April 4, 2024 9:04 PM

views 22

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन आज हुआ पूरा

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज नामांकन पूरा हो गया। 5 अप्रैल को इन नामांकन पत्रों की जांच होगी। 8 अप्रैल नामांकन वापसी की आखिरी तारीख होगी। इस चरण में प्रदेश की 8 सीटों-अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा के लिए 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे और मतगणना 4 जून को ...

April 4, 2024 9:02 PM

views 21

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीट से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की 

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आज दुमका और गिरिडीह लोकसभा सीट से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। दुमका से नलिन सोरेन और गिरिडीह से मथुरा प्रसाद महतो चुनाव लडेंगे। जे एम एम के महासचिव विनोद कुमार ने आज एक प्रैस वार्ता में झारखंड में महागठबंधन के साथ सीटों के बटवारे के बारे में बताया है।

April 4, 2024 8:58 PM

views 32

चुनाव आयोग ने देवघर एसपी, दुमका आईजी, पलामू डीआइजी और रांची ग्रामीण एसपी के पदों पर वरीय पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश दिया

चुनाव आयोग ने देवघर एसपी, दुमका आईजी, पलामू डीआइजी और रांची ग्रामीण एसपी के पदों पर वरीय पुलिस अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश दिया है। आयोग द्वारा इन सभी अधिकारियों को कल दोपहर बारह बजे तक प्रभार लेने का भी निर्देश जारी किया है। इससे पूर्व चुनाव आयोग ने झारखंड समेत चार अन्य राज्यों के बीस जिलों के आ...

April 4, 2024 9:26 PM

views 31

भारतीय तटरक्षक बल ने चेन्नई से 95 समुद्री मील दूर से 8 मछुआरों को बचाया

भारतीय तटरक्षक बल ने चेन्नई से 95 समुद्री मील दूर से आठ मछुआरों को बचाया। बचाव अभियान के द्वारा 10 में से 8 मछुआरों को आज जीवित बचा लिया गया। तटरक्षक बल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि लापता मछुआरों की तलाश की जा रही है।

April 4, 2024 8:52 PM

views 24

कर्नाटक में 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के लिए कुछ प्रमुख उम्‍मीदवारों ने नामांकन भरे  

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के लिए कुछ प्रमुख उम्‍मीदवारों ने आज अपने नामांकन पत्र भरे। भाजपा युवा मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष तेजस्‍वी सूर्या ने दक्षिणी बेंगलूरू निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भरा। वे इस निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा सांसद हैं।  जनता दल सेक्‍य...

April 4, 2024 8:49 PM

views 24

केरल प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष के० सुरेंद्रन ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन किया

केरल में, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के० सुरेंद्रन ने वायनाड लोकसभा सीट से भाजपा उम्‍मीदवार के रूप में आज जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन किया। नामांकन के समय श्री सुरेंद्रन के साथ भाजपा नेता स्मृति ईरानी, आदिवासी गोत्र महासभा नेता सी के जानू और अन्य स्थानीय नेता थे। श्री सुरेंद्रन ने कलपट्टा शहर में रोड ...

April 4, 2024 8:39 PM

views 17

विदेश मंत्रालय ने कम्‍बोडिया जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

विदेश मंत्रालय ने रोजगार के सिलसिले में कम्‍बोडिया जाने वाले भारतीय नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि केवल अधिकृत एजेन्‍ट के जरिये ही कम्‍बोडिया जाने का आवेदन करें।  मंत्रालय का कहना है कि कम्‍बोडिया में नौकरी के आकर्षक प्रस्‍तावों के फर्जी वादों के लालच में आकर भारतीय नागर...

April 4, 2024 8:22 PM

views 27

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उत्‍तराखंड के पिथौरागढ़ व विकास नगर में चुनावी सभा को संबोधित किया

उत्‍तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज पिथौरागढ़ और विकास नगर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। पिथौरागढ़ में अल्मोड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्‍मीदवार अजय टम्‍टा के समर्थन में जनसभा करते हुए श्री नड्डा ने पिछले दशक में उत्‍तराखंड में वास्तविक व...

April 4, 2024 8:20 PM

views 19

बडकागांव कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने ईडी से मांगा समय, ईडी ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था

बडकागांव कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद को ईडी ने पहला समन जारी कर आज एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी के क्षेत्रीय ऑफिस बुलाया था। जानकारी के मुताबिक, अंबा प्रसाद ने ईडी से समय मांगा है, वह आज ईडी ऑफिस नहीं पहुंचीं। वहीं, ईडी ने अंबा के भाई अंकित को समन जारी कर 5 अप्रैल को हाजिर होने का निर्देश दिया है। इधर, वि...

April 4, 2024 8:13 PM

views 18

रांची: पुलिस ने विदेशी शराब, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ अलग-अलग मामलों में कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रांची में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। रांची के नगर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने बताया कि विदेशी शराब, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ अलग-अलग मामलों में कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिटी एसपी ने कहा कि निर्वाचन आयोग और रांची के...