April 21, 2024 2:09 PM

views 20

बलराज पंवार ने पेरिस ओलंपिक के लिए भारत का पहला कोटा हासिल किया

दक्षिण कोरिया में विश्‍व एशिया-ओशियानिया ओलंपिक और पैरालम्पिक क्‍वालिफिकेशन मुकाबले में नौकायन में बलराज पंवार ने तीसरा स्‍थान प्राप्‍त कर पेरिस ओलंपिक के लिए भारत का पहला कोटा हासिल कर लिया है।बलराज पंवार भारतीय सेना के कर्मी हैं। उन्‍होंने 2 हजार मीटर की रेस 7 मिनट और 1.27 सेकेंड में पूरी की। 

April 21, 2024 1:27 PM

views 21

महाराष्ट्र: राजनीतिक विरासत का केन्द्र रहा है नांदेड़, 11 बार जीती कांग्रेस, फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के पास है सीट  

नांदेड़ संसदीय क्षेत्र राजनीतिक विरासत का केन्द्र रहा है। पूर्व गृह मंत्री स्वर्गीय शंकरराव चव्हाण और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जैसे उल्लेखनीय व्यक्तित्वों ने यहां के राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।  नांदेड़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र - भोकर, नांदेड़ उत्तर,...

April 21, 2024 2:11 PM

views 28

भगवान महावीर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने जारी किया एक स्‍मारक सिक्‍का और डाक टिकट 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में भगवान महावीर के 2550वें निर्वाण महोत्‍सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्‍होंने एक स्‍मारक सिक्‍का और डाक टिकट भी जारी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत विश्‍व की प्राचीनतम जीवंत सभ्‍यता तो है ही, यह मानवता की आश्रय-स्थली भी है। उन्‍होंने...

April 21, 2024 11:53 AM

views 20

नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में हो रही है कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद

लोकसभा चुनाव से संबंधित कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में जारी है। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। पंजाब से पार्टी के वरिष्ठ नेता भी इस बैठक में भाग ले रहे हैं।

April 21, 2024 11:51 AM

views 13

संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों की प्रमुख रोजमेरी डिकार्लो ने कहा, सूडान में चरम पर पहुंचा संघर्ष, दोनों गुटों को विदेशी समर्थकों से मिल रहे हथियार

संयुक्त राष्ट्र के राजनीतिक मामलों की प्रमुख रोजमेरी डिकार्लो ने कहा है कि सूडान में सत्ता के लिए प्रतिद्वंद्वी जनरलों के बीच वर्षों से जारी संघर्ष चरम पर पहुंच गया है। इसका मूल कारण दोनों गुटों को विदेशी समर्थकों से मिल रहे हथियार हैं जो संयुक्त राष्‍ट्र प्रतिबंधों का लगातार उल्‍लंघन कर दोनों गुटों...

April 21, 2024 11:45 AM

views 20

केरल: 20 सीटों के लिए प्रचार अभियान में बचा केवल चार दिन का समय, प्रमुख दलों के नेता सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार में जुटे

केरल में चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। लोकसभा की सभी 20 सीटों के लिए प्रचार अभियान में केवल चार दिन का समय बचा है। तीनों प्रमुख दलों के राष्ट्रीय नेता सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। आज केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता वी. के. सिंह मलप्पुरम, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के...

April 21, 2024 11:15 AM

views 29

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए पंजीकरण प्रारम्भ, 10 मई अंतिम तिथि

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग की इस वर्ष 16 जून की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के लिए राष्‍ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन.टी.ए.) की वेबसाइट पर  पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है। पंजीकरण 10 मई तक किया जा सकेगा जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 12 मई है। नेट परीक्षा उत्तीर्ण होने पर जूनियर रिसर्च फैलोशिप दी जात...

April 21, 2024 11:12 AM

views 27

आईपीएल: आज खेले जाएंगे दो मुकाबले, पहला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच दोपहर 3.30 बजे 

आईपीएल क्रिकेट में आज दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डन कोलकाता में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच शाम 7.30 बजे से होगा। इससे पहले कल सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 67...

April 21, 2024 11:10 AM

views 22

जापान: दुर्घटनाग्रस्त हुए दो एसएच-60 हेलीकॉप्टर, रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की

जापान के रक्षा मंत्री मिनोरू किहारा ने आत्‍मसुरक्षा बल के हेलीकॉप्टर में सवार एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। समुद्री आत्मरक्षा बल के दो एसएच-60 हेलीकॉप्टर कल प्रशांत महासागर में इजू द्वीप समूह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि दोनों हेलीकॉप्टर में चार-चा...

April 21, 2024 8:26 AM

views 17

मेघालय: शिलांग में लोकसभा चुनाव के लिए हुआ 76.6 प्रतिशत मतदान, 2019 के मुकाबले 5.1 प्रतिशत अधिक

शिलांग में लोकसभा चुनाव में 76.6 प्रतिशत मतदान हुआ जो 2019 के मुकाबले 5.1 प्रतिशत अधिक है। 2015 में मेघालय की दो लोकसभा सीट में से तुरा सीट पर इस बार भी रिकॉर्ड मतदान हुआ है।