March 27, 2024 7:57 PM

views 20

पाकुड़ में नोडल पदाधिकारियों को एनकोर पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया

पाकुड़ में नोडल पदाधिकारियों को समाहरणालय के सभागार में एनकोर पोर्टल का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारियों को एनकोर पोर्टल एप्लिकेशन  के जरिये प्रत्याशियों के ऑनलाइन नामांकन , प्रचार के लिए वाहनों का पंजीयन सहित किये जाने वाले कार्यो के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण में लोकसभा च...

March 27, 2024 7:53 PM

views 41

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर

  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से राजधानी कुआलालंपुर में मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री इब्राहिम की दूरगामी सोच, दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने और महत्‍वकांक्षी एजेंडा तैयार करने की दिशा में मदद करेगी। उन्होंने ...

March 27, 2024 7:51 PM

views 23

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच कल 28 मार्च को की जाएगी

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा आज समाप्त हो गई है। कल नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 30 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर पहले चरण में उन्नीस अप्रैल को मतदान होगा। परिणामों की घोषणा 4 जून को होगी। 

March 27, 2024 7:49 PM

views 51

दिल्ली: द्वारका जल शोधन संयंत्र में मरम्मत कार्य, कल जल आपूर्ति रहेगी बाधित

      दिल्ली जल बोर्ड के द्वारका स्थित जल शोधन संयंत्र में होने वाले मरम्मत कार्य की वजह से कल संबंधित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति कम दबाव पर उपलब्ध रहेगी। जल बोर्ड के अनुसार 28 तारीख को सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक पानी की आपूर्ति कम दबाव पर उपलब्ध रहेगी। जल बोर्ड ने इन क्षेत्र के निवासियों को...

March 27, 2024 7:48 PM

views 21

भाजपा ने उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

प्रदेश में भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान समेत अन्य के नाम शामिल हैं।

March 27, 2024 7:46 PM

views 32

दिल्‍ली विधानसभा में मुख्‍यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर हंगामा, सदन स्‍थगित

आज दिल्ली विधानसभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर सदन में हंगामा हुआ। सदन में विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के आते ही आम आदमी पार्टी के विधायक सदन के बीचोंबीच आ गए और नारेबाजी की। वहीं भाजपा के विधायक भी तख्ती लेकर अपनी सीट पर खड़े दिखे। हंगामा थमता ना देख विधान...

March 27, 2024 7:44 PM

views 29

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन कई उम्मीदवारों ने पर्चा भरा

लोकसभा चुनाव में हिस्सा लेने के लिए आज भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा भरा। भाजपा की ओर से नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से अजय भट्ट ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन किया। इस सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी ने भी नामांकन कर अपनी दावेदारी ...

March 27, 2024 7:43 PM

views 32

अमरूद घोटाला- चंडीगढ़ समेत पंजाब के 8 जिलों में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय - ईडी ने अमरूद घोटाला मामले में पंजाब के आठ जिलों और चंडीगढ़ में कई जगहों पर छापेमारी की। तलाशी अभियान सुबह सात बजे से शुरू हुआ। निदेशालय ने चंडीगढ़ में राज्‍य आबकारी और कर आयुक्‍त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वरुण रूजम के आवास पर छापेमारी की। ईडी की टीम ने पटियाला में फिरोजपुर के उपायुक्त...

March 27, 2024 7:42 PM

views 21

ऊना जिला प्रशासन लोगों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदान के लिए कर रहा है जागरूक

लोकसभा चुनाव में मतदाता सहभागिता बढ़ाने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के मक़सद से जिला प्रशासन ऊना लगातार लोगों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता संदेश देने में निरंतर प्रयास करने में जुटा है। इसी कड़ी में बीआरसी भवन ऊना में स्वीप कार्यक्रम के तहत माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्र...

March 27, 2024 7:40 PM

views 30

जामिया मिल्लिया इस्लामिया की प्रवेश परीक्षाओं की तिथि में बदलाव

     जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए स्नातक, स्नातकोत्तर और बी.एड. की प्रवेश परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय ने अपनी सूचना में बताया कि एम.ए. अर्थशास्त्र, अप्लाइड साइकोलॉजी, डिप्लोमा इंजीनियरिंग और एम.बी.ए. की प्रवेश परीक्षा 9 जून को होगी। वहीं बी.एड. सहित ए...