March 18, 2024 8:00 PM

views 24

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में 2 आयुक्तों की नियुक्ति हुई

छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग में 2 आयुक्तों की नियुक्ति की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सेवानिवृत्त आईएएस नरेन्द्र कुमार शुक्ला और आलोक चन्द्रवंशी की आयोग में आयुक्त के पद पर नियुक्ति की गई है। श्री शुक्ला वर्ष 2020 में सेवानिवृत्त हुए थे।

March 18, 2024 7:59 PM

views 27

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के 29 एमबीबीएस चिकित्सकों को ले-लेक्चरर प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रमाण पत्र प्रदान किए

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के उनतीस एमबीबीएस चिकित्सकों को ले-लेक्चरर प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद प्रमाण पत्र प्रदान किए। राज्य शाखा द्वारा 11 से 17 मार्च तक पहली बार आयोजित ले-लेक्चरर प्रशि...

March 18, 2024 7:52 PM

views 25

छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां पूरी

छत्तीसगढ़ में 3 चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पहले चरण में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए 20 मार्च को अधिसूचना जारी की जाएगी। इसी के साथ नामांकन पत्र भरने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। 27 मार्च तक नामांकन भरे जा सकेंगे। 28 मा...

March 18, 2024 7:49 PM

views 28

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। जहां एक तरफ राजधानी भोपाल में दिनभर धूप की तपिश रही, वहीं कुछ जिलो में बेमौसम बारिश हो रही है। आज अनूपपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल जिले में कई जगहों पर मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग ने कल भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग,भोपाल क...

March 18, 2024 7:48 PM

views 31

प्रदेश में 4 चरणों में चुनाव होंगे

प्रदेश में 4 चरणों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 6 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट एवं छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इनमें से 4 सामान्य और 2 आदिवासी सीटें हैं। पहले चरण के लिए अधिसूचना बुधवार 20 मार्च को जारी होगी। इसी दिन से नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। जानकार...

March 18, 2024 7:44 PM

views 21

ब्रज के विश्व प्रसिद्ध रंगोत्सव के अन्तर्गत बरसाना में लट्ठमार होली का आयोजन

ब्रज के विश्व प्रसिद्ध रंगोत्सव के अन्तर्गत आज बरसाना में लट्ठमार होली का आयोजन किया जा रहा है। लट्ठमार होली खेलने के लिए हुरियारे नंद गांव से बरसाना पहुंच गये हैं। हेलीकाॅप्टर से फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया गया। लट्ठमार होली की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किये गये हैं। मथुरा के एसएसपी शैले...

March 18, 2024 8:21 PM

views 28

बिहार में एनडीए के सहयोगियों ने लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया

बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगियों ने लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। गठबंधन के तहत राज्‍य में कुल 40 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 17 लोकसभा सीटों पर, जनता दल यूनाइटेड 16 सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पूर्...

March 18, 2024 7:38 PM

views 24

लोकसभा चुनावों को देखते हुए विभिन्न जिलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लोकसभा चुनावों को देखते हुए विभिन्न जिलों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कौशाम्बी में आज जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार राय ने डायट परिसर से मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस रैली का उद्देश्य सभी मतदाताओं को मतदान के लि...

March 18, 2024 7:38 PM

views 28

इन्दिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्द्र का कल नई दिल्‍ली में 37वां स्थापना दिवस मनाएगा

इन्दिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्द्र का कल नई दिल्‍ली में 37वां स्थापना दिवस मनाएगा। इन्दिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्‍द्र के परिसर में आयोजित तीन दिन के इस समारोह में विभिन्‍न कार्यक्रम होंगे। इनमें शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य, फूलों की होली, कार्यशालाएं और प्रदर्शनी शामिल हैं। कार्यक्रम शाम पांच ब...

March 18, 2024 7:37 PM

views 25

आजमगढ़ जिले की लालगंज संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी की सांसद संगीता आजाद भारतीय जनता पार्टी में हुई शामिल

आजमगढ़ जिले की लालगंज संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी की सांसद संगीता आजाद आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। संगीता आजाद के साथ उनके पति पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा निर्भया और हाथरस प्रकरण से चर्चा में आईं सीमा कुशवाहा ने भी बहुजन समाज पार्टी छोड़कर भा...