April 23, 2024 8:56 PM

views 18

चुनाव में हर बार लोक लुभावने वादे करती हैं कांग्रेसः जे0 पी0 नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जे0 पी0 नड्डा ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में हर बार लोक लुभावने वादे करती हैं, लेकिन बाद मे उन्‍हें भूल जाती है। वे आज मध्‍यप्रदेश के रीवा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले सभी दल आज एक जगह जमा हो गए हैं। इन्‍ह...

April 23, 2024 8:53 PM

views 17

किसानों के कर्ज माफ नहीं करती सरकार, लेकिन पूंजीपतियों को रियायतः प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केन्‍द्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह किसानों के कर्ज माफ नहीं करती, लेकिन पूंजीपतियों को यह रियायत जरूर देती है। वे आज कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं। उन्‍होंने इस मौके पर बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा जोर शोर से उठाया।   उधर भाजपा ...

April 23, 2024 8:49 PM

views 21

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग मामले में दिल्ली-सरकार कुछ काम नहीं कर रहीः रामवीर सिंह बिधूड़ी

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग मामले में दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया है कि इस मामले में सरकार कुछ काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम में जब भाजपा की सरकार थी, तब गाजीपुर लैंडफिल साइट में आग लगने पर निगम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 ल...

April 23, 2024 8:39 PM

views 22

रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए ‘किफायती खाना’ उपलब्ध कराने का लिया निर्णय

रेलवे ने गर्मी के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए 'किफायती खाना' उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उत्तर रेलवे ने बताया है कि सामान्य श्रेणी के डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर उनके कोच के बाहर ही किफायती दाम पर खाना और अन्य फूड उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि यात्रियों को गर्मी ...

April 23, 2024 8:28 PM

views 17

देवघर जिले में पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया खुलासा

देवघर जिले में पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस सिलसिले में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गाड़ी और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। एसडीपीओ के नेतृत्व में बिहार के मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र से...

April 23, 2024 8:27 PM

views 11

जामताड़ा महाविद्यालय सभागार में स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

जामताड़ा महाविद्यालय सभागार में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी गोपाल कृष्ण झा ने 18 वर्ष की उम्र पूरा करने वाले महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को एक जून को होने वाले मतदान में सहभागिता निभाने पर जोर दिया।

April 23, 2024 8:25 PM

views 22

झारखंड विधानसभा में अवैध नियुक्ति की जांच की मांग के लिए दाखिल जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में 13 मई को होगी सुनवाई

झारखंड विधानसभा में अवैध नियुक्ति की जांच की मांग के लिए दाखिल जनहित याचिका पर आज  हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार और विधानसभा को जस्टिस विक्रमादित्य कमिटी की रिपोर्ट आने के बाद की गई कार्रवाई से संबंधित फाइल प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।  इसके साथ ही अदालत ने राज्यपाल...

April 23, 2024 8:24 PM

views 16

प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए जा रहे हैं प्रयास

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद अब तक चतरा जिले में सोलह हजार नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किये गये हैं। चतरा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने प्रेस वार्ता में बताया कि चतरा जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है।...

April 23, 2024 8:23 PM

views 14

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर की बैठक

लोहरदगा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर विधि-व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाइसेंसी हथियारों की जब्ती, फ्लाइंग स्क्वायड टीम व स्टैटिक सर्विलांस टीम द्वारा की जा रही नियमित...

April 23, 2024 8:20 PM

views 18

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हुई

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गयी है। इस सिलसिले में केंद्रीय मंत्री और खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने आज नामांकन दाखिल किया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा के समक्ष श्री मुंडा ने नामांकन का पर्चा भरा। नामांकन के समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल...