अगर एक हारा हुआ इंसान हारने के बाद भी मुस्करा दे, तो जीतने वाला भी जीत की खुशी खो देता है… ये है मुस्कान की ताकत।।
इसी सुविचार के साथ आकाशवाणी एफ.एम. गोल्ड पर दैनिक कार्यक्रम आज सवेरे का आगाज करते हैं। नमस्कार सुप्रभात। आज सवेरे कार्यक्रम के साथ हम एक बार फिर हाजिर है लेकर देश-दुनिया के अब तक के समाचार और वो सभी जानकारी जिनका आप से है सरोकार। आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूं मुकेश कुमार और मेरे साथ हैं मेरे सहयोगी सायरा मुजतबा। सायरा आपको भी मेरा नमस्कार।
Hello MUKESH KUMAR Good morning and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 25th of October. So, let us begin with the headlines first.
<><><>
चक्रवाती तूफान दाना अब उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों की ओर बढ गया है। मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात कल आधी रात लगभग भितरकणिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच ओडिशा तट से टकराया़। भुवनेश्वर मौसम कार्यलय के अनुसार इस दौरान हवाओं की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रतिघंटे तक पहुंच गई। इसके असर से केन्द्रपाडा और भद्रक जिलों में तेज बारिश हुई। मयूरभंज, कटक, जाजपुर, बालेश्वर और जगतसिंहपुर जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों में भी तेज वर्षा हो रही है।
<><><>
President Droupadi Murmu will be on a two day visit to Chhattisgarh beginning today. She will grace the 2nd convocation of AIIMS, Raipur today. President Murmu will also grace the 14th convocation of NIT, Raipur and visit the Purkhauti Muktangan at Naya Raipur. Tomorrow, the President will grace the fourth convocation of IIT, Bhilai. She will also grace the third convocation of Pt. Deendayal Upadhyaya Memorial Health Science and Ayush University of Chhattisgarh at Raipur.
<><><>
Justice Sanjiv Khanna has been appointed as the next Chief Justice of India (CJI). Law Minister Arjun Ram Meghwal said in a tweet that President Droupadi Murmu, after consultation with CJI, DY Chandrachud has appointed Justice Khanna as CJI with effect from 11th November. Justice Khanna is currently the second senior-most judge of the Supreme Court. He will become the 51st Chief Justice of India. Justice Khanna is due to retire on 13th May, 2025.
<><><>
भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी. वाई. चन्द्रचूड ने कहा है कि पिछले 75 वर्षों में सर्वोच्च न्यायालय वास्तविक अर्थो में लोक न्यायालय के रूप में सशक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि देश के शीर्ष न्यायालय के जन न्यायालय के रूप में सेवा करने का यह उदाहरण विश्व में अन्यत्र नहीं है।
सर्वोच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आकाशवाणी समाचार के साथ विशेष साक्षात्कार में प्रधान न्यायाधीश ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने आकाशवाणी से एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में कार्यक्रम करने की अपनी यादें भी दोहराईं।
न्यायमूर्ति डी. वाई चंद्रचूड़ के साथ यह साक्षात्कार आकाशवाणी गोल्ड और अतिरिक्त मीटरों पर आज रात साढ़े 9 बजे प्रसारित होगा। यह हमारे सोशल मीडिया माध्यमों तथा वेबसाइट newsonair.gov.in और NewsOnAIR app पर भी उपलब्ध रहेगा।
<><><>
जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज अपने आठ वरिष्ठ मंत्रियों के साथ अंतर-सरकारी परामर्श की सातवीं बैठक में भाग लेने के लिए भारत की तीन दिन की यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। श्री शोल्ज आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। दोनों नेता आज 7वें अंतर-सरकारी परामर्श बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
<><><>
Vice President Jagdeep Dhankhar will be on a two-day visit to Karnataka starting today. On the first day of his visit, Mr. Dhankhar will interact with students at Adichunchanagiri University in BG Nagara, Mandya, Karnataka. He will also visit Raj Bhawan in Karnataka.
<><><>
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों के उपचुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। कल 37 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। अब तक 71 उम्मीदवार नामांकन कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने कल अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिये।
<><><>
The Ministry of Youth Affairs and Sports has invited applications for Sports Awards 2024. Sports Awards are given every year to recognize and reward excellence in sports. The Major Dhyan Chand Khel Ratna Award is given for spectacular and outstanding performance in the field of sports by a sportsperson.
<><><>
मुकेश – आज सवेरे कार्यक्रम में अब वक्त हुआ है प्रमुख महानगरों से जुड़ी प्रमुख खबरें जानने का।…तो सबसे पहले सायरा आप बताएं कि चेन्नई, बेंगलुरू और हैदराबाद के क्या समाचार हैं आपके पास।
CHENNAI METRO
In the phase 1 of the Chennai Metro Rail Project , the Planning Department of the State Government has approved renaming of the Metro Station at Nanganallur as OTA station According to the information given by the State Government, The step was taken after a request made by the Chief of Staff of the Region. The 26th meeting of the high powered committee under the Chairmanship of the Chief Secretary of the Tamilnadu Government approved the renaming .
<><><>
IIT Madras Pravartak Technologies foundation is partnering with French University to offer a two year master’s degree in aviation and safety management. The program is supported by Airbus to train safety managers and experts to improve and promote safety performance in various organisations in the air transport system. The first batch will have a maximum of 30 seats. The program will begin in January next year and the last date to register is 15th December.
<><><>
मुम्बई
मुंबई के राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 7 करोड़ उनहत्तर लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने के साथ दो यात्रियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि बताया कि ये दोनों एक बड़े तस्करी रैकेट में शामिल थे। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि तस्करी के सोने के साथ पहचान छिपाकर यात्रा कर रहे थे।
<><><>
चुनाव साक्षरता जागरूकता अभियान
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तैयारी में, मुंबई विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने की पहल की है। विश्वविद्यालय के इन कार्यक्रमों में ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण, मतदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए छात्रों के लिए प्रशिक्षण, चुनावी साक्षरता क्लबों की स्थापना, मतदान की शपथ, ईवीएम और वीवीपैट का प्रदर्शन और मतदाता शिक्षा के लिए व्यापक अभियान शामिल हैं।
<><><>
BENGALURU METRO
The Indian Institute of Horticultural Research in Hesaraghatta near Bengaluru organised the Industry Meet today in its campus. Dr V B Patel, ADG in the Horticulture Division of ICAR in New Delhi spoke on the need for a joint research and collaboration with private agencies in an effort to utilise the varieties, breeding lines and other technologies developed by ICAR for the benefit of the farmers. The CEO and Secretary of Coffee Board Dr K G Jagadeesha called for sustained supply of healthy, residue free and environmentally friendly produce through public private partnerships. Two publications of the Indian Institute of Horticultural Research were released on this occasion and five MoU with industry partners were signed for technology transfer.
<><><>
और अब कोलकाता महानगर की खबरें
संजीव शंकर-कोलकाता यात्रा
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव शंकर ने कल आकाशवाणी, कोलकाता का दौरा किया। उन्होंने एफएम चैनलों के लिए एक रेडियो नीलामी कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने मंत्रालय की सभी इकाइयों के साथ बैठक की। उन्होंने कोलकाता दूरदर्शन कार्यालय का भी दौरा किया।
<><><>
HYDERABAD METRO
Telangana Chief Minister Revanth Reddy has held a meeting with representatives of the Joint Action Committee (JAC) of employees yesterday and announced the formation of a Cabinet Sub-Committee to resolve issues raised by them. Deputy Chief Minister Bhatti Vikramarka will serve as the chairman of the committee, with Ministers Sridhar Babu and P Prabhakar as members. Senior leader K. Keshava Rao will be a special invitee. An official release stated that the sub-committee will hold department-wise meetings to speed up solutions for employees’ problems, after Diwali.
<><><>
दिल्ली-राज्य स्कूल गेम्स
दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कल से दिल्ली राज्य स्कूल खेल 2024-25 शुरू हो गया है । दिल्ली राज्य स्कूल खेलों में 34 खेलों को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में पैरा-एथलीट छात्रों के लिए 13 अलग-अलग खेल गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है।
<><><>
दिल्ली-सिविल डिफेंस वॉलंटियर
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से निपटने के लिए कल दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक हुई। इसमें उपराजयपाल विनय कुमार सक्सेना और पर्यावरण मंत्री गोपाल राय शामिल हुए।
<><><>
दिल्ली-कृत्रिम बारिश
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार से दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने के लिए क्लाउड सीडिंग प्रस्ताव को मंजूरी देने का अनुरोध किया है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव को लिखे पत्र में गोपाल राय ने प्रदूषण से उत्पन्न स्वास्थ्य जोखिमों को कम करने के लिए आपातकालीन उपायों की आवश्यकताओं पर ध्यान देने के लिए कहा है। श्री राय ने बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल ने कृत्रिम बारिश कराने के लिए केंद्र सरकार से बात करने का आश्वासन दिया है।
<><><>
दिल्ली-विशेष रेलगाड़ी
रेल मंत्रालय, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए सात हजार विशेष रेलगाडियां चला रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली में कहा कि इन विशेष रेलगाडियों से प्रतिदिन लगभग दो लाख यात्री यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष चलाई गई चार हजार पांच सौ रेलगाडियों की तुलना में इस वर्ष रेलगाडियों की संख्या बढ़ाकर सात हजार कर दी गयी है।
<><><>
और अब खेल जगत की खबरें लेकर स्टूडियों में पहुंच चुके हैं हमारे सहयोगी निखिल…..तो निखिल बताएं कहां से शुरुआत करेंगे आज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कल अहमदाबाद में तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को 59 रन से हरा दिया। 228 रन के लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 40 ओवर और 4 गेंद में 168 रन ही बना सकी। भारत की ओर से राधा यादव ने तीन विकेट और साइमा ठाकोर ने दो विकेट हासिल किये। इससे पहले, भारतीय टीम ने 44 ओवर और 3 गेंद में 227 रन बनाए। तेजल तेजल हसबनीस ने 42 रन और दीप्ति शर्मा ने 41 रनों की शानदार पारी खेली। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
भारत ने कल रात अल्बानिया के तिराना में अंडर 23 कुश्ती विश्व चैम्पियनशिप में एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। भारत की अंजली ने 59 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। फाइनल में यूक्रेन की सोलिमिया विन्निक से हारने के बाद अंजली दूसरे स्थान पर रहीं।
68 किलोग्राम वर्ग में मोनिका ने चीन की शिनज़े डू को हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले कल, विश्वजीत रामचंद्र मोरे ने पुरुषों के 55 किलोग्राम ग्रीको-रोमन श्रेणी में एडम उल्बाशेव को 14-10 से हराकर कांस्य पदक जीता था।
भारतीय महिला हॉकी की दिग्गज खिलाड़ी रानी रामपाल ने संन्यास की घोषणा की है। कज़ान में ओलंपिक क्वालीफ़ायर 2008 में 14 साल की उम्र में पदार्पण करने वाली रानी ने 254 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए 120 गोल किए। वह हॉकी में सीनियर स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे कम उम्र की महिला है। रानी 2009 एशिया कप में रजत पदक जीतने वाली भारतीय टीम में भी शामिल थी।
हॉकी में रानी रामपाल के उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में, हॉकी इंडिया ने उनकी 28 नंबर जर्सी को रिटायर घोषित किया। रानी रामपाल को 2023 में हॉकी इंडिया द्वारा अंडर-17 भारतीय टीम का कोच बनाया गया था। इस साल, आगामी हॉकी इंडिया लीग में उन्हें सुरमा हॉकी क्लब का कोच और मेंटर भी नियुक्त किया है।
<><><>
दिल्ली मौसम
सबसे पहले बात करते हैं राजधानी दिल्ली के मौसम की। दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मुबंई में भी आसमान साफ रहेगा। बात करें तापमान की तो….अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
कोलकाता में बादल छाए रहेंगे और तेज वर्षा हो सकती है। न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
सायरा अब आप बताएं…चेन्नई, बेंगलुय और हैदराबाद का कैसा रहेगा मौसम…?
सायरा – चेन्नई, बंगलूरू और हैदराबाद का मौसम।
<><><>
Chennai is expected to have thunderstorm with rain. The minimum temperature was 26 degrees Celsius and maximum will be around 32 degrees.
Bengaluru is expected to have generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature was 20 degrees Celsius and maximum will be around 29 degrees.
Hyderabad is expected to have partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between a minimum of 21 degrees and a maximum of 32 degrees Celsius.
<><><>
HISTORY OF THE DAY
मुकेश – और अब समय है इतिहास के पन्नों को पलटने का और उन घटनाओं पर नजर डालने का जो आज के दिन का इतिहास बन गईं। आज 25 अक्टूबर है।
25 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1924 – में आज ही के दिन भारत में ब्रिटिश अधिकारियों ने सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार कर 2 साल के लिए जेल भेज दिया।
1932- Pearless’ investment company was established.
1951 – भारत में पहले आम चुनाव की शुरूआत हुई।
1962 – अमेरिकी लेखक जॉन स्टीनबेक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
1964- First indigenous tank was manufactured in Awdi factory and was named ‘Vijayant’.
1971-National Science and Technology Committee established.
1989-P. Baiju, Anand Shetty, Arjun Deviah, Ananda Natarajan set a record for India at the 4x100m relay meet in 40.14s at Islamabad.
2005 – ईराक में नये संविधान को जनमत संग्रह में बहुमत के साथ मंजूरी मिली।
1997-180mw Lower Periyar Hydroelectric Project in Kerala commissioned after 13 long years.
<><><>
पुण्यतिथियों और जयंतियों
और अब समय है कुछ प्रमुख व्यक्तियों की पुण्यतिथियों और जयंतियों के बारे में जानकारी देने का। तो सबसे पहले बात करते है पुण्यतिथियों की।
पुण्यतिथियां :-
निर्मल वर्मा
जन्म: 3 अप्रॅल, 1929; मृत्यु: 25 अक्तूबर, 2005) हिन्दी के आधुनिक साहित्यकारों में से एक निर्मल वर्मा की आज पुण्यतिथि है। हिन्दी साहित्य में नई कहानी आंदोलन के प्रमुख ध्वजवाहक निर्मल वर्मा का कहानी में आधुनिकता का बोध लाने वाले कहानीकारों में अग्रणी स्थान है। ‘रात का रिपोर्टर’, ‘एक चिथड़ा सुख’, ‘लाल टीन की छत’ और ‘वे दिन’ निर्मल वर्मा के चर्चित उपन्यास है। उनका अंतिम उपन्यास ‘अंतिम अरण्य’ 1990 में प्रकाशित हुआ था। उनकी सौ से अधिक कहानियाँ कई कहानी संग्रहों में प्रकाशित हुई।
In his career spanning five decades and various forms of literature, writing story, travelogues and essays, he penned five novels, eight short-story collections and nine books of non-fiction, including essays and travelogues.
He wrote his first story for a students’ magazine in the early 1950s. He completed Masters of Arts in History from St. Stephen’s College, Delhi University. Thereafter he started teaching in Delhi and writing for various literary magazines.
कार्यक्षेत्र
वे इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ़ एडवांस स्टडीज़ (शिमला) के फेलो (1973), निराला सृजनपीठ भोपाल (1981-83) और यशपाल सृजनपीठ (शिमला) के अध्यक्ष रहे। 1988 में इंग्लैंड के प्रकाशक रीडर्स इंटरनेशनल द्वारा उनकी कहानियों का संग्रह ‘द वर्ल्ड एल्सव्हेयर’ प्रकाशित हुआ। इसी समय बीबीसी द्वार उन पर एक डाक्यूमेंट्री फ़िल्म भी प्रसारित हुई।
कृतियाँ
‘रात का रिपोर्टर’, ‘एक चिथड़ा सुख’, ‘लाल टीन की छत’ और ‘वे दिन’ निर्मल वर्मा के चर्चित उपन्यास है। उनका अंतिम उपन्यास ‘अंतिम अरण्य’ 1990 में प्रकाशित हुआ। उनकी सौ से अधिक कहानियाँ कई कहानी संग्रहों में प्रकाशित हुई। 1958 में ‘परिंदे’ कहानी से प्रसिद्धी पाने वाले निर्मल वर्मा ने ‘धुंध से उठती धुन’ और ‘चीड़ों पर चाँदनी’ यात्रा वृतांत भी लिखे, जिसने उनकी लेखन विधा को नये मायने दिए।
<><><>
Geoffrey Chaucer (/ˈtʃɔːsər/ CHAW-sər; c. 1343 – 25 October 1400) was an English poet, author, and civil servant best known for The Canterbury Tales. He has been called the “father of English literature”, or, alternatively, the “father of English poetry”.He was the first writer to be buried in what has since come to be called Poets’ Corner, in Westminster Abbey. Chaucer also gained fame as a philosopher and astronomer, composing the scientific A Treatise on the Astrolabe for his 10-year-old son, Lewis. He maintained a career in the civil service as a bureaucrat, courtier, diplomat, and member of parliament.Among Chaucer’s many other works are The Book of the Duchess, The House of Fame, The Legend of Good Women, and Troilus and Criseyde. He is seen as crucial in legitimising the literary use of Middle English when the dominant literary languages in England were still Anglo-Norman French and Latin. Chaucer’s contemporary Thomas Hoccleve hailed him as “the firste fyndere of our fair langage” (i.e., the first one capable of finding poetic matter in English. Almost two thousand English words are first attested to in Chaucerian manuscripts.
<><><>
साहिर लुधियानवी- जन्म: 8 मार्च, 1921 लुधियाना; मृत्यु: 25 अक्तूबर, 1980 मुम्बई) भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी की आज पुण्यतिथि है। साहिर ने जब लिखना शुरू किया, तब इक़बाल, फ़ैज़, फ़िराक आदि शायर अपनी बुलंदी पर थे, पर उन्होंने अपना जो विशेष लहज़ा और रुख़ अपनाया, उससे न सिर्फ उन्होंने अपनी अलग जगह बना ली, बल्कि वे भी शायरी की दुनिया पर छा गये। साहिर ने लिखा –
Sahir was a controversial figure in that he was artistically temperamental. He insisted that the film score should be composed for his lyrics and not the other way around. He also insisted on being paid one rupee more than Lata Mangeshkar and this created a rift between them. Sahir promoted his girlfriend, Sudha Malhotra’s singing career. He also insisted that All India Radio credit film song lyricists in its broadcasts.
तसव्वुरात की परछाइयाँ उभरती हैं
कभी गुमान की सूरत कभी यक़ीं की तरह
वो पेड़ जिन के तले हम पनाह लेते थे
खड़े हैं आज भी साकित किसी अमीं की तरह
उन्ही के साए में फिर आज दो धड़कते दिल
ख़मोश होंटों से कुछ कहने सुनने आए हैं
न जाने कितनी कशाकश से कितनी काविश से
ये सोते जागते लम्हे चुरा के लाए हैं
यही फ़ज़ा थी यही रुत यही ज़माना था
यहीं से हम ने मोहब्बत की इब्तिदा की थी …..
जीवन परिचय
अब्दुलहयी ‘साहिर’ 1921 ई. में लुधियाना, पंजाब के एक जागीरदार घराने में पैदा हुए। उनकी माँ के अतिरिक्त उनके वालिद की कई पत्नियाँ और भी थीं। किन्तु एकमात्र सन्तान होने के कारण उसका पालन-पोषण बड़े लाड़-प्यार में हुआ। पति से तंग आकर उसकी माता पति से अलग हो गई और चूँकि ‘साहिर’ ने कचहरी में पिता पर माता को प्रधानता दी थी, इसलिए उसके बाद पिता से और उसकी जागीर से उनका कोई सम्बन्ध न रहा और इसके साथ ही जीवन की कठिनाइयों और निराशाओं का दौर शुरू हो गया।
शिक्षा
साहिर की शिक्षा लुधियाना के ‘खालसा हाई स्कूल’ में हुई। सन् 1939 में जब वे ‘गवर्नमेंट कॉलेज’ के विद्यार्थी थे अमृता प्रीतम से उनका प्रेम हुआ जो कि असफल रहा। कॉलेज़ के दिनों में वे अपने शेर और शायरी के लिए प्रख्यात हो गए थे और अमृता इनकी प्रशंसक थीं। अमृता के परिवार वालों को आपत्ति थी क्योंकि साहिर मुस्लिम थे। बाद में अमृता के पिता के कहने पर उन्हें कॉलेज से निकाल दिया गया। जीविका चलाने के लिये उन्होंने तरह तरह की छोटी-मोटी नौकरियाँ कीं।
पहली पुस्तक
कॉलेज से निकाले जाने के बाद साहिर ने अपनी पहली किताब पर काम शुरू कर दिया। 1943 में उन्होंने ‘तल्ख़ियां’ नाम से अपनी पहली शायरी की किताब प्रकाशित करवाई। ‘तल्ख़ियां’ से साहिर को एक नई पहचान मिली। इसके बाद साहिर ‘अदब़-ए-लतीफ़’, ‘शाहकार’ और ‘सवेरा’ के संपादक बने। साहिर ‘प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन’ से भी जुड़े रहे थे। ‘सवेरा’ में छपे कुछ लेख से पाकिस्तान सरकार नाराज़ हो गई और साहिर के ख़िलाफ़ वारंट जारी कर दिया दिया। 1949 में साहिर दिल्ली चले आए। कुछ दिन दिल्ली में बिताने के बाद साहिर मुंबई में आ बसे।
फ़िल्मी सफ़र
1948 में फ़िल्म ‘आज़ादी की राह पर’ से फ़िल्मों में उन्होंने कार्य करना प्रारम्भ किया। यह फ़िल्म असफल रही। साहिर को 1951 में आई फ़िल्म “नौजवान” के गीत “ठंडी हवाएं लहरा के आए …” से प्रसिद्धी मिली। इस फ़िल्म के संगीतकार एस डी बर्मन थे। गुरुदत्त के निर्देशन की पहली फ़िल्म “बाज़ी” ने उन्हें प्रतिष्ठित किया। इस फ़िल्म में भी संगीत बर्मन साहब का था, इस फ़िल्म के सभी गीत मशहूर हुए। 1955 में आई ‘मिलाप’ के बाद ‘मेरिन ड्राइव’, ‘लाईट हाउस’, ‘भाई बहन’,’ साधना’, ‘धूल का फूल’, ‘धरम पुत्र’ और ‘दिल्ली का दादा’ जैसी फ़िल्मों में गीत लिखे।
<><><>
जसपाल भट्टी
जन्म: 3 मार्च, 1955; मृत्यु: 25 अक्टूबर, 2012) भारतीय हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता और प्रसिद्ध हास्य कलाकार जसपाल भट्टी की आज पुण्यतिथि है। जसपाल भट्टी सिर्फ हास्य कलाकार नहीं थे, बल्कि वह जीवन की विडंबनाओं पर चुटीली टिप्पणियां करने वाले सधे हुए व्यंग्यकार थे। महंगाई, भ्रष्टाचार, नेताओं के पाखंड या जीवन के दूसरे सवालों पर उन्होंने बहुत सधे हुए संवाद किए। 80 और 90 के दशक में दूरदर्शन पर उनके कार्यक्रम ‘फ़्लॉप शो’ और ‘उल्टा−पुल्टा’ बेहद चर्चित हुए।
He was most well known for his television series Flop Show, Full Tension and mini capsules Ulta Pulta which ran on Doordarshan, India’s public service broadcaster, in the late 1980s and early 1990s. He was commonly known as the “King of Comedy” and also the “King of Satire”. He carried out various anti-corruption crusades in Chandigarh. His frontal attack on issues like red-tapism, nepotism, and corruption was both comic and awakening for the masses. In 2013, he was (posthumously) honoured with the Padma Bhushan, India’s third-highest civilian award.
dialogue
<><><>
शारदा राजन आयंगर
जन्म- 25 अक्टूबर, 1937) हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका शारदा राजन आयंगर का आज जन्मदिन है। सन 1960 और 1970 के दशक में वह सक्रिय रहीं। सन 1969 से लेकर 1972 तक फिल्मफेयर पुरस्कारों में उन्हें चार नामांकन प्राप्त हुए थे। शारदा को सर्वाधिक रूप से फ़िल्म ‘सूरज’ (1966) के गीत ‘तितली उड़ी, उड़के चली” के लिये पहचाना जाता है। इस गीत से ही उन्हें घर-घर में पहचान मिली।
<><><>
Madurai Mani Iyer ( 25 October 1912 – 8 June 1968) was an Indian Carnatic music singer, who was famous for his unique style. He was one of the most highly celebrated carnatic vocalists during the first half of the 20th century. He was renowned for his adept skills at singing kalpana swarams, neraval, and raga alapana. His music continues to be highly regarded today.
<><><>
मुकेश – घड़ी की सुईंया इशारा कर रही है कि आज का आज सवेरे कार्यक्रम यहीं पर समाप्त किया जाए। तो अनुमति दें मुकेश कुमार और सायरा मुजतबा को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहें ए.आई.आर. एफएम गोल्ड। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट न्यूज़ ऑन ए आई-आर डॉट जीओवी डॉट आईएन पर। नमस्कार
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>