April 29, 2024 9:59 PM

views 23

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केन्‍द्र सरकार पर मूल्‍य वृद्धि और बेरोजगारी का अरोप लगाया

  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केन्‍द्र सरकार पर मूल्‍य वृद्धि और बेरोजगारी का अरोप लगाया है। कर्नाटक के गुलबर्ग संसदीय क्षेत्र के सेदाम में एक जनसभा में उन्‍होंने कहा कि गलत जीएसटी और नोटबंदी ने लघु और मध्‍यम उद्योगों में रोजगार समाप्‍त कर दिया है। उन्‍होंने चुनावी बॉड को घोटाला बताया। श...

April 29, 2024 9:58 PM

views 21

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आम सभा को संबोधित किया

        कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि दो विचारधाराओं की लड़ाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी देश के उस संविधान को बदलना चाहती है, जो गरीबों के अधिकारों की रक्ष...

April 29, 2024 9:55 PM

views 26

तेलंगाना में नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के अंतिम दिन 100 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस लिया

  तेलंगाना में आज नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के साथ सभी 17 लोकसभा क्षेत्रों में पांच सौ 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में शेष हैं। नामांकन दाखिल करने वाले 100 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। सबसे कम 12 उम्मीदवार आदिलाबाद में हैं जबकि सबसे ज्यादा 45 नामांकन सिकंदराबाद में हैं। मेडक म...

April 29, 2024 9:39 PM

views 30

भारत ने कनाडा में एक कार्यक्रम में खालिस्तान के नारों का कड़ा विरोध किया

  भारत ने आज कनाडा में एक कार्यक्रम में खालिस्तान के नारों का कड़ा विरोध किया। इस कार्यक्रम को कनाडा के प्रधानमंत्री संबोधित कर रहे थे। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में आज नई दिल्ली में कनाडा के उप-उच्चायुक्त को तलब किया। मंत्रालय ने कहा कि इस आयोजन में इस तरह की परेशान करने वाली गतिविधियों को जारी रख...

April 29, 2024 9:36 PM

views 21

मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली और केंद्रीय सचिवालय सदस्य मुरलीधरन ने निर्वाचन आयोग से मुलाकात की

  मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी की पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली और केंद्रीय सचिवालय सदस्य मुरलीधरन ने आज नई दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात की। बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने सांप्रदायिक तनाव भड़काने, झूठ फैलाने और मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी नेताओं के विरूद्ध दर्ज...

April 29, 2024 9:33 PM

views 20

उत्तर प्रदेश में अगले चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार हुआ तेज

  उत्तर प्रदेश में अगले चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज एटा जिले में एक रैली में भाजपा पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलना चाहती है। बाद में उन्होंने हाथरस में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने 400 पार का ना...

April 29, 2024 9:28 PM

views 19

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज 23 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज 23 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन माओवादियों ने दंतेवाड़ा पुलिस के लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के सामने आत्मसमर्पण किया। ये सभी नक्सली भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सदस्य हैं। इन पर नक्सलियों के सहयोगी के रूप में काम करने का आरोप है।...

April 29, 2024 9:24 PM

views 32

मणिपुर में बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के छह मतदान केन्‍द्रों पर कल पुन: मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी

  मणिपुर में बाहरी मणिपुर संसदीय क्षेत्र के छह मतदान केन्‍द्रों पर कल पुन: मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कल उखरूल जिले में पांच मतदान केन्‍द्रों और सेनापति में एक मतदान केन्‍द्र पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इन केन्‍द्रों पर 26 अप्रैल को वोट डाले गये थे, लेकिन निर्वाच...

April 29, 2024 9:21 PM

views 18

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में रोड शो किया

        भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा पार्टी उम्मीदवार के लिए गुवाहाटी में रोड शो किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी उनके साथ थे।

April 29, 2024 9:18 PM

views 24

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन का समापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आयोजित पुरातन छात्र सम्मेलन का समापन हो गया है। दो दिवसीय सम्मेलन में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में कार्यरत न्यायाधीश, उच्च न्यायालयों में पदासीन न्यायाधीश, फिल्म एवं साहित्य जगत के साथ देश-विदेश में नाम कमा रहे पुरा छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कु...