March 25, 2024 8:01 PM

views 25

महाराष्ट्र में नगर परिषद प्राइमरी स्‍कूल नम्‍बर 2 के विद्यार्थियों ने माता-पिता को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की

  महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में तुलजापुर के नगर परिषद प्राइमरी स्‍कूल नम्‍बर 2 के विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की है। उन्‍होंने अपने माता-पिता को लोकतंत्र और मतदान के महत्‍व के बारे में बताते हुए उन्‍हें  वोट डालने की अपील की है। यह पत्र  45...

March 25, 2024 8:00 PM

views 22

गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी

  गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सद्भाव और नई ऊर्जा की कामना की है। श्री शाह ने सोशल मीडिया पोस्‍ट पर सभी देशवासियों को रंगों और खुशियों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्‍होंने कहा कि खुशियो...

March 25, 2024 8:39 PM

views 39

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

  विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सिन लूंग से मुलाकात कर हिन्‍द-प्रशांत और पश्चिम-एशिया पर चर्चा की। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि भारत के साथ संबंध के प्रति श्री लूंग का सकारात्‍मक दृष्टिकोण दोनों देशों के संबंधों की शक्ति का स्रोत रहा है। ...

March 25, 2024 6:02 PM

views 8

कर्नाटक में केआरपीपी नेता जी जनार्दन रेड्डी ने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय किया

  कर्नाटक में केआरपीपी नेता जी जनार्दन रेड्डी ने अपनी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी में विलय कर दिया है। वे लोकसभा चुनाव से पहले अपनी पत्नी अरुणा लक्ष्मी के साथ फिर से भाजपा में शामिल हुए हैं। जी जनार्दन रेड्डी  भारतीय जनता पार्टी  नेता बीएस येदियुरप्पा और पार्टी के प्रदेश  अध्यक्ष बी वाई विजयें...

March 25, 2024 5:49 PM

views 24

कल तक हिमालय से लगे क्षेत्रों तथा गंगा के मैदानी इलाकों में लगातार वर्षा अनुमान

  मौसम विभाग ने कल तक अरूणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के हिमालय से लगे क्षेत्रों तथा गंगा के मैदानी इलाकों में  लगातार वर्षा और गरज के साथ छींटे पडने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्‍तान, हिमाचल प्रदेश और उत्‍तराखण्‍ड में शुक्रवार तक हल्‍की वर्...

March 25, 2024 9:05 PM

views 21

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में गजा में तत्‍काल युद्ध विराम को लेकर नये मसौदा प्रस्‍ताव पर मतदान

  संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने आज पहली बार प्रस्‍ताव पारित कर गजा में इजराइल और हमास के बीच तत्‍काल संघर्ष विराम तथा बंधकों की तत्‍काल और बिना शर्त रिहाई की मांग की है। 14 देशों ने प्रस्‍ताव का समर्थन किया। इजराइल का सबसे बडा समर्थक अमरीका मतदान से अनुपस्थित रहा।   संयुक्‍त राष्‍ट्र में अ...

March 25, 2024 5:36 PM

views 15

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी की

  कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्‍मीदवारों की एक और सूची जारी की है। राजस्‍थान में कोटा से प्रहलाद गुंजाल, अजमेर से रामचन्‍द्र चौधरी और राजसमंद से सुदर्शन रावत चुनाव लडेंगे। पार्टी ने तमिलनाडु के तिरूनेलवेली से एडवोकेट सी रॉबर्ट ब्रूस को चुनाव मैदान में उतारा है।

March 25, 2024 5:33 PM

views 36

मध्‍यप्रदेश: उज्‍जैन के महाकालेश्‍वर मंदिर के गर्भगृह में लगी आग

  मध्‍यप्रदेश में उज्‍जैन के महाकालेश्‍वर मंदिर के गर्भगृह में आग लग गई। यह दुर्घटना भस्‍म आरती के दौरान हुई। पुजारियों सहित 14 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इन्‍दौर और उज्‍जैन के अस्‍पतालों में भर्ती कराया गया है। उज्‍जैन के कलेक्‍टर नीरज सिंह ने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोह...

March 25, 2024 5:31 PM

views 108

गुजरात में सभी 26 लोकसभा सीटों पर मतदान एक चरण में 7 मई को होगा

गुजरात में सभी 26 लोकसभा सीटों पर मतदान एक चरण में 7 मई को होगा। इसी दिन 5 विधानसभा सीटों के उप-चुनाव भी कराए जाएंगे। चुनाव की अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी की जाएगी। नामांकन का अंतिम दिन 19 अप्रैल है। उम्मीदवार 22 अप्रैल तक नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव परिणाम 4 जून को घोषित किया जाएगा। राज्‍य के 50 हजार ...

March 25, 2024 1:56 PM

views 45

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना पर दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसमें घायल हुए सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। श्री मोदी ने कहा, राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रहा है।