May 4, 2024 8:59 PM

views 34

विभिन्न राजनीतिक दलों के कई बड़े नेताओं ने आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार किया

विभिन्न राजनीतिक दलों के कई बडे नेताओं ने आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार किया। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में रोड शो किया। सड़कों पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता और मुख्यमंत्री योगी आद...

May 4, 2024 8:58 PM

views 29

जम्मू-कश्मीर में वायुसेना के दो सुरक्षा वाहनों पर गोलीबारी

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने आज शाम पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल के शशिधर इलाके में वायुसेना के दो सुरक्षा वाहनों पर गोलीबारी की। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इस घटना में वायुसेना के पांच जवान घायल हो गये। इनमें से एक एयरमैन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया...

May 4, 2024 8:56 PM

views 14

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के पुत्र एच.डी. रेवन्ना को दुराचार और अपहरण के मामले में हिरासत में लिया गया

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के पुत्र एच.डी. रेवन्ना को दुराचार और अपहरण के मामले में हिरासत में लिया गया है। बेंगलुरु की एक अदालत द्वारा उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद विशेष जांच दल ने उन्हें गिरफ्तार किया। एच.डी. रेवन्ना पर उस महिला के अपहरण का आरोप है जिसने दुराचार की शिकायत...

May 4, 2024 8:54 PM

views 26

इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ के कारण भूस्खलन से कम से कम 15 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ के कारण भूस्खलन से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। 13 उप-जिलों पर बाढ़ का असर पडा है। भूस्खलन के बाद एक हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। लगभग 115 लोगों को प्रभावित क्षेत्र के बाहर मस्जिदों या उनके रिश्तेदारों के घर पहुंचाया गया। खोजी...

May 4, 2024 8:48 PM

views 22

विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने भारत की अर्थव्यवस्था में बाहरी लोगों से दुराव की नीति-ज़ेनोफ़ोबिया के बाधा बनने के दावे का खंडन किया

विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के भारत की अर्थव्यवस्था में बाहरी लोगों से दुराव की नीति-ज़ेनोफ़ोबिया के बाधा बनने के दावे का खंडन किया है। एक कार्यक्रम में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि भारतीय समाज सदैव खुले विचारों का रहा है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इतिहास में भ...

May 4, 2024 8:53 PM

views 26

उत्तर प्रदेश की दस लोकसभा सीट पर मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए प्रचार अंतिम चरण में

उत्तर प्रदेश की दस लोकसभा सीट पर मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए प्रचार अंतिम चरण में है। मंगलवार को संभल, हाथरस, आगरा, फ़तेहपुर-सीकरी, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में वोट डाले जाएंगे। सभी की नजरें समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी सीट पर हैं। पार्टी ने यहां से अखिलेश यादव की पत...

May 4, 2024 8:26 PM

views 16

हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए आज विभिन्‍न दलों के कुल 12 उम्‍मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए

हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए आज विभिन्‍न दलों के कुल 12 उम्‍मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया है कि नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन आज कुल बारह नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिसमें प्रमुख राजनीतिक दल- इंडियन नेशनल लोक दल से सुनिल तेवतिया और बहु...

May 4, 2024 8:21 PM

views 22

केंद्र सरकार ने प्‍याज के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया है

केंद्र सरकार ने प्‍याज के निर्यात पर प्रतिबंध हटा दिया है। विदेश व्‍यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि न्‍यूनतम निर्यात मूल्‍य 550 डॉलर प्रति मिट्रिक टन के साथ यह आदेश तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गया है। यह फैसला इस वर्ष रबी फसलों के अनुमानित अच्‍छे उत्‍पादन और सामान्‍य से अधिक मानसून के प...

May 4, 2024 8:20 PM

views 19

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज कर्नाटक के दावणगेरे में एक जनसभा को संबोधित किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज कर्नाटक के दावणगेरे में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि केंद्र सरकार ने केवल अरबपतियों के लाभ के लिए काम किया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर अमीर कारोबारियों के 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि केंद्र ने किसा...

May 4, 2024 8:19 PM

views 17

छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी का दौर बने रहने की संभावना

छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी का दौर बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के मध्य भाग के कुछ इलाकों में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान चवालीस डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि, बस्तर संभाग के जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट आ सकती...