April 1, 2024 3:18 PM

views 29

रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित

रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गये हैं जिससे विद्युत सेवा प्रभावित हुई है। लातेहार में पेड़ गिरने से और धनबाद में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई है। इधर राज्य के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार हैं। मौसम वि...

April 1, 2024 3:05 PM

views 23

गुमला जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य जारी

गुमला जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत लगातार मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों में चुनाव संबंधित जागरूकता स्टिकर्स, पोस्टर और कार्यालयों के बाहर सेल्फी प्वाइंट लगाते हुए मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। स्वीप कोषांग की ओर से अपील की गई है कि जिनका नाम अब...

April 1, 2024 2:59 PM

views 26

मध्य प्रदेश: दो दिनों के आंधी तूफान के बाद राज्य में गर्मी का दौर शुरू

प्रदेश में पिछले दो दिन में कुछ हिस्सों में आंधी तूफान के साथ हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब गर्मी का दौर शुरू हो गया है। मौसम प्रणालियों के कमजोर पड़ने के साथ ही प्रदेश में वातावरण शुष्क होने लगा है। आज  से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।   प्रदेश में नर्मदापुरम, रीवा, सागर, जबलपु...

April 1, 2024 2:53 PM

views 27

मध्य प्रदेश: लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों और मतदाता जागरुकता का दौर जारी

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों और मतदाता जागरुकता का  दौर जारी है। आगरमालवा जिले के मतदानकर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण 2 एवं 3 अप्रैल को एक निजी स्कूल में आयोजित किया जा रहा है। वहीं मंडला में लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद मंडला संसदीय क्षेत्र के लिए 14 अभ्यर्थी शे...

April 1, 2024 2:49 PM

views 27

मध्य प्रदेश: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी

प्रदेश में, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। 4 अप्रैल तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। इस बीच प्रदेश में चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है। वहीं पहले चरण की छह सीटों पर उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो गई है। मध्य प्रदेश में, लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिये छह सीटों पर ...

April 1, 2024 1:49 PM

views 21

आपत्तिजनक बयान के लिए निर्वाचन आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत समेत भाजपा सांसद दिलीप घोष की निंदा की

निर्वाचन आयोग ने महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए भारतीय जनता पार्टी सांसद दिलीप घोष और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत की निंदा की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा सांसद दिलीप घोष के बयान की कड़ी निंदा करते हुए आयोग ने श्री घोष को चेतावनी दी कि आदर्श आचार संहिता लाग...

April 1, 2024 1:46 PM

views 23

कांग्रेस में शामिल हुए आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी

आम आदमी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मवीर गांधी आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। वह नई दिल्ली में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा और अन्य नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। धर्मवीर गांधी पंजाब की पटियाला लोकसभा सीट से सांसद थे।

April 1, 2024 1:37 PM

views 21

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी-सिलेण्‍डर के दामों में गिरावट

तेल विपणन कंपनियों ने देश भर में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्‍यिक एलपीजी सिलेण्‍डर के दाम कम कर दिए हैं। इनमें अलग-अलग शहरों में 30 से 32 रूपये तक की कटौती की गई है। दिल्‍ली में वाणिज्‍य‍िक सिलेण्‍डर की कीमत एक हजार 795 रुपए से घटकर अब एक हजार 764 रुपये हो गई है। कोलकाता में इसकी कीमत एक हजार 879, मुम्‍...

April 1, 2024 1:35 PM

views 21

शेफाली शरण बनीं पत्र सूचना कार्यालय की प्रधान महानिदेशक

भारतीय सूचना सेवा की वरिष्‍ठ अधिकारी शेफाली शरण ने आज पत्र सूचना कार्यालय के प्रधान महानिदेशक का कार्यभार संभाला। 1990 बैच की अधिकारी सुश्री शरण ने मनीष देसाई के सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद का कार्यभार संभाला। सुश्री शरण निर्वाचन आयोग और वित्‍त मंत्रालय में भी काम कर चुकी हैं।

April 1, 2024 1:34 PM

views 33

आध्यात्मिक नेता डॉ. श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामीगलु की जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आध्यात्मिक नेता और शिक्षक डॉ. श्री. श्री. श्री. शिवकुमार स्वामीगलु को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से पीएम मोदी ने कहा, “डॉ. स्वामीगलु ने नि:स्वार्थ भाव और करुणा की सच्ची भावना को मूर्त रूप देते हुए सामुदायिक सेवा में अद्वितीय योगदा...