January 13, 2026 8:19 PM

views 104

नेपाल: नेपाली कांग्रेस के विशेष सम्मेलन में पार्टी के मौजूदा संविधान के अनुसार चुनाव कराने का निर्णय

नेपाल की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी, नेपाली कांग्रेस के विशेष आम सम्मेलन में पार्टी के मौजूदा संविधान के अनुसार चुनाव कराने का निर्णय लिया गया है। जिसमें, एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, दो महासचिव, आठ संयुक्त महासचिव और 121 सदस्य चुने जाएंगे। मतदान मंगलवार रात 9 बजे शुरू होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना शु...

January 13, 2026 8:14 PM

views 44

गजा पट्टी में तूफान और भारी बारिश से आठ लोगों की मौत

गजा पट्टी में भीषण बारिश के साथ आए तूफान के कारण आठ लोगों की मृत्‍यु हो गई। तूफान से सैकड़ों तंबू जलमग्न हो गए और विस्थापित परिवारों के घर ढह गए। गजा के नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि निम्न दबाव के कारण आई ठंड से चार लोगों की मौत हुई है। वहीं, तूफान के दौरान क्षतिग्रस्त इमारतें गिरने से चार अन्य ल...

January 13, 2026 8:13 PM

views 86

दिल्ली पुलिस ने साइबर हॉक अभियान में यूपी तक फैले साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया

दिल्ली पुलिस की पूर्वी जिले की पुलिस टीम ने साइबर हॉक अभियान के अंतर्गत राजधानी से लेकर उत्तर प्रदेश तक फैले एक साइबर अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 4 लाख सत्तर हजार की नगदी, सात बैंक डेबिट कार्ड, चौदह मोबाइल फोन और...

January 13, 2026 8:10 PM

views 40

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विकसित भारत जी राम जी अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया

केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज विकसित भारत जी राम जी अधिनियम को लेकर विपक्षी दलों पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी सीएए-एनआरसी के मामले की तरह ही इस अधिनियम को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। श्री रिजिजू ने उत...

January 13, 2026 8:09 PM

views 26

निर्वासन के बाद अफगान महिलाएं और परिवार झेल रहे हैं गरीबी और आवास संकट

पाकिस्तान और ईरान से निर्वासित की गई हजारों अफगान महिलाएं और परिवार गरीबी, आवास की कमी तथा बढ़ती मानवाधिकार चिंताओं का सामना कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन संगठन-आईओएम ने चेतावनी दी है कि 20 लाख से अधिक स्वदेश लौटने वालों को आजीविका संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र की र...

January 13, 2026 8:06 PM

views 26

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन कल से दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन कल से दो दिवसीय तमिलनाडु दौरे पर रहेंगे। वे 15 जनवरी को तिरुप्पुर में जनता के साथ थाई पोंगल मनाएंगे। उपराष्ट्रपति उसी दिन कोयंबतूर में नवस्थापित केएमसीएच न्यूरोसाइंसेज संस्थान, ओपीडी ब्लॉक और केएमसीएच मेडिकल कॉलेज स्नातकोत्तर संस्थान का उद्घाटन करेंगे। उपराष्ट्रपति को...

January 13, 2026 7:31 PM

views 64

आरबीआई ने 10 अरब अमरीकी डॉलर की अधिसूचित राशि के लिए अमरीकी डॉलर या भारतीय रूपए की खरीद-बिक्री स्वैप नीलामी आयोजित की

भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने आज 10 अरब अमरीकी डॉलर की अधिसूचित राशि के लिए अमरीकी डॉलर या भारतीय रूपए की खरीद-बिक्री स्वैप नीलामी आयोजित की। आरबीआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नीलामी में 29.94 अरब अमरीकी डॉलर की बोलियां प्राप्त हुईं, जो अधिसूचित राशि से लगभग तीन गुना अधिक है। आरबीआई ने 728 पैसे क...

January 13, 2026 7:27 PM

views 60

दिल्ली में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे

दिल्‍ली में प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं को और मजबूती देने कि लिए शहर भर में 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जायेंगे। दिल्‍ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया है कि नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुलने से राजधानी में इनकी कुल संख्या बढ़कर 319 हो जाएगी। उन्‍होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर द...

January 13, 2026 7:20 PM

views 44

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोहड़ी के अवसर पर नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज लोहड़ी के अवसर पर नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि लोहड़ी प्रकृति का उत्सव है और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विशेष त्योहार समाज में खुशी और आशावाद की भावना को और गहरा करेगा। उन्होंने कामना की कि...

January 13, 2026 8:32 PM

views 55

ब्रिटेन के चार सांसदों ने बांग्लादेश में राजनीतिक दलों पर प्रतिबंध पर जताई गंभीर चिंता

ब्रिटेन के चार सांसदों ने फरवरी में होने वाले चुनाव से पहले बांग्लादेश में मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार द्वारा व्यापक रूप से समर्थित राजनीतिक दलों पर लगाए गए प्रतिबंध पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह कदम संयुक्त राष्ट्र के साथ-साथ ब्रिटेन और अन्य सहयोगियों के दिशानिर्देश...