April 27, 2024 11:21 AM

views 4

तेलंगाना: 17 लोकसभा क्षेत्रों में  जांच के दौरान लगभग 400 नामांकन खारिज, 950 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए

तेलंगाना में 17 लोकसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों ने कल देर रात तक जांच के दौरान लगभग 400 नामांकन खारिज कर दिए हैं। 950 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए। इनमें प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किए गए नामांकन भी शामिल थे। हालांकि, नामांकन पत्रों की जांच पूरी होने पर आंकड़े भिन...

April 27, 2024 11:20 AM

views 14

महाराष्ट्र: कोल्हापुर में जनसभा को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री और वरिष्‍ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी, लातूर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की रैली 

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे महाराष्ट्र में कोल्हापुर में तपोवन भूमि में जनसभा को संबोधित करेंगे। वे कोल्‍हापुर से महायुति के उम्‍मीदवार और मौजूदा सांसद संजय मांडलिक तथा हतकनंगले से प्रत्याशी धैर्यशील माने के पक्ष में प्रचार करेंगे। कांग्रेस ने कोल्...

April 27, 2024 12:46 PM

views 30

ताइवान में आज सुबह महसूस किये गये भूकंप के कई झटके, किसी नुकसान की खबर नहीं

ताइवान में आज सुबह भूकंप के कम से कम दस झटके महसूस किये गये। सबसे शक्तिशाली झटके को रिक्‍टर पैमाने पर 6.1 मापा गया। भूकंप का केन्‍द्र हुआलिन शहर से चालीस किलोमीटर दूर लगभग 19 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है। ताईवान में लगभग दो सप्‍ताह पहले भी 7.4  तीव्रता का विनाशकारी भूकं...

April 27, 2024 11:15 AM

views 24

मध्य प्रदेश: दूसरे चरण में 6 लोकसभा सीटों पर लगभग 58.26 प्रतिशत मतदान, होशंगाबाद में सर्वाधिक 66.72 प्रतिशत वोट पड़े

मध्य प्रदेश में कल दूसरे चरण के मतदान के दौरान राज्य की 6 लोकसभा सीटों पर लगभग 58.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। होशंगाबाद में सर्वाधिक 66.72 प्रतिशत और रीवा में सबसे कम 49.44 प्रतिशत मतदान हुआ। दमोह में 56.33, खजुराहो में 56.91, सतना में 61.33 और टीकमगढ़ में 59.23 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बीच, मध्य प...

April 27, 2024 11:13 AM

views 13

जम्‍मू कश्‍मीर: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए

उत्‍तरी कश्‍मीर के बारामूला जिले में सोपोर के नौपाड़ा क्षेत्र में कल सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान कर ली गई है। इनके पास से हथियार और गोला बारूद सहित संदेहास्पद सामग्री बरामद हुई है। बृहस्पतिवार को पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त द...

April 27, 2024 1:17 PM

views 12

लोकसभा चुनाव: दूसरे चरण में दर्ज हुआ 60.96 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 60.96 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इस चरण में 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा और गर्मी के बावजूद मतदाताओं में उत्साह देखा गया। 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं ने मतदान किया। इस दौरान केरल की 20, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्...

April 27, 2024 11:10 AM

views 27

तेलंगाना: अपुष्‍ट आरोप पर निर्वाचन आयोग ने की मंत्री और कांग्रेस नेता कोन्‍डा सुरेखा की आलोचना कहा- बयान देने में सावधानी बरतें 

निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना में भारत राष्‍ट्र समिति (बीआरएस) और इसके कार्यकारी अध्‍यक्ष के.टी. रामाराव पर अपुष्‍ट आरोप लगाने के मामले में राज्‍य की मंत्री और कांग्रेस की स्‍टार प्रचारक कोन्‍डा सुरेखा की कड़ी आलोचना की है। आयोग को इस संबंध में बीआरएस के प्रवक्ता से शिकायत मिली थी। जिसके बाद आयोग ने तेल...

April 27, 2024 7:53 AM

views 23

आईपीएल: पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ विकेट से हराया 

आईपीएल क्रिकेट में कल रात कोलकाता में पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने 18.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 262 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। जॉनी बेयरस्टो ने पंजाब के लिए सर्वाधिक 108 रन बनाए जबकि शशांक सिंह ने 68 रन बनाए। इससे पहले बैटिंग करते हुए कोलकाता ने निर्धारि...

April 27, 2024 7:42 AM

views 32

जम्‍मू-कश्‍मीर: शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ चुनाव, भीषण गर्मी के बावजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में लिया भाग

कल जम्‍मू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भीषण गर्मी के बावजूद जम्‍मू, सांबा, रियासी और राजौरी में लोगों ने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। खासकर पहली बार मतदाता बने युवाओं में वोटिंग को लेकर बहुत उत्साह देखा गया। जम्‍मू, सांबा, रियासी और राजौरी जिले के कुछ हिस...

April 27, 2024 7:41 AM

views 29

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज गुजरात में करेंगे प्रचार

लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात में चुनाव प्रचार चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह और कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड्रा आज अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। गुजरात में 7 मई तीसरे चरण में मतदान होगा।