March 30, 2024 8:26 PM

views 17

मिज़ोरम में, आकाशवाणी की एकमात्र मिजो टॉप ग्रेड कलाकार वन्हलुपुई का निधन

  मिज़ोरम में, आकाशवाणी की एकमात्र मिजो टॉप ग्रेड कलाकार वन्हलुपुई का आज निधन हो गया। वे 77 वर्ष की थीं। वन्हलुपुई ने वर्ष 1957 में आकाशवाणी के लिए रिकॉर्डिंग शुरू की और अपने जीवनकाल में कई गीत रिकॉर्ड किए।   मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट...

March 30, 2024 8:23 PM

views 13

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 19 अप्रैल से 1 जून तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर प्रतिबंध

भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 19 अप्रैल से 1 जून तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 19 अपै्रल की सुबह 7 बजे से 1 जून की शाम 6:30 बजे तक की अवधि में किसी भी तरह के एग्जिट पोल का आयोजन करने और प्रिंट या...

March 30, 2024 8:17 PM

views 24

भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया

  भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल के उलुबेरिया निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बंदोपाध्याय ने मथुरापुर संसदीय क्षेत्र में कर्मी सभा में शामिल हुए। श्री अधिकारी ने इंडी गठबंधन की आलोचना की और सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर ...

March 30, 2024 8:16 PM

views 25

उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं

  उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री धनखड़ ने अपने संदेश में कहा कि प्रभु ईसा मसीह के फिर से जीवित हो उठने की स्मृति में मनाया जाने वाला ईस्टर का त्यौहार प्रेम, करुणा और क्षमा का पुनर्स्मरण कराता है। उन्होंने कामना की है कि ईस्टर सबके जीवन में...

March 30, 2024 8:15 PM

views 27

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज सक्ती  जिला प्रशासन द्वारा विकासखंड स्तरीय स्कूटी और बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ आम नागरिक तथा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी शा...

March 30, 2024 8:15 PM

views 21

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की है। प्रदेश में एक-दो स्थानां पर आज और कल गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।     

March 30, 2024 8:19 PM

views 25

पूर्वी नीदरलैंड्स के नाइट क्लब में बंधक बनाने की घटना में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया

  पूर्वी नीदरलैंड्स के नाइट क्लब में बंधक बनाने की घटना में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति ने इमारत से बाहर आकर समर्पण कर दिया।     पुलिस ने कहा कि आखिरी बंधक को रिहा करा लिया गया है। ईडे शहर के एक कैफे में आज सवेरे कुछ कर्मचारियों सहित कई लोगों को बंधक बना लिया गया था। बंधक बना...

March 30, 2024 8:14 PM

views 28

जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज दो और उम्मीदवारों ने जम्मू निर्वाचन क्षेत्र से पर्चे भरे

  जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज दो और उम्मीदवारों ने जम्मू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पर्चे भरे। इनमें निर्दलीय उम्मीदवार सुरिंदर सिंह भी शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी से जुगल किशोर शर्मा ने नामांकन-पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही, जम्मू के लिए पर्चे भरने वालों की संख्या चार...

March 30, 2024 8:13 PM

views 34

मौसम  विभाग ने पूर्वोत्तर भारत में सोमवार तक तेज वर्षा और तूफान जारी रहने की आशंका व्‍यक्‍त की है

  मौसम  विभाग ने  पूर्वोत्तर भारत में सोमवार तक तेज वर्षा और तूफान जारी रहने की आशंका व्‍यक्‍त की है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। कल तक ओडिसा, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट...

March 30, 2024 8:13 PM

views 16

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत छत्तीसगढ़ के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख...