October 13, 2025 5:39 PM

views 127

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट की जांच का पहला चरण पूरा:निर्वाचन आयोग

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट की जांच का पहला चरण पूरा हो गया है। आयोग ने कहा कि राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारियों ने यह प्रक्रिया पूरी की। आयोग ने...

October 13, 2025 9:03 PM

views 36

लाहौर में इस्राइल विरोधी मार्च के दौरान झड़प, पुलिस अधिकारी समेत कई मृत

पाकिस्तान के लाहौर में इस्राइल विरोधी प्रदर्शन के दौरान तहरीक-ए-लब्बैक के समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में आज कई प्रदर्शनकारी और एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। यह हिंसक झड़प मुरीदके में तहरीक-ए-लब्बैक के समर्थकों के गज़ा और फिलिस्तीन के समर्थन में इस्लामाबाद में अमरीकी दूतावास की ओर मार्च करन...

October 13, 2025 5:10 PM

views 44

भारत बिल्डथॉन के अंतर्गत विशाल स्कूल नवाचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राजधानी में विकसित भारत बिल्डथॉन के अंतर्गत आज दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड में एक विशाल स्कूल नवाचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश भर से छात्र विकसित भारत को आकार देने के लिए अपने विचारों के साथ आगे आ रहे हैं।     यह कार्यक्रम युवाओं के रचनात्मकता और नवीनीकरण के उद्देश्य को एक...

October 13, 2025 5:06 PM

views 48

दिल्‍ली सरकार ने आगामी छठ पूजा के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया

दिल्‍ली सरकार ने आज दिल्ली में आगामी छठ पूजा के आयोजन के लिए स्थानों के चयन और तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। नई दिल्‍ली में हुई इस बैठक की अध्‍यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की। इस अवसर पर दिल्‍ली के संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा को इस समिति का अध्यक्ष न...

October 13, 2025 4:56 PM

views 4.1K

जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की

प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इससे पहले, पार्टी ने 51 उम्मीदवारों के नाम जारी किए थे। पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में नई सूची की घोषणा करते हुए, पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि उम्मीदवारों क...

October 13, 2025 4:41 PM

views 29

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने युवाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अपनी जांच में उन्होंने पता लगाया कि आरोपियों ने ठगी का पैसा लेने के लिए कई बैंक खातों का इस्तेमाल किया है। पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वा...

October 13, 2025 4:34 PM

views 169

सरकार ने कर्मचारी नामांकन अभियान 2025 शुरू किया

सरकार ने कर्मचारियों के सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करने के लिए कर्मचारी नामांकन अभियान 2025 शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य नियोक्ताओं को स्वेच्छा से पात्र कर्मचारियों की घोषणा और नामांकन के लिए प्रोत्साहित करना है। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने कहा है कि यह योजना इस वर्ष पहली नवंबर से अगले व...

October 13, 2025 4:35 PM

views 51

कनाडा विदेश मंत्री अनीता आनंद ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने उनका स्वागत किया और कहा कि उनकी यात्रा भारत-कनाडा द्विपक्षीय साझेदारी को नई गति प्रदान करने के लिए चल रहे प्रयासों में योगदान देगी। प्रधानमंत्री ने इस वर्ष जून में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए अप...

October 13, 2025 4:19 PM

views 64

BJP ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर दिल्ली अदालत के आरोपों को गंभीर बताया

भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राष्‍ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव पर दिल्ली की एक अदालत द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीर बताया है। वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए, लालू प्रसाद पर रेल मंत्री के...

October 13, 2025 2:24 PM

views 31

पीएम गतिशक्ति ने लक्ष्‍यों की बड़े स्‍तर पर योजना बनाने और उसके विस्‍तृत कार्यान्‍वयन के बीच सेतु का काम किया है: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पीएम गतिशक्ति ने, लक्ष्‍यों की बड़े स्‍तर पर योजना बनाने और उसके विस्‍तृत कार्यान्‍वयन के बीच सेतु का काम किया है। नई दिल्‍ली में पीएम गतिशक्ति राष्‍ट्रीय मास्‍टर प्‍लान की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीयूष गोयल ने कहा यह पहल सरकार ...