October 9, 2025 1:32 PM

views 257

मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, पंजाब पुलिस ने कई लोगों पर दर्ज की प्राथमिकी

पंजाब पुलिस ने सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश भूषण रामकृष्‍ण गवई के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अवैध सामग्री पोस्‍ट करने के लिए कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।       इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद कल ये प्राथमिकी दर्ज की गईं।  अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति उत्‍पीड़न रोक...

October 9, 2025 1:27 PM

views 28

आईएमएफ और श्रीलंका के बीच 5वीं समीक्षा पर समझौता, 347 मिलियन डॉलर के नए वित्तपोषण प्राप्त होगा

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और श्रीलंका सरकार विस्तारित निधि सुविधा के तहत देश के सुधार कार्यक्रम की 5वीं समीक्षा पर एक कर्मचारी-स्तरीय समझौते पर पहुंच गए हैं। आईएमएफ कार्यकारी बोर्ड द्वारा अनुमोदित होने के बाद, इस समझौते से लगभग 347 मिलियन अमरिकी डॉलर का नया वित्तपोषण प्राप्त होगा।     आईएमए...

October 9, 2025 2:27 PM

views 34

भारत ने गजा शांति समझौते के पहले चरण का स्वागत किया, कहा – यह स्थायी शांति का मार्ग प्रशस्त करेगा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प की शांति योजना के पहले चरण में इस्राइल और हमास के बीच हुए समझौते का स्‍वागत किया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री मोदी ने आशा व्‍यक्‍त की कि बंधकों की रिहाई और गज़ा में मानवीय सहायता पहुंचाने से लोगों को राहत मिलेगी और दीर्घकाल...

October 9, 2025 12:47 PM

views 34

पश्चिम बंगाल: केन्‍द्र सरकार ने ग्रामीण स्‍थानीय निकायों और पंचायती राज संस्‍थाओं को मजबूत करने के लिए 680 करोड़ रुपए जारी किए

केन्‍द्र सरकार ने पश्चिम बंगाल के ग्रामीण स्‍थानीय निकायों और पंचायती राज संस्‍थाओं को मजबूत करने के लिए वित्‍त वर्ष 2025-26 के लिए 15वें वित्‍त आयोग अनुदान के अंतर्गत 680 करोड़ रुपए जारी किए हैं। पंचायती राज मंत्रालय ने बताया है कि राज्‍य के तीन हजार से अधिक ग्राम पंचायतों, 335 ब्‍लॉक पंचायतों और 2...

October 9, 2025 1:58 PM

views 247

खांसी का जानलेवा सिरप बनाने वाली स्रेशन फार्मेसी के मालिक जी. रंगनाथन गिरफ्तार

मध्‍य प्रदेश के विशेष जांच दल और तमिलनाडु पुलिस ने कथित रूप से खांसी का जानलेवा सिरप बनाने वाली कांचिपुरम स्थित स्रेशन फार्मेसी के मालिक जी. रंगनाथन को आज गिरफ्तार कर लिया। यह सिरप पीने से मध्‍यप्रदेश और राजस्‍थान में कई बच्‍चों की मौत हो गई। जी. रंगनाथन को चेन्‍नई के कोडम्‍बकन से गिरफ्तार किया गया।...

October 9, 2025 12:15 PM

views 40

बांग्लादेश: ढाका के फार्मगेट स्थित होली क्रॉस कॉलेज और होली रोज़री चर्च के सामने कई बम विस्फोट हुए

बांग्लादेश में, कल रात ढाका के फार्मगेट स्थित होली क्रॉस कॉलेज और होली रोज़री चर्च के सामने कई बम विस्फोट हुए, जिससे निवासियों और राहगीरों में दहशत फैल गई।     डेली सन की रिपोर्ट के अनुसार, ये विस्फोट रात में करीब 10 बजकर 15 मिनट पर हुए जिसमें अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।     एक प्र...

October 9, 2025 12:10 PM

views 78

“आरबीआई कहता है” पहल के अंतर्गत भारतीय रिजर्व बैंक मीडिया के विभिन्‍न माध्‍यमों से लोगों के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है

"आरबीआई कहता है" पहल के अंतर्गत भारतीय रिजर्व बैंक मीडिया के विभिन्‍न माध्‍यमों से लोगों के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। रिजर्व बैंक ने जन-जागरूकता संदेशों और महत्‍वपूर्ण जानकारी पहुंचाने के लिए अप्रैल 2025 में सत्‍यापित व्हाट्सएप चैनल भी शुरू किया था। इस पहल के माध्‍यम से रिजर्व बैंक का उद्देश्‍...

October 9, 2025 12:01 PM

views 27

संयुक्‍त राष्‍ट्र महा‍सचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गज़ा में युद्धविराम और बंधकों को रिहा करने के समझौते की घोषणा का स्‍वागत किया

संयुक्‍त राष्‍ट्र महा‍सचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गज़ा में युद्धविराम और बंधकों को रिहा करने के समझौते की घोषणा का स्‍वागत किया है। उन्‍होंने संबंधित पक्षों से समझौते की सभी शर्तों का पूरी तरह पालने करने का भी आग्रह किया। सोशल मीडिया पोस्‍ट में गुटेरेस ने कहा कि लड़ाई हमेशा के लिए रूकनी चाहिए और गज़ा म...

October 9, 2025 12:00 PM

views 108

बिहार चुनाव: निर्वाचन आयोग ने विपक्ष पर एआई के जरिए निशाना साधने पर लगाई रोक, राजनीतिक दलों को सख्त निर्देश

निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों को आगामी बिहार विधानसभा चुनावों और विधानसभा उपचुनावों के दौरान विपक्षी उम्मीदवारों को निशाना बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के इस्तेमाल पर सख्‍त निर्देश जारी किये हैं। ये दिशानिर्देश आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत लागू कर दिये गए हैं। आयोग ने सोशल मीडिया प्लेट...

October 9, 2025 11:49 AM

views 42

अमेरिकी सांसद सिडनी कमलागर-डोव ने भारत पर ट्रम्प प्रशासन की नीति को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

अमरीका में डेमोक्रेटिक पार्टी की सांसद सिडनी कमलागर-डोव ने भारत के बारे में ट्रम्‍प प्रशासन की नीति को दुर्भाग्‍यपूर्ण बताया है। उन्‍होंने भारत के साथ संबंध सुदृढ़ करने की वकालत की। एक साक्षात्‍कार में कैलिफोर्निया से सांसद कमलागर-डोव ने द्विपक्षीय संबंधों के महत्‍व के बारे में बात की। ट्रम्‍प के व्...