October 17, 2025 4:51 PM

views 43

ईसीएचएस दवाइयों की घर-घर डिलीवरी के लिए नई सेवा शुरू

  सरकार ने भूतपूर्व सैनिक योगदान स्वास्थ्य योजना - ईसीएचएस के अंतर्गत उन दवाओं के पिकअप, बुकिंग, ट्रांसमिशन और घर तक डिलीवरी को सुगम बनाने के लिए एक समर्पित सेवा शुरू की है।   यह सेवा ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में उपलब्ध नहीं हैं। संचार मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि दवाओं की खरीद और पैकेजिंग ...

October 17, 2025 4:48 PM

views 50

भारतीय सेना ने स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए एक निजी कंपनी के साथ 130 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध पर किए हस्ताक्षर

  भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री ई-ड्राइव पहल के अनुरूप स्वच्छ और हरित पर्यावरण की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए 113 इलेक्ट्रिक बसों के साथ 43 फास्ट चार्जर भी शामिल किए हैं।   सेना ने इस संबंध में एक निजी कंपनी के साथ 130 करोड़ रुपये से अधिक के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। सेना ने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसो...

October 17, 2025 4:07 PM

views 36

भारत की लॉजिस्टिक्स लागत वर्तमान में अमरीका और चीन जैसे अपने कुछ प्रमुख प्रतिस्पर्धियों से अधिक है: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी

  सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, नितिन गडकरी ने कहा है कि भारत की लॉजिस्टिक्स लागत देश के सकल घरेलू उत्पाद के 16 प्रतिशत से घटकर वर्ष के अंत तक सिंगल डिजिट में आ जाएगी। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में एसोचैम के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित किया।   केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा...

October 17, 2025 4:01 PM

views 68

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ की बैठक

  चुनाव आयोग ने आज आगामी बिहार विधानसभा चुनावों के दौरान नकदी, नशीले पदार्थों, शराब और अन्य प्रलोभनों से निपटने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के साथ एक बैठक की। नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में बैठक का आयोजन किया गया।   इस दौरान, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों डॉ. सु...

October 17, 2025 2:18 PM

views 60

कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दलहन मिशन और पीएम धन-धान्‍य कृषि योजना में आत्‍मनिर्भरता के बारे में उच्‍चस्‍तरीय बैठक की

कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दलहन मिशन और पीएम धन-धान्‍य कृषि योजना में आत्‍मनिर्भरता के बारे में उच्‍चस्‍तरीय बैठक की। बैठक में श्री चौहान ने इस योजना को समयबद्ध तरीके से लागू करने का अनुरोध किया। वे आने वाले दिनों में पीएम धन धान्‍य कृषि योजना को तेजी से लागू करने की पुख्‍त...

October 17, 2025 2:04 PM

views 56

भारत की नदियां केवल विरासत का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि प्रगति के राजमार्ग हैं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि भारत की नदियां केवल विरासत का प्रतीक नहीं हैं, बल्कि प्रगति के राजमार्ग हैं।   बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा लिखे गए एक लेख के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने पुनर्जीवित जलमार्गों के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया।   श्री मोदी...

October 17, 2025 2:00 PM

views 2.7K

बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज समाप्‍त हो जाएगी। प्रमुख उम्‍मीदवारों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडे ने सिवान विधानसभा क्षेत्र से पर्चा भरा है। लोकगायक मैथिली ठाकुर दरभंगा जिले के अलीनगर चुनाव क्षेत्र से भारतीय जनता...

October 17, 2025 1:53 PM

views 175

गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक की

वरिष्ठ भाजपा नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पटना स्थित अपने आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक की। पटना में संवाददताओं से बातचीत में जनता दल युनाइटेड  सांसद संजय झा ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार पर विस्तृत चर्चा की क्योंकि दोनों नेता आज से प्रचार अभियान शुरू कर रहे हैं।     दू...

October 17, 2025 1:31 PM

views 74

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार विभाग की उपलब्धि पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत दूरसंचार में सेवा और उत्पाद के क्षेत्र  में विश्‍व का नेता बनकर उभरा है। श्री सिंधिया ने आज नई दिल्ली में दूरसंचार विभाग की उपलब्धि पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अब अपना फोर-जी नेटवर्क रखने वाला दुनिया का पांचवां देश ...

October 17, 2025 2:00 PM

views 107

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड की नासिक उत्‍पादन इकाई में बने पहले तेजस एलसीए एमके 1ए लडा़कू जेट विमान का अनावरण किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिन्‍दुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड की नासिक उत्‍पादन इकाई में बने पहले तेजस एलसीए एमके 1ए लडा़कू जेट विमान का आज अनावरण किया। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने एचटीटी-40 प्रशिक्षु विमान बनाने वाली इकाई का शुभारंभ किया।       इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने नासिक डिवीजन में निर्मित सुख...