May 1, 2024 1:59 PM

views 21

एचपीजेड टोकन ऐप से जुड़ी धोखाधड़ी निवेश योजना की जांच के तहत सीबीआई ने कई स्थानों पर छापेमारी की

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने एच.पी.जेड. टोकन ऐप से जुड़ी धोखाधड़ी निवेश योजना की जांच के तहत आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 30 स्थानों पर छापेमारी की। इसमें दो कंपनियां और उनके निदेशक शामिल हैं। ये छापेमारी अस्तित्वहीन क्रिप्टोकरेंसी योजना में निवेश करने के लिए जनता को गुमराह करती थ...

May 1, 2024 1:58 PM

views 15

चुनाव आयोग ने अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में मतदान की तारीख सात मई से बदलकर 25 मई की

चुनाव आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी संसदीय क्षेत्र में लोकसभा मतदान की तिथि सात मई से बदल कर 25 मई कर दी है। इस निर्वाचन क्षेत्र में मतदान अब तीसरे चरण की बजाय छठे चरण में होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों की राय, संचार दिक्कतें और प्राकृति...

May 1, 2024 1:46 PM

views 21

अभिनेत्री रूपाली गांगुली भाजपा में शामिल

अभिनेत्री रूपाली गांगुली आज भाजपा में शामिल हो गई। नई दिल्‍ली के भाजपा मुख्यालय में वे पार्टी महासचिव विनोद तावडे और पार्टी नेता अनिल बलूनी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुई। ज्योतिषाचार्य अमिया जोशी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस बीच, दिल्‍ली कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज बसौया और नस...

May 1, 2024 1:45 PM

views 18

आईआईएमसी ने आगामी शैक्षणिक वर्ष से दो नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किए

भारतीय जनसंचार संस्थान - आई.आई.एम.सी. ने आगामी शैक्षणिक वर्ष से दो नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। संस्थान ने मीडिया व्यावसायिक अध्ययन एवं सामरिक संचार में एमए को शैक्षणिक सत्र 2024-25 से दो वर्ष के पाठ्यक्रम के रूप में शुरू करने की घोषणा की। सम विश्वविद्यालय घोषित होने के बाद से यह संस्थान क...

May 1, 2024 1:43 PM

views 30

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस आज

  श्रमिकों के योगदान का सम्मान करने के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। इसे मई दिवस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन का उद्देश्य विश्व में आर्थिक और सामाजिक अधिकारों को प्राप्त करने में श्रमिकों के बलिदान को याद करना है। 1886 में अमेरिका में प्रतिदिन आठ घंटे काम की मांग को लेकर मजद...

May 1, 2024 1:54 PM

views 14

इस साल अप्रैल में जीएसटी संग्रह दो लाख दस हजार करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया

अप्रैल में जीएसटी संग्रह में अब तक का सबसे अधिक दो लाख दस हजार करोड़ रुपये का संग्रह दर्ज किया गया है।  अप्रैल में सकल वस्तु एवं सेवा कर-जीएसटी संग्रह में अब तक का सबसे अधिक दो लाख दस हजार करोड़ रुपये का संग्रह दर्ज किया गया है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि यह वार्षिक आधार पर 12 दशमलव 4 प्रतिशत की मह...

May 1, 2024 1:57 PM

views 19

भारत ने टॉरपीडो-SMART पनडुब्बी रोधी मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया

सुपरसोनिक मिसाइल टॉरपीडो- स्मार्ट (SMART) प्रणाली का आज सुबह ओडिसा के तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने कहा, इससे भारतीय नौसेना की पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमता हल्के टारपीडो की क्षमता से कहीं अधिक बढ़ जाएगी। SMART टारपीडो एक अगली पीढ़ी की मिसाइल-आधारित हल्के वजन वाली टॉरपीडो प्रणाल...

May 1, 2024 1:55 PM

views 15

बैडमिंटन में कोलंबो में थॉमस कप के क्वार्टर फाइनल में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला इंडोनेशिया से

बैडमिंटन में भारतीय टीम का आज चीन के चेंगदू में थॉमस कप के क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया से मुकाबला होगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे बजे शुरू होगा। आज के मैच से ग्रुप टॉपर्स का फैसला होगा। टीम में एचएस प्रणय, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, प्रियांशु राजावत और किरण जॉर्ज, सात्विकसाईराज रंकीरेड्...

May 1, 2024 1:32 PM

views 15

महाराष्‍ट्र: मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए 2 उम्मीदवारों की सूची जारी की

महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना ने लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है। ठाणे निर्वाचन क्षेत्र से नरेश मास्‍के पार्टी के उम्‍मीदवार होंगे। पूर्व महापौर श्री मास्‍के का मुकाबले शिवसेना उद्धव बाला साहेब ठाकरे पार्टी के मौजूदा सांसद राजन विचारे से है। एकनाथ शिंदे के...

May 1, 2024 1:31 PM

views 22

महाराष्ट्र के 65 वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल रमेश बैस ने नागरिकों को संबोधित किया

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने नागरिकों से एक नया, समृद्ध और मजबूत महाराष्ट्र बनाने के लिए साथ आने की अपील की है। वह आज मुंबई के शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के 65वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यपाल ने उन संतों, समाज सुधारकों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्हो...