June 25, 2024 8:20 AM

printer

Aaj Savere

सपनों की ऊँचाईयों को छूने का हौसला रखो,अपने दिल में उम्मीदों का उजाला रखो।

कामयाबी का रास्ता खुद-ब-खुद बन जाएगा,तुम बस मेहनत का दीया जला कर रखो।

 

इसी शार्ट एंड स्वीट सुविचार के साथ सभी श्रोताओं को सुप्रभात,नमस्कार,गुड मॉर्निंग! मंगलवार के एक नए दिन की एक नयी सुबह में आइये शुरू करें समाचार मैगज़ीन प्रोग्राम आज सवेरे जिसमें होते हैं राष्ट्रीय,अंतरराष्‍ट्रीय एवं मेट्रो समाचार,मौसम का हाल,इतिहास के कुछ रोचक पन्ने और समाज के कुछ विशेष महानुभावों की पुण्यतिथि,जयंती या जन्मदिन के बारे में जानकारी। तो स्वीकार कीजिये आप ही के अपने रवि कपूर और अनीता आनन्‍द हम दोनों का नमस्कार!

 

Hello  RAVEE , and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our forever exciting, daily news magazine programme, Aaj Savere — where in the next half an hour we will bring you the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 25th June 2024. So, let’s begin with the headlines.

 

 

<><><> 

 

 

मुख्य समाचार:-

 

संसद भवन में नवर्निवाचित संसद सदस्‍यों का शपथ ग्रहण आज भी जारी रहेगा। 18वीं लोकसभा के  पहले सत्र के प्रथम दिन कल प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सहित कई सांसदों को शपथ दिलाई गई। लोकसभा में सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सबसे पहले शपथ ली। अस्‍थाई लोकसभा अध्‍यक्ष भर्तृहरि महताब ने उन्‍हें शपथ दिलाई। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही में श्री महताब की सहायता के लिए नियुक्‍त अध्‍यक्ष पैनल के सदस्‍यों ने शपथ ली। भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते ने अध्‍यक्ष पैनल के सदस्य के रूप में शपथ ली। हालांकि, कांग्रेस सांसद के0 सुरेश, डीएमके सांसद टी. आर. बालू और टीएमसी के सुदीप बंद्योपाध्याय ने पैनल के सदस्यों के रूप में शपथ नहीं ली।

 

कल जिन प्रमुख सांसदों को शपथ दिलाई गई उनमें केन्‍द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, पीयूष गोयल, जीतनराम मां‍झी, राजीव रंजन और अन्‍नपूर्णा देवी शामिल हैं। इनके अतिरिक्‍त दिल्‍ली से नवनिर्वाचित बांसुरी स्‍वराज, मनोज तिवारी और अन्‍य सांसदों को भी शपथ दिलाई गई। हिमाचल प्रदेश से चुने गये पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और अभिनेत्री कंगना रनौत भी उन प्रमुख चेहरों में शामिल हैं जिन्‍हें लोकसभा सदस्‍य के रूप में शपथ दिलाई गई। गुजरात से भारतीय जनता पार्टी के परशोत्‍तम रूपाला तथा हरियाणा से नवीन जिन्‍दल और कांग्रेस के दीपेन्‍द्र सिंह हुडडा ने भी शपथ ली। कई सांसदों ने हिन्‍दी और अंग्रेजी के अलावा अन्‍य भाषाओं में भी शपथ ली जिनमें तेलुगू, असमी, बांग्‍ला, मलयालम, गुजराती, कन्‍नड, उडिया, मैथिली, डोगरी, और उर्दू शामिल हैं। केन्‍द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने संस्‍कृ‍त में शपथ ली।

 

 

<><><> 

 

 

Union Minister JP Nadda has been appointed as Leader of the House in the Rajya Sabha. He succeeds Piyush Goyal, who is now a member of the Lok Sabha from Maharashtra’s North Mumbai. Mr Nadda was nominated by BJP to the Rajya Sabha from Gujarat in February this year.

 

 

<><><> 

 

 

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के साथ कल नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी के चौथे चरण का शुभारंभ किया। नीलामी में महत्वपूर्ण खनिजों के 21 ब्लॉक शामिल हैं। इनमें से 11 नए ब्लॉक अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री रेड्डी ने बताया कि नई सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर तटीय खनिज ब्लॉकों की नीलामी का पहला चरण शुरू किया जाएगा। खान मंत्रालय के अनुसार, इन ब्लॉकों में ग्रेफाइट, ग्लूकोनाइट, फॉस्फोराइट, पोटाश, निकेल, फॉस्फेट और दुर्लभ पृथ्वी तत्व (आरईई) सहित विभिन्न प्रकार के खनिज शामिल हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि श्री रेड्डी ने कार्यक्रम में दो नई अधिसूचित निजी अन्वेषण एजेंसियों को प्रमाण पत्र भी सौंपे हैं। इस अवसर पर उन्‍होंने अन्वेषण लाइसेंस धारकों के अन्वेषण व्यय की आंशिक प्रतिपूर्ति के लिए एक योजना की भी घोषणा की। इस योजना के तहत 20 करोड़ रुपये की ऊपरी सीमा के अधीन लागत का 50 प्रतिशत तक अन्वेषण व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

 

 

<><><> 

 

 

India is hosting the 64th International Sugar Organisation,ISO Council Meeting from today in New Delhi. Delegates from more than 30 countries and representatives of many international organisations will participate in the three day Meeting to deliberate on critical issues of sugar and biofuel sector.

 

India is starting the series of events with industrial tour of the international delegates to one grain-based distillery at Muzaffarnaga in Uttar Pradesh to showcase India’s adoption of latest technology in production of biofuels and other by-products. A workshop titled ‘Sugar and Biofuels – Emerging Vistas’ is also being organised today at Bharat Mandapam. Minister of Consumer Affairs, Food and Public Distribution and New and Renewable Energy, Pralhad Joshi, Union will inaugurate the workshop.

 

ISO Council nominated India as the Chair of the organisation for 2024 as India is the world’s largest consumer and second largest producer of sugar.

 

 

<><><> 

 

 

In Jharkhand, seven members of the proscribed Tritiya Sammelan Prastuti Committee (TSPC), a splinter group of CPI (Maoist), were arrested in Latehar district of the state. All of them were arrested from Ichabar under Sadar police station of the area. Superintendent of Police, Anjani Anjan said two country-made handguns, six cartridges, four mobile phones, 5,000 rupees in cash, three motorcycles and some documents were recovered from their possession. All the arrested persons were sent to jail.

 

 

<><><> 

 

 

आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हरा दिया है। वेस्‍टइंडीज में सेंट लूसिया के डेरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन ही बना सकी। 41 गेंदो में 92 रन बनाने वाले रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस जीत के साथ, भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

 

 

<><><> 

 

 

India concluded their campaign at the Under-17 Asian Wrestling Championships in Amman, Jordan on a resounding note. The young Indian contingent clinched a total of 11 medals, including four gold, two silver, and five bronze medals.

 

Women wrestlers grabbed all the four gold medals. Dipanshi in 46 kg, Muskan in 53 kg, Rajnita in 61 kg and Mansi Lather in 69 kg delivered stellar performances in their respective weight categories to clinch the yellow metal.

 

 

<><><> 

 

 

रवि – और अब चेन्नई, बैंगलूरू और हैदराबाद के समाचारों की जानकारी दे रही हैं अनीता आनन्‍द।

 

Tamil Nadu Government will establish three permanent disaster rescue and relief centres in Chennai and its suburbs at a cost of 36 Crore rupees. The Minister for revenue and disaster management KKSSR Ramachandran announced this in the Assembly yesterday. Two multipurpose relief centres would be established in Tuticorin at a cost of 17 Crore rupees. The Minister said that heat waves would be declared a natural disaster. He also said the permanent shelters in Chennai and suburbs would house search and rescue equipment including boats and vehicles with essential commodities would be stocked in these centres.

 

 

<><><> 

 

 

A city hospital performed Tamil Nadu’s first arthroscopy surgery using synthetic ligaments. The patient, a 23 year old software professional E.Manikandan, underwent the procedure to treat a severe knee injury suffered in a road accident three months prior. He is recovering well and will be discharged in a week. Surgeons at Rela Hospital initially stabilised Manikandan’s fractured pelvis and repaired other damaged knee ligaments and nerves. Dr.Ilankumaran Kaliyamoorthy CEO of the hospital said unlike auto grafts which require harvesting ligaments from the patient’s own body, or allografts, which use donor ligaments, synthetic ligaments eliminate the need for additional surgeries and prolonged rehabilitation periods.

 

 

<><><> 

 

 

Karnataka Governor Thaawarchand Gehlot described Sanskrit as the soul of India and a vital link between our past and present. He was speaking during the foundation day celebrations of Karnataka Sanskrit University in Bengaluru yesterday. The Governor highlighted the integral role of Sanskrit in our culture and its pervasive importance across various fields. He explained that Sanskrit is the world’s oldest living language, encompassing a vast body of knowledge in poetry, logic, grammer, philosophy, aesthetics, science, technology, mathematics and so on. During the event the Governor released five books in Sanskrit published by the University. Governor Gehlot expressed confidence that these books would serve as valuable resources for students and enhance the knowledge of the general public. He also presented the Vijaya Vaijayanti award for the winners of 61st All India Shastra Competition.

 

 

<><><> 

 

 

Telangana Chief Minister A Revanth Reddy has appealed to the Centre to transfer 2 thousand 500 acres of defence lands to Telangana Government for taking up the road widening and other civic infrastructure development projects in the Hyderabad city. He also urged the Centre for sanctioning 2 lakh 70 thousand houses under the Beneficiary Led Construction model.

 

The Chief Minister called on Rajnath Singh in Delhi yesterday and submitted a memorandum for land transfer.

 

 

<><><> 

 

 

Anita -And now for metro news from Delhi , Mumbai and Kolkata its over to Ravee.

 

दिल्ली में जारी जल संकट के बीच कल दिल्ली सरकार के मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर, हरियाणा से दिल्ली को पानी दिलाने का आग्रह किया। इसके अलावा मंत्रियों ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से भी अपील की है कि वे उनके साथ वजीराबाद बैराज का दौरा करें ताकि स्पष्ट हो सके कि हरियाणा सरकार दिल्ली को कितना पानी दे रही है। कल एक प्रेसवार्ता में मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सभी मंत्रियों ने प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर हरियाणा की वजह से दिल्ली में पैदा जल संकट मामले में दखल करने का निवेदन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से भी मुलाकात की थी। इस दौरान श्री सक्सेना ने बताया था कि हरियाणा सरकार, दिल्ली को पूरा पानी दे रही है, लेकिन हरियाणा से दिल्ली को सौ एम जी डी पानी कम मिल रहा है, जिस वजह से वजीराबाद में यमुना नदी सूख चुकी है। मंत्री गोपाल राय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, दिल्ली के उपराज्यपाल और हरियाणा सरकार से आग्रह है कि वे दिल्ली के कोटे का पूरा पानी दिलायें।

 

 

<><><> 

 

 

राजधानी में जल संकट, सफाई व्यवस्था और जलभराव की समस्याओं से लोगों को हो रही दिक्कतों को लेकर कांग्रेस ने दिल्ली सरकार को विफल बताया है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली की जनता भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से जूझ रही है। वहीं, लोगों को मानसून के आने ले पहले ही उनके क्षेत्रों में जल भराव होने का डर है।

 

 

<><><> 

 

 

उधर, दिल्ली में जारी जल मंत्री आतिशी के पानी सत्याग्रह को भाजपा ने विफल बताया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने ही बनाये अनिश्चितकालीन सत्याग्रह के जाल में फंस गई है। उन्होंने कहा कि कल अनशन स्थल पर हुई मंत्रियों की बैठक से साफ है कि आम आदमी पार्टी अब सत्याग्रह को खत्म करने के बहाने ढूंढ रही है।

 

 

<><><> 

 

 

उत्तर रेलवे ने बताया है कि दिल्ली डिवीजन पर यातायात बाधित होने के कारण आज कुछ रेलगाड़ियों की सेवाओं में परिवर्तन किया गया है। नई दिल्ली से रोहतक के बीच चलने वाली रेलगाड़ी संख्या- 1 4 3 2 3 आज बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर ही समाप्त होगी। इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या- 1 4 3 2 4 रोहतक- नई दिल्ली, बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन से शुरु होगी। यह रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में बहादुरगढ़ और रोहतक के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

 

 

<><><> 

 

 

मध्य रेल की टीम ने मई से जून की अवधि के दौरान 1.55 लाख क्यूबिक मीटर कचरा साफ किया है, जबकि मई से जून-2023 की अवधि के दौरान 1.30 लाख क्यूबिक मीटर कचरा साफ किया गया था। एक प्रेस बयान में, मध्य रेलवे ने कहा कि वह मानसून के दौरान यात्रियों के लाभ और सुरक्षा के लिए अपने व्यापक नेटवर्क में निर्बाध और सुरक्षित ट्रेन संचालन सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। रेलवे ने जनता से अपील की है कि वे प्रदूषण न करें या पटरियों पर कचरा न फेंके, उस कचरे को साफ करने के विभिन्न प्रयास, मध्य रेलवे के स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के निरंतर प्रयास का उदाहरण हैं।

 

 

<><><> 

 

 

बृहन्मुंबई महानगरपालिका, वृक्ष प्राधिकरण और मेक अर्थ ग्रीन अगेन फाउंडेशन द्वारा शुरू किए गए वृक्षारोपण अभियान के तहत, नगर आयुक्त भूषण गगरानी और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे के पास खेरवाड़ी में कैसिया फिस्टुला के पेड़ लगाए, जिन्हें बहावा के नाम से भी जाना जाता है। आयुक्त भूषण गगरानी ने लोगों से इस वृक्षारोपण अभियान में भाग लेने का आग्रह किया है, जिसमें मुंबई को हरा-भरा बनाने के लिए कुल 300 बहावा पेड़ लगाने की योजना है। चक्रवात तौकते के कारण हुए असंख्य पेड़ों के नुकसान की भरपाई के उद्देश्य से, अनिल कपूर, शत्रुघ्न सिन्हा, अनुपम खेर, सांसद हेमा मालिनी और अन्य सहित कई हस्तियाँ अब तक इस अभियान में भाग ले चुकी हैं।

 

 

<><><> 

 

 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल नबान्न सचिवालय में नगर निकायों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने राज्य में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे पर नाराजगी जताई। आई.ए.एस. विवेक कुमार को भूमि विभाग का प्रभार दिया गया है, साथ ही पशुपालन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। इसके अलावा कल पश्चिम बंगाल सरकार के वन, नगर निगम और शहरी मामलों तथा अन्य विभागों के सचिवालय स्तर पर कई बदलाव किए गए हैं।

 

 

<><><> 

 

 

 

आकाशवाणी एफ एम गोल्ड पर श्रोता सुन रहे है कार्यक्रम आज सवेरे रवि और अनीता के साथ और कार्यक्रम आज सवेरे में अब बात मौसम की।

 

तो सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम। तो दिल्ली बारिश के साथ आंधी आने की सम्‍भावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है! 

 

मुम्बई में बादल छाए रहेंगे और तेज वर्षा हो सकती है। न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32  डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है! 

 

कोलकाता में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है! 

 

Chennai is expected to have Partly cloudy sky with possibility of moderate rain or Thunderstorm. The minimum temperature was 28 degrees Celsius and maximum will be around 36 degrees.

 

Bengaluru is also expected to have Generally cloudy sky with a few spells of rain or thundershowers. The minimum temperature was 20 degrees Celsius and maximum will be around 29 degrees.

 

Hyderabad is expected to have Rain or thundershowers occuring towards evening or night. The temperature will hover between a minimum of 24 degrees and a maximum of 33 degrees Celsius.

 

 

<><><> 

 

 

और आइये अब पलटते हैं इतिहास के पन्नों को और जानते हैं कि इतिहास में आज के दिन क्या-क्या हुआ।

 

25 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार से हैं –

 

1529 :: बंगाल जीतने के बाद बाबर अपनी राजधानी आगरा पहुंचा।

 

1658 :: छठे मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपने पिता शाहजहां को गिरफ्तार कर आगरा किला जेल में डाल दिया।

 

1932 :: भारत ने अपना पहला आधिकारिक टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर खेला।

 

1950 :: The Korean War begins with the invasion of South Korea by North Korea.

 

1975 :: President Fakhruddin Ali Ahmed signed the declaration of Emergency Rule in India. Prime Minister Indira Gandhi implemented the same very next day.

 

1975 :: Mozambique achieves independence from Portugal.

 

1983 :: India won ‘Prudential World Cup’ Cricket Championship held in England after defeating West Indies.

 

1991 :: The breakup of Yugoslavia begins when Slovenia and Croatia declare their independence from Yugoslavia.

 

1993 :: Kim Campbell is sworn in as the first female Prime Minister of Canada.

 

2004- रूस द्वारा भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय।

 

2005- अहमदी नेजाद ईरान के राष्ट्रपति बने।

 

2017- श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज़ का ख़िताब जीता।

 

 

<><><> 

 

 

BIRTHS AND DEATHS

 

Today, we are celebrating International Day of the Seafarer. It is an annual celebration organised by the International Maritime Organisation (IMO) to recognize the unique contribution made by seafarers from all over the world to international seaborne trade, the world economy and civil society as a whole.

 

 

<><><> 

 

 

Vitiligo occurs when pigment-producing cells stop functioning or die, and the loss of color can affect any part of the body, including the mouth, hair, and eyes. It is more noticeable in people with darker skin. The World Vitiligo Day, observed on June 25, is an initiative aimed to build global awareness about vitiligo. Vitiligo occurs in 1-2% of the population worldwide; a change of color in the skin creating a variety of patterns on the skin from the loss of pigment. Vitiligo is often called a disease instead of a disorder and that can have a significant negative social and/or psychological impact on patients, in part because of numerous misconceptions still present in large parts of the world.

 

The idea of a World Vitiligo Day was first nursed by Steve Haragadon, the founder of the Vitiligo Friends network, and then developed and finalized by Ogo Maduewesi, a Nigerian vitiligo patient who is the founder and Executive Director of the Vitiligo Support and Awareness Foundation (VITSAF). In her words, “World Vitiligo Day is a day to create extensive awareness on vitiligo and a day dedicated to all living with vitiligo globally”. The first World Vitiligo Day (also defined as “Vitiligo Awareness Day” or “Vitiligo Purple Fun day”, from the color chosen as Vitiligo Awareness Color) was observed on June 25, 2011. The choice of June 25 as World Vitiligo Day is a memorial to musical artist Michael Jackson, who suffered from vitiligo from the early 1980s until his death, which occurred on June 25, 2009.

 

 

<><><> 

 

 

Michael Joseph Jackson (August 29, 1958 – June 25, 2009) was an American singer, songwriter, dancer, and philanthropist. Dubbed the “King of Pop”, he is regarded as one of the most significant cultural figures of the 20th century. During his four-decade career, his contributions to music, dance, and fashion, along with his publicized personal life, made him a global figure in popular culture. Jackson influenced artists across many music genres. Through stage and video performances, he popularized complicated street dance moves such as the moonwalk, which he named, as well as the robot.

 

His death triggered reactions around the world, creating unprecedented surges of internet traffic and a spike in sales of his music. Jackson’s televised memorial service, held at the Staples Center in Los Angeles, was estimated to have been viewed by more than 2.5 billion people.

 

 

<><><> 

 

 

स्वामी सहजानन्द सरस्वती (अंग्रेज़ी: Swami Sahajanand Saraswati, जन्म: 22 फ़रवरी, 1889 ग़ाज़ीपुर; मृत्यु: 25 जून, 1950 पटना) भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। स्वामी जी भारत में ‘किसान आन्दोलन’ के जनक थे। वे आदि शंकराचार्य सम्प्रदाय के ‘दसनामी संन्यासी’ अखाड़े के दण्डी संन्यासी थे। वे एक बुद्धिजीवी, लेखक, समाज-सुधारक, क्रान्तिकारी, इतिहासकार एवं किसान-नेता थे। ब्राह्मणों की एकता और संस्कृत शिक्षा के प्रचार पर उनका ज़ोर रहा। सिमरी में रहते हुए सनातन धर्म के जन्म से मरण तक के संस्कारों पर आधारित ‘कर्मकलाप’ नामक 1200 पृष्ठों के विशाल ग्रंथ की हिन्दी में रचना की। इसके अलावा उनहोंने जो रचनायें लिखीं उनमें शामिल हैं -‘भूमिहार-ब्राह्मण परिचय’, ‘कर्मकलाप’ आदि।

 

 

<><><> 

 

 

Eric Arthur Blair (25 June 1903 – 21 January 1950) was an English novelist, poet, essayist, journalist, and critic who wrote under the pen name of George Orwell.[2] His work is characterised by lucid prose, social criticism, opposition to totalitarianism, and support of democratic socialism. Orwell produced literary criticism, poetry, fiction, and polemical journalism. He is known for the allegorical novella Animal Farm (1945) and the dystopian novel Nineteen Eighty-Four (1949). His non-fiction works, including The Road to Wigan Pier (1937), documenting his experience of working-class life in the industrial north of England, and Homage to Catalonia (1938), an account of his experiences soldiering for the Republican faction of the Spanish Civil War (1936–1939), are as critically respected as his essays on politics, literature, language and culture.

 

Born in India, Blair was raised and educated in England from the age of one. After school he became an Imperial policeman in Burma, before returning to Suffolk, England, where he began his writing career as George Orwell—a name inspired by a favourite location, the River Orwell.

 

 

<><><> 

 

 

सुचेता कृपलानी अथवा ‘सुचेता मज़ूमदार’ (अंग्रेज़ी: Sucheta Kriplani, जन्म- 25 जून, 1908, अम्बाला; मृत्यु- 1 दिसंबर, 1974) प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थीं। ये उत्तर प्रदेश की चौथी और भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री थीं। भारत के संविधान को मूल रूप देने वाली समिति में 15 महिलाएं भी शामिल थीं। इन्होंने संविधान के साथ भारतीय समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुचेता कृपलानी इन्हीं में से एक थीं।

 

 

<><><> 

 

 

कैप्टन मनोज कुमार पांडेय (अंग्रेज़ी: Captain Manoj Kumar Pandey, जन्म: 25 जून, 1975; बलिदान: 3 जुलाई, 1999) परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक है। इन्हें यह सम्मान सन 1999 में मरणोपरांत मिला। पाकिस्तान के साथ कारगिल का युद्ध बहुत से कारणों से विशेष कहा जाता है। एक तो यह युद्ध बेहद कठिन और ऊँची चोटियों पर लड़ा गया,जो बर्फ से ढकी और दुर्गम थीं, साथ ही यह युद्ध पाकिस्तान की लम्बी तैयारी का नतीजा था जिसकी योजना उसके मन में बरसों से पल रही थीं। इसी युद्ध के कठिन मोर्चों में एक मोर्चा खालूबार का था जिसको फ़तह करने के लिए कमर कस कर कैप्टन मनोज कुमार पांडे अपनी 1/11 गोरखा राइफल्स की अगुवाई करते हुए दुश्मन से जूझ गई और जीत कर ही माने। भले ही, इस कोशिश में उन्हें अपने प्राणों का बलिदान देना पड़ा। मनोज कुमार पांडेय को लम्बे समय तक 19700 फीट ऊँची ‘पहलवान चौकी’ पर डटे रहने का मौका मिला, जहाँ इन्होंने पूरी हिम्मत और जोश के साथ काम किया।

 

 

<><><> 

 

 

Karisma Kapoor (born 25 June 1974) is an Indian actress who primarily works in Hindi films. A part of the Kapoor family, she is the daughter of actors Babita and Randhir Kapoor, and the elder sister of actress Kareena Kapoor. One of the most popular and highest-paid actresses of her time, she is the recipient of several accolades, including a National Film Award and four Filmfare Awards.

 

Kapoor made her acting debut with the film Prem Qaidi in 1991 and subsequently played the leading lady in several box office hits, including Jigar (1992), Anari (1993), Andaz Apna Apna (1994), Raja Babu (1994), Coolie No. 1 (1995), Saajan Chale Sasural (1996), and Jeet (1996). Starring roles in the top-grossing romances Raja Hindustani (1996) and Dil To Pagal Hai (1997), established her as a star. She won the Filmfare Award for Best Actress for the former, and the National Film Award and the Filmfare Award for Best Supporting Actress for the latter. Kapoor cemented her status by starring in five of David Dhawan’s comedies—Judwaa.

 

 

<><><> 

 

 

सतीश शाह (अंग्रेज़ी: Satish Shah; जन्म- 25 जून, 1961, मुंबई) भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं। इन्होंने मराठी और हिंदी फ़िल्मों में अभिनय किया हैं। सतीश ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1978 में अरविंद देसाई की फिल्म ‘अजीब दास्तां’ से की। वर्ष 1983 में आई फिल्म “जाने भी दो यारों” में सतीश ने नगर निगम आयुक्त डी मेलो की भूमिका निभायी जिसको लेकर उनकी काफ़ी तारीफ हुई।

 

 

<><><> 

 

 

अब जिनके बारे में मैं जानकारी देने जा रहा हूँ ना अनीता वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आज भी एक बहुत बड़ा नाम है! मदन मोहन (अंग्रेज़ी: Madan Mohan, जन्म- 25 जून, 1924, बगदाद, इराक; मृत्यु- 14 जुलाई, 1975, मुम्बई, महाराष्ट्र) मदन मोहन 1950, 1960 और 1970 के दशक में बॉलीवुड फ़िल्म संगीत के ख्यातिप्राप्त निर्देशक थे यानि हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार थे। अपनी गजलों के लिए प्रसिद्ध इस संगीतकार का पूरा नाम ‘मदन मोहन कोहली’ था। अपनी युवावस्था में वे एक सैनिक थे। बाद में संगीत के प्रति अपने झुकाव के कारण आकाशवाणी से जुड़ गए। तलत महमूद तथा लता मंगेशकर से उन्होंने कई यादगार गज़लें गंवाईं, तो फिर चलते चलते सुन लेते हैं मदन मोहन साहब की ही स्वरबद्ध की हुई ये यादगार रचना – (गीत…माय री मैं कासे कहूं ….)

 

 

<><><> 

 

 

और अब चलते चलते आज का विचार कि ……ज़िन्दगी में दूसरा मौका सबको मिलता है क्योंकि पहली बाज़ी हर कोई हारा हुआ होता है!

 

इसी विचार के साथ इजाज़त दीजिये रवि कपूर और अनीता आनन्‍द को आज सवेरे कार्यक्रम यहीं सम्पन करने की।

 

Stay Tuned for Coming up next is Samachar Prabhat our Hindi news bulletin, followed by Morning News in English at 8.15 a.m. Thanks for tuning in. Have a Superb day. Namaskar.

 

 

<><><>