October 12, 2025 7:19 AM

views 92

ताज महल देखने जाएंगे अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर ख़ान मुत्तकी

अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तकी, आज उत्तर प्रदेश के आगरा में ताज महल देखने जाएंगे। वे एक सप्ताह की भारत में राजनयिक यात्रा पर हैं। इसके बाद वे नई दिल्ली में एक प्रमुख वाणिज्य मंडल द्वारा आयोजित उद्योग और व्यापार प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में शामिल होंगे।     मुत्तकी, राष्ट्री...

October 11, 2025 10:19 PM

views 52

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय स्वदेशी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कहा कि शिक्षा सामाजिक पुर्नगठन का अत्‍यधिक प्रभावशाली माध्‍यम है। अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 71वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत को आत्‍मनिर्भर बनाना हमारी राष्‍ट्रीय प्राथमिकता है।   उन्‍होंने विद्यार्थियों से राष्‍ट्रीय स्‍वदे...

October 11, 2025 10:20 PM

views 34

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमरीकी राजदूत सर्जियो गोर से की मुलाकात

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में भारत में अमरीका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, डॉक्‍टर जयशंकर ने बताया कि उन्होंने भारत-अमरीका संबंधों और इसके वैश्विक महत्व पर चर्चा की और उन्हें उनकी नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

October 11, 2025 10:21 PM

views 65

प्रधानमंत्री मोदी: प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से किसानों का भाग्य बदलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन जैसी योजनाएँ देश के लाखों किसानों का भाग्‍य बदल देंगी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से आत्मनिर्भरता, ग्रामीण सशक्तिकरण और कृषि नवाचार के एक नए अध्‍याय की शुरुआत होगी। श्री मोदी ने देश की कृषि प्रणाली में ...

October 11, 2025 9:13 PM

views 32

भारतीय तटरक्षक बल का पोत सचेत मोज़ाम्बिक के मापुटो बंदरगाह पहुंचा

भारतीय तटरक्षक बल - आई सी जी का अपतटीय गश्ती पोत सचेत अफ्रीका में अपनी विदेशी तैनाती के अंतर्गत आज मोज़ाम्बिक के मापुटो बंदरगाह पहुँचा। आईसीजी ने एक बयान में कहा कि इस गश्‍ती पोत की यात्रा का उद्देश्य समुद्री अपराध, समुद्री खोज और बचाव तथा पर्यावरणीय आपात स्थितियों से निपटने के लिए मोज़ाम्बिक की समु...

October 11, 2025 9:12 PM

views 78

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 15 वर्ष पूरे करने पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 15 वर्ष पूरे करने पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका भविष्यदर्शी दृष्टिकोण और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता उनके राजनीतिक जीवन में निरंतर बनी रही है। प्रधानमंत्री न...

October 11, 2025 9:05 PM

views 41

दुर्गापुर सामूहिक दुष्कर्म मामले पर भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बयान की मांग की

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बयान की मांग की है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने आज कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अभी तक को...

October 11, 2025 9:05 PM

views 118

बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन में सीट बंटवारे पर जारी मंथन

बिहार में विधानसभा चुनावों के लिए ग्रैंड अलायंस के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे के समाधान की प्रक्रिया अभी भी जारी है। राष्‍ट्रीय जनता दल-आरजेडी के अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव ने आज पार्टी के उम्‍मीदवार का चयन करने के लिए पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में दो नए गठबंधन साझेदार पूर्व केंद...

October 11, 2025 9:00 PM

views 58

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले भारत में अमरीका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर

भारत में अमरीका के मनोनीत राजदूत सर्जियो गोर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि सर्जियो गोर का कार्यकाल भारत-अमरीका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करेगा।      इससे पहले, विदेश मंत्री डॉ....

October 11, 2025 8:58 PM

views 52

सूडान में हुए ड्रोन हमले में कम से कम 60 लोग मारे गए

सूडान के अल-फशर में एक विस्थापन आश्रय स्थल पर हुए ड्रोन हमले में कम से कम 60 लोग मारे गए हैं। अल-फशर की प्रतिरोध समिति ने कहा कि अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स ने एक विश्वविद्यालय के भीतर स्थित दार अल-अरकम शिविर पर दो ड्रोन हमले और आठ तोपों से हमला किया। आरएसएफ ने पिछले 17 महीनों से अल-फशर को घेर रखा ...