October 25, 2025 9:09 PM

views 1.6K

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया, रोहित शर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच

सिडनी में भारत ने तीसरे और अंतिम एक दिवसीय क्रिकेट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराया। रोहित शर्मा को नाबाद 121 रन की शतकीय पारी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। इससे पहले ऑस्‍ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ...

October 25, 2025 8:58 PM

views 24

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज स्वच्छ और हरित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीयों के लिए पर्यावरण के प्रति सम्मान केवल एक विश्वास नहीं, बल्कि जीवन का एक अभिन्न अंग है। आज नई दिल्ली में क्रांतिकारी सोहन सिंह की जयंती पर श्री बिरला ने कहा कि भारतीय परंपराओं,...

October 25, 2025 8:57 PM

views 5.7K

ओडिशा सरकार ने चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ को देखते हुए तटीय जिलों में तैयारियां तेज की

ओडिशा सरकार ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान मोंथा की आशंका को देखते हुए राज्य के तटीय जिलों में तैयारियां तेज़ कर दी हैं। बालासोर जिले में सभी सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं, जबकि गंजम जिले के अधिकारियों को अगले आदेश तक अपने मुख्यालयों में रहने को कहा गया है। राज्य सरकार ने सभी ...

October 25, 2025 8:55 PM

views 29

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में दबाव क्षेत्र चेन्नई से 950 किमी पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ा

दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव का क्षेत्र चेन्नई से 950 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की तरफ बढ गया है। यह विशाखापत्तनम से 960 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से 970 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। कल इसके गहरे दबाव वाले क्षेत्र में परिवर्तित होने और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने त...

October 25, 2025 8:50 PM

views 123

मौसम विभाग ने गुजरात तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आरेंज अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने गुजरात तथा अंडमान निकोबार द्वीप समूह में कल मूसलाधार बारिश की चेतावनी देते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आंध्रप्रदेश, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरि, कराईकल और मध्‍यप्रदेश में अगले दो दिन के दौरान भारी बारिश का अनुमान जताया है। इस बीच, छत्‍तीसगढ, राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र, कोंक...

October 25, 2025 8:48 PM

views 79

दिल्‍ली पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारियों के साथ बैठक की

दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस बैठक में श्री सिरसा ने सभी विभागों को जम़ीनी स्तर पर काम में तेजी लाने, कूड़ा प्रबंधन को मजबूत करने और प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त निगरानी के आदेश दिए। उन्‍होंने प्रदूषण मॉनिटरिंग क...

October 25, 2025 8:45 PM

views 31

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि श्री शाह को भारतीय मनोरंजन जगत के एक सच्चे दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। श्री मोदी ने कहा कि उनके सहज हास्य और प्रतिष्ठित अभिनय ने अनगिनत लोगों के जीवन में हंसी का संचार ...

October 25, 2025 7:58 PM

views 156

दिल्ली सरकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुरू करेगी ‘सरदार एट 150’ अभियान

दिल्ली सरकार पूर्व उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी अभियान सरदार एट 150 चलाएगा। इस अभियान का उद्देश्‍य जन भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के विचार को सशक्त बनाना और अमृत पीढ़ी को सरदार पटेल के एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता के आदर्शों...

October 25, 2025 7:44 PM

views 53

नौसेना कमांडर सम्मेलन 2025 का दूसरा संस्करण संपन्न हुआ

नौसेना कमांडर सम्मेलन 2025 का दूसरा संस्करण कल नई दिल्ली में संपन्न हुआ। 22 अक्‍तूबर से शुरू हुआ यह द्विवार्षिक सम्मेलन तीन दिन तक चला। यह नौसेना कमांडरों के लिए परिचालन तैयारियों, समुद्री सुरक्षा, क्षमता विकास और तीनों सेनाओं के मध्‍य समन्‍वय पर चर्चा का एक महत्वपूर्ण मंच है। इस अवसर पर नौसेना आयुध...

October 25, 2025 7:39 PM

views 58

दिल्ली पुलिस मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले गिरोह के चार सदस्‍यों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थ की तस्‍करी करने वाले एक अंतराज्‍यीय गिरोह का भंड़ाफोड़ कर गिरोह के चार सदस्‍यों को राजधानी के आर के पुरम क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। इनमें गिरोह का सरगना भी शामिल है। पुलिस ने इनके पास से चार किलोग्राम से अधिक मात्रा में उच्‍चगुणवत्ता का गांजा जब्‍त किया है...