February 25, 2026 9:39 AM

printer

Aaj Savere

दोस्तों समाचार पत्रिका आज सवेरे के इस अंक में आपका हार्दिक स्वागत, अभिनन्दन। आप हमें सुन रहे हैं आकाशवाणी के एफएम गोल्‍ड चैनल पर। मनोरंजन और जानकारियों भरी इस मुलाकात में होंगे देश और दुनिया के समाचार, महानगरों का जानेंगे हाल और जानेंगे मौसम का मिजा़ज भी, इतिहास में दर्ज कुछ ऐसी घटनाओं का भी जिक्र करेंगे जिनका रिश्‍ता है आज की तारीख से और याद करेंगे कुछ जानी-मानी हस्तियों को, जिनका है आज जन्‍मदिन, जयंती या पुण्‍यतिथि। आज आपका हमसफर हूं मैं मुनीष शर्मा अपनी सहयोगी रेनू कटारिया के साथ। रेनू जी नमस्‍कार।

Namaskar, Good morning, and very warm welcome MUNISH  and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network. We bring you, our daily news magazine programme, Aaj Savere — where in share the latest in National and international News, Metro City Updates as well as some historical information related to this day, that is 25 of february.

<><><> 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दो दिन की राजकीय यात्रा पर इजराइल रवाना होंगे। श्री मोदी की यह दूसरी इजराइल यात्रा होगी। इस दौरान वे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक करेंगे जिसमें भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की जाएगी। वे विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा तथा सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था तथा दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर बातचीत करेंगे। बैठक में  पारस्परिक हित के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है।

इजराइल में भारत के राजदूत जे पी सिंह ने हमारे विशेष संवाददाता को बताया कि प्रधानमंत्री आज इजराइल की संसद – क्नेसेट को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इजराइली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता होंगे।
श्री मोदी कल इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से मुलाकात करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि इस यात्रा से दोनों देशों के बीच गहरी तथा दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी और अधिक मजबूत होगी।

<><><> 

The 10th meeting of India-Israel Joint Working Group JWG on Counter Terrorism was held in New Delhi yesterday. Joint Secretary (Counter Terrorism) in the Ministry of External Affairs Dr. Vinod Bahade and Head of Bureau, Strategic Affairs Division, Ministry of Foreign Affairs of Israel Nadav Eschar led the delegations. The meeting underscored the importance of bilateral cooperation in countering terrorism, reflecting the spirit and breadth of the India-Israel Strategic Partnership. Both sides unequivocally and strongly condemned terrorism in all its forms and manifestations, including cross-border terrorism and reaffirmed the principle of zero tolerance towards terrorism.

<><><> 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर मुंबई पहुंचीं। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राष्ट्रपति आज बुलढाणा जिले के शेगांव में राष्ट्रीय आरोग्य मेला का उद्घाटन करेंगी।

 

<><><> 

The Union Cabinet has approved the proposal for alteration of name of State of Kerala as Keralam. Briefing media after the Cabinet meeting, Information and Broadcasting Minister Ashwini Vaishnaw said, after approval of the Cabinet, the  President of India will refer a Bill, namely the Kerala (Alteration of Name) Bill, 2026 to the State Legislative Assembly of Kerala for expressing its views. The Minister said, after receipt of the views of the State Legislative Assembly of Kerala, Government of India will take further action and the recommendation of President will be obtained for introduction of the Kerala (Alteration of Name) Bill, 2026 for alteration of name of State in Parliament.

<><><> 

Agriculture and Farmers’ Welfare Minister Shivraj Singh Chouhan has stressed 100 per cent utilisation of funds allocated to states for farmers’ welfare by the 31st of next month. He said this while holding a virtual meeting in New Delhi with Agriculture Ministers and senior officials of several states, including Assam, Bihar, Gujarat, Madhya Pradesh, Rajasthan, Maharashtra and Haryana, to review the progress of the Rashtriya Krishi Vikas Yojana and the Krishi Unnati Scheme. The Minister said that timely and efficient utilisation of central funds is essential to ensure that benefits reach farmers at the grassroots level.

<><><> 

भारत ने कल संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस और यूक्रेन के बीच तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त युद्धविराम का आह्वान करने वाले मसौदा प्रस्ताव पर मतदान से परहेज किया। 193 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस मसौदा प्रस्ताव को 107 देशों के पक्ष में, 12 के विपक्ष में और 51 देशों के अनुपस्थित रहने के साथ पारित कर दिया।

<><><> 

In the ICC Men’s T20 Cricket World Cup, Pakistan’s hopes of reaching the semifinals suffered a major blow after England clinched a dramatic two-wicket victory in their Group 2 Super 8 match at Pallekele International Cricket Stadium in Sri Lanka last night.
Today, Sri Lanka will take on New Zealand in a Group 2 Super 8 match at R Premadasa Stadium in Colombo at 7 pm.

<><><> 

दिल्ली सरकार ने वायु गुणवत्ता की सटीक निगरानी के लिए 6 नए वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र सक्रिय किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब ऐसे 46 केंद्र हो गए है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ये केंद्र प्रदूषण के खिलाफ डेटा-आधारित कार्रवाई को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

<><><> 

दिल्ली नगर निगम ने संपत्तिकर निपटान योजना -सुनियो वर्ष 2025-26 की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी तक कर दी है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 से पहले के बकाया कर पर ब्याज और दंड से पूर्ण छूट दी जाएगी। हालांकि, इसके लिए वर्तमान वित्त वर्ष तथा पिछले पांच वर्षों का मूल कर जमा करना अनिवार्य होगा। इसके अतिरिक्त पांच प्रतिशत विलंब शुल्क के साथ कर निपटान की सुविधा भी उपलब्ध है। निगम ने बताया है कि योजना की प्रक्रिया सरल और पारदर्शी रखी गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

<><><> 

उत्तर रेलवे ने आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए अनारक्षित होली स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया हैं। रेलवे ने बताया कि स्पेशल रेलगाड़ियां हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन से लेकर मथुरा जंक्शन और मथुरा जंक्शन से हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन तक चलाई जाएंगी। रेलवे के अनुसार इन रेलगाड़ियों का संचालन इस महीने की 27 तारीख से लेकर अगले महीने की 3 तारीख तक होगा।

<><><> 

Kalakkad Mundanthurai Tiger Reserve in Tamilnadu are having a growing challenge of sloth bears moving along forest fringes into areas close to human habitations. The  problem has also been reported from Ambasamudram , Kadayam, Papanasam and Thirukurungudi forest ranges where bears have begun to frequent hillocks just outside the notified forest boundary. R.Murugan field director said that many hillocks have turned into semi permanent shelters for the animals. Seasonal abundance of fruits such as mango, figs and jamun has created rich feeding grounds that draw the omnivorous bears out of the forest. Forest officials have identified eight vulnerable villages in each affected range where residents regularly report sightings.

<><><> 

त्योहारी सीजन में रेल यात्रा की बढ़ती मांग को देखते हुए, पश्चिमी रेलवे बांद्रा टर्मिनस और पालीताना के बीच एक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये ट्रेन 28 फरवरी को सुबह 11 बजे बांद्रा टर्मिनस से चलेगी और अगली तारीख में रात को 12 बजकर 50 पर पालीताना पहुंचेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09014 1 मार्च, 2026 को दोपहर 3 बजे पालीताना से प्रस्थान करेगी और अगली सुबह 5 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। पश्चिमी रेलवे होली स्पेशल दादर-नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन भी चलाएगी। ट्रेन संख्या 04001 27 फरवरी, 2026 और 6 मार्च को रात 12 बजकर 5 मिनट पर दादर से प्रस्थान करेगी और रात 9 बजकर 5 मिनट पर नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 04002 नई दिल्ली से 25 फरवरी और 4 मार्च को रात 10:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 10:40 बजे दादर पहुंचेगी। बुकिंग बुधवार से सभी काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। ठहराव के समय और ट्रेनों की संरचना के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए, यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं।

<><><> 

The Karnataka Government has launched an automatic property mutation service to simplify Revenue Department procedures.
Earlier, mutations requiring a 7- or 15-day public notice period needed manual approval by the revenue inspector after the notice period, often causing delays as officials had to be physically present to provide digital signatures Under the new system, mutations will be automatically approved once the objection period ends. If objections are raised by the revenue inspector or the public within the stipulated time, the application will be kept on hold and transferred to the tahsildar’s court through the revenue court case management system for a decision.

<><><> 

Minister for Large and Medium Industries M. B. Patil chaired meetings of four Vision Groups-Aerospace & Defence, Machine Tools, Auto/EV and Green Energy-to chart Karnataka’s industrial growth roadmap. He said the State aims to emerge as the capital of defence electronics manufacturing, with plans under consideration for a 200-acre Defence Electronics Park and a 100-acre Avionics and Sensor Park. Proposals for Defence Corridors and improved testing and common facility centres were also discussed. The Minister assured that the government would positively consider the suggestions to strengthen Karnataka’s industrial leadership.

<><><> 

अगरतला से ढाका होते हुए कोलकाता के लिए यात्री बस सेवा लंबे अंतराल के बाद कल फिर से शुरू हो गई। त्रिपुरा के परिवहन और पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी तथा त्रिपुरा सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष समर रॉय यात्रियों का औपचारिक स्वागत करने के लिए इस अवसर पर उपस्थित थे। परिवहन मंत्री श्री चौधरी ने इस सेवा के पुनः शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। अधिकारियों ने कहा कि बहुप्रतीक्षित अगरतला-ढाका-कोलकाता अंतरराष्ट्रीय बस सेवा के पुनः शुरू होने से सीमा पार व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

<><><> 

Pushpendra Kumar Singh, Principal Advisor to TRAI, has unveiled a new rating framework for digital connectivity infrastructure designed to ensure superior indoor signal quality. This initiative targets hospitals, public buildings, government offices, and residential complexes to provide the robust network stability essential for modern services like remote work, e-health, digital education, and online banking. Under this system, buildings will receive ratings based on their digital infrastructure quality, with a Five-Star rating signifying the highest standard of connectivity. Property developers and owners can adopt this framework voluntarily.

<><><> 

आज सवेरे में अब बात महानगरों के मौसम की।
राजधानी में आज दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
Chennai is expected to Fog mist in the morning and partly cloudy sky later. The minimum temperature was 25 degree Celsius and maximum will be around 32 degree.
मुम्बई में आज आसमान साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
Bengaluru is expected  Partly cloudy sky. The minimum temperature was 19 degree Celsius and maximum will be around 32 degree.
कोलकाता में आज मुख्यतः आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
Hyderabad is expected to Partly cloudy sky with possibility of development of thunder lightning. The temperature will hover between minimum of 22 degree and a maximum of 34 degree Celsius.

<><><> 

देश और दुनिया के इतिहास में 25 फरवरी कई कारणों से महत्वपूर्ण है
1921 – जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर रूस ने क़ब्ज़ा किया।
1836 – Samuel Colt received a U.S. patent for the Colt revolver.
1870 – Hiram Rhodes Revels became the first African American sworn into the U.S. Senate.
1901 – J. P. Morgan incorporated U.S. Steel, the world’s first billion-dollar corporation.
1925 – जापान और पूर्व सोवियत संघ के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुये।
1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध और दबाव के बावजूद उसी वर्ष जुलाई में मॉस्को में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल होने का फैसला किया था।
1947 – The state of Prussia was officially abolished by the Allied Control Council.
1960 – 14th Dalai Lama established the Tibetan Government-in-Exile in Dharamshala.
1988 – India conducted the first successful test of the Prithvi surface-to-surface missile.
1986 – मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया।
1988 – सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2008- फ़िल्म ‘नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन’ को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म चुना गया।

<><><> 

और अब याद करते हैं कुछ जानी मानी हस्तियों को – जिनकी है आज पुण्‍यतिथि, जयंती या जन्‍मदिन।
George Harrison (25 February 1943 – 29 November 2001) was an English musician, singer-songwriter, and music and film producer who achieved international fame as the lead guitarist of the Beatles. Sometimes called “the quiet Beatle”, Harrison embraced Indian culture and helped broaden the scope of popular music through his incorporation of Indian instrumentation and Hindu-aligned spirituality in the Beatles’
Ravi Shankar teaches George Harrison how to play sitar 1968 (Rishikesh, India HQ RARE)
–       After the band’s break-up in 1970, Harrison released the triple album All Things Must Pass, a critically acclaimed work that produced his most successful hit single, “My Sweet Lord”, and introduced his signature sound as a solo artist, the slide guitar.
SONG My Sweet Lord (2009 Remaster)

Dehra Dun” is a rare, unreleased acoustic song written by George Harrison in the spring of 1968 during The Beatles’ retreat in Rishikesh, India. The song serves as a nostalgic tribute to the town of Dehradun, featuring lyrics about the journey and the search for a spiritual life. His remains were cremated and the ashes were scattered according to Hindu tradition in a private ceremony in the Ganges and Yamuna rivers in India.  He left an estate of almost £100 million.

<><><>

आज पुण्यतिथि है – सिनेमा के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए दादासाहब फाल्के सम्मान से नावजे़ गए बोमिरेड्डी नागी रेड्डी की। बी.नागी रेड्डी के नाम से मशहूर भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता के तौर पर इन्होंने चेन्नई में ‘विजया वौहिनी स्टूडियो’ की स्थापना की थी जो एशिया का सबसे बड़ा फ़िल्म स्टूडियो माना जाता था। इनकी कुछ यादगार फिल्में हैं- पाताल भैरवी (1951) (तेलुगु), मिस्सम्मा (1955) (तेलुगु) , माया बाज़ार (1957) (तमिल एवं तेलुगु), गुंडम्मा कथा (1962) (तेलुगु), राम और श्याम (1967) (हिंदी), श्रीमान श्रीमती (1982) (हिंदी), जूली (1975) (हिंदी), स्वर्ग नरक (1978)
तो आइये सुनते हैं उनकी एक बड़ी ही कामयाब फिल्म जूली से एक गीत के अंश

 

<><><> 

Shahid Kapoor (born 25 February 1981), is an Indian actor who appears in Hindi films. Cited in the media as one of the most attractive Indian celebrities, Kapoor maintains his popularity despite a fluctuating career trajectory and is the recipient of several awards, including three Filmfare Awards.

 

<><><> 

शेरिंग फिंसो डेंग्जोंग्पा
आज जन्मदिन है हिंदी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता शेरिंग फिंसो डेंग्जोंग्पा का। डैनी नाम से मशहूर हुए और बहुत सी यादगार और बहुरंगी भूमिकाएं उन्होंने की और आज भी सक्रीय हैं। जन्म हुआ था सिक्किम में और तालीम हासिल की नेनीताल और पुणे टीवी एंव फिल्म इंस्टीट्यूट में। हिन्दी फिल्मों के दर्शक भले ही उन्हें खलनायक समझते हों, लेकिन उससे भी पहले वे गायक हैं, चित्रकार हैं, लेखक हैं, संगीतकार हैं और बागवानी के शौकीन हैं। कहते हैं उनका मशहूर नाम डैनी जया भादुड़ी का दिया हुआ है, जो पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन संस्थान के एक्टिंग कोर्स में उनकी सहपाठी थी।
सुनते हैं उनकी आवाज में एक संवाद और गीत।

 

<><><>

Divya Bharti (25 February 1974 – 5 April 1993) was an Indian film actress, who starred in a number of commercially successful Hindi and Telugu motion pictures in the early 1990s. Known for her acting versatility, vivacity and beauty, she is regarded as one of the most popular and highest-paid Indian actresses of her time
Sir Donald George Bradman, AC (27 August 1908 – 25 February 2001), often referred to as “The Don”, was an Australian international cricketer, widely acknowledged as the greatest batsman of all time. Bradman’s career Test batting average of 99.94 has been cited as the greatest achievement by any sportsman in any major sport

<><><> 

अब अनुमति दीजिए कार्यक्रम आज सवेरे यहीं समाप्त करने की और इजाज़त दीजिए रेनू कटारिया और मुनीष शर्मा को। अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम को दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर।

<><><> 

Most Read
View All arrow-right

No posts found.