March 24, 2024 6:58 PM

views 26

छत्तीसगढ़: कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में विषाक्त भोजन के सेवन से दो बच्चों की मौत

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में विषाक्त भोजन के सेवन से दो बच्चों की मौत का मामला सामने आया है। वहीं, पांच अन्य लोगों का इलाज जारी है। इसमें दो मृतकों सहित तीन अन्य लोग एक ही परिवार के हैं। बताया जाता है कि गिदौरी गांव के पति-पत्नी और पांच बच्चों ने सुबह नाश्ता किया था, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर...

March 24, 2024 6:56 PM

views 24

छत्तीसगढ़: कांग्रेस ने बस्तर लोकसभा सीट से विधायक कवासी लखमा को चुनाव मैदान में उतारा

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट से विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री कवासी लखमा को चुनाव मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला भाजपा के महेश कश्यप से होगा। गौरतलब है कि पार्टी ने मौजूदा सांसद दीपक बैज को टिकट न देकर कवासी लखमा पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने राज्य की 11 लोकसभा सीटों में से 7 सीटों ...

March 24, 2024 5:38 PM

views 15

मिज़ोरम में आज पाम संडे का त्योहार पारम्‍परिक श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया गया

मिज़ोरम में आज पाम संडे का त्योहार पारम्‍परिक श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया गया। इसे तुमकाउ नी के नाम से भी जाना जाता है। पाम संडे के अवसर पर राज्‍य के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई और जुलूस निकाले गए। पाम संडे का त्योहार इस्राइल के राजा के रूप में येरूशलम में ईसा मसीह के प्रवेश करने की स्मृ...

March 24, 2024 4:35 PM

views 33

हटिया रेलवे स्टेशन से 24 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल, आरपीएफ ने हटिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन से एक तस्कर को 24 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है, जिसका बाजार मूल्य दो लाख 40 हजार रुपये के करीब है। रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह ने  बताया कि गिरफ्तार तस्कर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला है।

March 24, 2024 4:34 PM

views 24

झारखण्ड: राज्य में चार चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर

राज्य में चार चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना और पोलिंग पार्टी को सुरक्षित पहुँचाने के लिए लगातार रणनीति बनाई जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि...

March 24, 2024 4:28 PM

views 22

लातेहार: वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक वाहन से तीन लाख रुपए नकद बरामद किए गए

लातेहार जिला के मनिका थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के नेतृत्व में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बीती रात एक वाहन से लगभग तीन लाख रुपए नकद बरामद किए गए। वाहन से रुपए की बरामदगी मामले की पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।  वहीं, रामगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक द्वारा बरलंगा थाना क्षे...

March 24, 2024 4:26 PM

views 22

जेएसएससी ने सहायक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के ऑनलाइन आवेदन फिर से जारी किए

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, जेएसएससी ने राज्य सरकार द्वारा तृतीय संशोधित नियमावली को मंजूरी दिए जाने के बाद सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के ऑनलाइन आवेदन के लिए फिर से लिंक जारी कर दिया है। नए आवेदक छह अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए लगभग 26 हजा...

March 24, 2024 4:21 PM

views 18

लोकसभा चुनाव: मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग ने स्क्रीनिंग कमेटी बनाई

राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर विभागीय संचिकाएं सीधे निर्वाचन आयोग को नहीं भेजे जाएंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग ने इस बाबत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक स्क्रीनिंग कमिटि बनाई है। इसके तहत विभागों की संचिकाएं और प्रस्ताव स्क्रीनिंग कमिटी की मंजूरी के बा...

March 24, 2024 4:16 PM

views 21

ईस्ट जोन सीनियर महिला क्रिकेट टीम में झारखंड के चार खिलाड़ियों को जगह मिली

ईस्ट जोन सीनियर महिला क्रिकेट टीम में झारखंड के चार खिलाड़ियों को जगह मिली है। इन खिलाड़ियों में जमशेदपुर की अश्विनी कुमारी, ममता पासवान, ऋतु कुमारी और दुर्गा मुर्मू शामिल हैं। इसके अलावा झारखंड के उमेश सेठी को टीम का कोच और प्रवीर कुमर सिंह को मैनेजर बनाया गया है। ये सभी पुणे में 28 मार्च से शुरु होन...

March 24, 2024 4:12 PM

views 19

जमशेदपुर: एनसीसी ने कैडेटों के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया

जमशेदपुर में एनसीसी द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत कैडेटों के लिए कल कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।  शहर के जुबली पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक और अन्य माध्यमों से लोगों को मतदान, सड़क सुरक्षा, पोक्सो एक्ट और संक्रामक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।