May 6, 2024 7:32 PM

views 15

कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने भाजपा पर चुनाव प्रचार को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया

  कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला ने भाजपा पर चुनाव प्रचार को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा समझ गई है कि चुनाव में इस बार जनमत आई एन डी आई गठबंधन के पक्ष में आने जा रहा है। इस घबराहट में वह प्रचार को साम्प्रदायिक रंग दे रही है। कांग्रेस नेता आज मुंबई में एक संवाददाता...

May 6, 2024 7:29 PM

views 18

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उन्नाव में रैली को संबोधित किया

  उत्‍तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज उन्नाव जिले में एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग सपा सरकार के शासन में प्रदेश की बदत...

May 6, 2024 7:30 PM

views 17

अरुणाचल प्रदेश: भारतीय सेना ने तवांग युद्ध स्मारक पर योग व फिटनेस कार्यशाला का आयोजन किया

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना की तवांग ब्रिगेड ने आज तवांग युद्ध स्मारक पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक योग और फिटनेस कार्यशाला का आयोजन किया। ब्रिगेड के कमांडर ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन सिखाए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है।

May 6, 2024 7:19 PM

views 18

तेलंगाना में चुनाव प्रचार जोरों पर, मतदान 13 मई को 

  तेलंगाना में चुनाव प्रचार जोरों पर है। विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में जोर-शोर से प्रचार में जुटे हैं। प्रचार के लिए एक सप्ताह से भी कम समय बाकी है। राज्‍य के सभी 17 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में इस महीने की 13 तारीख को मतदान होगा। भाजपा अध्यक्ष जे...

May 6, 2024 7:18 PM

views 14

टिहरी जिला मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय भवन जल्द बनकर तैयार होगा

टिहरी जिला मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय भवन जल्द बनकर तैयार होगा। निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी मयूरी दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कार्यदायी संस्था ने बताया कि भवन का 15 प्रतिशत निर्माण कार्य...

May 6, 2024 7:17 PM

views 14

आपदा की चपेट में आए चंपावत के बाराकोट में भू-वैज्ञानिकों और राजस्व विभाग ने भूगर्भीय सर्वेक्षण किया

आपदा की चपेट में आए चंपावत के बाराकोट के बैड़ाबैडवाल में भूवैज्ञानिकों और राजस्व विभाग ने भूगर्भीय सर्वेक्षण किया। सहायक भूवैज्ञानिक डॉ. हरीश बिष्ट के साथ कानूनगो छत्र सिंह बोहरा, पटवारी दीपक बोहरा और राजीव माहरा ने चमनपुर और भनखोला तोक का निरीक्षण कर भूगर्भीय सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार की। ग्राम प्रधान...

May 6, 2024 7:16 PM

views 16

बीजेपी एससी-एसटी व पिछड़ा वर्ग के आरक्षण में कोई कटौती बर्दाश्‍त नहीं करेगी: केंद्रीय गृह मंत्री व बीजेपी नेता अमित शाह

  केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग-ओ.बी.सी. विरोधी है और पिछड़े वर्गों के हितों की कीमत पर धर्म आधारित आरक्षण लागू कर रही है। बिहार के उजियारपुर संसदीय क्षेत्र के तहत सरायरंजन के नरघोघी में आज एक जनसभा में श्री शाह ने कहा कि कर्नाट...

May 6, 2024 7:15 PM

views 14

वैश्विक निवेशक सम्मेलन- 2023 के तहत प्रदेश में अब तक लगभग 71 हजार करोड़ रुपए के एमओयू क्रियान्वित

वैश्विक निवेशक सम्मेलन- 2023 के तहत प्रदेश में अबतक लगभग 71 हजार करोड़ रुपए के एमओयू को धरातल पर क्रियान्वित किया जा चुका है और शेष कार्यों के लिए प्रक्रिया गतिमान हैं। आज देहरादून स्थित राजभवन में राज्यपाल गुरमीत सिंह से मुलाकात के दौरान उद्योग एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव विनय शंकर पाण्डेय ने य...

May 6, 2024 7:14 PM

views 21

उत्तराखंड के चमोली जिले में प्राकृतिक जल स्रोत- नौले-धारे और नदियों का जल संरक्षण व संवर्धन किया जाएगा

चमोली जिले में प्राकृतिक जल स्रोत- नौले-धारे और नदियों का जल संरक्षण व संवर्धन किया जाएगा। चमोली के जिलाधिकारी हिमांश खुराना ने कैच द रैन कार्याे की समीक्षा बैठक में संबधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ एकीकृत योजना के साथ जल संरक्षण व संवर्धन के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कृषि, उद्यान, सिंचाई, मत्स...

May 6, 2024 7:13 PM

views 21

हरिद्वार जिले में वायु प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण के लिए फसलों की पराली, गन्ने की पत्तियों को जलाने पर अगले आदेशों तक लगाया गया प्रतिबंध

हरिद्वार जिले में वायु प्रदूषण रोकथाम और नियंत्रण के लिए फसलों की पराली, गन्ने की पत्तियों को जलाने पर अगले आदेशों तक प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि वर्तमान में बढ़ती गर्मी के कारण तापमान में ओर वृद्धि होने की सम्भावना है। जिसको देखते हुए पराली जलाने पर रोक लगाई है। उन...