April 24, 2024 9:38 AM

views 26

मध्‍य प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज राज्य में चुनावी जनसभायें, भोपाल में करेंगे रोड शो

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्‍य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। सागर और हरदा में जनसभाओं के बाद वे भोपाल में रोड शो करेंगे। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मध्‍य प्रदेश की 6 सीटों के लिए चुनाव होगा। इन सीटों पर आज शाम 6 बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा।

April 24, 2024 7:35 AM

views 22

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज करेंगी देहरादून का दौरा, भारतीय वन सेवा परिवीक्षाधीन अधिकारियों के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

उत्तराखंड की दो दिन की यात्रा पर गई राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून में वन अनुसंधान संस्थान में भारतीय वन सेवा परिवीक्षाधीन अधिकारियों के दीक्षांत समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। संस्थान के 2022-24 कोर्स के 99 परिवीक्षाधीन अधिकारियों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में स्न...

April 23, 2024 9:42 PM

views 27

छत्तीसगढ़ में भाजपा के सत्‍ता में आने से भ्रष्‍टाचार और नक्‍सली हिंसा काबूः नरेन्द्र मोदी  

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के सत्‍ता में आने के बाद से भ्रष्‍टाचार के साथ-साथ नक्‍सली हिंसा पर भी काबू पा लिया गया है। वे आज छत्तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राज्‍य के लोगों को ...

April 23, 2024 9:40 PM

views 26

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्‍व स्‍तरीय मेडिकल शिक्षा और चिकित्‍सा सेवाएं देने के लिए एम्स की प्रशंसा की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्‍व स्‍तरीय मेडिकल शिक्षा और चिकित्‍सा सेवाएं देने के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान- एम्स की प्रशंसा की है। राष्ट्रपति आज उत्‍तराखंड में एम्‍स ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थीं।  राष्ट्रपति ने चिकित्सा क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों का उ...

April 23, 2024 9:38 PM

views 18

29 अप्रैल तक देश के उत्तर-पूर्वी भाग में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है

इस महीने की 29 तारीख तक देश के उत्तर पूर्वी भाग में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में वर्षा होने का अनुमान जताया है। अगले तीन से चार दिनों में मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा और दक्षिण भारत के कई हिस्...

April 23, 2024 9:36 PM

views 15

मध्यम दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल के नए संस्करण का आज सफल प्रक्षेपण किया गया

सैन्‍य रणनीति कमान की ओर से आज मध्यम दूरी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल के नए संस्करण का सफल प्रक्षेपण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मिसाइल का प्रक्षेपण सफल रहा और यह सभी मानकों पर खरा उतरा।

April 23, 2024 9:34 PM

views 19

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने स्पष्ट किया है कि वह भ्रामक विज्ञापन को लेकर गंभीर है

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने स्पष्ट किया है कि भ्रामक विज्ञापन को लेकर वह गंभीर है। शीर्ष न्‍यायालय ने भ्रामक विज्ञापनों के प्रकाशन को लेकर पतंजलि आयुर्वेद के खिलाफ लंबित अवमानना मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वह मात्र पतंजलि आयुर्वेद के लिए ही नहीं, बल्कि जनहित में उन सभी उपभोक्‍ता कंपनियों के प्रति भी ...

April 23, 2024 9:32 PM

views 23

पिछले दो महीनों में औसतन 4.9 प्रतिशत पर आई मुद्रास्फीतिः भारतीय रिजर्व बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि निवेश की सशक्त मांग और उत्साहपूर्ण व्यापार तथा उपभोक्ताओं के सकारात्मक रुझान से वास्तविक जीडीपी वृद्धि में बढ़ोतरी के आसार हैं। आरबीआई ने 'अर्थव्यवस्था की स्थिति' शीर्षक वाले लेख में कहा है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति पिछले दो महीनों में औसतन पांच दश...

April 23, 2024 9:28 PM

views 19

मणिपुर में आज खोंगजोम दिवस मनाया गया

मणिपुर में आज खोंगजोम दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अंग्रेजों के खिलाफ 1891 के युद्ध में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्‍य समारोह थौबल जिले में खोंगजोम युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित किया गया। खोंगजोम दिवस हर वर्ष 23 अप्रैल को मनाया जाता है।

April 23, 2024 9:27 PM

views 20

दुबई में खाड़ी सूचना सुरक्षा प्रदर्शनी और सम्‍मेलन में भारत का साइबर सुरक्षा उद्योग हो रहा है लोकप्रिय

दुबई में खाड़ी सूचना सुरक्षा प्रदर्शनी और सम्‍मेलन में भारत का साइबर सुरक्षा उद्योग लोकप्रिय हो रहा है। भारतीय डेटा सुरक्षा परिषद ने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में देश की बढ़ती विशेषज्ञता को प्रदर्शित करने के लिए 22 भारतीय कंपनियों को एक साथ लाया है। यह भागीदारी साइबर सुरक्षा में भारत की उल्लेखनीय प्रगति...