ज्ञान इंसान की पहचान है। ज्ञान ही है जो इंसान को जानवर से अलग बनाता है। इस ज्ञान को हासिल करने का बेहतरीन तरीका किताबें हैं लेकिन कागज पर छपी या आजकल डिजिटली उपलब्ध किताबों से भी बढकर जो किताब है और जिसका पढ़ना हमारे लिए सबसे जरूरी है वो किताब हम खुद हैं। जी हां, अगर हमने खुद को पढ लिया तो समझ लीजिए कि सब कुछ पढ लिया। दुनिया की सबसे अच्छी किताब होने के नाते वो हम ही हैं जो हमारी राह में आई हर समस्या का समाधान खुद में समेटे हैं। इसलिए दुनियाभर का ज्ञान हासिल कीजिए, हर किस्म की अच्छी किताबें पढिए लेकिन सबसे पहले खुद को पढिए, हिकमत यही है। फिलहाल वक्त है कि कुछ समाचार पढ लिए जाएं, वो भी उस कार्यक्रम में जिसका आप हर सवेरे इंतजार करते हैं, तो आपके इस हर सवेरे के इंतजार को खत्म करते हुए शुरू करते हैं समाचार सेवा प्रभाग का कार्यक्रम आज सवेरे जिसे आप सुन रहे हैं एफ. एम. सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज, आकाशवाणी गोल्ड पर। आज सवेरे में आपके साथ मैं हूं नईम अखतर और साथ हैं रेनू कटारिया। Good morning ……।
HELLO NAEEM and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our ever exciting, daily news magazine programme, Aaj Savere wherein over the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates, as well as some historical -information related to this day, that is 09th of August. So, let’s begin with the headlines first.
<><><>
पेरिस ओलिंपिक में, भारतीय एथलीट, नीरज चोपड़ा ने सीजन का अपना सर्वश्रेष्ठ, 89 दशमलव चार-पांच मीटर थ्रो करके कल रात पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसके बाद पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92 दशमलव नौ-सात मीटर के थ्रो के साथ, 90 दशमलव पांच-सात मीटर के सर्वकालिक ओलिंपिक रिकॉर्ड को तोड़कर स्वर्ण पदक जीता।
मौजूदा ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट बन गये हैं। नीरज चोपडा 89 दशमलव तीन-चार मीटर के थ्रो के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में आगे रहने के बाद फाइनल में पहुंचे। वे वर्ष 2008 और 2012 के खेलों में कांस्य और रजत जीतने वाले पहलवान सुशील कुमार के बाद ओलिंपिक में लगातार पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाडी और कुल मिलाकर तीसरे खिलाड़ी बन गए। वह नॉर्मन प्रिचर्ड, सुशील कुमार, पीवी सिंधु और मनु भाकर के बाद एक से अधिक व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले पांचवें भारतीय भी बन गये हैं।
<><><>
President Droupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi have congratulated Neeraj Chopra for winning the silver medal at the Paris Olympics. In a message, President Murmu said that India is proud of him and that his feat will inspire generations to come. Congratulating Neeraj Chopra, Prime Minister Modi said that Neeraj has shown his brilliance and India is elated as he comes back with yet another Olympic success. Home Minister Amit Shah praised Neeraj Chopra and said that he has enhanced the honour of the Tiranga.
<><><>
विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर आज से मॉलदीव की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ करना और नये अवसरों की खोज करना है। विदेश मंत्री की यह यात्रा इस वर्ष जून में नए केंद्रीय मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मॉलदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की भारत यात्रा के बाद हो रही है। मालदीव, भारत का एक प्रमुख पडोसी देश है और हिन्द महासागर में महत्वपूर्ण रणनीतिक भौगोलिक स्थिति रखता है। भारत की पडोसी प्रथम नीति तथा संपूर्ण क्षेत्र में विकास और सुरक्षा के लिए सागर दृष्टिकोण को दर्शाता है। डॉक्टर जयशंकर की यह यात्रा इस साझेदारी को बढाने, सहयोग के नए अवसरों की खोज करने और पिछले वर्ष आई चिंताओं को दूर करने पर केन्द्रित रहेगी।
<><><>
Nobel laureate Muhammad Yunus was sworn-in as the head of Bangladesh’s interim government. Bangladesh President Mohammed Shahabuddin administered the oath to him at Bangabhaban in Dhaka yesterday, evening. Prime Minister Narendra Modi has extended his best wishes to Professor Muhammad Yunus for assumption of his new responsibilities in Bangladesh. In a social media post, the Prime Minister hoped for an early return to normalcy, ensuring the safety and protection of Hindus and all other minority communities in Bangladesh. Mr Modi said, India remains committed to working with Bangladesh to fulfill the shared aspirations of the people of both the countries for peace, security and development. Mr Muhammad Yunus is a Bangladeshi entrepreneur, banker, and economist. He was awarded the Nobel Peace Prize in 2006 for founding the Grameen Bank and pioneering the concepts of microcredit and microfinance.
<><><>
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और डॉक्टर एस.एस. संधू विधानसभा चुनावों की तैयारियों की निगरानी के लिए जम्मू-कश्मीर के दो दिन के दौरे पर हैं।
आयोग ने कल प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। आयोग आज मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ अंतिम बैठक करेगा और समीक्षा के लिए जम्मू जाएगा वहां संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
<><><>
The unique registered investor base of National Stock Exchange (NSE) has crossed the 10-crore mark for the first time. It took over 25 years for the registered investor base to hit the 4-crore mark in March 2021. The subsequent 1-crore increments have come through at an accelerated pace, taking on an average of about 6-7 months. The last crore was added in just over five months, the NSE said in a release. During this period, daily new unique investor registrations have averaged between 50,000 to 78,000. The investor base has seen more than 3 times jump in the last five years, facilitated by rapid growth in digitisation, rising investor awareness, financial inclusion, and sustained market performance.
<><><>
देशभक्ति की भावना को बढावा देने के लिए देश में हर घर तिरंगा अभियान 9 से 15 अगस्त तक चलाया जायेगा। नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने लोगों से अनुरोध किया कि वे अपने अपने घरों पर तिरंगा फहरायें और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में वर्ष 2022 में शुरू किया गया था और पिछले वर्ष दस करोड से अधिक लोगों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे अपलोड किया। इस दौरान देशभर में दो सौ से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और 13 अगस्त को संसद सदस्य और मंत्री तिरंगा बाइक रैली निकालेंगे
<><><>
CHENNAI METRO
The Institute of transport and development has signed a memorandum of understanding with Chennai Metropolitan Development Authority to coordinate as knowledge partners for infrastructure projects. Aswathy Dilip , South Asia Director of Institute of Transportation and development policy signed the MoU.The NGO is already the knowledge and technical partner for Chennai Smart City, will focus on ideas about sustainable mobility through key initiatives such as policies on non motorised transport, healthy streets, studies on accessibility to public transport, infrastructure improvements and strengthening inclusive master planning.
<><><>
दिल्ली
आईआईटी दिल्ली का 10 अगस्त को 55वां वार्षिक दीक्षांत समारोह आयोजित किया जायेगा। करेगा। आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जुबिलेंट भरतिया ग्रुप के संस्थापक और सह अध्यक्ष हरि एस. भरतिया और आईआईटी दिल्ली के एक पूर्व प्रतिष्ठित छात्र 1979 बैच, बी.टेक. कैमिकल इंजीनियरिंग, स्नातक छात्रों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। श्री बनर्जी ने कहा कि 55वें दीक्षांत समारोह में 2600 से अधिक छात्र अपनी डिग्री प्राप्त करेंगे जिसमें 25 प्रतिशत महिला छात्र है।
<><><>
BENGALURU METRO
The South Western Railways has resumed passenger train services yesterday between Bengaluru and Mangaluru. The railway track between Kadagaravalli and Yedakumeri Stations in the Sakleshpur and Subramanya Road Section was blocked by a landslide on July 26. The dedicated teams worked relentlessly in heavy rain and cleared the track of all the debris. After an engine rolling test the track was certified fit for goods trains only. A fully loaded goods rake has successfully traversed on the restored track that has marked the successful completion of the restoration work. As a precautionary measure, a speed limit of 15kmph has been imposed initially. After finding the track fit for trains, the railways resumed passenger train service today from Yesvantpur in Bengaluru to Mangaluru junction. The South Western Railway Division has said that all the trains will resume on this route as per their scheduled date and timings.
<><><>
मुंबई
महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण योजना के लिए 24 करोड़ 74 लाख 82 हजार रुपये वितरित करने की मंजूरी दी। महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए मुख्यमंत्री कृषि और खाद्य प्रसंस्करण योजना के कार्यान्वयन के लिए 24 करोड़ 74 लाख 82 हजार रुपये की धनराशि वितरित करने के लिए कृषि आयुक्त को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में कृषि विभाग की ओर से सरकारी आदेश जारी कर दिया गया है. मुख्यमंत्री कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण योजना किसानों के उत्थान के लिए शत-प्रतिशत राज्य प्रायोजित योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देना, किसानों की भागीदारी के माध्यम से आधुनिक तकनीक पर आधारित परियोजनाओं की स्थापना को प्रोत्साहित करना है। कृषि उपज का मूल्य, उत्पादित भोजन की गुणवत्ता बढ़ाना, ऊर्जा की बचत करना और परियोजनाओं के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना।
<><><>
HYDRABAD METRO
The Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC) has taken up an initiative to collect details of buildings for survey under the Comprehensive Integrated Geographic Information System (GIS) and give unique identity numbers known as Digital Address for buildings. Commissioner Amrapali Kata informed that this is not linked to property tax. The Commissioner clarified that Property Tax increase or decrease is not an issue and that people must not panic. She further said the project will help both ways, if an individual is levied with more or less property then it is a long process for them to visit offices, court and then the additional commissioner and commissioner. The GIS Unique number known as Digital Address will be a new scientific number. The data will be secured and access to data will be saved in RailTel of the Government of India, Ministry of Railways server.
<><><>
कोलकाता
सरकार ने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल में भारत बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने का काम जल्द पूरा करने का फैसला लिया है। पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश के साथ 2200 किलोमीटर की सीमा है, जिसमें से 1600 किलोमीटर की बाड़ लगाने का काम पूरा हो चुका है। ऐसे कई स्थान हैं जहां नदियों द्वारा सीमा का संकेत दिया जाता है। जमीन पर बाड़ लगाने का काम पूरा करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों मिलकर काम कर रही हैं।
<><><>
महानगरों का मौसम
दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने संभावना है।
वहीं मुंबई में बादल छाए रहेंगे और हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
कोलकाता में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
<><><>
Chennai is expected to have Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature is 24 degrees Celsius and maximum will be around 34 degrees.
Bengaluru is expected to have Generally cloudy sky with Light rain. The minimum temperature is 21 degrees Celsius and maximum will be around 28 degrees.
Hyderabad is expected to have Generally cloudy sky with Light Rain or Drizzle. The temperature will hover between a minimum of 22 degrees and a maximum of 29 degrees Celsius.
<><><>
और अब हम चलते हैं अपने विशेष पेरिस ओलंपिक सेगमेंट की ओर।
पुरुष हॉकी में भारत में लगातार दूसरे ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की बदौलत स्पेन को दो एक से शिकस्त दी। आकाशवाणी से बात करते हुए हरमन प्रीत सिंह- जो हमें अपने आप में ब्लीव था डेवन्स से कि हम अच्छा करेंगे इसमें बट अनफार्चुनेट्ली जो गोल्ड का सफर था वह नहीं हम कर पाये बट आई थिंक जो हमने ब्रोंज मेडल जीता है और बैक टू बैक जीता है ये हिस्ट्री हॉकी के लिए बहुत बडी बात है और इंडिया के लिए बहुत बडी बात है।
भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक पदक के साथ गोलकीपर पी आर श्रीजेश को विदाई दी। पुरुष हॉकी का स्वर्ण पदक मुकाबला नीदरलैंड जर्मनी के बीच हुआ। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें में एक-एक से बराबरी पर थी। अगर शूट आउट में डज गोलकीपर पिर्मिन ब्लॉक में बेहतरीन बचाव किया और अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाया आज पुरुषों की 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में अमन सेहरावत पोर्टोरिको के डेरियन तोई क्रुज से कांस्य पदक का मुकाबला खेलेंगे। एथलेटिक्स में भारत की पुरुषों और महिलाओं की टीम में 4/400 मीटर रेस में हिस्सा लेंगी। पेरिस से आकाशवाणी के लिए महेन्द्र सिंह लालस।
<><><>
- 1925 – 9 अगस्त को बहु प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना घटित हुई थी।
- 1942- Subhash Chandra Bose (Netaji) forms the Indian National Army in Malaya with the help of the Japanese. He inaugurates the Government of Free India at Singapore.
- 1945 – अमेरिका ने जापान के नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम गिराया।
- 1952- New Delhi reports that 20 mil. Indian peasants were imperiled by crop failures.
- 1963- India is the first country to add its signature to the test-ban treaty at Moscow.
- 1966- Heroes of the 1942 movement were honoured at a rally in Red Fort.
- 1969- Ochterlony Memorial in Calcutta was renamed as ‘Shahid Minar’.
- 1999 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- 2000 – जिम्बाव्वे में व्यापक विरोध के बावजूद भूमि सुधार की प्रक्रिया शुरू।
- 2005 – नासा का मानवयुक्त अंतरिक्षयान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
- 2007 – अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मरम्मत के महत्त्वपूर्ण कार्य को आगे बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम लेकर अंतरिक्ष यान एण्डेवर अपने अभियान पर निकला।
- 1971- A 20-year non-aggression treaty for peace, friendship and co-operation was signed between India and U.S.S.R.
- 1998- India moves the World Trade Organisation against the European Union reimposing anti-dumping duties on unbleached cotton gray fabric imports.
- 2012- भारतीय सेना ने 9 अगस्त, 2012 को परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
<><><>
रामकिंकर उपाध्याय (अंग्रेज़ी: Ram Kinkar Upadhyay, जन्म: 1 नवम्बर, 1924; मृत्यु: 9 अगस्त, 2002) भारत के मानस मर्मज्ञ, कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार थे। उन्हें सन 1999 में भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था।रामकिंकर उपाध्याय का जन्म 1 नवम्बर, 1924 में मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में हुआ था। ये जन्म से ही होनहार व प्रखर बुद्धि के थे। इनकी शिक्षा-दीक्षा जबलपुर व काशी में हुई। रामकिंकर उपाध्याय स्वभाव से ही अत्यन्त संकोची एवं शान्त प्रकृति के बालक थे। ये बचपन से ही अपनी अवस्था के बच्चों की अपेक्षा कुछ अधिक गम्भीर हुआ करते थे। बाल्यावस्था से ही इनकी मेधाशक्ति इतनी विकसित थी कि क्लिष्ट एवं गम्भीर लेखन, देश-विदेश का विशद साहित्य अल्पकालीन अध्ययन में ही स्मृति पटल पर अमिट रूप से अंकित हो जाता था। प्रारम्भ से ही पृष्ठभूमि के रूप में रामकिंकर उपाध्याय पर अपने माता-पिता के धार्मिक विचार एवं संस्कारों का प्रभाव था।
<><><>
Whitney Elizabeth Houston (August 9, 1963 – February 11, 2012) was an American singer, actress, film producer, and philanthropist. Known as “the Voice”, she is one of the most awarded entertainers and one of the best-selling music artists of all time, with sales of over 220 million records worldwide. Her crossover appeal on the popular music charts and her performances influenced the breaking down of gender and racial barriers, as well as popular culture. Known for her vocal ability and distinctive timbre, Rolling Stone ranked Houston second on their list of the greatest singers of all time.
She was one of the first black women to appear on the cover of Seventeen after becoming a teen model in 1981. With the guidance of Arista Records chairman Clive Davis, Houston signed to the label at age 19. Her first two studio albums, Whitney Houston (1985) and Whitney (1987), both peaked at number one on the Billboard 200 and are among the best-selling albums of all time. She is the only artist to have seven consecutive number-one singles on Billboard Hot 100 since 1988. Her third album, I’m Your Baby Tonight (1990), yielded two US number-one singles, the title track and “All the Man That I Need”.
Houston entered the film industry with the romantic thriller film The Bodyguard (1992), which despite its mixed reviews became the tenth highest-grossing film to that date. Its soundtrack won the Grammy Award for Album of the Year and remains the bestselling soundtrack album of all time. The lead single “I Will Always Love You” won the Grammy Award for Record of the Year and became the best-selling female single in history.
Houston won numerous accolades, including two Emmy Awards, eight Grammy Awards (including two Grammy Hall of Fame honors), fourteen World Music Awards, sixteen Billboard Music Awards (46 Billboard awards in all) and twenty-two American Music Awards. Houston holds the record for the most American Music Awards received in a single year by a woman with eight wins in 1994.
<><><>
मनोहर श्याम जोशी (अंग्रेज़ी: Manohar Shyam Joshi, जन्म: 9 अगस्त, 1933, अजमेर; मृत्यु: 30 मार्च, 2006, नई दिल्ली) आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार, दूरदर्शन धारावाहिक लेखक, जनवादी-विचारक, फ़िल्म पट-कथा लेखक, उच्च कोटि के संपादक, कुशल प्रवक्ता तथा स्तंभ-लेखक थे। दूरदर्शन के प्रसिद्ध और लोकप्रिय धारावाहिकों- ‘बुनियाद’, ‘नेताजी कहिन’, ‘मुंगेरी लाल के हसीं सपने’, ‘हम लोग’ आदि के कारण वे भारत के घर-घर में प्रसिद्ध हो गए थे। उन्होंने धारावाहिक और फ़िल्म लेखन से संबंधित ‘पटकथा-लेखन’ नामक पुस्तक की रचना की है। ‘दिनमान’ और ‘साप्ताहिक हिन्दुस्तान’ के भी वे संपादक रहे।
<><><>
Sameer Khakhar (9 August 1952 – 15 March 2023) was an Indian film and television actor in Bollywood. Some of Sameer Khakhar’s notable work was in TV shows “Nukkad”, “Circus” and “Shrimaan Shrimati”, and films such as “Pushpak”, “Parinda” and “Jai Ho”.
Khakhar’s notable TV serial roles include the one of the drunken character Khopdi from yesteryears milestone TV serial Nukkad in 1986, directed by Kundan Shah and Saeed Akhtar Mirza. His most memorable film role was in the dialogue-free Pushpaka Vimana (1987) of the alcoholic businessman who gets kidnapped by the hero – Kamal Haasan.
<><><>
सावन कुमार टाक (9 अगस्त 1936 – 25 अगस्त 2022) एक भारतीय फिल्म निर्देशक, निर्माता और गीतकार थे। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया, जिनमें साजन बिना सुहागन, सौतन, सौतन की बेटी, सनम बेवफा, बेवफा से वफा जैसी सफल फिल्में शामिल हैं। उन्हें संजीव कुमार और महमूद जूनियर जैसे अभिनेताओं को ब्रेक देने का श्रेय दिया जाता है। उनकी सबसे प्रसिद्ध निर्देशित फिल्म राजेश खन्ना अभिनीत सौटेन थी, जो मॉरीशस में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी और प्लैटिनम जुबली हिट थी।
<><><>
Ghattamaneni Mahesh Babu (born 9 August 1975) is an Indian actor, film producer, media personality, and philanthropist who works in Telugu cinema. He is one of the highest-paid actors in Indian cinema and has featured in Forbes India’s Celebrity 100 list since 2012.
<><><>
Vivek Mushran (born 9 August 1969) is an Indian actor who predominantly works in Hindi film productions and television productions.
<><><>
और अब समय आपसे विदा लेने का हो गया है। अनुमति दीजिए नईम अखतर और …. को कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की। लेकिन आप सुनते रहिए आकाशवाणी गोल्ड FM सौ दशमलव एक मेगाहर्ट्ज़ पर। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.com पर।
Stay Tuned for Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, which is Coming up next followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.
<><><>