April 27, 2024 2:50 PM

views 18

मौसम विभाग ने राज्य भर में अगले चार दिनों तक हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने राज्य भर में अगले चार दिनों तक हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। इधर राज्य के 18 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अन्य जिला में भी भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रही है। विभाग ने बताया कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

April 27, 2024 2:49 PM

views 18

रांची में बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को लेकर केंद्रीय टीम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की

रांची में बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को लेकर केंद्रीय टीम ने कल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बर्ड फ्लू के संक्रमण के फैलाव को रोकने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की आपात स्थिति से निपटने की चल रही तैयारियों की जानकारी राज्य सरकार से ली। इधर, सदर अस्पताल में बर्ड फ्लू के मरीजों के ईला...

April 27, 2024 2:48 PM

views 23

चवालीस किलोग्राम गांजा के साथ दो महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार

राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड से पुलिस ने लगभग चवालीस किलोग्राम गांजा के साथ दो महिला समेत चार तस्करों को कल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस गांजे को रांची से बनारस ले जाने की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई की गयी।

April 27, 2024 2:43 PM

views 21

झारखंड के तीन लोकसभा सीटों के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू

झारखंड के हजारीबाग, चतरा और कोडरमा लोकसभा सीट के लिए कल अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले दिन तीन प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें चतरा से भारतीय जनता पार्टी के कालीचरण सिंह और एक निर्दलीय तथा कोडरमा से एक प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा। वहीं, हजारीबाग सीट और गा...

April 27, 2024 2:40 PM

views 17

राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई

राज्य में लोकसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक हुई। आईजी अभियान- सह- राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में वरीय पुलिस पदाधिकारियों और जिलों के पुलिस अधीक्षकों की इस बैठक में विधि व्यवस्था, मादक पदार्थों और शराब की तस्करी तथा उग्रवादियों- अपराधियों ...

April 27, 2024 2:37 PM

views 17

प्रदेश के दो आर्चरी खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन हुआ

प्रदेश के दो आर्चरी खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन किया गया है। इनमें आर्चरी अकादमी, जबलपुर की खिलाड़ी कृतिका बिचपुरिया और अमित कुमार शामिल हैं। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स मेघालय में दोनों खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अर्जित किया था। उल्लेखनीय है कि मप्र राज्य आर्चरी अकादमी जबलपुर में स्थापित है।

April 27, 2024 2:34 PM

views 18

प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए चौतरफा प्रयास जारी

प्रदेश में मतदान प्रतिशत बढाने के लिए चौतरफा प्रयास किये जा रहे हैं।इंदौर के सभी महाविद्यालयों में छात्रों को मतदान के अधिकार का महत्व समझाते हुए मतदान करने का संकल्प ऑनलाइन गूगल फॉर्म से भरवाए जा रहे है। वहीँ, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त  प्रेक्षकगणों  ने संयुक्त बैठक ली। शिवपुरी जिले में लोक...

April 27, 2024 2:32 PM

views 19

प्रदेश में अंतिम चरण के चुनाव के लिए 90 उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए

लोकसभा चुनाव के चौथे और प्रदेश के लिए अंतिम चरण में आठ लोकसभा क्षेत्रों में 90 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र जांच के बाद वैध पाए गए, जबकि कुल 11 नामांकन पत्र अस्वीकृत किये गये। नामांकन पत्र भर चुके सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मत...

April 27, 2024 1:53 PM

views 20

दिल्‍ली: सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समित‍ि के कई सदस्‍यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की 

दिल्‍ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समित‍ि के कई सदस्‍यों ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की। इस अवसर पर पार्टी महासचिव तरूण चुग, पार्टी के नेता मनजिन्‍दर सिंह सिरसा और भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष वीरेन्‍द्र सचदेवा उपस्थित थे। कार्यक्रम में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि ...

April 27, 2024 1:30 PM

views 22

उत्तराखंड: राज्य के जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण की समीक्षा के लिए आज हल्द्वानी में बैठक करेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी राज्य के जंगलों में लगी आग पर नियंत्रण की समीक्षा के लिए आज नैनीताल के हल्द्वानी में बैठक करेंगे। राज्‍य में गढ़वाल और कुमाऊं जिलों के वन-क्षेत्र में आग लगने की पांच सौ 75 घटनाओं में लगभग 6 सौ 90 हेक्‍टेयर भूमि प्रभावित हुई है। इससे 14 लाख 41 हजार 7 सौ 71 र...