March 28, 2024 7:48 AM

views 403

पश्चिमी-विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश तक गरज के साथ वर्षा की संभावना

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी भागों में छिटपुट वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चण्‍ड...

March 28, 2024 7:47 AM

views 32

दक्षिणी लेबनान में कल इस्राइल के हवाई हमलों में 16 लोग मारे गए

दक्षिणी लेबनान में कल इस्राइल के हवाई हमलों में 16 लोग मारे गए। हिजबुल्लाह की जवाबी कार्रवाई में एक इस्राइली की भी मौत हुई है। लेबनान सीमा पर पिछले पांच महीनों से जारी संघर्ष में यह सबसे भीषण हमला था। गजा में इस्राइल और हमास के बीच युद्ध छिड़ने के बाद से दोनों तरफ के हजारों लोगों को विस्‍थापित होना ...

March 28, 2024 7:46 AM

views 22

मध्य प्रदेशः पहले के लिए दाखिल हुए 150 से ज्यादा नामांकन

मध्य प्रदेश में पहले चरण के मतदान के लिए 150 से ज्यादा नामांकन दाखिल हुए हैं। वहीं, दूसरे चरण में सात लोकसभा सीटों के लिए अधिसूचना आज जारी होगी।

March 28, 2024 7:43 AM

views 18

मियामी ओपन टेनिस प्रतियोगिता का सेमीफाइनल आज, रात साढ़े 10 बजे शुरू होगा मैच

मियामी ओपन टेनिस प्रतियोगिता के डबल्स सेमीफाइनल में आज रोहन बोपन्‍ना और उनके ऑस्‍ट्रेलियाई जोड़ीदार मैथ्यू एब्‍डन का सामना स्‍पेन के मार्सेल ग्रानोलर्स और अर्जेंटीना के होरेशियो जेबोलॉस की जोड़ी से होगा। मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े 10 बजे शुरू होगा। रोहन बोपन्‍ना और मैथ्‍यू एब्‍डन की जोडी ने क्‍व...

March 28, 2024 7:42 AM

views 28

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 14 उम्‍मीदवारों की एक अन्‍य सूची जारी की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 14 उम्‍मीदवारों की एक अन्‍य सूची जारी की है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में डॉली शर्मा को गाजियाबाद लोकसभा सीट से और नकुल दुबे को सीतापुर सीट से उम्‍मीदवार बनाया है। झारखंड में खूंटी लोकसभा सीट से कालीचरण मुंडा कांग्रेस प्रत्‍याशी होंगे। मध्‍य प्रदेश में प्रताप भानु शर्मा...

March 28, 2024 7:41 AM

views 23

भाजपा ने लोकसभा-चुनाव के लिए 11 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नियुक्त किए प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 11 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के लिए पार्टी चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओपी धनखड़ को दिल्ली का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि पार्टी सांसद डॉ0 दिनेश शर्मा महाराष्ट्र के प्रभारी होंगे और विधायक अभय पा...

March 27, 2024 9:10 PM

views 17

भारत किसी भी हालात से निपटने को तैयार, सीमा पर है पैनी नजर: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय

          सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने कहा है कि आत्मनिर्भरता भविष्य के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में खुद की क्षमताएं विकसित करने पर आवश्यक जोर दिया जा रहा है। उन्‍होंने यह बात एक निजी समाचार चैनल की ओर से आयोजित सम्‍मेलन में कही।         एक प्रश्‍न के उत्‍तर में सेना...

March 27, 2024 9:00 PM

views 32

दिल्ली उच्च न्यायालय से केजरीवाल को नहीं मिली राहत, गिरफ्तारी पर ईडी से न्यायालय ने 2 अप्रैल तक मांगा जवाब

      दिल्ली उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तत्काल अंतरिम राहत देने से इंकार कर दिया है। उच्च न्यायालय ने आबकारी नीति घोटाले के धनशोधन मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और छह दिन की रिमांड को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय-ईडी को नोटिस जारी किया। ...

March 27, 2024 8:59 PM

views 23

पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त तथा वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शर्मा का 80 वर्ष की आयु में निधन

पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त तथा वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शर्मा का आज निधन हो गया, वह 80 वर्ष के थे। वह पिछले कुछ समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनका उपचार लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा था उन्होंने  आज अंतिम सांस ली। श्री शर्मा कई समाचार पत्रों में उच्च पद पर कार्यरत रहे।

March 27, 2024 8:58 PM

views 19

शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वाराणसी में 6 दिवसीय मतदाता जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया

लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से वाराणसी में सामाजिक संस्था द्वारा 6 दिवसीय मतदाता जागरूकता यात्रा का आयोजन किया गया है। आज वाराणसी के डॉ अम्बेडकर पार्क से यात्रा को रवाना किया गया। यह यात्रा वाराणसी से चलकर भदोही, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, इटावा, औरैया...