March 22, 2024 8:21 AM

views 20

भारतीय ओलंपिक संघ ने आगामी पेरिस ओलंपिक में भारतीय ध्‍वज वाहक के रूप में टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल के नाम की घोषणा की

 भारतीय ओलंपिक संघ-आईओए ने आगामी पेरिस ओलंपिक में भारतीय ध्‍वज वाहक के रूप में अनुभवी टेनिस खिलाड़ी अचंता शरथ कमल के नाम की घोषणा की है।  ओलंपिक खेलों के ध्‍वज वाहक एक प्रतीकात्मक प्रतिनिधि होते हैं। वे भव्य उद्घाटन समारोह परेड के दौरान देश के प्रतिनिधिमंडल के मार्च में प्रथम व्यक्ति होते हैं। आईओए ...

March 22, 2024 8:18 AM

views 30

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी अरुणाचल पश्चिम सीट से जबकि पुद्दुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वैथिलिंगम पुद्दुचेरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव ...

March 22, 2024 7:53 AM

views 39

ईडी ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय- ईडी ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने श्री केजरीवाल को कल रात उनके दिल्‍ली स्थित निवास से गिरफ्तार किया और अपने कार्यालय ले गई। इससे पहले कल शाम मुख्यमंत्री केजरीवाल के निवास स्थान पर पहुंची ईडी की टीम ने उनके आवास...

March 21, 2024 9:15 PM

views 75

भारत ने हैती से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू किया

भारत ने हैती से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू किया है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि आज 12 भारतीयों को निकाला गया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

March 21, 2024 9:03 PM

views 21

एनआईए ने आईएसआईएस के लिए धन जुटाने में शामिल तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए ने आज साजिश, विस्फोटकों और आई ई डी के निर्माण और आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए धन जुटाने में शामिल तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। नई दिल्ली में पटियाला हाउस की विशेष एनआईए अदालत में आरोप-पत्र दायर किया गया।   अभिकरण ने कहा है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन के ...

March 21, 2024 8:59 PM

views 21

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर धारा 144 लागू

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है। आवास और उसके आस-पास के इलाकों में बहुस्तरीय सुरक्षा तैनात की गई है।

March 21, 2024 8:59 PM

views 29

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

  भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। तमिलनाडु में, केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन नीलगिरी से और तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन चेन्नई दक्षिण सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्‍य में पार्टी प्रभारी के0 अन्नामलाई को कोयंबटूर...

March 21, 2024 8:44 PM

views 28

उत्‍तर प्रदेश में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान समेत सभी आरोपियों को एक और मुकदमे में बरी कर दिया गया

  उत्‍तर प्रदेश में रामपुर जिले के डूंगरपुर मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान समेत सभी आरोपियों को आज एक और मुकदमे में बरी कर दिया गया।   डूंगरपुर मामले में आजम खान और अन्य के खिलाफ 12 मामले दर्ज किए गए थे। इससे पहले एक मामले में सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया, जबकि एक अन्य मामले में आजम ...

March 21, 2024 8:43 PM

views 28

निर्वाचन आयोग ने आज चुनावी बांडों के नम्‍बर सहित उनसे संबंधित डेटा सार्वजनिक किया

निर्वाचन आयोग ने आज चुनावी बांडों के नम्‍बर सहित उनसे संबंधित डेटा सार्वजनिक किया है। इन नम्‍बरों से बॉण्‍डों के खरीदारों का, धन प्राप्त करने वाले राजनीतिक दलों के साथ मिलान करने में सहायता मिल सकती है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भारतीय स्टेट बैंक ने इनके बारे में विवरण प्रस्तुत किया था। इसके ...

March 21, 2024 8:42 PM

views 24

इसरो कल वैमानिकी परीक्षण रेंज में अपने पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान पुष्पक का परीक्षण करेगा

  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन - इसरो कल सुबह वैमानिकी परीक्षण रेंज में अपने पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यान पुष्पक का परीक्षण करेगा। कर्नाटक में चित्रदुर्ग के पास चल्लकेरे में होने वाले परीक्षण के दौरान इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।   पिछले साल अप्रैल में आयोज...