March 31, 2024 5:54 PM

views 41

हरियाणा के कुख्‍यात गैंगेस्‍टर सुरेन्‍द्र सिंह उर्फ चीकू के परिजनों से 17 करोड रुपये से अधिक की चल और अचल परिसंपत्ति जब्‍त

प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा के कुख्‍यात गैंगेस्‍टर सुरेन्‍द्र सिंह उर्फ चीकू के परिजनों से 17 करोड रुपये से अधिक की चल और अचल परिसंपत्ति जब्‍त की है। जब्‍त की गई परिसंपत्तियां हरियाणा के नारनौल और राजस्‍थान के जयपुर में है। प्रवर्तन निदेशालय ने सुरेन्‍द्र सिंह और अन्‍य के विरूद्ध अपहरण, हत्‍या और फ...

March 31, 2024 5:48 PM

views 22

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के मेरठ से पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरूआत की

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के मेरठ से पार्टी के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। श्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव केवल सरकार बनाने के लिए नहीं है बल्कि यह भारत को विकसित राष्‍ट्र तथा दुनिया की...

March 31, 2024 8:28 PM

views 23

विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित की

विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित की। यह रैली दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी सहित विभिन्‍न मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन के लिए की गई।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों को धमकाने के लिए संस्थाओं का...

March 31, 2024 5:35 PM

views 24

त्रिपुरा में 793 मतदान केंद्रों में से 58 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला मतदान कर्मियों द्वारा किया जाएगा

त्रिपुरा में 793 मतदान केंद्रों में से 58 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला मतदान कर्मियों द्वारा किया जाएगा। ये मतदान केन्‍द्र त्रिपुरा पश्चिम संसदीय सीट के अंतर्गत आते हैं। इसके लिएदकरीब चार सौ से पांच सौ महिला मतदान कर्मियों को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र...

March 31, 2024 5:24 PM

views 9

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वरिष्‍ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पूर्व उपप्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न प्रदान किया। वयोवृद्ध नेता श्री आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्...

March 31, 2024 5:21 PM

views 17

चमोली जिले के गोपेश्वर महाविद्यालय में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया

चमोली जिले में केंद्रीय जल मंत्रालय के राष्ट्रीय मिशन- नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गोपेश्वर महाविद्यालय में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया। गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत छात्रों ने विभिन्न जल स्रोतों, नदी-नालों के साथ ही महाविद्यालय परिसर समेत विभिन्न जगहों पर सफाई अभियान चलाया गया। रैलियों और नुक्कड़ ...

March 31, 2024 5:19 PM

views 16

देहरादूनः 9 महीने का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद 171 जवान, उत्तराखंड पुलिस में शामिल हुए

देहरादून स्थित एसडीआरएफ मुख्यालय में करीब 9 महीने का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आज 171 जवान, उत्तराखंड पुलिस में शामिल हो गए। आज सुबह मुख्यालय में आयोजित रिक्रूट आरक्षी- नागरिक पुलिस  के दीक्षांत समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, अमित सिन्हा ने जवानों को कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इ...

March 31, 2024 5:16 PM

views 22

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने चम्पावत जिले के लोहाघाट में अधिकारियों की बैठक ली

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने चम्पावत जिले के लोहाघाट में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के बारे में विभिन्न जानकारियां ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले में पर्यटन गतिविधियों की जानकारी के साथ ही लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाने के लिए जिले में की जा ...

March 31, 2024 5:14 PM

views 19

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए आगामी 19 अप्रैल को मतदान होगा

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए आगामी 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्वीप की ओर से प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत चमोली जिले में स्वीप के समन्वयक कुलदीप गैरोला ने बूथ जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया। पहल...

March 31, 2024 5:13 PM

views 20

अध्यापकों के एक्सपोजर विजिट की चयन प्रक्रिया पर हिमाचल अध्यापक संघ ने उठाए सवाल

शिक्षा विभाग द्वारा एक्सपोजर विजिट पर विदेश भेजे गए शिक्षकों की चयन प्रक्रिया पर प्रदेश अध्यापक संघ ने सवाल उठाए हैं और चयन प्रक्रिया के लिए तय किए मापदंड को गलत करार दिया है। शिमला में पत्रकार वार्ता कर प्रदेश अध्यापक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने कहा कि शिक्षा विभाग ने एक्सपोजर विजिट के लिए गलत...