March 16, 2024 1:08 PM

views 34

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस वर्ष अक्‍टूबर में बृहस्‍पति के चांद यूरोपा पर मैसेज इन ए बॉटल भेजेगी

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस वर्ष अक्‍टूबर में, बृहस्‍पति के चांद यूरोपा पर मैसेज इन ए बॉटल भेजेगी। इस अभियान को यूरोपा क्‍लीपर मिशन का नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि बृहस्‍पति की बर्फीली सतह के नीचे नमकीन झील है और इस अभियान के तहत वैज्ञानिक वहां जीवन की संभावना तलाशेंगे। यूरोपा क्‍...

March 16, 2024 1:07 PM

views 31

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर 23 मार्च से सिंगापुर, फिलिपींस और मलेशिया की पांच दिन की यात्रा पर जाएंगे

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम जयशंकर इस महीने की 23 तारीख़ से सिंगापुर, फिलिपींस और मलेशिया की पांच दिन की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान वे तीनों देशों के साथ आपसी संबंध बढाने और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

March 16, 2024 1:06 PM

views 45

भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए एक वीडियो गीत ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ जारी किया

भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए एक वीडियो गीत 'मैं मोदी का परिवार हूं' जारी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में, इसका वीडियो साझा किया है जिसमें दिखाया गया है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ किसानों से लेकर गरीब परिवारों तक को मिला है। श्री मोदी ने...

March 16, 2024 11:45 AM

views 35

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सूर्य घर–मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत एक करोड़ से अधिक घरों के पंजीकरण पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सूर्य घर--मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत एक करोड़ से अधिक घरों के पंजीकरण पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत देश के सभी हिस्‍सों से पंजीकरण हो रहे हैं। श्री मोदी ने कहा कि असम, बिहार, गुजरात, महाराष्‍ट्र, ओडिशा, तमिल...

March 16, 2024 11:40 AM

views 48

यूक्रेन के सूमी में बड़े पैमाने पर गोलीबारी के कारण वहां से लोगों को हटाने का काम चल रहा है

यूक्रेन के सूमी में बड़े पैमाने पर गोलीबारी के कारण वहां से लोगों को हटाने का काम बड़े पैमाने पर चल रहा है। यह इलाक़ा रूस की सीमा से लगता है। यूक्रेन के सैन्य प्रबंधन ने सोशल मीडिया साइट टेलीग्राम पर बताया कि पिछले तीन दिन में वेलीकोपिसर्स्का समुदाय के करीब 180 लोगों को निकाला गया है। टेलीग्राम के अ...

March 16, 2024 11:01 AM

views 30

मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक पूर्व और मध्‍य भारत में गरज के साथ छींटे पड़ने और वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक पूर्व और मध्‍य भारत में गरज के साथ छींटे पड़ने और वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ और मध्‍यप्रदेश में इस महीने की 20 तारीख तक बिजली चमकने के साथ बारिश होगी तथा 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अगले 6 दि...

March 16, 2024 11:00 AM

views 27

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पूर्व विजेता मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में पूर्व विजेता मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 135 रन बनाए। जवाब में, मुम्‍बई इंडियंस की टीम 6 व...

March 16, 2024 10:59 AM

views 34

लक्ष्य सेन ऑल इंग्‍लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्‍स के सेमीफाइनल में पहुंच गए

लक्ष्य सेन ऑल इंग्‍लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरुष सिंगल्‍स के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। 18वीं विश्व रैंकिंग प्राप्‍त लक्ष्य सेन ने बर्मिंघम में खेल गए क्वार्टर फाइनल में मलेशिया के ली झी चिया को हराया। आज सेमीफाइनल में लक्ष्‍य का मुकाबला 9वीं वरीयता प्राप्‍त इंडोनेशिया के खिलाडी जोनाटन क्रि...

March 16, 2024 10:58 AM

views 33

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के नगरकुरनूल में विजय संकल्‍प सभा को संबोधित करेंगे

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तेलंगाना के नगरकुरनूल में विजय संकल्‍प सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री दो दिन के तेलंगाना दौरे पर हैं। राज्य में चुनाव तैयारियों में भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे है। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा अब तक 17 में से 15 उम्‍मीदवारों क...

March 16, 2024 12:23 PM

views 27

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक पत्र लिखकर उनसे विकसित भारत को कार्यरूप देने के लिए राय मांगी है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों के नाम एक पत्र लिखकर उनसे विकसित भारत को कार्यरूप देने के लिए राय मांगी है। उन्होंने कहा है कि पिछले 10 वर्षों के दौरान देश ने ऊंची छलांगें लगाई हैं और जबरदस्त आर्थिक प्रगति देखी है। श्री मोदी ने कहा कि देश परंपरा और आधुनिकता-- दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा ह...