Namaskar NAVIN Good morning, and very warm welcome and a very warm welcome to all our listeners tuned in to Akashvani FM Gold on 100.1 Mhz and the Akashvani Network.
आज फिज़ाओं में एक अलग ही महक है, आज 8 मार्च है-आज का दिन उन सभी महिलाओं के नाम है जो घर की चारदीवारी से लेकर अंतरिक्ष की ऊंचाइयों तक पहुंच गई हैं आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है।
Happy Women’s Day! Shine bright and inspire the world.Wishing all women a day full of love, respect, and joy.
इस साल का विषय- सभी महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय, कार्रवाई है। यह सिर्फ एक दिन का जश्न नहीं, बल्कि एक बदलाव की सोच है और शायद यह गीत आज के लिए सबसे बेहतर है….
आज हम उन महिलाओं को भी सलाम करते हैं जो हर मुश्किल चुनौती का सामना कर रही हैं-चाहे वो घर संभालना हो या बिजनेस। ‘सशक्त महिलाएं ही दुनिया को सशक्त बनाती है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 1908 में न्यूयॉर्क में 15,000 महिलाओं द्वारा बेहतर वेतन और काम के घंटों के लिए किए गए विरोध प्रदर्शन की याद में इसकी नींव पड़ी।
Women leaders across various fields – be it activism, politics, art, sports or entrepreneurship – have been breaking barriers and pushing boundaries, paving the way for progress and equality.
आज अपने आस-पास की हर उस महिला को शुक्रिया कहें जो आपकी ज़िंदगी को बेहतर बनाती है। चाहे वो आपकी माँ हो, बहन, दोस्त या सहकर्मी।
Keep rising, keep shining, the world needs your light.Today we honor your strength and achievements. Wishing you a day as amazing as you are!Empowered women empower the world, happy Women’s Day!Every woman is a story of courage and hope.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं हैं। इस अवसर पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में सम्मिलित होंगी। महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। महिला और बाल विकास मंत्रालय आज कर्तव्य-पथ पर अलग-अलग क्षेत्र की महिलाओं के साथ शक्ति वॉक का आयोजन कर रहा है।
In the Shakti Walk, women Participants from diverse fields will walk together, highlighting the central role women play in shaping a progressive and inclusive India. India has been at the forefront of advancing women-led development and promoting gender equality.
युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय इस अवसर पर नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी एथलेटिक्स लीग– अस्मिता का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य देशभर की महिला खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है।
“Sit idle no more, go get education.” – Savitribai Phule, Indian educator and social reformer.
<><><>
आज सुपर संडे है और क्योंकि खेलों की दुनिया में भारत इतिहास रचने से महज एक जीत दूर है। ऑल इंग्लैंड बैडमिनट चैम्पियनशिप के फाइनल में आज भारत के लक्ष्य सेन चीनी ताइपे के लिन चुन-यी से भिड़ेंगे। लक्ष्य सेन ने कल सेमीफाइनल में कनाडा के विक्टर लाई को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
The significance of the moment cannot be overstated. Winning the All England Open is widely regarded as one of the highest honours in badminton, given its rich history dating back to 1899.
Lakshya’s final also comes on a day packed with sporting action for Indian fans. The ICC men’s T20 World Cup final will also take place on the same day, creating a rare occasion where two major global finals will capture the nation’s attention simultaneously.
तो आज लक्ष्यसेन पर नजर रखिएगा और वहीं शाम सात बजे आज टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत के स्टार बल्लेबाज स्टार बालर और तमाम हरफनमौला खिलाडी न्यूजीलैंड को शिक्त देने के लिए नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में मौजूद होंगे। जहां लाखों क्रिकेट प्रमियों के बीच हम जीत का स्वाद चखेंगे। इसके लिए आप आकाशवाणी से जुडे रहें क्योंकि शाम सात बजे से इस मैच के पल-पल की जानकारी देंगे।
<><><>
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में लगभग 33 हजार पांच सौ करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे लगभग 18 हजार 300 करोड़ रुपये की दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। श्री मोदी दिल्ली मेट्रो के दो नए गलियारों का उद्घाटन करेंगे। इनमें लगभग 12 दशमलव 3 किलोमीटर लंबा मजलिस पार्क – मौजपुर बाबरपुर – पिंक लाइन कॉरिडोर और लगभग नौ दशमलव नौ किलोमीटर लंबा दीपाली चौक– मजलिस पार्क–मैजेंटा लाइन कॉरिडोर शामिल हैं।
<><><>
Ministry of External Affairs (MEA) has said that more than 52,000 Indian nationals have been safely brought back from the Gulf region to India between March 1 and March 7, following the outbreak of war in West Asia. The MEA said that of these, 32,107 passengers travelled on Indian carriers, while the rest were flown by foreign airlines. MEA Spokesperson Randhir Jaiswal said that the Government of India has been continuously monitoring developments in West Asia and the Gulf region, with particular emphasis on the welfare of Indian nationals stranded in transit or during short‑duration visits.
<><><>
पश्चिम एशिया की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने इस क्षेत्र में 9, 10 और 11 मार्च की 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बोर्ड ने बताया कि 10 मार्च को स्थिति की समीक्षा की जाएगी और 12 मार्च से होने वाली परीक्षाओं के संबंध में उचित कार्रवाई होगी। विद्यार्थियों को अपने विद्यालयों के संपर्क में रहने और आधिकारिक घोषणाओं का पालन करने की सलाह दी गई है।
<><><>
The Indian Railways has launched its official “Super App” RailOne to make passenger travel more convenient and comfortable by integrating multiple railway services on a single digital platform. The App allows passengers to access a wide range of services, including ticket booking, train status tracking and e-catering, without the need to use multiple applications. Under the e-catering facility, passengers can order their favourite meals from well-known restaurants through food aggregator platforms Zomato and Swiggy directly through the RailOne App. With this facility, the passengers travelling through key stations of the Northern Railway Jammu Division, including Jammu, Katra and Pathankot, can enjoy their preferred meals from the comfort of their seats during the journey.
<><><>
नेपाल में, रैपर से राजनेता बने बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी–आरएसपी संसदीय चुनाव में भारी जीत हासिल करने के बाद सरकार बनाने के लिए तैयार है। 35 वर्षीय बालेन्द्र, बालेन नाम से लोकप्रिय हैं। उन्होंने झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में चार बार प्रधानमंत्री रहे सीपीएन-यूएमएल पार्टी के श्री के.पी. शर्मा ओली को लगभग 50 हजार वोट से हराया।
<><><>
Greater Chennai Corporation is set to establish 200 temporary container based shelters across the city to provide free accomodation for migrant workers and homeless families. It would create interim housing facilities in different parts of the city to address the growing need for safe and accessible shelter for vulnerable groups. The civic corporation will identify land parcels to set up these shelters after studying the migrant population in different parts of the city. Each container unit is expected to be equipped with basic amenities such as sleeping spaces, toilets , electricity and drinking water. The project will provide more organised accomodation for people who often live on pavements, under bridges , or in makeshift settlements due to the lack of affordable housing in the city .
<><><>
Bengaluru is witnessing a gradual rise in the number of women auto-rickshaw drivers, with about 2,788 women registered and many more undergoing training. For many women from marginalised or single-income households, driving an auto offers better earnings, flexibility, and financial independence compared to other jobs. Lower entry barriers, supportive government schemes, and platforms like Uber have further encouraged women to join the profession and support their families.
<><><>
To meet rising electricity demand in Bengaluru, Bangalore Electricity Supply Company Limited (BESCOM) is focusing on expanding solar power and building a strong EV charging network. The utility plans to add 5,000-6,000 MW of distributed solar energy to reduce costs and grid stress. It is also promoting affordable EV charging, energy-efficient 5-star appliances, and time-of-day tariffs to ensure grid stability and support a sustainable clean energy transition.
<><><>
Chief Minister A Revanth Reddy appealed to all central committee members of the Maoist party including Ganapati to surrender, join the mainstream life and be an active part in the reconstruction of the Telangana state.
As many as 130 Maiosts with 124 sophisticated weapons surrendered before the government in the presence of the Chief Minister at the Integrated Command and Control Centre in Hyderabad yesterday. Addressing the press conference, the CM congratulated the surrendered naxals for joining mainstream life.
<><><>
जन औषधि दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कल कहा कि राजधानी दिल्ली में 620 से अधिक जन औषधि केंद्र आज लाखों परिवारों के लिए बड़ा संबल बन चुके हैं।
<><><>
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमत 60 रुपये बढ़ गई है। यह दर महानगरों में लागू होगी। अब दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 913 रुपये, हो गई है। वहीं व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 115 रुपये की वृद्धि की गई है।
<><><>
महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, रोजगार और वित्तीय सहायता को मजबूत करने के लिए योजनाएं लाती रहेगी। उन्होंने कल मुंबई में ‘महिला सम्मान पोर्टल’ का अनावरण करने और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग द्वारा शुरू किए गए साइबर वेलनेस सेल का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।
<><><>
मुंबई मेट्रो रेल निगम (एमएमआरसी) आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लाइन 3 (जिसे एक्वा लाइन के नाम से भी जाना जाता है) के दो स्टेशनों का संचालन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा करेगा। कुल 85 महिला कर्मचारी विभिन्न शिफ्टों में स्टेशन नियंत्रण, टिकट वितरण, यात्री सहायता, सुरक्षा, रखरखाव सहायता और साफ-सफाई सहित विभिन्न परिचालन भूमिकाओं का प्रबंधन करेंगी।
<><><>
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का पूर्ण दल आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचेगा। यह दल कल भाजपा, कांग्रेस और सीपीएम सहित छह राष्ट्रीय दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ तृणमूल कांग्रेस और फॉरवर्ड ब्लॉक जैसी राज्य-मान्यता प्राप्त पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ कई बैठकें करेगा।
<><><>
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में, युवा मामले और खेल मंत्रालय कल से देशभर में ‘अस्मिता खेलो इंडिया महिला लीग’ का आयोजन कर रहा है। पश्चिम बंगाल में, विभिन्न जिलों में महिला एथलीटों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं।
<><><>
मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।
मुम्बई में भी आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
कोलकाता में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है।
<><><>
Chennai is expected to have partly cloudy sky later. The minimum temperature wiil be around 23 degree Celsius and maximum will be around 33 degree.
Bengaluru is expected to have Mainly Clear sky. The minimum temperature was 20 degree Celsius and maximum will be around 34 degree.
Hyderabad is expected to have Partly cloudy sky with haze. The temperature will hover between minimum of 21 degree and a maximum of 37 degree Celsius.
<><><>
- 1535: चित्तौड़गढ़ की घेराबंदी के दौरान रानी कर्णावती ने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए जौहर कियासन् 1535 में चित्तौड़गढ़ का दूसरा जौहर रानी कर्णावती के नेतृत्व में हुआ था, जो भारतीय इतिहास की सबसे मर्मस्पर्शी घटनाओं में से एक है। इस घटना को विस्तार से समझते हैं घेराबंदी का कारण: गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह ने मेवाड़ की कमजोरी का फायदा उठाकर चित्तौड़ पर आक्रमण कर दिया था। उस समय मेवाड़ के राणा विक्रमादित्य अल्पायु और अनुभवहीन थे। जब यह स्पष्ट हो गया कि राजपूत सेना बहादुर शाह की विशाल सेना को नहीं रोक पाएगी, तो राजपूत वीरों ने ‘शाका’ (केसरिया बाना पहनकर अंतिम युद्ध) करने का निर्णय लिया। जौहर की ज्वाला: किले के भीतर रानी कर्णावती ने अन्य 13,000 राजपूत महिलाओं के साथ जलती हुई चिताओं में कूदकर अपने आत्मसम्मान की रक्षा की। यह चित्तौड़ के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा जौहर माना जाता है।
- 1618 – German astronomer Johannes Kepler discovered his Third Law of Planetary Motion, explaining the relation between a planet’s orbital period and its distance from the Sun.
- सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930): महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ भारत की आजादी के लिए इस ऐतिहासिक आंदोलन की औपचारिक शुरुआत की घोषणा की।
- 1917 – Women workers in Petrograd staged protests demanding bread and peace, sparking the Russian Revolution.
- 1952: भारत के पहले आम चुनाव के दौरान एक महत्वपूर्ण पड़ाव, जो देश के लोकतांत्रिक इतिहास में मील का पत्थर था।
- 1942- Japanese forces captured Rangoon (now Yangon) from the British during the Burma campaign of World War II.
- फाइट ऑफ द सेंचुरी (1971): न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में प्रसिद्ध मुक्केबाज मोहम्मद अली और जो फ्रैजियर के बीच सदी का सबसे चर्चित मुकाबला हुआ, जिसमें फ्रैजियर ने जीत हासिल की।
- 1965 – U.S. Marines landed at Da Nang in South Vietnam, marking the first major deployment of American combat troops in the Vietnam War.
- 1983– U.S. President Ronald Reagan delivered the famous “Evil Empire” speech about the Soviet Union during the Cold War.
<><><>
आज उर्दू और हिंदी साहित्य के जादुई कलमकार, जिन्होंने समाज के सबसे निचले तबके की आवाज़ को दुनिया तक पहुँचाया–कृष्ण चंदर की पुण्यतिथि है
23 नवंबर 1914 को जन्मे कृष्ण चंदर ने केवल कहानियाँ नहीं लिखीं, बल्कि समाज का एक ऐसा आईना पेश किया। उन्होंने ‘अन्नदाता’ जैसी रचनाओं से बंगाल के अकाल की त्रासदी को झकझोरा, तो वहीं ‘जामुन का पेड़’ जैसे व्यंग्य से सरकारी तंत्र की संवेदनहीनता पर करारी चोट की।
20 से ज़्यादा उपन्यास और 500 से अधिक कहानियों के लेखक कृष्ण चंदर ने फिल्म जगत में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी। ‘एक गधे की आत्मकथा’ जैसे उनके क्लासिक आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
साहित्य के इस अनमोल सितारे को उनके बेबाक लेखन और मानवीय संवेदनाओं के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।“
फिल्मी योगदान: उन्होंने ‘धरती के लाल’ की कहानी लिखी और ‘ममता’ (1966) व ‘शराफ़त’ (1970) जैसी बड़ी फिल्मों के संवाद लिखे कृष्ण चंदर की पटकथा (script) पर आधारित फिल्म ममता (1966) एक क्लासिक हिंदी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में मजरूह सुल्तानपुरी ने गीत लिखे हैं ।
<><><>
Ina Boyle was a pupil of the British composer, Ralph Vaughan Williams (1872-1958). She lived quietly with her family in Co. Wicklow and would travel regularly to London for lessons with Vaughan Williams, who thought highly of his Irish student. Despite his encouragement, Boyle would not relocate to London and instead lived all of her life in the family home caring for her parents and sister who needed her, while still composing every day, drawing inspiration from the beautiful countryside around the family home. As a result of her isolation from musical life in London, early success was not followed through and performances of her music dwindled. Her huge body of work including, symphonies, choral, vocal and chamber music, in addition to an opera and various stage works, remain largely unperformed and are preserved in manuscript form in the Library of Trinity College Dublin awaiting rediscovery. It is particularly poignant that Ina Boyle heard so little of her music performed in her lifetime. Modern audiences now have the opportunity of hearing and enjoying her music being performed for the first time.
<><><>
हरि नारायण आप्टे (1864-1919) मराठी भाषा के एक अत्यंत प्रभावशाली उपन्यासकार, संपादक और समाज सुधारक थे, जिन्हें “आधुनिक मराठी उपन्यास का जनक” माना जाता है।
उनकी प्रमुख पहचान और योगदान नीचे दिए गए हैं:
ऐतिहासिक उपन्यास: आप्टे ने ऐतिहासिक घटनाओं को कल्पना के साथ बुनकर मराठी साहित्य को एक नई ऊंचाई दी। उनके उपन्यासों में गुप्त काल से लेकर मराठा साम्राज्य की स्थापना तक का वर्णन मिलता है। उनकी प्रसिद्ध कृतियों में ‘उष:काल’, ‘गड आला पण सिंह गेला’, ‘वज्राघात’ और ‘रूपनगरची राजकन्या’ शामिल हैं।
सामाजिक उपन्यास: उन्होंने तत्कालीन समाज की कुरीतियों और विधवाओं की समस्याओं पर भी प्रहार किया। उनका उपन्यास ‘पण लक्षात कोण घेतो?’ (लेकिन ध्यान कौन देता है?) एक विधवा के जीवन पर आधारित उनका मास्टरपीस माना जाता है।
पत्रकारिता: उन्होंने 1890 में ‘करमणूक’ (मनोरंजन) नामक साप्ताहिक पत्रिका शुरू की, जो लगभग 28 वर्षों तक चली। इसके माध्यम से उन्होंने ज्ञान-विज्ञान, इतिहास और सामाजिक सुधारों का प्रचार किया।
<><><>
जिम्मी जॉर्ज (अंग्रेज़ी: Jimmy George, जन्म- 8 मार्च 1955, पेराबूर, केरल; मृत्यु- 30 नवम्बर, 1987, इटली) का भारत ही नहीं बल्कि विश्व के दस सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ियों में नाम लिया जाता है। वह भारत के प्रथम वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे जिन्होंने इसे ‘प्रोफेशनल’ तौर पर अपनाया और यूरोप के एक प्रोफेशनल क्लब के लिए खेला। उन्हें केरल सरकार ने 1975 में सी.वी. राजा अवार्ड प्रदान किया। भारत सरकार ने 1976 में उन्हें ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित किया।
<><><>
हरमनप्रीत कौर – आज क्रिकेट की शेरनी हरमनप्रीत कौर का भी जन्मदिन है।
पंजाब के मोगा से निकलकर क्रिकेट की दुनिया पर राज करने वाली एक लड़की-हरमनप्रीत कौर। उनका जन्म 8 मार्च 1989 को हुआ
हरमनप्रीत को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। साल 2017 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 171 रनों* की ऐतिहासिक पारी आज भी क्रिकेट इतिहास की सबसे महान पारियों में से एक मानी जाती है। इसी पारी ने भारतीय महिला क्रिकेट का चेहरा हमेशा के लिए बदल दिया।
मैदान पर उनकी आक्रामकता और कप्तानी बेमिसाल है। वे T20I में सबसे सफल कप्तान हैं, जिनके नाम 77 जीत दर्ज हैं-उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग को भी पीछे छोड़ दिया है। वह T20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी भी बनीं।
अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हरमनप्रीत आज करोड़ों लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं। चाहे वो मुंबई इंडियंस के लिए WPL की कप्तानी हो या नीली जर्सी में भारत का नेतृत्व, ‘हैरी’ (उनका निकनेम) जब क्रीज पर होती हैं, तो हार नामुमकिन सी लगती है। वो हरमनप्रीत कौर ही हैं जिनकी कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला आईसीसी वनडे महिला क्रिकेट विश्व कप 2 नवंबर 2025 को जीता।
Her father’s passion for the game rubbed off on Harmanpreet Kaur Bhullar, who has been sending the bowlers on a leather hunt since the gully cricket days in Moga, Punjab. Indian women’s circuit has her childhood coach Kamaldish Singh Sodhi to thank, who instinctively decided to build a girls’ team from scratch after spotting an otherwise timid girl plonk the balls out of the park so effortlessly.
Starting off as a medium pace all-rounder,Harmanpreet came up through the ranks, sooner than she’d hoped, on the back of consistent performances. Even before she could realise, Harmanpreet found herself in India’s 2009 World T20 squad.
<><><>
साहिर लुधियानवी
आज हम बात करेंगे उस शायर की, जिसने महलों से लेकर फुटपाथों तक की आवाज़ को अपनी नज़्मों में पिरोया। एक ऐसा शख्स, जिसने कहा था- “दुनिया ने तज़ुर्बात–ओ–हवादिस की शक्ल में, जो कुछ मुझे दिया है, वो लौटा रहा हूँ मैं।”
, हम बात कर रहे हैं ‘अवामी शायर’ साहिर लुधियानवी की।
8 मार्च 1921 को लुधियाना में जन्मे ‘अब्दुल हई‘, जिन्हें दुनिया साहिर के नाम से जानती है, उनकी लेखनी में वो जादू था कि वे बॉलीवुड के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित गीतकार बने।
साहिर की शायरी में महिलाओं के हक और समाज की विसंगतियों के प्रति एक गहरी संवेदना दिखती है।
कहा जाता है कि साहिर थोड़े ‘अड़ियल’ स्वभाव के थे, खासकर अपने काम के सम्मान को लेकर। उन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में संगीतकारों का बोलबाला था। लेकिन साहिर पहले ऐसे गीतकार थे जिन्होंने यह शर्त रखी कि उनके लिखे गीतों की धुन उनके शब्दों के आधार पर बनेगी, न कि धुन पर शब्द लिखे जाएंगे। उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो पर यह भी अनिवार्य करवाया कि गानों के प्रसारण के समय गायक और संगीतकार के साथ गीतकार का नाम भी लिया जाए। यह उस दौर में एक बहुत बड़ी क्रांति थी!
साहिर लता मंगेशकर से ₹1 ज़्यादा फीस मांगते थे, क्योंकि उनका मानना था कि गीतकार का काम सबसे बड़ा है। साहिर कहते थे कि और आएगें मुझसे बेहतर कहने वाले तुमसे बेहतर सुनने वाले…
“साहिर का अर्थ होता है ‘जादूगर’। और एक दिलचस्प बात यह है कि जिस कॉलेज (गवर्नमेंट कॉलेज, लुधियाना) ने उन्हें एक छात्रा के साथ लॉन में बैठने के कारण निकाल दिया था, आज उसी कॉलेज में उनके नाम पर एक ऑडिटोरियम बना है”।
अमृता प्रीतम के साथ उनकी कहानी उनको समझने वाले हर शख्स की जबान पर रहती है तभी तो उनकी कलम से ये गीत निकला
“तो ये थे साहिर-इश्क़ और क्रांति का एक बेमिसाल संगम। चलते-चलते बस इतना ही- ‘मैं पल दो पल का शायर हूँ, पल दो पल मेरी कहानी है’।
अफसोस, शब्दों का यह जादूगर 25 अक्टूबर 1980 को इस दुनिया को अलविदा कह गया। साहिर चले गए, लेकिन उनकी लिखी नज़्में आज भी मोहब्बत करने वालों को सुकून और अन्याय के खिलाफ लड़ने वालों को हिम्मत देती हैं।
जाते-जाते सुनिए यह सदाबहार नगमा…
“अभी ना जाओ छोड़कर कि दिल अभी भरा नहीं” (फिल्म: हम दोनों)
<><><>
आज सवेरे बस आज इतना ही… अगर आप आज सवेरे कार्यक्रम दोबारा सुनना चाहते हैं तो लॉग-ऑन कर सकते हैं हमारी वेबसाइट newsonair.gov.in पर। 7.59.32 – Coming up is Samachar Prabhat followed by Morning News. नमस्कार!
<><><>