October 21, 2025 1:39 PM

views 71

देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि देश वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में देश की बाहरी और आंतरिक सुरक्षा में संतुलन पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है। नई दिल्ली में पुलिस स्मृति दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सेना और पुलिस अलग-अलग मंचो...

October 21, 2025 10:17 AM

views 73

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस पर उनके बलिदान को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस स्मृति दिवस पर आज कर्मियों के साहस और कर्तव्य पालन में उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनका दृढ़ समर्पण राष्ट्र और लोगों को सुरक्षित रखता है। उन्होंने कहा कि संकट और ज़रूरत के समय में उनकी...

October 21, 2025 9:36 AM

views 61

जम्मू-कश्मीर: रेलवे ने बडगाम-बनिहाल विशेष रेलगाड़ी का संगलदान रेलवे स्टेशन तक विस्तार करने की घोषणा की

जम्मू-कश्मीर में यात्रियों की बढ़ती माँग को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने आज से 30 दिनों की अवधि के लिए बडगाम-बनिहाल विशेष रेलगाड़ी का संगलदान रेलवे स्टेशन तक विस्तार करने की घोषणा की है। यात्रियों की सुविधा के लिए, इस अवधि के दौरान सुगम और अधिक आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ट्रेन 0468...

October 21, 2025 9:30 AM

views 32

पोर्टलैंड में नेशनल गार्ड भेजने पर ट्रंप को अपील न्यायालय से मंज़ूरी

अमरीका के एक विभाजित अपील न्यायालय ने कल फैसला सुनाया कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प शहर और राज्य के नेताओं की आपत्तियों के बावजूद, पोर्टलैंड, ओरेगन में नेशनल गार्ड के सैनिक भेज सकते हैं। इससे रिपब्लिक पार्टी के राष्ट्रपति को एक महत्वपूर्ण कानूनी जीत हासिल हुई है क्योंकि वह डेमोक्रेटिक नेतृत्व वाले क्ष...

October 21, 2025 9:25 AM

views 91

जम्मू-कश्मीर: बडगाम और नगरोटा विधानसभा सीट पर 33 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये

जम्मू-कश्मीर के बडगाम और नगरोटा विधानसभा क्षेत्रों के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि समाप्त होने तक कुल 33 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये हैं। 27-बडगाम सीट के लिए 20 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। 77-नगरोटा सीट के लिए 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। बडगाम सीट के लि...

October 21, 2025 9:16 AM

views 27

जम्मू-कश्मीर: जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल राजन सहरावत ने कठुआ ज़िले का दौरा किया

जम्मू-कश्मीर में, राइजिंग स्टार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजन सहरावत ने सोमवार को कठुआ ज़िले का दौरा किया और संवेदनशील इलाकों में तैनात सैनिकों की ऑपरेशनल तैयारियों का जायज़ा लिया। लेफ्टिनेंट जनरल सहरावत ने बानी-मछेड़ी सेक्टर का दौरा किया और क्षेत्र में सुरक्षा बलों की तैया...

October 21, 2025 9:06 AM

views 65

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने हमास को चेतावनी दी

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने हमास को चेतावनी दी है कि यदि हमास, इज़राइल के साथ गज़ा समझौते का उल्लंघन करता है, तो उसे मिटा दिया जाएगा। ट्रम्‍प ने यह भी कहा कि वह इस फ़िलिस्तीनी उग्रवादी समूह को युद्धविराम का सम्मान करने का मौका देंगे। उन्‍होंने कल व्हाइट हाउस में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ए...

October 21, 2025 8:42 AM

views 36

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया के शीर्ष रक्षा निर्यातकों में से एक बनाना है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि हमारा लक्ष्य भारत को दुनिया के शीर्ष रक्षा निर्यातकों में से एक बनाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत तीनों सशस्त्र बलों के लिए हथियारों और उपकरणों के निर्यात की क्षमता का निर्माण कर रहा है। प्रधानमंत्री ने गोवा और कारवार तट पर आईएनएस विक्रांत पर सवार भा...

October 21, 2025 8:44 AM

views 72

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु केरल के चार दिवसीय दौरे पर आज तिरुवनंतपुरम पहुंचेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु चार दिन के दौरे पर आज केरल के तिरुवनंतपुरम जाएंगी। राष्ट्रपति कल दर्शन के लिए शबरीमला मंदिर में दर्शन करेंगी। वे बृहस्‍पतिवार को तिरूअनंतपुरम के राजभवन में पूर्व राष्‍ट्रपति के आर नारायणन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी। राष्‍ट्रपति श्री नारायण गुरू के महासमाधि शताब्‍दी समारोह ...

October 21, 2025 8:34 AM

views 24

मध्‍य रेलवे त्‍योहारों के कारण यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए आठ हजार विशेष रेलगाडियां चलाएगा

मध्‍य रेलवे त्‍योहारों के कारण यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए आगामी दिनों में करीब आठ हजार विशेष रेलगाडियां चलाएगा। रेलवे ने एक से 19 अक्‍तूबर के बीच त्‍योहारों के मौसम में यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए चार हजार विशेष रेलगाडियां चलाई।   रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल रेलवे बोर्ड के...