May 6, 2024 8:20 PM

views 15

तमिलनाडु: कन्याकुमारी में समुद्र की तेज लहर में मेडिकल कॉलेज के पांच छात्र बहे

  तमिलनाडु के कन्याकुमारी में समुद्र की तेज लहर में आज एक मेडिकल कॉलेज के पांच छात्र बह गए। ये छात्र कन्याकुमारी में एक शादी में शामिल होने आए थे। ये सभी प्रशिक्षु डॉक्टर थे। इनमें से एक आंध्र प्रदेश का और चार तमिलनाडु के विभिन्न जिलों से थे।

May 6, 2024 8:17 PM

views 22

लोकसभा चुनाव : दिल्ली में पहली बार 5,000 से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने घर से मतदान करेंगे

  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 25 मई को होने वाले मतदान में पहली बार  पांच हजार से अधिक बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता अपने घर से मतदान करेंगे। चुनाव आयोग ने देश में पहली बार घर से मतदान करने की पहल शुरू की है, जिसके तहत 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और 40 फीसदी या उससे अधिक दिव्यांग...

May 6, 2024 8:01 PM

views 20

पूरी सरकार ही भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैः अन्नपूर्णा देवी

केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और कोडरमा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के घरेलू सहायक के घर से ईडी को बड़ी राशि मिलने के मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी बड़ी रकम बरामद होना यह स...

May 6, 2024 8:00 PM

views 22

ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के घरेलू सहायक के घर से ईडी को मिली बड़ी धनराशि

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस के घरेलू सहायक के घर से ईडी को बड़ी राशि मिलने के मामले से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिस पीएस के घरेलू सहायक के घर से यह राशि मिली है, वे पहले कई अन्य लोगों के भी पीएस रह चुके ह...

May 6, 2024 7:59 PM

views 23

राज्य के चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में राज्य के चतरा, कोडरमा और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में नाम वापसी का आखिरी दिन बीत जाने के बाद अब इन तीनों सीटों पर कुल 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार बताया कि चतरा लोकसभा सी...

May 6, 2024 7:58 PM

views 17

छठे चरण के तहत आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने यह बताया है कि छठे चरण के तहत आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। गिरिडीह लोकसभा सीट से बारह, धनबाद सीट से दस, रांची से सोलह और जमशेदपुर से बारह प्रत्याशियों ने अपनी नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है। इसके साथ ही अब धनबाद में कुल अठाईस, रांची में तै...

May 6, 2024 7:56 PM

views 21

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए अधिसूचना कल जारी होगी

लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए अधिसूचना कल जारी होगी। इसके साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो जायेगी, जो 14 मई तक जारी रहेगी। इस चरण में झारखंड की राजमहल, दुमका और गोड्डा संसदीय सीटों के लिए एक जून को मतदान होगा। साहेबगंज के अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया प्रत...

May 6, 2024 7:56 PM

views 17

रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने एक बार फिर भाजपा का दामन थामा

रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने एक बार फिर भाजपा का दामन थाम लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने घर वापसी का ऐलान किया। पिछले दिनों श्री यादव कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हालांकि लोकसभा चुनाव में रांची से टिकट नहीं मिलने से नाराज श्री यादव ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था।

May 6, 2024 7:55 PM

views 25

राज्य में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे

राज्य में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से कई स्तरों पर उपाय किये जा रहे हैं। इस सिलसिले में कल शाम छह बजे से आठ बजे तक स्वीप कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया पर मैं भी इलेक्शन अम्बेसडर हैश टैग अभियान चलाया जायेगा। गुमला जिले में इसकी व्यापक तैयारी की गयी है। जिला प्रशासन ने इस सोशल मीडिया हैश टैग ...

May 6, 2024 7:55 PM

views 25

गढ़वा के उपायुक्त शेखर जमुआर ने अंतर्राज्यीय सीमा बिलासपुर चेक-पोस्ट का निरीक्षण किया

गढ़वा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर ने आज जिले से सटे अंतर्राज्यीय सीमा बिलासपुर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े जाने वाली राशि, मादक पदार्थों एवं अन्य सामग्रियों का संधारण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज करने का निर्देश दिया। इस मौके पर तै...