January 24, 2026 8:18 AM

views 189

उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केन्‍द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि होंगे और आयोजन को संबोधित करेंगे। समारोह का आयोजन राष्‍ट्र प्रेरणा स्‍थल में किया गया है। श्री शाह इस अवसर पर एक जनपद एक व्‍यंजन योजना का शुभारंभ करेंगे। इस पहल से राज्‍य के प्रत्‍येक जिले के पारंपरिक व्...

January 24, 2026 7:39 AM

views 79

अराजकता, असुरक्षा और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का सामना कर रहा है बांग्लादेश: शेख हसीना

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि बांग्लादेश अराजकता, असुरक्षा और अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का सामना कर रहा है। पूरे देश में भीड़ की हिंसा और उग्रवाद की समस्या है। नई दिल्ली में कल शाम पत्रकार वार्ता के दौरान ऑडियो संदेश में शेख हसीना ने कहा कि वर्तमान समय में बांग्लादेश अपने इत...

January 24, 2026 7:31 AM

views 97

पाकिस्तान: विवाह समारोह में हुए आत्मघाती विस्फोट में सात लोग मरे, 25 घायल

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक विवाह समारोह में हुए आत्मघाती विस्फोट में सात लोग मारे गए और 25 घायल हो गए। जिला पुलिस ने बताया कि यह हमला कुरैशी मोड़ के पास शांति समिति के प्रमुख नूर आलम महसूद के आवास पर हुआ।   धमाके से कमरे की छत गिर गई और लोग मलबे के नीचे दब गए। मृतकों में शांति स...

January 24, 2026 8:26 AM

views 888

क्रिकेट: भारत ने दूसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया

भारत ने कल रायपुर में टी-ट्वेंटी क्रिकेट श्रृंखला के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15 ओवर और 2 गेंद में तीन विकेट पर 209 रन बनाकर जीत का...

January 24, 2026 6:24 AM

views 144

निर्वाचन आयोग ने कोताही पर बूथ लेवल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मुख्‍य चुनाव अधिकारियों को किसी भी कोताही के मामले में बूथ लेवल अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्‍मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। निर्वाचन आयोग ने कहा कि ड्यूटी में चूक, लापरवाही, जानबूझकर आयोग के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने, या जनप्रत...

January 23, 2026 10:24 PM

views 196

आर.बी.आई ने बैंकिंग प्रणाली में तरलता बढ़ाने के लिए कई उपायों की घोषणा की

भारतीय रिजर्व बैंक-आर.बी.आई ने बैंकिंग प्रणाली में तरलता बढ़ाने के लिए कई उपायों की घोषणा की है। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरबीआई 30 जनवरी को 25 हजार करोड़ रुपये की राशि के लिए 90 दिनों का परिवर्तनीय रेपो दर-वी.आर.आर संचालन करेगा। वी.आर.आर एक ऐसा साधन है जिसके माध्यम से बैंक नीलामी के जर...

January 23, 2026 10:12 PM

views 136

ओपीएसए ने प्रौद्योगिकी – कानूनी ढांचे के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शासन पर एक श्‍वेत पत्र जारी किया

सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय-ओपीएसए ने प्रौद्योगिकी - कानूनी ढांचे के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शासन पर एक श्‍वेत पत्र जारी किया है। कार्यालय ने बताया कि यह दस्‍तावेज एक विश्‍वसनीय और जवाबदेह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पारिस्थितिकी तंत्र निर्मित करने संबंधी भारत के नवाचार समर्थक दृष्टिको...

January 23, 2026 10:11 PM

views 140

उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह सवा छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 23 अप्रैल को सुबह सवा छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। इसी बीच, गडू घड़ा-तेल कलश यात्रा 7 अप्रैल से शुरू होगी। आज वसंत पंचमी के अवसर पर, आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने नरेंद्र नगर स्थित राज दरबार में आयोजित धार्मिक समारोह में मंदिर के उ...

January 23, 2026 10:09 PM

views 123

प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का लेख किया साझा

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक राष्ट्रीय दैनिक में उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन द्वारा लिखित नेताजी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित लेख साझा किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा कि यह लेख नेताजी की महानता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह लेख तमिलनाडु के साथ उनके जुड़ाव के बारे में रोचक ज...

January 23, 2026 10:07 PM

views 131

नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्‍वतंत्रता संग्राम के न केवल महानायक थे बल्कि स्‍वतंत्र भारत के दूरदर्शी भी थे: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्‍वतंत्रता संग्राम के न केवल महानायक थे बल्कि स्‍वतंत्र भारत के दूरदर्शी भी थे। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आज पराक्रम दिवस कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि नेता जी ने ऐसे राष्‍ट्र की कल्‍...