March 19, 2024 1:56 PM

views 47

रूस में भारत के नए राजदूत बनाए गए विनय कुमार

1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विनय कुमार को रूस में भारत का नया राजदूत बनाया गया है। श्री कुमार अभी म्यांमार में भारत के राजदूत हैं।

March 19, 2024 1:54 PM

views 34

राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे में शामिल हो सकते हैं पशुपति कुमार पारस

केंद्रीय मंत्री और राष्‍ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने आज केंद्रीय मंत्रिमंडल से त्‍यागपत्र दे दिया। लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सीट बंटवारा समझौते के बाद यह फैसला आया है। इस समझौते में श्री पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं दी गई थी। नई दि...

March 19, 2024 1:47 PM

views 30

राजस्‍थान में राजनीतिक सरगर्मियाँ तेज़, आचार संहिता का सख़्ती से हो रहा है पालन

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद राजस्‍थान में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी प्रवीन गुप्‍ता ने आकाशवाणी से बातचीत में कहा कि राजस्‍थान में आदर्श आचार संहिता को सख्ती से लागू करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

March 19, 2024 1:45 PM

views 28

जगदीप धनखड़ ने आज संसद भवन में दोबारा निर्वाचित राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को शपथ दिलाई

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज संसद भवन में दोबारा निर्वाचित राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को शपथ दिलाई। आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह दिल्ली आबकारी नीति मामले से जुड़े धनशोधन मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।

March 19, 2024 1:33 PM

views 35

ऑस्‍ट्रेलिया के पश्चिमी-क्षेत्र में जारी रहेगा चक्रवाती तूफान मेगन

चक्रवाती तूफान मेगन आज ऑस्‍ट्रेलिया के उत्‍तरी क्षेत्र में तेज बारिश और हवाओं के साथ कमजोर पड़ गया। मौसम ब्‍यूरो ने बताया कि आने वाले दिनों में उत्‍तरी-क्षेत्र के भीतरी भागों के जरिये पश्चिमी क्षेत्र में तूफान जारी रहेगा। कारपेंटारिया की खाड़ी के दक्षिण पश्चिमी भाग के दूर-दराज में स्थित बोरोलूला शहर...

March 19, 2024 1:19 PM

views 26

नरेन्‍द्र मोदी ने एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में केरल के पलक्कड़ में रोड-शो किया

वरिष्‍ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सुबह राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के उम्‍मीदवारों के समर्थन में पलक्कड़ में एक रोड-शो किया। बड़ी संख्‍या में लोगों ने पार्टी के झंडे और तख्तियां लहराकर श्री मोदी का स्वागत किया। उनके साथ पलक्कड़ और पोन्नानी संसदीय क्षेत्रों और भाजपा उम्मी...

March 19, 2024 12:39 PM

views 49

महाराष्‍ट्रः गढ़चिरौली के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर

महाराष्‍ट्र के गढ़चिरौली जिले के रेपनपल्ली जंगलों में आज सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। पुलिस ने कहा है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (विशेष अभियान) यतीश देशमुख के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की एक टीम की सुबह तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई। सुरक्षा...

March 19, 2024 12:35 PM

views 26

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी तमिलनाडु के सलेम में दोपहर बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगे

वरिष्‍ठ भाजपा नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के उम्‍मीदवारों के समर्थन में पलक्कड़ में एक रोड-शो किया। बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी के झंडे और तख्तियां लहराकर श्री मोदी का स्वागत किया। उनके साथ पलक्कड़ और पोन्नानी संसदीय क्षेत्रों और भाजपा उम्मीदवारों...

March 19, 2024 12:31 PM

views 38

लोकसभा चुनावः नई दिल्ली में घोषणा-पत्र को मंजूरी देने हेतु कांग्रेस-कार्यसमिति की बैठक जारी

लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा-पत्र को मंजूरी देने के लिए नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक चल रही है। बैठक में पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पी. चिदंबरम, दिग्विजय सिंह, अजय माकन और के. सी. वेणुगोपाल समेत अन्य वरिष्ठ...

March 19, 2024 12:28 PM

views 34

लोकसभा के पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना कल जारी होगी

लोकसभा के पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना कल जारी की जाएगी। इस चरण में 17 राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में लोकसभा की एक सौ दो सीटों के लिए चुनाव होगा। पहले चरण में तमिलनाडु की 39, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 8, मध्य प्रदेश की 6, उत्तराखंड, असम और महाराष्ट्र की पांच-पांच, बिहार की चार, पश्च...