नमस्कार श्रोताओं! बहुत-बहुत स्वागत, अभिनंदन आप सभी का आकाशवाणी के गोल्ड चैनल पर कार्यक्रम आज सवेरे में। समय है सात बजकर 30 मिनट और 7 सितम्बर, 2024 शनिवार की नई सुबह में अब तक के प्रमुख समाचार तथा बहुत सी रोचक जानकारी को लेकर हम, एक बार फिर हाजिर हैं। आइए आगाज करते हैं कार्यक्रम आज सवेरे का। और आज सवेरे के इस अंक के साथ मैं हूँ निखिल कुमार और शगुन चोपड़ा मेरे साथ हैं।
HELLO NIKHIL and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme, Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 07th of September. So, let’s begin with the headlines first.
<><><>
India has carried out a successful launch of an Intermediate Range Ballistic Missile, Agni-4 from the Integrated Test Range at Chandipur in Odisha. The Defence Ministry said, the launch successfully validated all operational and technical parameters. It was conducted under the aegis of the Strategic Forces Command. The launch marks another milestone in strengthening India’s defence capabilities.
<><><>
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और चित्रकूट तथा मध्य प्रदेश के सतना के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे।
श्री धनखड़ गोरखपुर में एक नये सैनिक स्कूल का उद्घाटन करेंगे। वह जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश में आधुनिक जीवन में ऋषि परंपरा विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करेंगे।
उपराष्ट्रपति मध्य प्रदेश के सतना के चित्रकूट में दीनदयाल अनुसंधान संस्थान में नानाजी देशमुख की प्रतिमा पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
<><><>
India has overtaken China in terms of its weightage in the Morgan Stanley Capital International (MSCI) Emerging Markets Investable Market Index during this month. The weightage of India stood at 22.27 per cent as compared to 21.58 per cent of China in the index. Announcement in this regard was made by Morgan Stanley.
The rebalancing reflects broader market trends. While Chinese markets have struggled on the back of economic headwinds in that country, India’s markets have benefited from favourable macroeconomic conditions.
<><><>
भारत का विदेशी मुद्रा भण्डार तीस अगस्त को समाप्त सप्ताह में दो अरब डॉलर से अधिक की बढ़त के साथ छह सौ 83 अरब 90 करोड़ डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है।
रिजर्व बैंक की ओर से कल जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार तीसरे सप्ताह बढोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले तीन सप्ताह में मुद्रा भंडार में 13 अरब 90 करोड डालर की वृद्धि हुई है। इस दौरान स्वर्ण भण्डार 86 करोड बीस लाख डॉलर से अधिक की बढ़त के साथ 61 अरब 86 करोड़ डॉलर से ऊपर पहुंच गया। विशेष आहरण अधिकार (एस.डी.आर.) भी 90 लाख डॉलर बढ़कर 18 अरब 47 करोड डॉलर पर पहुंच गया है।
<><><>
The Congress has released a list of 31 candidates for Haryana assembly polls. Senior party leader and former Chief Minister Bhupinder Singh Hooda will contest from Garhi Sampla Kiloi seat. State Congress Chief Udai Bhan has been fielded from Hodal. Wrestler Vinesh Phogat who joined Congress yesterday got ticket from Julana. Former Minister in the State, Geeta Bhukkal will contest from Jhajjar. Sitting MLA Chiranjeev Rao has been again given ticket from Rewari. Polling for all 90 seats of Haryana Assembly will be held on 5th October.
<><><>
उत्तर प्रदेश के हाथरस में कल एक रोडवेज बस और मिनी ट्रक के बीच टक्कर से चार बच्चों सहित 12 लोगों की मृत्यु हो गई। हादसे में 16 अन्य घायल हो गए। आकाशवाणी के साथ बातचीत में जिलाधिकारी ने बताया कि हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-93 पर चंदपा थाना क्षेत्र के मीतई गांव के पास हुआ। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। राष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यह दुर्घटना काफी दर्दनाक है। श्री मोदी ने हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन, राज्य सरकार के सम्पर्क में है और पीडितों को हर सम्भव सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रहा है। श्री मोदी ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये और गम्भीर रूप से घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।
<><><>
सीमा सुरक्षा बल-बी.एस.एफ. ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश-बी.जी.बी. से बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने को कहा है। दोनों बलों ने भारत-बांग्लादेश सीमा की स्थिति पर एक बैठक की। बैठक में बी.जी.बी. ने भारतीय नागरिकों और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
अपने वक्तव्य में सीमा सुरक्षा बल ने कहा कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति शांतिपूर्ण रही। उन्होंने सीमा के पास रह रहे लोगों की सुरक्षा और संरक्षा का भी आश्वासन दिया और बताया कि बी.एस.एफ. जवान बी.जी.बी. के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चौबीस घंटे सेवा दे रहे हैं। इस वर्ष अगस्त से दोनों देशों की तरफ से सुरक्षा बलों की 722 बैठकें की जा चुकी हैं। इसके अलावा एक हजार चार सौ जवान सीमा पर गश्त लगा रहे हैं।
<><><>
At the Paralympic Games in Paris, India’s medal rush continued on day 9 yesterday. While Praveen Kumar clinched a gold in men’s high jump T64 final, Hokato Hotozhe Sema secured a bronze in Men’s shot put F57 final event, propelling country to the 17th position in the medal standings. India now boasts a total of 27 medals, including 6 gold, 9 silver, and 12 bronze. President, Vice President and Prime Minister have congratulated the medal winners.
On Day 10 today, Indian athletes will be eyeing podium finish in Swimming, Cycling, Canoe, and multiple disciplines of Athletics, with several medal events lined-up for Team India at the Games.
In Cycling, Jyoti Gaderiya will feature in Women’s C1-3 Road Race final. In Para Canoe, Prachi Yadav, will be in action in Women’s Va’a Single 200m VL2 semifinal. While in Athletics, Navdeep will feature in Men’s Javelin Throw F41 final event. Simran will also aim a medal in Women’s 200m T12 Final.
<><><>
भारत और फ्रांस की नौसेनाओं ने समुद्री क्षेत्र में अपने साझा रणनीतिक हितों को ध्यान में रखते हुए भूमध्य सागर में एक विशाल युद्धाभ्यास किया। भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि भारतीय नौसेना के जहाज तबर और लंबी दूरी के समुद्री निगरानी विमान पी-8आई ने वरुण अभ्यास के 22वें संस्करण में भाग लिया। यह विशाल अभ्यास 2 से 4 सितंबर तक चला। इसने बताया कि अभ्यास में आईएनएस तबर के अलावा भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व जहाज पर सवार हेलीकॉप्टरों ने भी किया।
<><><>
मौसम विभाग ने कल तक गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के पूर्वी क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना वयक्त की है। कोंकण और गोवा में आज तेज वर्षा होगी वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा में कल भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, सौराष्ट्र, कच्छ, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के साथ-साथ अगले छह दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच, दक्षिण भारत में, इस महीने की 10 तारीख तक केरल, माहे, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में इसी तरह मौसम की स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने आज झारखंड, बिहार और अगले छह दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी वर्षा की संभावना वयक्त की है। दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिम और मध्य भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।
<><><>
आज से गणेशोत्सव प्रारम्भ हो रहा है। वैसे तो यह कमोबेश पूरे भारत में मनाया जाता है, लेकिन महाराष्ट्र का गणेशोत्सव विशेष रूप से प्रसिद्ध है। यह उत्सव, हिन्दू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास की चतुर्थी से चतुर्दशी (चार तारीख से चौदह तारीख तक) तक दस दिनों तक चलता है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी भी कहते हैं।
गणेश की प्रतिष्ठा सम्पूर्ण भारत में समान रूप में व्याप्त है। महाराष्ट्र इसे मंगलकारी देवता के रूप में व मंगलपूर्ति के नाम से पूजता है। दक्षिण भारत में इनकी विशेष लोकप्रियता ‘कला शिरोमणि’ के रूप में है। मैसूर तथा तंजौर के मंदिरों में गणेश की नृत्य-मुद्रा में अनेक मनमोहक प्रतिमाएं हैं।
गणेश हिन्दुओं के आदि आराध्य देव है। हिन्दू धर्म में गणेश को एक विशष्टि स्थान प्राप्त है। कोई भी धार्मिक उत्सव हो, यज्ञ, पूजन इत्यादि सत्कर्म हो या फिर विवाहोत्सव हो, निर्विध्न कार्य सम्पन्न हो इसलिए शुभ के रूप में गणेश की पूजा सबसे पहले की जाती है। महाराष्ट्र में सात वाहन, राष्ट्रकूट, चालुक्य आदि राजाओं ने गणेशोत्सव की प्रथमा चलायी थी। छत्रपति शिवाजी महाराज भी गणेश की उपासना करते थे।
<><><>
President Droupadi Murmu and Vice President Jagdeep Dhankhar have greeted the nation on the occasion of Ganesh Chaturthi. In her message, the President said, the festival of joy and enthusiasm gives the message of social harmony and brotherhood. President Murmu said, Lord Ganesh is a symbol of knowledge, wisdom and prosperity and the festival motivates us to be humble and dutiful, and also promotes social cohesion. The President asked people to take a pledge on the occasion to collectively build a peaceful and prosperous India. Vice President Dhankhar in his message said, Lord Ganesha, the embodiment of wisdom, prosperity, and good fortune, holds a special place in the hearts of millions. He said, as Vighnaharta, Lord Ganesha inspires us to overcome challenges with courage, resolve and resilience. The Vice President asked countrymen to embrace the spirit of unity, brotherhood and a commitment on the joyous occasion to overcome obstacles in our collective endeavour.
<><><>
मुंबई पुलिस ने गणेश चतुर्थी 2024 के लिए सुरक्षा उपायों की घोषणा की। एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, शहर में पूरे त्यौहार की अवधि में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहेगी। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों को प्रबंधित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुल 32 पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), 45 सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी), 2,435 पुलिस अधिकारी और 12,420 कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे।
गणेशोत्सव के दौरान मुंबई में प्रमुख स्थानों पर एसआरपीएफ प्लाटून, रैपिड रिस्पांस यूनिट, दंगा नियंत्रण दस्ते और होमगार्ड सहित विशेष टीमें तैनात रहेंगी। पुलिस ने मुंबई में यातायात के लिए भी व्यापक व्यवस्था की है।
<><><>
बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच 24 विशेष ओवरनाइट बसों की घोषणा की है, जो मुंबई के विभिन्न हिस्सों को लोकप्रिय गणेश पंडालों से जोड़ेंगी। अधिकारियों के अनुसार, ये विशेष बस सेवाएँ दक्षिण मुंबई को पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों से जोड़ने वाले मार्गों को कवर करेंगी, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भक्त आसानी से गिरगांव, लालबाग, परेल और चेंबूर जैसे क्षेत्रों में स्थित प्रसिद्ध पंडालों तक पहुँच सकें। उन्होंने आगे बताया कि इसके अतिरिक्त, डिपो प्रबंधकों को रात भर विशेष बसों के समय पर आने-जाने का निर्देश दिया गया है, ताकि भक्तों के लिए विश्वसनीय और निर्बाध सेवा की गारंटी हो सके।
<><><>
महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने गणपति महोत्सव के दौरान अपनी मेट्रो ट्रेन सेवाओं के विस्तार की घोषणा की है। महानगर आयुक्त संजय मुखर्जी ने बताया कि अंधेरी पश्चिम और गुंडावली दोनों टर्मिनलों से अंतिम मेट्रो सेवा 11 सितंबर से 17 सितंबर के बीच रात 11 बजे से रात 11.30 बजे तक बढ़ाई जाएगी। अंधेरी (पश्चिम) और गुंडावली दोनों टर्मिनलों से अंतिम ट्रेन सेवा 30 मिनट तक बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों टर्मिनलों से रात 11.15 बजे और 11.30 बजे अतिरिक्त सेवाएं संचालित होंगी। गुंडावली और दहिसर (पूर्व) के साथ-साथ अंधेरी (पश्चिम) और दहिसर (पूर्व) स्टेशनों के बीच भी कुछ सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।
<><><>
In Telangana, all arrangements are in place for the grand celebration of Vinayaka Chaturthi with emphasis on eco-friendly practices. Thousands of pandals have been ready for a 9-day special community pooja in Hyderabad. The state Government has announced free electricity supply to the community pandals this time. Government and private and voluntary organisations have distributed lakhs of eco-friendly Ganesh idols to people to discourage them to use idols made of plaster of paris (PoP). Chief Minister A Revanth Reddy greeted the people of Telangana on the occasion and wished that the people celebrate the Ganesh festival with gaiety and fill the spiritual atmosphere at the decorated Ganesh pandals during the festivities.
<><><>
The National Institute of Mental Health and Neuro Sciences, NIMHANS in Bengaluru is organising World Suicide Prevention Day on September 10. It has planned panel discussions on Suicide behaviour, prevention, support and mental well being. An exhibition will also be organised to highlight the signs of suicidal behaviour, available resources and the importance of early intervention. The key stakeholders including parents, educators, youth representatives, mental health experts and media professionals will come together to explore the complexities surrounding suicide and the role of support systems in promoting youth mental health and preventing suicide. The speakers will share their insights and experiences on how communities can collaborate to empower young people, strengthen mental health and create safer environments for open discussions around mental health and suicide prevention.
<><><>
The whole genome sequencing facility built during the pandemic for analysing strains of the Covid 19 virus will now be used to analyse the dengue virus. State Health Minister M..Subramanian said that the lab officials have purchased equipment and materials required for the research from the US and work will begin next week. The death toll from dengue in Tamilnadu since January is five.Until July this year, around 6000 cases of infection have been registered.
<><><>
दिल्ली में लोक निर्माण विभाग द्वारा ओल्ड बारापुला ब्रिज के पास झुग्गियों को तोड़ने के नोटिस की, भाजपा ने कल निंदा करते हुए लोक निर्माण मंत्री आतिशी से इस पर रोक लगाने की मांग की है। दिल्ली भाजपा के महामंत्री विष्णु मित्तल ने कहा है कि दिल्ली सरकार के शहरी आश्रय सुधार बोर्ड – ड्यूसिब का मूल काम झुग्गी क्लस्टरों का पुनर्वास करना है परंतु वह इस कार्य में विफल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते पांच सालों में ड्यूसिब ने कहीं भी ना तो झुग्गी क्लस्टरों के पुनर्वास का काम किया है ना ही क्लस्टरों के रखरखाव के काम पर ध्यान दिया है।
<><><>
आम आदमी पार्टी ने ओखला विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायकों ने भाजपा के खिलाफ तख्तियां लेकर नारेबाजी की।
<><><>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करने के महत्व पर बल दिया है। श्री मोदी ने कल नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों के साथ बातचीत की। उन्होंने इन शिक्षकों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभाव के बारे में चर्चा की। श्री मोदी ने सुझाव दिया कि शिक्षक विभिन्न भाषाओं में विद्यार्थियों को स्थानीय लोककथाएँ सुनाएं, जिससे विद्यार्थी कई भाषाएँ सीख सकें और भारत की जीवंत संस्कृति से भी परिचित हो सकें।
प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षकों को अपने विद्यार्थियों को भारत की विविधता जानने के लिए शैक्षिक पर्यटन पर ले जाना चाहिए। इससे विद्यार्थियों को सीखने में मदद मिलेगी और अपने देश के बारे में समग्र रूप से जानने में भी सहायता मिलेगी। श्री मोदी ने कहा कि इससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।
<><><>
राजधानी के सी-लाल चौक ओखला औद्योगिक क्षेत्र में पाइपलाइन बिझाने के कारण कारण दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में आज पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जल बोर्ड ने सूचित किया कि इस कार्य के लिए ओखला-जल संशोधन संयंत्र को बंद कर दिया जाएगा। इसके कारण 11 सितम्बर की शाम से 12 सितम्बर की सुबह तक ओखला स्टाफ क्वार्टर, होली फैमिली हॉस्पिटल, गांधी कैंप, गिरी नगर वॉटर इमरजेंसी, सी-लाल चौक चरण- II जलाशय – पंपिंग क्षेत्र और ओखला डब्ल्यूटीपी के स्थानीय कमांड क्षेत्रों में जल आपूर्ति उपलब्ध नहीं होगी। जल बोर्ड ने इन क्षेत्र के निवासियों को सलाह दी है कि आवश्यकतानुसार पानी का उपयोग करें और जरूरत पडने पर नजदीकी जल बोर्ड केंद्रों से संपर्क कर अपने पानी के टैंकर मंगा सकते हैं।
<><><>
राज्य सरकार इस साल दुर्गा पूजा से पहले सभी उम्र के बच्चों के लिए खादी के वस्त्र पेश करेगी। नवजात शिशु से लेकर 6-7 साल के बच्चे तक सभी इस वस्त्र को पहन सकेंगे। उत्तर 24 पीजीएस जिले के अशोकनगर और नदिया जिले के बेथुआ दहारी में दो कारखाने खोले जाएंगे। राज्य खादी उद्योग परिषद के अध्यक्ष कल्लोल खा ने कहा कि खादी के वस्त्र सभी उम्र के लोगों में काफी लोकप्रिय हो गए हैं।
<><><>
दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की आशंका है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
वहीं मुंबई में बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बात करें कोलकाता की तो आमतौर पर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम वर्षा तथा गरज के साथ तूफान आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
Chennai is expected to have Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 26 degrees Celsius and maximum will be around 36 degrees.
Bengaluru is expected to have generally cloudy sky with moderate rain. The minimum temperature was 21 degrees Celsius and maximum will be around 28 degrees.
Hyderabad is expected to have Generally cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers. The temperature will hover between a minimum of 23 degrees and a maximum of 32 degrees Celsius.
<><><>
- 1701 – जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1822 – Brazil declaration of independence from Portugal in 1822.
- 1906 – बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।
- 1931 – लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
- 1940 – Germany began its eight-month blitz of Britain during World War II with the first air attack on London.
- 1955 – All India Council of Secondary Education set up by the Government.
- 1977 – इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
- 1977 – The Panama Canal treaties, calling for the U.S. to eventually turn over control of the waterway to Panama, were signed in Washington by President Jimmy Carter and Panamanian leader Omar Torrijos.
- 1998 – अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
- 2004 – फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।
- 2009 – भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।
- 1906 – बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।
- 1923 – विएना में इंटरपोल की स्थापना।
- 2005 – मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
- 1822 – Brazil declaration of independence from Portugal in 1822.
- 1993 – India and China sign border peace accord.
<><><>
आज जयंती है बाबू राम इशारा की, वे प्रसिद्ध लेखक और फ़िल्म निर्देशक थे। उन्होंने अमिताभ बच्चन की शुरूआती फ़िल्मों में से ‘एक नज़र’ का निर्देशन किया था। उनके द्वारा बनाई गई प्रमुख फ़िल्मों में हम दो हमारे दो, चेतना, चरित्र, औरत जैसी फ़िल्में हैं। उन्होंने एक लम्बा संघर्षशील जीवन जीया। वे हिमाचल प्रदेश के ऊना ज़िले में किसी पहाड़ी गांव के रहने वाले थे। किशोर उम्र में ही भागकर मुम्बई आ गए थे। यह भी कहा जाता है कि उन्होंने एक फ़िल्म स्टुडियो में चाय देने का काम भी किया। फिर बाद में फ़िल्म से जुड़े और अनेक छोटे-मोटे काम किए और निर्देशक को सहयोग देने की भूमिका तक पहुंचे। उन्होंने बासु भट्टाचार्य के अलावा दुलाल गुहा को निर्देशकीय सहयोग दिया। अपनी फ़िल्मों में नए लोगों को ब्रेक देने वाले बी.आर. इशारा ने अमिताभ बच्चन की फ़िल्म ‘एक नज़र’ का निर्देशन भी किया था। यह अमिताभ का सुपर सितारे से पहले का दौर था। मुख्य फ़िल्में ‘हम दो हमारे दो’, ‘चेतना’, ‘चरित्र’, ‘औरत’ आदि।
<><><>
आज ही जयंती है गोपीनाथ कविराज की, वे संस्कृत के विद्वान् थे। ‘विशुद्धानंद’ (पाँच खंड),’विशुद्ध नंद वाणी’ (सात खंड)’ अखंड महायोग’ इनकी मुख्य कृतियां हैं। भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्म विभूषण’ की उपाधि से सम्मानित किया था। गोपीनाथ कविराज सेवानिवृत्ति के पश्चात् अपना समय प्राचीन ज्ञान-विज्ञान, अध्यात्म आदि पर चर्चा और तांत्रिक साधना में ही बिताते रहे। 1934 में सरकार ने उन्हें ‘महामहोपाध्याय’ की उपाधि प्रदान की। मुख्य रचनाएँ ‘विशुद्धानंद’ (पाँच खंड), ‘विशुद्ध नंद वाणी’ (सात खंड), ‘अखंड महायोग’।
<><><>
Keith John Moon was an English musician who was the for the rock band the Who Regarded as one of the greatest drummers in the history of rock music he was noted for his unique style of playing.His playing ushered in an era wherein the drums became far more than simply a means of keeping the beat, and much of his recorded legacy has a timeless quality that has never been repeated, let alone bettered. In this respect Keith Moon was to the drums what Jimi Hendrix was to the guitar – a complete original – and as such he was probably the most influential drummer the rock world has ever seen.
<><><>
आज ही जयंती है राजनारायण बोस या राजनारायण बसु की, वे बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक थे। मुख्य रचनाएँ’हिन्दु धर्मेर श्रेष्ठता’, ‘सेकाल आर एकाल’, ‘सारधर्म’, ‘ताम्बुलोप हार’, ‘बृद्ध हिन्दुर आशा’ आदि। इनके पिता का नाम नंद किशोर बसु था, जो कि राजा राममोहन राय के शिष्य थे और फिर बाद में उनके सचिव बन गये। बचपन से ही राजनारायण जी प्रबल बुद्धि और प्रतिभा वाले छात्र रहे। उनके शिक्षक भी उनकी तीव्र बुद्धि की प्रशंसा करते थे। राजनारायण बोस ने कठोपनिषद, केनोपनिषद, मुण्डकोपनिषद तथा श्वेताश्वेतर उपनिषद आदि उपनिषदों का अंग्रेज़ी में अनुवाद किया।
<><><>
आज ही जयंती है पालिवई भानुमति रामकृष्ण की, वे एक भारतीय अभिनेत्री, फ़िल्म निर्देशक, संगीत निर्देशक, गायिका, निर्माता, उपन्यासकार और गीतकार थीं। पी. भानुमति मुख्य रूप से तेलुगु और तमिल भाषाओं में 100 से अधिक फिल्मों में दिखाई दीं। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें साल 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उन्हें भारत के 30वें ‘अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह’ में सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ कहानीकार के रूप में पी. भानुमति की बड़ी प्रतिष्ठा है।
<><><>
Charles Hardin Holley (September 7, 1936 – February 3, 1959), known as Buddy Holly, was an American singer, songwriter and musician who was a central and pioneering figure of mid-1950s rock and roll.
<><><>
आज ही जयंती है सुनील गंगोपाध्याय या सुनील गांगुली की, वे सरस्वती सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार थे। वह प्रसिद्ध कवि और उपन्यासकार थे। नील गंगोपाध्याय के उपन्यासों पर फ़िल्में भी बनीं। प्रख्यात बांग्ला फ़िल्मकार सत्यजित रे ने उनके दो उपन्यासों पर फ़िल्में बनाई थीं। 1985 में ब्रितानी शासन के भारत के इतिहास पर आधारित उनके उपन्यास ‘शेई शोमोए’ (वह समय) को साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था। सुनील गंगोपाध्याय ने 200 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं।
<><><>
Neerja Bhanot was an Indian flight purser. Ms Bhanot posthumously received several awards, including the Ashoka Chakra, India’s highest civilian award for bravery. Her story inspired a generation and led to changes in aviation security procedures worldwide.
आज जयंती है नीरजा भनोट की, वे मुंबई में एक एअरलाइन्स की ऐयरहोस्टेस थीं। 5 सितंबर, 1986 में एक अपहृत विमान में यात्रियों की सहायता एवं सुरक्षा करते हुए वे आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हो गईं थीं और आतंकियों से लगभग 400 यात्रियों की जान बचाते हुए उन्होंने अपना जीवन बलिदान कर दिया था। नीरजा भनोट ‘अशोक चक्र’ पाने वाली पहली महिला थीं। सन 2004 में नीरजा भनोट के सम्मान में डाक टिकट भी जारी हो चुका है। वर्ष 2005 में अमेरिका ने उन्हें ‘जस्टिस फॉर क्राइम अवार्ड’ दिया।
<><><>
आज जन्मदिन है सुरेन्द्र वर्मा का, वे हिन्दी के अग्रणी साहित्यकारों में से एक हैं। उनका नाटक ‘सूर्य की अंतिम किरण से सूर्य की पहली किरण तक’ (1972) बहुत प्रसिद्ध हुआ था। इन्हें केन्द्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1993, साहित्य अकादमी पुरस्कार, 1996, व्यास सम्मान, 2016 जैसे सम्मान प्राप्त हुए।
<><><>
P.S. Ramakrishna Rao was Telugu film director, producer and writer. He is known for films such as Laila Majnu Vivaha Bandham, Chakrapani and prema.
<><><>
आज जन्मदिन है अनिल चौधरी का वे प्रसिद्ध लेखक, नाट्य निर्माता तथा निर्देशकों में से एक हैं। इन्होंने दूरदर्शन, ज़ी टी.वी. और सोनी टी.वी. के लिए कई नाटकों और धारावाहिकों का सफल निर्माण तथा निर्देशन किया है। इनमें ‘नेहरू ने कहा था’, ‘फटीचर’, ‘माटी के रंग’, ‘काल कोठरी’, ‘कबीर’, ‘हैलो डॉक्टर’ आदि प्रमुख हैं। ‘करमचंद’, ‘रजनी’, ‘नुक्कड़’ तथा ‘ये जो है जिंदगी’ आदि धारावाहिक इन्होंने ही लिखे थे।
<><><>
Tristan Bernard (7 September 1866 – 7 December 1947) was a French playwright, novelist, journalist and lawyer. His most successful plays were L’Anglais tel qu’on le parle (1899; “English As It Is Spoken”), Triplepatte (1905, and Monsieur Codomat (1907). He also wrote several humorous novels, including Les Mémoires d’un jeune homme rangé (1899; “Memoirs of a Proper Young Man”) and La Féerie bourgeoise (1924; “The Bourgeois Fairyland”).
<><><>
आज ही जन्मदिन है ममूटी का, वे दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता हैं। ममूटी ने सबसे लोकप्रिय मलयाली के एक विश्वव्यापी सर्वेक्षण में मोहनलाल और रेसुल पूकुट्टी को पीछे छोड़ दिया है। एशियन टेलीविजन अवार्डस 2010 द्वारा कराए सर्वेक्षण में सबसे लोकप्रिय मलयाली ममूटी को घोषित किया गया है। ममूटी ने कहा कि मुझे मलयाली होने पर गर्व है। पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री,’डी.लिट’, तीन बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ‘राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार’ , केरल सरकार के ‘सात पुरस्कार’ और ‘फ़िल्म फेयर’ के 11 पुरस्कार
<><><>
आज ही जन्मदिन है इला रमेश भट्टका, वे अंतरराष्ट्रीय श्रम, सहकारिता, महिलाओं और लघु-वित्त आंदोलनों की नेता हैं, जिन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। 1977 में इला रमेश भट्ट को ‘मेग्सेसे पुरस्कार’ दिया गया। 1984 में उन्हें स्वीडिश पार्लियामेंट द्वारा ‘राइट लिवलीहुड’ अवार्ड मिला। इला रमेश भट्ट को 1985 में ‘पद्मश्री’ से सम्मानित किया गया। 1986 में उन्हें ‘पद्मभूषण’ सम्मान दिया गया।
<><><>
और अब घड़ी की सुईंया ये इशारा कर रही हैं कि अपने श्रोताओं से अनुमति लेने का समय हो गया है। तो आप सभी के लिए हमारा यही संदेश है कि अपने आसपास सफाई रखें और दूसरों को भी प्रोत्साहित करें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और हंसते मुस्काराते रहें। फिर एक नयी मुलाक़ात के वायदे के साथ अनुमति दीजिए निखिल और शगुन को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं संपन्न करने की।
Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>