March 18, 2026 9:58 PM

printer

समाचार संध्या

मुख्य समाचार :-

  1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 33 हजार 660 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ एक सौ प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए भारत औद्योगिक विकास योजना को मंजूरी दी।

  2. सरकार ने भारतीय कपास निगम लिमिटेड को कपास सीजन 2023-24 के लिए एक हजार सात सौ करोड़ रुपये से अधिक के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी।

  3. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वाणिज्यिक एलपीजी का अतिरिक्त 10 प्रतिशत आवंटन किया है।

  4. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कुवैत के शहजादे ने पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर फोन पर बातचीत की। दोनो नेताओं ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता।

  5. ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब रात भर चले इस्राएली हवाई हमलें में मारे गए।

  6. बैडमिंटन में, आयुष शेट्टी, तन्वी शर्मा, मालविका बंसोड़ और अनमोल खरब ऑरलियन्स मास्टर्स के सिंगल्‍स प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।

****

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 33 हजार 6 सौ 60 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ एक सौ प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए भारत औद्योगिक विकास योजना– भव्य को मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद नई दिल्ली में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य विश्व स्तरीय औद्योगिक अवसंरचना विकसित करना, विनिर्माण क्षमता को उजागर करना और देश के विकास को गति देना है। श्री वैष्‍णव ने बताया कि आज मंत्रिमंडल की बैठक में चार बडे फैसले लिए गए।

 

 

आज चार बड़े ऐतिहासिक फैसले लिए गए, पहला है भारत में मेक इन इंडिया उसके लिए 33 हजार छह सौ 60 करोड़ रूपीस के सैंक्शन से आज कैबिनेट में अप्रूव हुई, दूसरा जो 2023-24 का कॉटन सीजन था उसमें 11 हजार सात सौ 12 करोड रुपए का जो सपोर्ट मिला उसके रीइंबर्समेंट से रिलेटेड मैटर्स आज अप्रूव हुए, चौथ बाराबंकी से बहराइच इसका एक्सेस कंट्रोल्ड फोर लेन हाईवे 6 थाउजेंट 9 हंड्रेड 69 करोड़ रूपीस के इन्वेस्टमेंट से अप्रूव हुआ और स्मॉल हाइड्रो पावर डेवलपमेंट स्कीम आज अप्रूव हुई।

 

 

मंत्रीमंडल ने 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए लघु जल विद्युत विकास योजना को भी मंजूरी दी। 

 

आज एनवायरमेंट की पॉइंट ऑफ़ व्यू से बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है, वह है स्मॉल हाइड्रो पावर डेवलपमेंट स्कीम ये रन ऑफ दि रीवर यानी बिना बांध बनाए एनवायरमेंटल इश्यूज जो आते हैं उनके रिवर के फ्लो के साथ ही किस तरह से पावर जेनरेट किया जाए, उस कांसेप्ट को लेकर यह प्रोजेक्ट किया गया है और इसमें देश भर में करीब 7 थाउजेंट साइट्स आईडेंटिफाई हुई है जहां पर रन ऑफ दि रिवर 21 थाउजेंट मेगावाट कैपेसिटी क्रिएट की जा सकती है स्मॉल हाइड्रो पावर से।

****

सरकार ने पश्चिम एशिया में मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्यों में वाणिज्यिक एलपीजी के आवंटन को 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 30 प्रतिशत करने का आह्वान किया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा कि यह कदम एलपीजी से प्राकृतिक गैस पाइपलाइन-पीएनजी की दिशा में बढने में सहायक होगा। उन्‍होंने भविष्‍य में एलपीजी की खपत कम करने, पीएनजी की पहुंच बढ़ाने और वाणिज्यिक एलपीजी के आवंटन में 10 प्रतिशत की वृद्धि के लिए पात्रता सुनिश्चित करने के विभिन्न सुधारों का आह्वान किया।

****

सरकार ने आश्वासन दिया है कि कच्चे तेल की उपलब्धता सामान्य है और तेल शोधक संयंत्र पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। नई दिल्ली में पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर अंतर-मंत्रालयी प्रेस वार्ता में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को व्यावसायिक एलपीजी का अतिरिक्त 10 प्रतिशत आवंटन दिया है।

 

 

क्रूड अवेलेबिलिटी सामान्य है, रिफाईनरीज उच्चतम कैपेसिटी पर ऑपरेट कर रही हैं। डॉमेस्टिक एलपीजी प्रोडक्शन हैज इंक्रीजड बाय 40 परसेंट रिटेल आउटलेट्स पर कोई ड्राई आउट रिपोर्टेड नहीं है और पेट्रोल पंप्स पर एडेक्वेट स्टॉक पेट्रोल और डीजल के अवेलेबल हैं। नेचुरल गैस के संबंध में पीएनजी और सीएनजी का ट्रांसपोर्ट सौ प्रतिशत विदाउट एनी कट कंज्यूमर्स को अवेलेबल कराया जा रहा है।

 

 

पोत, पत्‍तन और जलमार्ग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य में सभी भारतीय पोत सुरक्षित हैं। पिछले 24 घंटों में विभिन्न बंदरगाहों से 25 भारतीय नागरिकों को स्वदेश वापस भेजा गया है।

 

 

पिछले 24 घंटों में 25 भारतीय नागरिकों को भी प्रेक्ट्रिएट किया गया है, साइन ऑफ के बाद विभिन्न पोर्ट से या विभिन्न लोकेशन से। इन दैट रीजनल एरिया कंट्रोल रूम 24/7 ऑपरेशनल हैं और पिछले 24 घंटों में करीब एक सौ 25 टेलीफोनिक कॉल्‍स और करीब साढ़े चार सौ ईमेल्‍स रिसीव हुई थी जिसका जवाब दिया गया। एलपीजी करियर्स शिवालिक और नंदा देवी से कार्गो डिस्चार्ज जैसा कि ऑयल कंपनी के शेड्यूल के अनुसार अभी चल रहा है।

 

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल पश्चिम एशिया की स्थिति पर संयुक्त अरब अमीरात के शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की। प्रवक्ता ने बताया कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से छात्रों के लिए, आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्‍ते भूमि मार्ग से ईरान से निकलने की सलाह दी है।

****

लोकसभा ने आज कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के वर्ष 2026-27 के लिए अनुदान की मांग को मंजूरी दे दी। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और जनता को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।

 

 

2013-14 में कृषि का बजट था केवल 21 हजार 9 सौ 33 करोड़ 50 लाख रुपया लेकिन आज जब यह बजट प्रस्तुत किया है तो एक लाख 30 हजार पांच सौ 61 करोड़ 38 लाख रुपए का यह बजट किया गया है। यह बजट में वृद्धि हुई है, यह माननीय अध्यक्ष महोदय अभूतपूर्व है।

****

लोकसभा ने आज विनियोग विधेयक-2, 2026 पारित कर दिया। यह विधेयक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्तुत किया था। विधेयक में वित्तीय वर्ष 2026-27 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ राशियों के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करने का प्रावधान है।

****

राज्‍यसभा में आज बीस राज्‍यों के 59 सदस्‍यों को विदाई दी गई। इनमें नौ महिला सदस्‍य शामिल हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में इनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उपसभापति हरिवंश, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौडा, वरिष्‍ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार का उल्‍लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने सदन में उनके योगदान की सराहना की। श्री मोदी ने कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम नहीं आता।

 

 

संसद के सदनों की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई है।

****

निर्वाचन आयोग ने आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए 25 लाख से ज्यादा अधिकारियों की तैनाती की है। 15 लाख मतदान कर्मी, आठ लाख 50 हजार सुरक्षाकर्मी और अन्य अधिकारी शामिल हैं। आयोग के अनुसार आम चुनाव और उपचुनाव के दौरान निगरानी के लिए आठ सौ 32 विधानसभा क्षेत्रों में एक हजार से अधिक केंद्रीय पर्यवेक्षक भी तैनात किए गए हैं।

****

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में बड़े स्तर पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का तबादले किये हैं। आयोग ने 11 जिला अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है। ये सभी अधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी के रूप में भी कार्यरत थे। अधिकारियों को कल दोपहर 3 बजे तक अपना नया कार्यभार संभालने और इसकी रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

****

असम में विधानसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। नौगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद श्री बोरदोलोई ने कल शाम पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

****

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में चल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में हिस्‍सा ले रहे हैं।

 

 

यह बैठक आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए आयोजित की गई है।

****

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुवैत के युवराज शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह से फोन पर बातचीत की और आगामी ईद के त्योहार की शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने बताया कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर विचार-विमर्श किया और हाल के घटनाक्रमों पर चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की निंदा की।

 

 

दोनो नेताओं ने कहा कि होर्मुज जल-डमरू-मध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करना सर्वोपरि प्राथमिकता बनी हुई है। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए निरंतर राजनयिक संपर्क की आवश्यकता पर बल दिया।

****

ईरान ने पुष्टि की है कि उसके खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब की आज इस्राएली हमलों में मौत हो गई है। सोशल मीडिया पोस्ट में, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन ने हत्या की निंदा की और शोक व्यक्त किया। इससे पहले इस्राएल के रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने दावा किया था कि इस्राएली सेना के हमले में खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब मारे गए हैं।

****

ईरान की सरकारी मीडिया ने बताया कि देश के प्रमुख साउथ पार्स गैस क्षेत्र से जुड़े ठिकानों पर आज हमला हुआ। यह हमला दक्षिणी बुशहर प्रांत के असलुयेह इलाके में हुआ। साउथ पार्स दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस क्षेत्र है, जहां कतर और ईरान दोनों के संयंत्र चलते हैं।

 

 

दुबई से लगभग 24 किलोमीटर दक्षिण में स्थित अल मिन्हाद वायु सेना बेस पर आज सुबह फिर से हमला हुआ। इसका उपयोग लंबे समय से संयुक्त अरब अमीरात वायु सेना, रॉयल एयर फोर्स सहित सहयोगी बलों और एक छोटी ऑस्ट्रेलियाई टुकड़ी द्वारा किया जाता रहा है। ईरान की ओर से दागा गया एक प्रक्षेपास्त्र आज तड़के वायु सेना बेस के ठीक बाहर एक सड़क पर गिरा। इससे वहां आग लग गई और क्षेत्र में ऑस्ट्रेलियाई-संचालित आवासीय ब्लॉक तथा एक चिकित्सा सुविधा केंद्र को मामूली नुकसान पहुंचा। संघर्ष बढ़ने के बाद से वायु सेना बेस पर ईरान का यह दूसरा हमला है, इससे पहले शुरुआती दिनों में भी एक ड्रोन हमला हुआ था। दुबई से विनोद कुमार की रिपोर्ट के साथ समाचार कक्ष से अलका सिंह।

****

झारखंड के खूंटी जिले में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के एरिया कमांडर हबील मुंडा उर्फ प्रफुल्ल मुंडा ने हथियार और गोला-बारूद के साथ पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। हबील पर एक लाख रुपये का इनाम था और उसने झारखंड सरकार की नई दिशानीति के अंतर्गत आत्‍मसमर्पण किया।

****

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज चैत्र शुक्लादी, उगादी, गुड़ी पड़वा, चेटी चंद, नवरोज और साजिबू चेइराओबा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कामना व्यक्त की कि ये त्यौहार प्रेम और सद्भाव के माध्यम से भारत के विभिन्न समुदायों में एकता को बढ़ावा देंगे और नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली लाएंगे। 

****

और अब खेल खबरें, फ्रांस में खेले जा रहे ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में आयुष शेट्टी, अनमोल खरब, मालविका बंसोद, इशारानी बरुआ और तन्‍वी शर्मा प्री क्‍वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

 

 

पुरुष सिंगल्स के राउंड ऑफ 32 में आयुष शेट्टी ने किरण जॉर्ज को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, किदांबी श्रीकांत को डेनमार्क के मैग्नस जोहानेसन से हार का सामना करना पडा। महिला सिंगल्स में अनमोल खरब, मालविका बंसोद, इशारानी बरुआ और तन्‍वी शर्मा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। अनमोल

****

मुख्य समाचार एक बार फिर :-

  1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 33 हजार 660 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ एक सौ प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक पार्कों के विकास के लिए भारत औद्योगिक विकास योजना को मंजूरी दी।

  2. सरकार ने भारतीय कपास निगम लिमिटेड को कपास सीजन 2023-24 के लिए एक हजार सात सौ करोड़ रुपये से अधिक के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंजूरी दी।

  3. केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वाणिज्यिक एलपीजी का अतिरिक्त 10 प्रतिशत आवंटन किया है।

  4. प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कुवैत के शहजादे ने पश्चिम एशिया की बदलती स्थिति पर फोन पर बातचीत की। दोनो नेताओं ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता।

  5. ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब रात भर चले इस्राएली हवाई हमलें में मारे गए।

  6. बैडमिंटन में, आयुष शेट्टी, तन्वी शर्मा, मालविका बंसोड़ और अनमोल खरब ऑरलियन्स मास्टर्स के सिंगल्‍स प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।