नमस्कार। आप जुड चुके हैं आकाशवाणी गोल्ड के कार्यक्रम आज सवेरे के साथ। जिस तरह आप सुबह सैर पर निकलते हैं ताकि आपकी हैल्थ में इज़ाफा हो और आप तरो ताज़ा महसूस करें, उसी तरह हम आज सवेरे प्रोग्राम में आपको देश दुनिया की सैर पर ले कर चलते हैं ताकि आपकी जानकारी में इज़ाफा हो और आप ताज़ा खबरों के साथ दिन भर के लिए तैयार हो जाएं। और इसी मक्सद के साथ मैं और मेरी साथी सायर आ पहुंचे हैं आपके पास। गुड मॉर्निंग सायरा।
HELLO SARFIROZI and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme- Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 23rd of September. So, let us begin with the headlines first.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय हमेशा देश के सबसे मजबूत ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। श्री मोदी ने न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड में नासाउ कोलिजियम में देर रात कार्यक्रम में भारतीय समुदाय की विशाल सभा को संबोधित किया। भारत-अमरीका द्विपक्षीय संबंधों में प्रवासी भारतीयों की भूमिका की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एआई अमरीकी-इंडियन भावना का भी प्रतिनिधित्व करती है। श्री मोदी ने आतिथ्य सत्कार के लिए अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान की बात है।
<><><>
Prime Minister Narendra Modi held bilateral talks with Kuwait’s Crown Prince Sheikh Sabah al-Khalid al-Sabah in New York in the wee hours today, on the sidelines of UNGA. The leaders reviewed bilateral relations and discussed ways to further strengthen the historical linkages and strong people to people contacts.
Prime Minister Modi also held talks with his Nepal counterpart KP Sharma Oli. The two leaders discussed matters of mutual interest to strengthen cooperation in all areas of age-old, multi-faceted and expanding India-Nepal partnership.
Prime Minister Modi also discussed emerging technology collaboration with business leaders at the CEO Roundtable.
Mr Modi met Dr Krishna Singh of Holtec International and discussed Holtec’s plan to expand manufacturing in India and the potential for boosting cooperation in the field atomic energy.
<><><>
प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि अमरीका में बोस्टन और लॉस एंजेलिस में दो नए भारतीय वाणिज्य दूतावास खोले जाएंगे। उन्होंने ह्यूस्टन यूनिवर्सिटी में तमिल अध्ययन के लिए तिरुवल्लुवर चेयर शुरू करने की भी घोषणा की। श्री मोदी ने कहा कि विविधता को समझना, उसे जीना और दैनिक जीवन में शामिल करना ही भारतीय संस्कृति है। प्रधानमंत्री ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पुष्प मंत्र दिया।
<><><>
The campaigning for the second phase of assembly elections in Jammu and Kashmir will end today. 26 assembly constituencies spread over five districts will go to polls in this phase on 25th of this month. These districts are Reasi, Rajouri, and Poonch in Jammu region, and Srinagar and Budgam in the Kashmir Valley. Jammu and Kashmir Assembly elections are being conducted in three phases. The counting of votes will take place on October 8.
<><><>
झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए निर्वाचन आयोग की टीम आज से रांची के दो दिन के दौरे पर रहेगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व वाली टीम में निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधु भी शामिल हैं। यह टीम रांची में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी। इन पार्टियों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सहित छह राष्ट्रीय और तीन क्षेत्रीय दल – झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन शामिल हैं। बाद में, निर्वाचन आयोग की टीम मुख्य चुनाव अधिकारी, राज्य नोडल पुलिस अधिकारी और केंद्रीय बलों के समन्वयक से मिलेगी।
<><><>
गोआ के नौसेना युद्ध कालेज में आज पांचवीं नौवहन संगोष्ठी होगी। इसे भारतीय नौसेना आयोजित कर रही है। यह संगोष्ठी हिंद महासागर क्षेत्र के प्रमुख देशों और भारत के बीच आपसी समझ, विचार-विमर्श और सहयोग बढाने का मंच है। संगोष्ठी में अवैध और अनियमित मछली पालन और अन्य अवैध गतिविधियों जैसे खतरों पर भी चर्चा होगी। दो दिन की संगोष्ठी में हिंद महासागर क्षेत्र के 12 देशों की नौसेना के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इनमें बांग्लादेश, कोमोरोश, इण्डोनेशिया, मेडागास्कर, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमा, सेशल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाइलैंड शामिल हैं।
<><><>
Indian Railways, in coordination with IRCTC and Uttarakhand Tourism Development Board, will operate the Bharat Gaurav Train for devotees wishing to visit Kedarnath, Badrinath, and other pilgrimage centers. The Badri-Kedar-Kartik Swami Yatra by Bharat Gaurav Manaskhand Express is a 10-night/11-day tour package covering places like Rishikesh, Rudraprayag, Gupt Kashi, Kedarnath, Kartik Swami Temple, Jyotirmath and Badrinath. The Badri-Kedar Kartik Swami Yatra will commence with departure from CSMT on 3rd of October at 2 PM, and will conclude with arrival at CSMT on October 13th at 11 AM. Passengers can board or deboard at Kalyan, Pune, Daund, Manmad, Bhusaval, Khandwa, Itarsi, Bhopal, Bina, Veerangana Laxmibai Jhansi, Gwalior, Agra Cantt, Hazrat Nizamuddin, and Haridwar.
<><><>
Prime Minister Narendra Modi has congratulated Anura Dissanayake on his victory in the Sri Lankan Presidential elections. In his message, Mr Modi said, Sri Lanka holds a special place in India’s Neighbourhood First Policy and Vision SAGAR. He said, he is looking forward to working closely with Mr Dissanayake to further strengthen the multifaceted cooperation for the benefit of the people and the entire region.
<><><>
The Board of Control for Cricket in India (BCCI) Men’s Selection Committee has announced Indian squad for the second Test against Bangladesh. The selection committee has confirmed that the squad remains unchanged for the second Test. The match will be held in Kanpur, starting from 27th of this month. India crushed Bangladesh by a huge margin of 280 runs on the fourth day of the opening Test to take a 1-0 lead in the two-match series.
Indian squad for the 2nd Test includes skipper Rohit Sharma, along with Yashasvi Jaiswal, Shubman Gill, Virat Kohli, KL Rahul, Sarfaraz Khan, Rishabh Pant, Dhruv Jurel, R. Ashwin, Ravindra Jadeja, Axar Patel, Kuldeep Yadav, Mohammed Siraj, Akash Deep, Jasprit Bumrah, and Yash Dayal.
<><><>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शतरंज ओलिम्पियाड में दो स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय टीमों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि ने देश के खेल जगत में नया इतिहास रचा है। श्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि इससे अन्य शतरंज खिलाडियों को प्रेरणा मिलेगी। भारत की पुरुष और महिला टीम ने हंगरी के बुडापेस्ट में शतरंज ओलिम्पियाड में ऐतिहासिक दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
<><><>
State Industries Minister T.R.B.Raja has said that the Government has plans to build a space research park in Tamilnadu. Speaking at a college event in Chennai, he asked the students to be space ready and told that the Government had secured deals with around 18 companies for the purpose. Emphasising India’s potential to move beyond service oriented economy he challenged students to create the next google. The Minister told that the State Government’s initiative will help the students through seed funding.
<><><>
Karnataka Deputy Chief Minister and Irrigation minister D K Shivakumar has assured that the new crest gates will be installed at the Tungabhadra reservoir. He said that the downstream states of Andhra Pradesh, Telangana will be consulted along with Tungabhadra Board before the new crest gates are installed. He informed that the proposed new crest gates will use the latest technology. Enormous water was released from the dam due to the collapse of Crest Gate number 19 last month in the dam and later reinstalled. After which the dam is full now due to good monsoon. Shivakumar also said that a detailed project report is ready to build the Navali balancing reservoir to utilise additional 33 TMC of water from Tungabhadra river that is the state share.
<><><>
In Telangana, Hyderabad Meteorological Centre has issued an yellow alert of intense spell of rain for about 11 districts of the state in the next three days and the authorities are gearing for another spell of heavy rain. Several districts, including Hyderabad, are expected to experience downpours along with thunderstorms, lightning and squalls till 25th of this month. Meanwhile, several areas in and around Hyderabad city received moderate rainfall of up to 58 mm last evening.
Meanwhile, significant rainfall recorded in the state as the ongoing southwest monsoon has brought significant rainfall and the State recorded an average of 919 mm so far. It is a 31 percent increase over the normal 703.6 mm of rainfall. Hyderabad has also witnessed an above-average monsoon, recording 780.4 mm of rainfall, which is 36 percent deviation from its normal 575.5 mm.
<><><>
आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फरीदाबाद जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने जिला के सभी प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को बिना जांच पड़ताल के चुनाव पैम्फलेट, पोस्टर और संबंधित प्रचार सामग्री की छपाई और प्रकाशन के लिए मना किया है। श्री सिंह ने कहा कि ऐसा न करना चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन होगा और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा चुनाव से संबंधित हर सामग्री पर मुद्रक और प्रकाशक का नाम अवश्य होना चाहिए। नियमों के उल्लंघन पर दोषियों को छह महीने की सजा से लेकर उनके प्रिंटिंग प्रेस का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है।
<><><>
“स्वच्छता ही सेवा” पहल के अंतर्गत दिल्ली नगर-निगम ने दक्षिण क्षेत्र में 45 से अधिक खाद्य संचालकों और रेस्तरां प्रतिनिधियों के लिए कुड़े के बटवारे और प्रबंधन पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। निगम ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूकता और प्रथाओं को बढ़ाना था।
<><><>
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी सहित पार्टी के मुख्य नेताओं ने आज नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में श्री केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नैतिक कारणों से दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सत्ता का कोई लोभ नहीं है और उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल में पूरी ईमानदारी से काम किया।
<><><>
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ठाणे में येवई और काशेली को मुलुंड से जोड़ने वाली 21 किमी लंबी water tunnel बनाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, बीएमसी ने प्रस्तावित परियोजना के लिए कार्य आदेश जारी कर दिया है, जिसका निर्माण एक महीने में शुरू होने की उम्मीद है। यह परियोजना दो चरणों में पूरी की जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत ₹4,500 करोड़ है। इसके अलावा, बीएमसी कई प्रमुख underground water tunnels बनाने पर विचार कर रही है जो मरोल और माहिम, मालाबार हिल और क्रॉस मैदान, वेरावली और यारी रोड, साथ ही गुंडावली और भांडुप कॉम्प्लेक्स जैसे प्रमुख स्थानों को जोड़ेगी।
<><><>
केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के लिए 24 सितंबर से महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने बताया कि श्री शाह अपने दौरे के पहले दिन नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर में पार्टी पदाधिकारियों से मिलेंगे, इसके बाद वह 25 सितंबर को नासिक और कोल्हापुर का दौरा करेंगे। बावनकुले ने कहा कि श्री शाह का मार्गदर्शन पार्टी को सक्रिय करेगा। भारतीय रेलवे भारत गौरव ट्रेन सीएसटीएम-केदारनाथ-बद्रीनाथ और अन्य तीर्थयात्राओं के लिए चलाएगी
<><><>
पश्चिम बंगाल राज्य सरकार किसानों से सीधे धान खरीदेगी। ये कार्य विभिन्न सहकारी समितियों और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा। खाद्य आपूर्ति विभाग के अलावा अधिकारी भी गांवों का दौरा करेंगे। प्रदेश के प्रत्येक जिलों में खरीद केन्द्र स्थापित किये जायेंगे। जिलों के दूर-दराज स्थानों से धान खरीदी के लिए मोबाइल वैन का उपयोग किया जाएगा। इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य 2183 रुपये से 117 रुपये बढ़ाकर 2300 रुपये कर दिया गया है। धान से चावल बनाने के लिए चावल मिलों से टेंडर मांगे गए हैं।
<><><>
अब आपको देते हैं महानगरों के मौसम की जानकारी। शुरूआत करते हैं दिल्ली से –
मौसम
राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
वहीं मुंबई में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात तक बारिश और बिजली गरजने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
कोलकाता में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर गरज के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Chennai is expected to have Thunderstorm with rain. The minimum temperature was 27 degrees Celsius and maximum will be around 35 degrees.
Bengaluru is expected to have Generally cloudy sky with moderate rain. The minimum temperature was 20 degrees Celsius and maximum will be around 28 degrees.
Hyderabad is expected to have Rain or thundershowers would occur towards evening or night. The temperature will hover between a minimum of 20 degrees and a maximum of 31 degrees Celsius.
<><><>
सायरा दुनिया का हर इंसान एक समान है, कोई चीज़ उन्हें दूसरों से कमतर नहीं बनाती है। पर कुछ लोग हैं जो कुछ disability के कारण दूसरों से थोड़े अलग हो सकते हैं। जैसे कि किसी को देखने में परेशानी हो सकती है या चलने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में सायरा हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम उन लोगों को अलग थलग महसूस कराने या उनका मज़ाक बनाने की जगह उन्हें खुद में शामिल करने के तरीके ढूंढें। और आज एक खास दिन भी इसी मक्सद से मनाया जा रहा है। 23 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस यानी इंटरनेशनल डे ऑफ साइन लैंग्वेज मनाया जाता है। यह दिन हियरिंग इम्पेयरमेंट लोगों की भाषा, सांकेतिक भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। यह लोगों को यह समझने में मदद करता है कि सांकेतिक भाषा भी एक भाषा है,
The International Day of Sign Languages is a unique opportunity to support and protect the linguistic identity and cultural diversity of all deaf people and other sign language users. During the 2024 celebration, the world will once again highlight the unity generated by sign languages. World leaders and other government officials are invited to sign this year’s theme “Sign up for Sign Language Rights” in their national sign language.
The Convention on the Rights of Persons with Disabilities recognizes and promotes the use of sign languages. It makes clear that sign languages are equal in status to spoken languages and obligates states parties to facilitate the learning of sign language and promote the linguistic identity of the Deaf community. The UN General Assembly has proclaimed 23 September as the International Day of Sign Languages in order to raise awareness of the importance of sign language in the full realization of the human rights of people who are deaf.
The resolution establishing the day acknowledges that early access to sign language and services in sign language, including quality education available in sign language, is vital to the growth and development of the deaf individual and critical to the achievement of the internationally agreed development goals. It recognizes the importance of preserving sign languages as part of linguistic and cultural diversity. It also emphasizes the principle of “nothing about us without us” in terms of working with Deaf communities.
Keeping in mind the sensitivities diryangjans, the first bulletins in sign language was started by DD on 15th October 1987.
<><><>
⦁ 1739 – रूस और तुर्की के बीच बेलग्रेड शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
⦁ 1857 – रूसी युद्धपोत लेफर्ट फिनलैंड की खाड़ी में आये भीषण तूफान में गायब हुआ, 826 लोग मारे गए।
⦁ 1879 : रिचर्ड रोड्स ने सुनने में मदद करने वाली शुरूआती मशीन बनाई, इसे आडियोफोन नाम दिया गया.
⦁ 1958 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप पर वायुमंडलीय परमाणु परीक्षण किया।
⦁ 1974 – First NCC Airforce Squadran (Women) was established at Vanasthali Vidyapeeth, Rajasthan.
⦁ 1983 – Supreme Court upholds execution of criminals through hanging by rope.
⦁ 1997 – India win Sahara Cup Cricket series by 4-1 victory over Pakistan.
⦁ 2003 – भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।
⦁ 2004 – हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए।
⦁ 2009 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
<><><>
सर्वेश्वर दयाल सक्सेना (अंग्रेज़ी: Sarveshwar Dayal Saxena, जन्म: 15 सितम्बर, 1927; मृत्यु: 23 सितम्बर, 1983) प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार थे। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना ‘तीसरे सप्तक’ के महत्वपूर्ण कवियों में से एक थे। कविता के अतिरिक्त उन्होंने कहानी, नाटक और बाल साहित्य भी रचा। उनकी रचनाओं का अनेक भाषाओं में अनुवाद भी हुआ। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना का साहित्यिक जीवन काव्य से प्रारंभ हुआ तथापि ‘चरचे और चरखे’ स्तम्भ में दिनमान में छपे इनके लेख विशेष लोकप्रिय रहे। सर्वेश्वर दयाल सक्सेना ऑल इंडिया रेडियो के हिंदी समाचार विभाग के सहायक संपादक पद पर भी आ रहे।सन 1983 में कविता संग्रह ‘खूँटियों पर टंगे लोग’ के लिए सर्वेश्वर दयाल सक्सेना को साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया।मैं उनकी कविता की कुछ लाइंस यहां कहना चाहूंगी
क्या गजब का देश है यह क्या गजब का देश है।
बिन अदालत औ मुवक्किल के मुकदमा पेश है।
आँख में दरिया है सबके
दिल में है सबके पहाड़
आदमी भूगोल है जी चाहा नक्शा पेश है।
क्या गजब का देश है यह क्या गजब का देश है।
<><><>
Ramdhari Singh (23 September 1908 – 24 April 1974), known by his nom de plume Dinkar, was an Indian Hindi poet, essayist, patriot and academic, who is considered as one of the most important modern Hindi poets. He remerged as a poet of rebellion as a consequence of his nationalist poetry written in the days before Indian independence. His poetry exuded veer rasa, and he has been hailed as a Rashtrakavi on account of his inspiring patriotic compositions. He was a regular poet of Hindi Kavi sammelan on those days and is hailed to be as popular and connected to poetry lovers for Hindi speakers as Pushkin for Russians.
<><><>
तनुजा (जन्म: 23 सितंबर, 1943) हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री हैं। अभिनेता संजीव कुमार, राजेश खन्ना और धर्मेन्द्र के साथ उनकी जोड़ी 60 और 70 के दशक में बेहद लोकप्रिय हुआ करती थी। तनुजा को हिन्दी फिल्मों में मेमदीदी (1961), चाँद और सूरज (1965), बहारें फिर भी आएंगी (1966), ज्वेल थीफ़ (1967), नई रोशनी (1967), जीने की राह (1969), हाथी मेरे साथी (1971), अनुभव (1971), मेरे जीवन साथी (1972) और दो चोर (1972) में निभाई भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। इन्हें दो बार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
Awards and nominations
1964 – Bengal Film Journalists Association Award for Best Supporting Actress (Hindi), Benazir (1964)
1968 – Nominated – Filmfare Award for Best Supporting Actress for Jewel Thief
2014 – Lifetime Achievement Honour at Apsara Film & Television Producers Guild Award
2014 – Filmfare Lifetime Achievement Award
<><><>
Prem Chopra is an actor in Hindi and Punjabi films.Prem Chopra made his debut in Bollywood with the Bharat Bhushan-starer Mud Mud Ke Na Dekh in 1960, which didn’t do well. In 1960 he got a Punjabi film Chaudhary Karnail Singh opposite established star Jabeen Jalil and the film won a National Award and got Prem noticed.But he didn’t have much hit Hindi films till 1964 with exception of his debut Punjabi hit films Karnail Singh and Sapni. His peak period in Hindi films as a villain has been from 1967 to 1991. After 1999, he appeared as a villain in very few films. He took up positive character roles from 1999 and started getting more positive roles from 2005. His screen space got reduced in the films after 2005.He has ever since 1967 been a leading villain in Hindi films. The dialogs “My name is Prem, Prem Chopra” from the film Bobby and from the film Souten “Mai wo bala hu jo sheshay se pathar ko todtee hai” which closely translates to “I am that trouble which crushes stones with glass” are immensely popular.
अवॉर्ड – 1976 सहायक अभिनेता के तौर पर फ़िल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया।
<><><>
कुमार सानु (पूरा नाम केदारनाथ भट्टाचार्य) हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध गायक हैं। इन्होंने गायन की शुरुआत वर्ष 1989 में फिल्म जादूगर से की। ज़ुर्म फिल्म के “जब कोई बात बिगड़ जाए” से उन्हें पहली सफलता मिली। लेकिन उन्हें फिल्म आशिकी ने सुपरस्टार बना दिया। उन्हें लगातार पाँच सालों तक, 1991 से लेकर 1995 तक फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक पुरस्कार जीता। 2009 में इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्म श्री भी मिल चुका है। एक दिन में 28 गाने रिकॉर्ड करवाने वाले वह एकमात्र गायक हैं। उन्होंने दस हज़ार गाने गाये हैं।
<><><>
Palash Sen is an Indian singer, songwriter, musician, composer and actor best known as the founder and frontman of India’s Rock/Pop band Euphoria. Born to doctors, Palash is of Bengali Vaidya and Dogri Gaur Saraswat Brahmin Caste. According to his family history, he comes from a family of Rajvaidyas (Sen Sharma) and is the 17th generation physician of his family. He was born in Lucknow, brought up in Delhi, and used to stay in Connaught Place’s Railway Colony and Srinagar. Thereafter he studied medicine at the University College of Medical Sciences (UCMS) and Guru Teg Bahadur Hospital, New Delhi, and received an M.B.B.S. degree. While in college, Palash founded his band Euphoria. He had started composing songs from in college days and was writing them in English. His first composition is believed to be ‘Heaven on the Seventh Floor’ which was an ode to his college hostel room, on the seventh floor. Euphoria’s first release, ‘Dhoom Pichuck Dhoom,’ was a major commercial hit and received rave reviews from the critics worldwide. Their second album had the hit ‘Maeri’ that went on to become the biggest song on the early 2000’s in India. Euphoria went on to become the biggest Indian band, with seven successful studio albums, one compilation and 30 music videos.
<><><>
Srijit Mukherji (born 23 September 1977) is a film director and screenwriter who predominantly works in Bengali cinema.
His first feature film, Autograph (2010), was a critical and commercial success, winning 41 awards. His fifth film, Jaatishwar, won 4 national awards at India’s 61st National Film Awards (2014). He won the National Film Award for Best Director and Best Original Screenplay for his sixth film, Chotushkone, at India’s 62nd National Film Awards. His eighth film, Rajkahini, became an official selection at the 19 international film festivals, and has been remade into a Hindi film titled, Begum Jaan, starring Vidya Balan in 2017. His 2018 release Ek Je Chhilo Raja won the ‘Best Bengali Film’ Award at India’s National Film Awards.
<><><>
दोस्तों, अब समय आ गया है आप से विदा लेने। सरफिरोज़ी और सायरा मुजतबा को दीजिए इजाज़त कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की और आप सुनते रहिए आकाशवाणी गोल्ड (इंग्लिश क्लोसिंग)
नमस्कार।
<><><>