातावरण का अध्ययन करने के लिए एक मिलीमीटर तक सटीक संरचना बनाए रखेंगे। इसरो के वाणिज्यिक विभाग न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड को यह ऑर्डर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी से मिला है। इस मिशन का मुख्य उद्देश्य सटीक संरचना में उड़ान भरना और सूर्य के बाहरी वातावरण का अध्ययन करना है।
<><><>
Assam government has announced a complete ban on serving and consuming beef in restaurants, hotels, public functions, and other community spaces yesterday. State Chief Minister Himanta Biswa Sarma made the announcement today, stating that the decision was finalized during a state cabinet meeting that approved amendments to the existing laws on beef consumption. During his address, CM Sarma said, it has been decided that beef will not be served in any restaurant or hotel, nor will it be allowed in any public function or public place in the state. Earlier, the decision was to stop eating beef near temples, but now it is expanded to the entire state. Nobody will be allowed to eat beef in any community or public space, hotel, or restaurant, the Chief Minister said in his address. The decision comes after CM Sarma earlier hinted at implementing such a ban. Speaking to the media last Sunday, he had said he was open to prohibiting beef consumption in Assam if the Congress submitted a written request. This statement followed allegations by Congress leaders, including Rakibul Hussain, who accused the BJP of distributing beef to secure votes in the recent bypolls in the Muslimmajority Samaguri constituency.
<><><>
भारत ने पुरुष जूनियर हॉकी एशिया कप जीत लिया है। ओमान के मस्कत में कल रात फाइनल में उसने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को तीन के मुकाबले 5 गोल से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले भारत ने 2004, 2008, 2015 और 2023 में यह चैम्पियनशिप जीती थी। भारत की ओर से अरीजीत सिंह हुंदल ने चार गोल किए और जीत के नायक रहे, जबकि दिलराज सिंह ने एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से सुफियान खान ने दो और हन्नान शाहिद ने एक गोल किया। हॉकी इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 5-3 की ऐतिहासिक जीत के साथ पुरुष जूनियर एशिया कप 2024 ट्रॉफी जीत ली है। पिछले विजेता भारत ने दबदबा बनाते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल और स्थिति के अनुकूल प्रदर्शन से एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है।
<><><>
देवेन्द्र: और अब समय है महानगरों से जुडी खबरों का। तो आइए जानते हैं चेन्नई, हैदराबाद और बैगलूरू से क्या खबरें हैं सायरा के पास।
A 3 day World Maritime Technology Conference (WMTC) the conference kicked off yesterday at Chennai. is held once in 3 years under the auspices of World Maritime Technology Congress. WMTC is a global confluence with a large participation and contribution from the global maritime sector.
WMTC consists of 21-member organisations from 17 countries connecting professionals the field of maritime technology and allied sectors. The WMTC Congress, oversees the Conference (WMTC) and steers the conduct of the event.
The Institute of Marine Engineers (India) Chennai Branch hosts this prestigious conference .
India is a fast-growing economy and Chennai being one of the oldest seaports of India and a centre of trade contributes to the GDP of the nation in a significant way. Chennai comes under the list of major Indian ports and has two to three fast-developing minor ports and ship building yards in its hub. The expanding maritime trade has brought many ship owners, ship management and logistics companies to this City.
<><><>
Karnataka minister for Medical education, Skills and Livelihood Dr Sharanprakash Patil has asked the corporate sector to come forward and adopt Government ITIs and impart employable skills to the youngsters. He informed that 252 Government ITIs have trained over five thousand youngsters in terrace solar panel installation and maintenance under Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Bijli yojana. He informed that the Government is modernising 10 Government ITIs in partnership with the private sector. The old machinery is replaced with advanced equipment. The minister said that the trainers in ITIs are also undergoing training to update their teaching abilities and the Principal of these ITIs have attended workshops for overall improvement. The minister said that the data is collected on the issues plagueing ITIs and gave an assurance that all such issues will be addressed to resolve the hindrances.
<><><>
In a landmark development for India’s tech sector, Google LLC has announced plans to establish Google Safety Engineering Centre (GSEC) in Hyderabad. This state-of-the-art facility will be the first of its kind in the Asia-Pacific region outside Tokyo and only the fifth globally. The GSEC is set to become a global hub for cyber security, focusing on advanced research, AI driven security solutions and innovative online safety products. It is expected to play a transformative role in strengthening India’s cyber security capabilities while generating thousands of direct and indirect employment opportunities. The state government made a strong case during Chief minister’s visit to Google’s global headquarters in August this year. In a tweet Chief minister revanth Reddy said Google has chosen Hyderabad to establish its Safety Engineering Centre (GSEC), which will be the second in Asia Pacific, and only the fifth in the World.
<><><>
दिल्ली-समाचार-
दिल्ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी ने फेज-4 के गोल्डन लाइन पर तुगलकाबाद एयरफोर्स लॉन्चिंग शाफ्ट और माँ आनंदमयी मार्ग के बीच की सबसे लंबी भूमिगत सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है। डीएमआरसी ने बताया कि यह सुरंग तुगलकाबाद-एयरपोर्ट कॉरिडोर का हिस्सा है। डीएमआरसी ने कहा कि इस सुरंग का निर्माण 105 मीटर लंबी सुरंग बोरिंग मशीन से किया गया है। निगम ने बताया कि यह सुरंग औसतन 16 मीटर गहरी बनाई गई है और इसमें एक हजार आठ सौ 94 रिंग्स लगाए गए हैं।
<><><>
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने कल साइबर धोखाधड़ी मामले में दिल्ली और आसपास के इलाकों में 10 स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें लगभग एक सौ 17 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी शामिल है। सीबीआई के अनुसार अब तक की जांच से पता चला है कि विदेशों से काम करने वाले धोखेबाज भारत में पीड़ितों को निशाना बनाने के लिए वेबसाइट, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। वे अंशकालिक नौकरी घोटालों, कार्य-आधारित धोखाधड़ी और प्रारंभिक निवेश पर उच्च रिटर्न के वायदे के माध्यम से लोगों को लुभाते हैं। तलाशी के दौरान एजेंसी ने धोखाधड़ी में शामिल संदिग्ध लोगों के परिसरों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय रिकॉर्ड सहित आपत्तिजनक साक्ष्य जब्त किए। सीबीआई ने कहा कि सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान करने और अवैध धन का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।
<><><>
राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है कल शाम सात बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 172 के साथ मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शहर के कुछ क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 200 के पार चला गया है। दिल्ली के नेहरू नगर स्टेशन पर 248, द्वारका में 220, मुंडका में 214, आनंद विहार में 213, आर.के.पुरम में 204 और जहांगीरपुरी में 201 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रात और सुबह के समय धुंध और हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है।
<><><>
रिजर्व बैंक ने UPI लाइट की सीमा को पांच सौ रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया है, जिसमें किसी भी समय कुल सीमा पांच हजार होगी। बुधवार को मुंबई से जारी अधिसूचना में RBI ने कहा कि नई सीमाएँ तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं। इससे पहले, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस – UPI लाइट के माध्यम से ऑफ़लाइन डिजिटल भुगतान लेनदेन की ऊपरी सीमा पाँच सौ रुपये निर्धारित की गई थी, जबकि वॉलेट की सीमा दो हज़ार रुपये निर्धारित की गई थी। बुधवार को अपडेटेड फ्रेमवर्क और दिशा-निर्देश जारी करने के बाद RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने इस साल अक्टूबर में संशोधित सीमाओं की घोषणा की थी। UPI को व्यापक रूप से अपनाने को प्रोत्साहित करने के लिए सीमाएँ बढ़ाई गई हैं। UPI लाइट सुविधा UPI पिन की आवश्यकता के बिना कम मूल्य के लेनदेन को सक्षम बनाती है।
<><><>
देवेन्द्र – महानगरों का मौसम – और, अब एक नजर आज के मौसम पर –
दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि धुंध छाये रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में आंशिक रूप से बादल छाने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
कोलकाता में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। तापमान 32 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
सुभद्रा – चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद का मौसम।
<><><>
Chennai is expected to have generally Partly cloudy sky. The minimum temperature was 25 degrees Celsius and maximum will be around 34 degrees.
Bengaluru is expected to have generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 18 degrees Celsius and maximum will be around 27 degrees.
Hyderabad is expected to have generally cloudy sky with Light Rain or Drizzle. The temperature will hover between a minimum of 22 degrees and a maximum of 28 degrees Celsius.
<><><>
आज का इतिहास: आइए जानते हैं 05 दिसम्बर के दिन इतिहास में दर्ज महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में।
5 दिसंबर 1943- जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया।
1943 – The Japanese planes attacked Calcutta port
1950 – Sikkim became a protectorate of India.
5 दिसंबर 1950- फ्रीडम फाइटर, कवि, दार्शनिक अरविंद (अरविंदो) घोष का निधन।
5 दिसंबर 1955- टेलिफोन कॉल को हर घर तक पहुंचा देने वाली लंबी दूरी की एसटीडी सेवा 1955 में आज ही के दिन अस्तित्व में आई।
1990 – With the induction of 60 ministers, the Bihar Cabinet became the largest ever cabinet in India with a total of 71 ministers.
5 दिसंबर 1971- बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता मिली।
1991- The government reduced visa fees for tourists intending to visit India.
1999 – India’s Yukta Mookhey was crowned Miss World.
2000: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति चुनाव में जार्ज बुश के पक्ष में फैसला दिया.
1991- Sarkaria Commission report accepted. Sarkaria Commission was established by the Government of India in 1983 to review the relationship between the central and state governments.
<><><>
BIRTHS
Wolfgang Amadeus Mozart] (27 January 1756 – 5 December 1791) was a prolific and influential composer of the Classical period. Despite his short life, his rapid pace of composition resulted in more than 800 works representing virtually every Western classical genre of his time. Many of these compositions are acknowledged as pinnacles of the symphonic, concertante, chamber, operatic, and choral repertoire. Mozart is widely regarded as one of the greatest composers in the history of Western music, with his music admired for its “melodic beauty, its formal elegance and its richness of harmony and texture”.[2]Born in Salzburg, Mozart showed prodigious ability from his earliest childhood. At age five, he was already competent on keyboard and violin, had begun to compose, and performed before European royalty. His father took him on a grand tour of Europe and then three trips to Italy. At 17, he was a musician at the Salzburg court but grew restless and travelled in search of a better position. Mozart’s search for employment led to positions in Paris, Mannheim, Munich, and again in Salzburg, during which he wrote his five violin concertos, Sinfonia Concertante, and Concerto for Flute and Harp, as well as sacred pieces and masses, the motet Exsultate Jubilate, and the opera Idomeneo, among other works.While visiting Vienna in 1781, Mozart was dismissed from his Salzburg position. He stayed in Vienna, where he achieved fame but little financial security. During Mozart’s early years in Vienna, he produced several notable works, such as the opera Die Entführung aus dem Serail, the Great Mass in C Minor, the “Haydn” Quartets and a number of symphonies. Throughout his Vienna years, Mozart composed over a dozen piano concertos, many considered some of his greatest achievements. In the final years of his life, Mozart wrote many of his best-known works, including his last three symphonies, culminating in the Jupiter Symphony, the serenade Eine kleine Nachtmusik, his Clarinet Concerto, the four operas Le nozze di Figaro, Don Giovanni, Così fan tutte and Die Zauberflöte and his Requiem. The Requiem was largely unfinished at the time of his death at age 35, the circumstances of which are uncertain and much mythologised.
<><><>
दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति की भी आज नेल्सन मंडेला है। वह अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। उन्होंने अपनी ज़िंदगी के 27 वर्ष रॉबेन द्वीप पर कारागार में रंगभेद नीति के ख़िलाफ़ लड़ते हुए बिताए। अश्वेतों को उनका अधिकार दिलवाने के लिए 1991 में ‘कनवेंशन फॉर ए डेमोक्रेटिक साउथ अफ़्रीका’ या ‘कोडसा’ का गठन कर दिया गया, जो देश के संविधान में आवश्यक परिवर्तन करने वाली थी। डी क्लार्क और मंडेला ने इस काम में अपनी समान भागीदारी निभाई। अपने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए ही उन्हें नोबेल पुरस्कार दिया गया। 1990 में भारत सरकार की ओर से नेल्सन मंडेला को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अपने राजनीतिक विचारों और पिछडों के लिए अपने संघर्ष के कारण दुनिया भर के राजनीतिक जगत में प्रसिद्धि पाने वाले नेल्सन मंडेला का 5 दिसम्बर, 2013 को निधन हो गया।
<><><>
Nelson Rolihlahla Mandela born Rolihlahla Mandela; 18 July 1918 – 5 December 2013) was a South African anti-apartheid activist and politician who served as the first president of South Africa from 1994 to 1999. He was the country’s first black head of state and the first elected in a fully representative democratic election. His government focused on dismantling the legacy of apartheid by fostering racial reconciliation.
<><><>
आधुनिक काल में भारत में अनेक महान् क्रांतिकारियों और योगियों में अद्वितीय अरबिंदो की आज जयंती है। जिन्हें अरविंद भी कहा जाता है। वह कवि और राष्ट्रवादी विचारक थे जिन्होंने आध्यात्मिक विकास के माध्यम से सार्वभौमिक मोक्ष का दर्शन प्रतिपादित किया। अरबिंदो घोष एक महान साहित्यकार भी रहे, उनकी वृहद और जटिल साहित्यिक कृतियों में दार्शनिक चिंतन, कविता, नाटक और अन्य लेख सम्मिलित हैं। श्री अरविंद के दर्शन को भी वेदान्त के परिप्रेक्ष्य में ही समझा जा सकता है। स्वानुभूति के अतिरिक्त वेद, उपनिषद और पुराण वस्तुत: उनके दर्शन के स्रोत हैं। उनका दर्शन सर्वस्वीकृति का वर्णन है। वे दार्शनिक और विचारक होने के साथ-साथ योगी भी हैं। उनका दर्शन और योग जीवन की दिव्यता पर बल देता है। भारत की तात्कालिक सामाजिक चेतना को जगाते हुए उन्होंने राजनीति, समाज, धर्म, और आध्यात्म के लिए अपने जीवनकाल में जो कार्य किए वे भावी पीढियों का भी मार्ग दर्शन करते रहेंगे।
<><><>
Sri Aurobindo (born Aurobindo Ghose; 15 August 1872 – 5 December 1950) was an Indian philosopher, yogi, maharishi, poet, Educationalist and Indian nationalist. He was also a journalist, editing newspapers such as Bande Mataram. He joined the Indian movement for independence from British colonial rule, until 1910 was one of its influential leaders, and then became a spiritual reformer, introducing his visions on human progress and spiritual evolution.Aurobindo studied for the Indian Civil Service at King’s College, in Cambridge, England. After returning to India he took up various civil service works under the Maharaja of the princely state of Baroda and became increasingly involved in nationalist politics in the Indian National Congress and the nascent revolutionary movement in Bengal with the Anushilan Samiti.
<><><>
भारत के प्रख्यात चित्रकार तथा साहित्यकार अवनीन्द्रनाथ ठाकुर की आज पुण्य तिथि है। राष्ट्र से प्रेम करने वालों में से एक अवनीन्द्रनाथ ठाकुर ने सांस्कृतिक ग़ुलामी से मुक्ति के लिए अपने अग्रज गगनेन्द्रनाथ ठाकुर के सहयोग से 1907 में कोलकाता में ‘इंडियन सोसायटी ऑफ़ ओरियण्टल आर्टस’ नामक संस्था की स्थापना की थी। कला और चित्रकला की भारतीय पद्धति को अवनीन्द्रनाथ ठाकुर ने पुन: प्रतिष्ठित करके संसार में उसे उचित सम्मान दिलाया।
<><><>
सुप्रसिद्ध चित्रकार अमृता शेरगिल की आज जयंती है। उन्होंने कैनवास पर भारत कीएक नई तस्वीर उकेरी। अपनी पेंटिंग्स के बारे में अमृता का कहना था- ‘मैंने भारत की आत्मा कोएक नया रूप दिया है। यह परिवर्तन सिर्फ विषय का नहीं, बल्कि तकनीकी भी है।’ अमृता ने इस प्रकार के यथार्थवादी चित्रों की रचना की, जिनकी पूरे विश्व में चर्चा हुई। उन्होंने भारतीय ग्रामीण महिलाओं को चित्रित करने का और भारतीय नारी किवास्तविक स्थिति को चित्रित करने का जो प्रयत्न किया, वह अत्यन्त सराहनीय है। उनके चित्रों की विविधता उस समय और भी बढ़ गई जब उन्होंने दक्षिण भारत का दौरा किया। ‘दक्षिण भारतीय ब्रह्मचारी’ और ‘दक्षिण भारतीय ग्रामीण’, ‘बाज़ार की ओर जाते हुए’, ‘केले बेचने वाला’ आदि ऐसे अनेक चित्र इस परिवर्तन को दिखाते हैं। अमृता का जन्म हंगरी में हुआ था, लेकिन उनकी पेंटिंग्स भारतीय संस्कृति और उसकी आत्मा का बेहतरीन नमूना हैं। इनकी चित्रकारी को धरोहर मानकर दिल्ली की ‘नेशनल गैलेरीमें सहेजा गया है। उनकी पेंटिंग ‘यंग गर्ल्स’ को पेरिस में ‘एसोसिएशन ऑफ़ द ग्रैंड सैलून’ तक पहुँचने का मौक़ा मिला।
<><><>
Josh Malihabadi (born Shabbir Hasan Khan; 5 December 1898 – 22 February 1982) popularly known as Shayar-e-Inqalab (poet of revolution) was an Indian Urdu poet, born in Malihabad, British India.Known for his liberal values and challenging the established order, he wrote over 100,000 couplets and more than 1,000 rubaiyat in his lifetime. Yaadon ki Barat, his autobiography, is noted for its frank and candid style. The first Prime Minister of India, Jawaharlal Nehru held him in high esteem and frequently attended the mushaira at Lala Kishan Lal Kalra’s United Coffee House where Josh recited his poetry. Some of his works were translated to English like The Unity of Mankind elegies by Josh Malihabadi by Syed Akbar Pasha Tirmizi.Early life[edit]Josh was born to an Urdu-speaking Muslim family of Afridi Pashtun origin in Malihabad (13 miles from Lucknow), United Provinces, British India. He received early education in Arabic, Persian, Urdu and English at his home. He studied at St Peter’s College, Agra and passed his Senior Cambridge examination in 1914. Subsequently, he studied Arabic and Persian and,in1918,spent six months at Tagore’s university at Shantiniketan. The death of his father, Bashir Ahmed Khan, in 1916, prevented him from undertaking a college education.His family had a long tradition of producing men of letters. Indeed, his great-grandfather, Nawab Faqeer Muhammad Khan’Goya’, grandfather Nawab Muhammad Ahmad Khan, paternal uncle Ameer Ahmad Khan and father Basheer Ahmad Khan were all poets with numerous works (poetry collections, translations, and essays) to their name. Another of his relative was the journalist, scholar and Abul Kalam Azad’s confidant, Abdur Razzaq Malihabadi.mere rone kā jis meñ qissa hai umr kā behtarīn hissa hai.
<><><>
Asrar-ul-Haq (19 October 1911 to 5 December 1955), better known as Majaz Lakhnawi, was an Indian Urdu poet. He is known for his romantic and revolutionary poetry.
He composed ghazals and nazms in Urdu. He was the maternal uncle of poet and screenplay writer Javed Akhtar and Indian-American psychoanalyst Salman Akhtar. Early life and education Majaz was born on 19 October 1911 at Rudauli in Ayodhya district of what is now Uttar Pradesh. His family were a branch of a land-owning gentry family, but were not wealthy. His brother Ansar Harvani was a journalist and he had two older sisters, namely Safia and Hamida. Safia was the wife of poet Jan Nisar Akhtar. Thus, Majaz was the maternal uncle of Javed Akhtar. Majaz suffered from a hearing impairment even as a child, and probably for this reason, he tended to be somewhat difficult, with erratic behavior; he was moody and also a loner. He had the habit of staying awake all night and doing most of his work then; as a result, his earned the nickname “Jaggan Bhaiyya” (“awake brother” in Hindi). According to a major newspaper of the region, “With hindsight one could deduce that he had the marks of a bipolar mental disorder that became more pronounced as he grew older and his life began to fall apart”. Majaz’s father, Seraj-ul-Haq, was a university graduate at a time when this was rare; he joined government service, serving in the middle ranks of the registration department, and finally reached the rank of Assistant Registrar. He was posted mainly in Lucknow, but since his aged parents needed attention, he kept his wife and children in the ancestral house at Rudauli, which is not far from Lucknow, and he would visit them about twice a month. Thus, Majaz grew up mainly in Rudauli and received his basic education there. In the late 1920s, his father was transferred to Agra. Since his parents were no more, and since Agra was too far from Rudauli for frequent visits, Seraj-ul-Haq decided to take his wife and children with him.Majaz completed school in Agra in 1929, and enrolled in St. John’s Intermediate College.
<><><>
रामानुज प्रसाद सिंह, अगर आप रेडिया श्रोता हैं तो यह नाम आपने सुना ही होगा। यह नाम आकाशवाणी के सुप्रसिद्ध समाचार वाचक का है जिनकी आज जयंती है। 1960 में आकाशवाणी से जुड़े रामानुज प्रसाद सिंह लबे समय तक आकाशवाणी पर घर-घर में सुने जाते रहे। सुबह, दोपहर और शाम के प्राइम बुलेटिनों में सालों तक समाचार पढ़ने के कारण रामानुज प्रसाद सिंह आम लोगों में एक जाना-पहचाना नाम बने गये थे। वह कवि और साहित्य कुलगुरु रामधारी सिंह ‘दिनकर’ के अनुज सत्यनारायण जी के बेटे यानी दिनकर जी के भतीजे थे।
<><><>
Vir Singh (5 December 1872 – 10 June 1957) was a Sikh poet, scholar and theologist of the Sikh revival movement, playing an important part in the renewal of Punjabi literary tradition. Singh’s contributions were so important and influential that he became canonized as Bhai, an honorific often given to those who could be considered a saint of the Sikh faith.Family and personal life[edit]Born in 1872, in Amritsar, Bhai Vir Singh was the eldest of Dr. Charan Singh’s three sons. Vir Singh’s family could trace its ancestry as far back as to Diwan Kaura Mal, a vice-governor (Maharaja Bahadur) of the city Multan. His grandfather, Kahn Singh (1788–1878), spent a great deal of his youth training and learning traditional Sikh lessons in monasteries. Fluent in Sanskrit and Braj, as well as in the oriental systems of medicine (such as Ayurveda, Siddha and Yunani), Kahn Singh influenced his only son, Dr. Charan Singh (1853-1908), who later fathered Vir Singh, to become an active member of the Sikh community, often producing poetry, music, and writings in hopes of restoring the Sikh community. Vir Singh’s maternal grandfather, Giani Hazara Singh (1828-1908), was a leading scholar of the Giāṇīā Bungā in Amritsar. A scholar of Persian and Sanskrit, Giani Hazara Singh wrote into Punjabi the Persian classics like of Saadi, Gulistan and Boston. At seventeen, Vir Singh married Chatar Kaur and had two daughters with her. He died in Amritsar on 10 June 1957.
Khan Bahadur Ardeshir Irani (5 December 1886 – 14 October 1969) was a writer, director, producer, actor, film distributor, film showman and cinematographer in the silent and sound eras of early Indian cinema. He is considered one of the greatest personalities in recent Indian Cinema. He was the director of India’s first sound film Alam Ara. He was the producer of India’s first colour film Kisan Kanya. He was renowned for making films in Hindi, Telugu, English, German, Indonesian, Persian, Urdu and Tamil. He was a successful entrepreneur who owned film theatres, a gramophone agency, and a car agency. As director 1922 : Veer Abhimanyu- Silent1924: Vir Durgadhar – Silent1924: Paap No Fej – Silent1924: Bombay Ni Sethani (Call of Satan – Silent)1924: Shahjehan – Silent1925: Narsingh Dakoo – Silent1925: Navalsha Hirji – Silent1927: Wild Cat of Bombay – Silent1931: Alam Ara – First Indian Talkie1933: Lor Girl – First film in Persian[7]1937: “carlos”Life and career Ardeshir Irani was born into a Parsi Zoroastrian family on 5 December 1886 in Pune, Bombay Presidency. In 1905, Irani became the Indian representative of Universal Studios and he ran Alexander Cinema in Bombay with Abdulally Esoofally for over forty years. It was at Alexandera Cinema that Ardeshir Irani learnt the rules of the art of filmmaking and became fascinated by the medium. In 1917, Irani entered the field of film production and produced his first silent feature film, Nala Damayanti, which released in 1920.
Ustad Ghulam Ali (Punjabi: غُلام علی; born 5 December 1940) is a Pakistani ghazal singer of the Patiala Gharana. Ghulam Ali is considered as one of the greatest ghazal singers of his era. He has also been a prominent playback singer in Bollywood. He is a disciple of Bade Ghulam Ali Khan (elder Ghulam Ali Khan). Ali was also trained by Bade Ghulam Ali’s younger brothers – Barkat Ali Khan and Mubarak Ali Khan.His style and variations in singing Ghazals are unique, as he blends Hindustani classical music with ghazals, unlike any other ghazal singer. Highly popular in Pakistan, India, Afghanistan, Nepal, Bangladesh, as well as among South Asian diaspora in the US, the UK and the Middle Eastern countries. Many of his hit ghazals have been used in Bollywood movies. His famous ghazals are Chupke Chupke Raat Din, Kal Chaudhvin Ki Raat Thi, Hungama Hai Kyon Barpa, Chamakte Chand Ko, Kiya Hai Pyar Jisé, May Nazar Sé Pee Raha Hoon, Mastana Peeyé, Yé dil yé pagal dil, Apni Dhun Mein Rehta Hoon a ghazal by Nasir Kazmi, “Ham Ko Kiske Gham Ne Maara”. His recent album “Hasratein” was nominated in the Best Ghazal Album category at Star GIMA Awards 2014. He was married to Afsana Ali and has a daughter Manjari Ghulam Ali.In 2015, due to protest by Shiv Sena at Mumbai, his concert was cancelled. After this, he received invitations from Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal, West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee and Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav. After this cancellation, he performed in Lucknow, New Delhi, Trivandrum, and Kozhikode, India. In a news item reported in 2015, Ghulam Ali has said that he won’t perform in India until situation is right for music. He, however, assured that he will visit India when ‘the atmosphere is right.’ He said that he does not want to be used for political mileage. His sons Aamir Ghulam Ali and Nazar Ali Abbas are also musicians.
<><><>
कार्यक्रम में अब बात हिन्दी फ़िल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री नादिरा की। अपने दौर की चर्चित अभिनेत्री नादिरा का जन्म 5 दिसम्बर 1932 को हुआ। फ़िल्मी परदे पर आत्मविश्वास से भरपूर दिखने वाली नादिरा किरदार में पूरी तरह से समा जाती थीं। साठ से भी अधिक फ़िल्मों में अपने बेजोड़ अभिनय की छाप छोडऩे वालीं नादिरा दिलीप कुमार, राजकपूर, मीना कुमारी, राजकुमार और अमिताभ बच्चन आदि अनेक कलाकारों की फ़िल्मों में सिर्फ सहायक ही नहीं, बल्कि विशिष्ट भी बन जाती थीं। वह ख़ूबसूरत थीं लेकिन उन्होंने उस दौर में खलनायिका बनना पसंद किया था। नादिरा की मुख्य फिल्मों में शामिल हैं ‘आन’, ‘श्री 420’, ‘दिल अपना और प्रीत पराई’, ‘पाकीज़ा’, ‘जूली’, ‘सागर’, ‘तमन्ना’, ‘इंसाफ का मंदिर’, ‘पॉकेटमार’, ‘तलाश’, ‘धर्मात्मा’ आदि। नादिरा ने 9 फ़रवरी, 2006 को इस दुनिया को अलविदा कहा था।
<><><>
Nadira (born Florence Ezekiel; 5 December 1932 – 9 February 2006), was an Indian actress who worked in the Hindi film industry. She appeared in films from the 1950s and 1960s, including Aan (1952), Shree 420 (1955), Pakeezah (1972), and Julie (1975), which won her the Filmfare Best Supporting Actress Award. Early life[edit]Nadira was born on 5 December 1932 in Baghdad, Iraq, into a Baghdadi Jewish family. When she was an infant, her family migrated from Baghdad to Bombay in search of business opportunities. She had two brothers, one of whom lives in the United States and another in Israel. Career Nadira’s first appearance in cinema was in the 1943 Hindi-language film Mauj when she was 10 or 11 years of age. Her breakthrough came from Sardar Akhtar, wife of film director Mehboob Khan who cast her in the film Aan (1952). Her role as a Rajput princess in the film marked her rise to cinematic prominence. In 1955, she played a rich socialite named Maya in Shree 420. She played pivotal roles in a number of films such as Dil Apna Aur Preet Parai (1960), Pakeezah (1972), Hanste Zakhm (1973), and Amar Akbar Anthony (1977). She was often cast as a temptress or vamp, roles which were used as a foil to the chaste leading lady characters that were favoured at the time by the Hindi film industry. Nadira won a Filmfare Award for Best Supporting Actress, for her role in the 1975 film Julie. During the 1980s and 1990s, she mostly played supporting characters. Due to her image as a Westernized woman, she often played roles of Christian or Anglo-Indian ladies. Her last role was in the film Josh (2000).She was among the highest-paid actresses during her career, and was one of the first Indian actresses to own a Rolls-Royce.
<><><>
अब आपसे विदा लेने का समय है। आप स्वस्थ रहें, खुश रहें इन्हीं शुभकामनाओं के साथ दीजिए देवेंद्र त्रिपाठी और सायरा मुजतबा को कार्यक्रम आज सवेरे समाप्त करने की अनुमति। लेकिन आप सुनते रहें आकाशवाणी गोल्ड। आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वैबसाइट https://newsonair.gov.in/ पर।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>