April 3, 2024 8:09 PM

views 31

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने संयुक्‍त लोकतांत्रिक मोर्चा-यू डी एफ के उम्‍मीदवार के रूप में आज तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

केरल में कांग्रेस नेता और मौजूदा सांसद शशि थरूर ने संयुक्‍त लोकतांत्रिक मोर्चा-यू डी एफ के उम्‍मीदवार के रूप में आज तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। श्री थरूर के साथ पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और अन्‍य कार्यकर्ता मौजूद थे। राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एन डी ए के उम्‍मीदवार और केंद्रीय राज्...

April 3, 2024 8:07 PM

views 17

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताइवान में आए भूकंप से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्‍यक्‍त किया है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ताइवान में आए भूकंप से हुए जानमाल के नुकसान पर दुख व्‍यक्‍त किया  है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारत, ताइवान के प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है । प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

April 3, 2024 8:03 PM

views 18

सीमा सुरक्षा बल ने नई दिल्‍ली में अश्विनी बीएसएफ अधिकारी संस्थान में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया

सीमा सुरक्षा बल नई दिल्‍ली में अश्विनी बीएसएफ अधिकारी संस्थान में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया है। यह प्रदर्शनी पांच अप्रैल तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। यह प्रतिदिन 11 बजे से शुरू होगी, शाम 6 बजे से संगीत समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में 115 से अधिक बीएसएफ कर्मी और उनके परिवार के लोग...

April 3, 2024 7:55 PM

views 15

वरिष्‍ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने आज घोषणा की है कि वे कैंसर का रोगी होने के कारण लोकसभा चुनाव प्रचार में भाग नहीं लेंगे

वरिष्‍ठ भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने आज घोषणा की है कि वे कैंसर का रोगी होने के कारण लोकसभा चुनाव प्रचार में भाग नहीं लेंगे। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि वे कैंसर की बीमारी से पिछले छह महीने से जूझ रहे हैं। बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी एन डी ए के शासन के दौरान...

April 3, 2024 7:57 PM

views 15

अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी का निर्देश

निर्वाचन आयोग ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों को अवैध शराब, नकदी, मादक पदार्थ और हथियारों की आवाजाही रोकने के लिए अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी का निर्देश दिया है। आयोग ने शांतिपूर्ण और प्रलोभन मुक्त आम चुनाव सुनिश्चित करने का भी निर...

April 3, 2024 7:43 PM

views 28

ताइवान में आज सुबह पूर्वी तट पर आए 7 दशमलव 4 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हुई

ताइवान में आज सुबह पूर्वी तट पर आए 7 दशमलव 4 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। भूकंप के झटकों ने हुलिएन पर्वतीय क्षेत्र और राजधानी ताइपे को बुरी तरह प्रभावित किया। अधिकारियों ने नौ लोगों की मौत की पुष्टि की है और कहा है कि 25 वर्षों में आये सबसे शक्तिशाली इस भूकंप में आठ स...

April 3, 2024 7:45 PM

views 29

दिल्ली मेट्रो रेल निगम – डीएमआरसी ने आज दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन में छतरपुर और सुल्तानपुर के बीच लगाए गए गति प्रतिबंध को 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक संशोधित कर दिया

दिल्ली मेट्रो रेल निगम - डीएमआरसी ने आज दिल्ली मेट्रो की पीली लाइन में छतरपुर और सुल्तानपुर के बीच लगाए गए गति प्रतिबंध को 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक संशोधित कर दिया है। डीएमआरसी ने अपने कल के लिए हुए निर्णय में बदलाव किया जिसके तहत उन्होंने छतरपुर और सुल्तानपुर के बीच 20 किमी प्रति घंटे की अस्थायी ग...

April 3, 2024 7:24 PM

views 26

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने गर्मी से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने गर्मी से संबंधित बीमारियों के प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव अपूर्व चंद्रा, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी0 के0 पॉल, मौसम विभाग के महानिदेशक एम0 महापात्रा, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकर...

April 3, 2024 5:55 PM

views 24

सरकार ने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट के माध्‍यम से प्रचारित की जा रही दवाओं के मूल्‍यों में वृद्धि की खबर भ्रामक और झूठी है

सरकार ने कहा है कि मीडिया रिपोर्ट के माध्‍यम से प्रचारित की जा रही दवाओं के मूल्‍यों में वृद्धि की खबर भ्रामक और झूठी है। केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने कहा कि इस रिपोर्ट के अनुसार पांच सौ से अधिक दवाओं पर मूल्‍य वृद्धि का प्रभाव पडेगा। ऐसी खबरें झूठी, भ्रामक और द्वेषपूर्ण हैं। औषध विभाग के अंतर्...

April 3, 2024 5:51 PM

views 28

दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह को आबकारी नीति घोटाला मामले के सबूतों से छेड़छाड़ न करने या गवाहों को प्रभावित नहीं करने का निर्देश दिया

दिल्ली की एक अदालत ने आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह को आबकारी नीति घोटाला मामले के सबूतों से छेड़छाड़ न करने या गवाहों को प्रभावित नहीं करने का निर्देश दिया है। विशेष न्यायाधीश कावेरी बवेजा ने ये निर्देश आज उन्हें तिहाड़ जेल से रिहा करने का आदेश पारित करने से पहले दिए।  संजय सिंह को कल सर्वोच्‍च न्‍...