March 23, 2024 2:16 PM

views 29

राज्य स्तरीय होली महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने किया

राज्य स्तरीय होली महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने किया। विशेष अतिथि के रूप आयुक्त नगर निगम डॉ. आशीष शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने शहीद कैप्टन विक्रम मैदान होली महोत्सव के झंड़ा चढ़ाने की रस्म अदा करने के साथ साथ दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ क...

March 23, 2024 2:13 PM

views 22

सुजानपुर में 23 से 26 मार्च तक आयोजित किए जाने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी

उपायुक्त हमीरपुर एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि उत्सव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शनिवार को दोपहर बाद लगभग 3 बजे भव्य शोभा यात्रा और ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ राष्ट्र स्तरीय ...

March 23, 2024 2:11 PM

views 22

लोकसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था रिपोर्ट नहीं देने वाले 11 थाना प्रभारियों को शो- कॉज जारी

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने लोकसभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था रिपोर्ट नहीं देने वाले 11 थाना प्रभारियों को शो- कॉज जारी किया है। इन सभी से 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। इन सभी पर आदर्श आचार संहिता के दौरान वारंट तथा कुर्की के निष्पादन में शिथिलता बरतने का आरोप है। गौरतलब ह...

March 23, 2024 2:10 PM

views 30

रांची लोकसभा क्षेत्र के तहत हटिया के 11 मतदान केन्द्रों के भवन के नाम में परिवर्तन करने के प्रस्ताव को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने स्वीकृति दी

रांची लोकसभा क्षेत्र के तहत हटिया के 11 मतदान केन्द्रों के भवन के नाम में परिवर्तन करने के प्रस्ताव को उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने स्वीकृति दे दी है। उन्होंने इन मतदान केन्द्रों के भवन के नाम परिवर्तन की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए बीएलओ और सुपरवाइजर समेत अन्य प्रच...

March 23, 2024 1:58 PM

views 27

नई दिल्‍ली में हिमाचल प्रदेश के 6 अयोग्य कांग्रेसी विधायक भाजपा में हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश के छह पूर्व विधायक केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में आज नई दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इन्‍हें कांग्रेस विधायक के रूप में अयोग्‍य घोषित कर दिया गया था। ये पूर्व विधायक हैं- सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इन्‍द...

March 23, 2024 1:54 PM

views 18

मध्‍य प्रदेशः लोकसभा चुनाव के पहले चरण हेतु नामांकन जारी

मध्‍य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन भरने का कार्य जारी है। कल दस उम्‍मीदवारों ने 12 नामांकन पत्र भरे। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अब तक 16 उम्‍मीदवारों ने 21 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। पहले चरण के लिए पर्चे भरने की अंतिम तारीख 27 मार्च है।

March 23, 2024 1:55 PM

views 21

मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़े की मांग को लेकर भाजपाइयों ने दिया धरना

दिल्‍ली के भाजपा के अध्‍यक्ष विरेन्‍द्र सचदेवा, पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन और पार्टी के कई नेताओं ने आज राजघाट पर महात्‍मा गांधी को पुष्‍पांजलि अर्पित की और भ्रष्‍टाचार के खिलाफ़ लड़ने का संकल्‍प लिया। उन्‍होंने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफ़े की मांग करते हुए धरना...

March 23, 2024 1:49 PM

views 32

पंजाबः संगरूर जिले के कई गांवों में जहरीली शराब पीने से 20 की मौत

पंजाब में संगरूर जिले के कई गांवों में जहरीली शराब पीने से मृतकों की संख्‍या बढ़कर 20 हो गई है। पुलिस की विशेष टीम इस मामले की जांच कर रही है और अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

March 23, 2024 1:47 PM

views 19

तीन-दिवसीय यात्रा पर सिंगापुर पहुँचे विदेश मंत्री डॉ0 एस0 जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज तीन दिनों की यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने आई.एन.ए. स्‍मारक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।   सोशल मीडिया पोस्ट में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि यह स्‍मारक आई.एन.ए. की देशभक्ति और अदम्य साहस की भाव...

March 23, 2024 1:32 PM

views 20

मॉस्‍को आतंकी हमलाः नई दिल्‍ली के रूसी दूतावास में आधा झुकाया गया राष्‍ट्रीय-ध्‍वज

मॉस्‍को में हुए आतंकवादी हमले में मृतकों के प्रति शोक व्‍यक्‍त करते हुए नई दिल्‍ली के रूसी दूतावास में राष्‍ट्रीय ध्‍वज आधा झुका दिया गया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में दूतावास ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति शोक-संवेदना व्‍यक्‍त की है और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है।