September 25, 2025 9:07 PM

views 39

प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के उपप्रधानमंत्री दिमित्री पात्रुशेव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व खाद्य भारत 2025 में रूस के उपप्रधानमंत्री दिमित्री पात्रुशेव से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि उन्होंने कृषि, उर्वरक और खाद्य प्रसंस्करण में भारत और रूस के बीच लाभकारी सहयोग को मज़बूत करने के उपायों पर चर्चा की।    

September 25, 2025 8:56 PM

views 4K

नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने पहली बार राष्ट्र को किया संबोधित

नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने आज पहली बार राष्ट्र को संबोधित किया। प्रधानमंत्री कार्की ने कहा कि युवाओं के विरोध प्रदर्शनों के बाद बनी सरकार सुशासन और त्वरित जन सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य कार्य अगले वर्ष पांच मार्च को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करान...

September 25, 2025 8:51 PM

views 14

एक वैश्विक कार्यबल का उदय समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप होगा: सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अनिश्चितता के दौर में दुनिया में आत्मनिर्भरता, प्रौद्योगिकी, बहुध्रुवीय और दक्षिण-दक्षिण सहयोग मज़बूत होगा। न्यूयॉर्क में आब्‍जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की वार्षिक पैनल चर्चा में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि एक वैश्विक कार्यबल का उदय समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप...

September 25, 2025 8:44 PM

views 59

भारत के पास खाद्य क्षेत्र में विविधता, मांग और पैमाने की तिहरी ताकत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि भारत के पास खाद्य क्षेत्र में विविधता, मांग और पैमाने की तिहरी ताकत है। नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्‍ड फूड इंडिया-2025 को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि विविधता, मांग और नवाचार के कारण भारत सबसे आकर्षक निवेश गंतव्य है।   उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक खा...

September 25, 2025 9:10 PM

views 296

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा में 1.22 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राजस्थान के बांसवाड़ा में एक लाख बाईस हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने माही बांध के पास नापला में माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी। लगभग 42 हजार करोड़ रुपये के निवेश वाली इस परियोजना मे...

September 25, 2025 9:11 PM

views 34

रक्षा मंत्रालय ने 97 लड़ाकू विमान एमके-1ए की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायु सेना के लिए 97 हल्के लड़ाकू विमान एमके-1ए की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के साथ 62 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें 68 लड़ाकू विमान और 29 दो सीटों वाले विमान के अलावा भारतीय वायु सेना के लिए संबंधित उपकरण शामिल हैं। &n...

September 25, 2025 8:24 PM

views 66

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोज़ी को पांच वर्ष के कारावास की सजा

फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोज़ी को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है। उन्‍हें आपराधिक षड्यंत्र का दोषी पाए जाने पर यह सजा दी गई है। सरकोज़ी वर्ष 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे थे। यह मामला लीबिया के दिवंगत नेता कर्नल मुअम्मर गद्दाफी से लाखों यूरो के अवैध धन के लेन-देन से सं...

September 25, 2025 8:13 PM

views 43

भारतीय रिज़र्व बैंक ने डिजिटल भुगतान लेनदेन के प्रमाणीकरण पर नए दिशानिर्देश जारी किए

भारतीय रिज़र्व बैंक ने डिजिटल भुगतान लेनदेन के प्रमाणीकरण पर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये दिशानिर्देश अगले वर्ष पहली अप्रैल से प्रभावी होंगे। बैंक ने कहा कि डिजिटल भुगतानों में कम से कम एक परिवर्तनशील प्रमाण, जैसे पासवर्ड, ओटीपी या फ़िंगरप्रिंट का उपयोग करना होगा। जोखिम-आधारित जाँच, अंतर-संचालन औ...

September 25, 2025 8:11 PM

views 51

रूस के साथ युद्ध समाप्त होने के बाद पद छोड़ देंगे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूस के साथ युद्ध समाप्त होने के बाद वह पद छोड़ देंगे। अमरीकी निजी मीडिया के साथ साक्षात्कार में श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि अगर युद्ध समाप्त हो जाता है, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।   उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका एकमात्र लक्ष्य युद्ध समाप्त करना...

September 25, 2025 8:06 PM

views 31

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने लद्दाख में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की

लेह में कल हुई हिंसक घटनाओं और विरोध प्रदर्शनों के बाद, आज स्थिति सामान्य और नियंत्रण में रही। सुरक्षा कारणों से लेह में व्यावसायिक प्रतिष्ठान और सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। करगिल ज़िले में भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लगाए गए। दुकानें, बाज़ार, परिवहन और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रह...